Site icon Help Hindi Me

DNA & RNA Difference

DNA and RNA difference in Hindi
DNA और RNA में अंतर | DNA and RNA difference in Hindi

DNA और RNA में अंतर | Difference between DNA and RNA in Hindi

RNA और DNA जीव विज्ञान का महत्वपूर्ण विषय है। इसलिए इनके बारे में जानकारी हासिल करना जरूरी होता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि RNA क्या होता है? DNA क्या होता है? RNA और DNA में अंतर क्या होता है? RNA और DNA की खोज किसने की तथा RNA, DNA कितने प्रकार के होते हैं तो चलिए शुरू करते है:-

न्यूक्लिक एसिड (Nucleic Acid)

DNA और RNA को समझने से पहले न्यूक्लिक एसिड को समझना जरूरी है। दरअसल, न्यूक्लिक एसिड को हिंदी में नाभिकीय अमल कहा जाता है। इसे इस नाम से इसलिए जाना जाता है क्योंकि यह कोशिका के केंद्रक में पाया जाता है। न्यूक्लिक एसिड दो तरह के होते हैं जिनमें से एक का नाम होता है DNA और दूसरे का RNA

डीएनए किसे कहते हैं? (What is DNA in Hindi)

सभी जीवों में कुछ अनुवांशिक पदार्थ पाए जाते हैं जिसे डीएनए कहा जाता है। डीएनए का फुल फॉर्म होता है डीऑक्सीरिबोन्यूक्लिक एसिड (Deoxyribonucleic Acid), जो सभी जीवों के कोशिका के केंद्रक में पाया जाता है। आपको बता दें, डीऑक्सीरिबोन्यूक्लिक एसिड अणुओं का एक समूह होता है जिसकी वजह से ही माता-पिता के वंशानुगत गुण सन्तानों तक स्थानांतरित होते हैं। DNA की कुछ मात्रा माइटोकॉन्ड्रिया और पेड़-पौधों के क्लोरोप्लास्ट (Chloroplast) में भी पाई जाती है। इसे माइटोकांड्रियल डीएनए या एमटीडीएनए (Mitochondrial DNA or Mt DNA) कहा जाता है। एक मनुष्य में माइटोकांड्रियल डीएनए के 16,000 बेस युग्म पाए जाते है।

इसकी संरचना दिखने में घुमावदार सीढ़ी की तरह लगती है। DNA में डीऑक्सीराइबोस (Deoxyribose) शर्करा पाई जाती है तथा यह क्रोमोसोम के रूप में मौजूद होता है। डीएनए का एक अणु में एडनिन, गवानिन, साइटोसिन थायमिन नामक चार नाइट्रोजनी क्षार न्यूक्लियोटाइड पाए जाते हैं। दरअसल न्यूक्लियोटाइड DNA की बाहरी संरचना होती है। डीएनए मुख्यतः क्रोमोसोम के रूप में पाया जाता है।

डीएनए की खोज का श्रेय Johannes Friedrich Miescher को जाता है। उन्होंने 1869 में इसकी खोज की थी।

डीएनए के प्रकार (Types of DNA in Hindi)

  1. दक्षिणावर्ती डीएनए (B-D.N.A.)
  2. वामावर्त डीएनए (Z-D.N.A.)

डीएनए के महत्व (Importance of DNA in Hindi)

  1. DNA किसी कोशिका की सभी जैव क्रियाओं को नियमित करता है।
  2. डीएनए को एक अनुवांशिक पदार्थ कहा जाता है क्योंकि अनुवांशिक सूचनाओं को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम DNA करता है।

आरएनए किसे कहते हैं? (What is RNA in Hindi)

आरएनए का पूरा नाम राइबोन्यूक्लिक अम्ल होता है। हर जीवित प्राणी के शरीर में DNA जितना महत्वपूर्ण होता है उतना ही महत्वपूर्ण RNA भी होता है। RNA भी सभी तरह की जीवित कोशिकाओं में पाए जाते हैं। यह इन कोशिकाओं में राईबोन्यूक्लिक एसिड के रूप में मौजूद होते हैं। यह केंद्र कोशिका द्रव्य, राइबोसोम में पाया जाता है। जिस तरह डीएनए में राइबोज़ से संबंधित चार क्षारक हैं उसी तरह के क्षारक आरएनए में भी पाए जाते हैं बस इसमें थायमिन की जगह युरासिल होता है।

डीएनए, आरएनए को निर्देश देता है जिससे प्रोटीन संश्लेषण की प्रक्रिया नियंत्रित होती है। RNA का मुख्य काम होता है प्रोटीन का निर्माण करना। आरएनए में राइबोस (ribose) शर्करा पाई जाती है। डीएनए के जींस की नकल कर RNA इसे व्यापक तौर पर प्रवाहित करता है। इसके साथ ही यह कोशिकाओं में अन्य प्रकार के अनुवांशिक सामग्रियों को भी पहुंचाने का काम करता है।

Severo Ochoa, Carl Woese और Robert W. Holley इन तीनों ने मिलकर RNA की खोज की है।

आरएनए के प्रकार (Types of RNA in Hindi)

RNA के दो प्रकार होते हैं जोकि निम्नलिखित है:-

  1. जेनेटिक (Genetic): इसमें डीएनए की उपस्थिति नहीं होती।
  2. नॉनजेनेटिक (Non-Generic): इसमें डीएनए की उपस्थिति होती है। इसके भी तीन प्रकार होते हैं जो कि निम्नलिखित हैं:-

आरएनए का महत्व (Importance of RNA in Hindi)

डीएनए और आरएनए के कुछ मुख्य अंतर (DNA and RNA difference in Hindi)

  1. डीएनए का फुल फॉर्म डीऑक्सीरिबोन्यूक्लिक एसिड (Deoxyribonucleic Acid) होता है। वही आरएनए का फुल फॉर्म राइबोन्यूक्लिक एसिड है।
  2. DNA कोशिकाओं के नाभिक में और माइटोकॉन्ड्रिया में भी पाया जाता है जबकि RNA कोशिका के द्रव्य में मौजूद होता है।
  3. डीएनए एक लंबी बहुलक श्रृंखला मानी जाती है जबकि आरएनए एक छोटी बहुलक श्रृंखला है।
  4. DNA, क्रोमोसोम या क्रोमेटिन में पाया जाता है. जबकि RNA, राइबोसोम में पाया जाता है।
  5. डीएनए को डबल स्टैंडर्ड अणु कहा जाता है वहीं RNA को सिंगल स्टैंडर्ड अणु कहा जाता है।
  6. डीएनए में Deoxyribose शर्करा पाई जाती है और RNA में Ribonucleic शर्करा होती है।
  7. सेल के लिए DNA की निर्धारित मात्रा होती है, जबकि RNA की मात्रा निर्धारित नहीं होती।
  8. डीएनए दो प्रकार के होते है जिनका नाम है अंतर परमाणु और अतिरिक्त परमाणु है। वही आरएनए 3 प्रकार के होते हैं जिनमें m-आरएनए, t-आरएनए और r-आरएनए शामिल है।
  9. कुछ RNA का जीवन छोटा होता है वही DNA का जीवन लंबा होता है।
  10. डीएनए में दो अणु श्रृंखलाएं पाई जाती है जबकि आरएनए में एक अणु श्रृंखला होती है।
  11. जहां RNA अस्थाई होता है, वही DNA स्थाई होता है।
  12. अल्ट्रावायलेट किरणों का असर DNA में पड़ता है। इससे यह क्षति ग्रस्त हो जाती है। जबकि RNA पर अल्ट्रावायलेट किरणों का कोई असर नहीं पड़ता।
  13. डीएनए का काम होता है नई कोशिकाओं तथा जीवों को उत्पन्न करना और उनके अनुवांशिक जानकारी को एकत्रित करना। वहीं आरएनए का काम होता है प्रोटीन बनाना।
  14. डीएनए स्वयं ही बनता है लेकिन आरएनए, डीएनए से संश्लेषित किया जाता है।
  15. जहां RNA में 5 कार्बन शुगर (कम स्थिर राइबोस), 4 नाइट्रोजन बेस और फॉस्फेट समूह होता है, वही डीएनए में फॉस्फेट समूह, 5 कार्बन शुगर (2 स्थिर डीओक्सीराइबोज) और 4 नाइट्रोजन बेस वाले दो न्यूक्लियोटाइड पाए जाते हैं।
  16. डीएनए में 4 नाइट्रोजनी क्षार पाए जाते हैं जिनमें एडनिन, गवानिन, साइटोसिन थायमिन शामिल है। वही आरएनए में थायमिन क्षार नहीं होता उसकी जगह उसमें युरासिल नामक क्षार पाया जाता है।
  17. जहां डीएनए की बेस पेरिंग एटी(AT) व जीसी(GC) है। वहीं आरएनए की बेस पेरिंग AU व GC है।
  18. जब डीएनए पिघल जाता है तब यह धीमी गति से वापस बनता है वहीं RNA की गति तेज होती है।
  19. RNA में द्विगुणन क्षमता नहीं होती जबकि डीएनए में होती है।
  20. एक तरफ़ RNA में हाइड्रोजन बंध नहीं होता, वही डीएनए में हाइड्रोजन बंध उपलब्ध होता है।

निष्कर्ष

इस लेख में आपने जाना कि डीएनए और आरएनए क्या है तथा दोनों में क्या अंतर है। इससे एक बात स्पष्ट हो गई है कि किसी भी बच्चे के जन्म लेने और उसे शारीरिक संरचना का जिम्मा DNA पर होता है। वहीं RNA, DNA से सूचना लेकर प्रोटीन का निर्माण करता है। यदि बात करें डीएनए की संरचना की तो यह घुमावदार सीढ़ी की तरह प्रतीत होती है।

जीनोमिक्स और प्रोटियोमिक्स के बीच अंतर

थर्मोप्लास्टिक और थर्मोसेटिंग पॉलीमर के बीच अंतर

तो ऊपर दिए गए लेख में आपने जाना DNA और RNA में अंतर (DNA and RNA difference in Hindi), उम्मीद है आपको हमारा लेख पसंद आया होगा।

आपको हमारा लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं, अपने सुझाव या प्रश्न भी कमेंट सेक्शन में जा कर पूछ सकते हैं। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए HelpHindiMe को Subscribe करना न भूले।

Author:

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।

Exit mobile version