Site icon Help Hindi Me

अनुष्का शर्मा की जीवनी

https://helphindime.in/information-about-anushka-sharma-biography-jivan-parichay-dob-family-father-mother-husband-in-hindi/
अनुष्का शर्मा की जीवनी | Information About Anushka Sharma | Biography in Hindi | Jivan Parichay | DOB | Family | Father | Mother | Husband

अनुष्का शर्मा की जीवनी | Anushka Sharma Biography in Hindi

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भारत की सबसे बेहतरीन और प्रतिभावान कलाकारों में से एक हैं। अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड को एक से एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। आइए जानते हैं इनके जीवन के बारे में कुछ बातें-

नामअनुष्का शर्मा
उपनामअनु, नुसी
व्यवसाय अभिनेत्री
जन्म-तिथि (Anushka Sharma date of birth/birthday)1 मई 1988
जन्म स्थान (Anushka Sharma birthplace)अयोध्या, उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीयताभारतीय
राशि (Anushka Sharma zodiac sign)वृषभ
स्कूल आर्मी स्कूल, बेंगलुरु
महाविद्यालयमाउंट कार्मेल कॉलेज, बेंगलुरु
डिग्रीकला में स्नातक अर्थशास्त्र में परास्नातक (पत्राचार)
पिता का नाम (Anushka Sharma father name)अजय कुमार शर्मा
माता का नाम (Anushka Sharma mother name)आशिमा शर्मा
पति का नाम (Anushka Sharma husband name)विराट कोहली
भाई (Anushka Sharma brother name)कर्नेश शर्मा
धर्म हिंदू
अनुष्का शर्मा की लंबाई (Anushka Sharma height in feet)5.78 feet
अनुष्का शर्मा नेट वर्थ (Anushka Sharma net worth in Rupees)Rs. 255 Crore (2021)
अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म (Anushka Sharma debut movie)रब ने बना दी जोड़ी (2008)
अनुष्का शर्मा के कपड़ों के ब्रांड का नाम (Anushka Sharma clothing brand name)NUSH
अनुष्का शर्मा की जीवनी | Information About Anushka Sharma | Biography in Hindi | Jivan Parichay | DOB | Family | Father | Mother | Husband

अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था। इनके पिता का नाम अजय कुमार शर्मा है और माता का नाम आशिमा शर्मा है। इनके पिता भारतीय सेना में अधिकारी रह चुके हैं। अनुष्का शर्मा का एक भाई भी है जिसका नाम कर्नेश शर्मा है जो कि इस समय मर्चेंट नेवी में कार्यरत है।

शिक्षा (Anushka Sharma education qualification)

अनुष्का शर्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा बेंगलुरु के आर्मी स्कूल से प्राप्त की इसके बाद उन्होंने माउंट कार्मेल कॉलेज बेंगलुरु से ही अपनी कॉलेज की शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने कला में स्नातक और अर्थशास्त्र में परपरास्नातक किया।

पिता और भाई के सेना में होने का अनुष्का शर्मा को बहुत गर्व है। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें अपने एक्टर होने से ज्यादा इस बात पर गर्व है कि वह एक आर्मी ऑफिसर की बेटी है।

नेहा कक्कड़ की जीवनी

मॉडलिंग की दुनिया में कदम

अनुष्का शर्मा बचपन से ही एक बड़ी मॉडल बनना चाहती थी जिसके लिए वह बेंगलुरु से मुंबई आई थी।

मुंबई आने के बाद उन्होंने एलिट मॉडल मैनेजमेंट में दाखिला लिया और प्रसिद्ध स्टाइल सलाहकार प्रसाद बिदपा से मॉडलिंग की शिक्षा प्राप्त करने लगी।

इसके बाद अनुष्का ने 2007 में लक्मे फैशन वीक में डिजाइनर वेंडेल रोड्रिक के लिए पहली बार रैंप वॉक किया। इसके बाद वह धीरे-धीरे प्रसिद्ध होने लगी और उन्होंने बहुत से ब्रांड के लिए कैंपेनिंग की।

इसके साथ ही अनुष्का ने एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया और बॉलीवुड फिल्मों के लिए ऑडिशन देना शुरू किया।

अनन्या पांडे की जीवनी

हिंदी फिल्म करियर की शुरुआत

अनुष्का शर्मा को उनका पहला ब्रेक ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से मिला। 2008 में आई फिल्म यशराज फिल्म के द्वारा निर्मित ‘रब ने बना दी जोड़ी’ काफी सफल रही थी जिसके लिए अनुष्का को फिल्म फेयर अवार्ड भी दिया गया था।

इसके बाद उन्होंने यशराज फिल्म द्वारा ही निर्मित दो और फिल्में 2010 में ‘बैंड बाजा बारात’ और 2012 में ‘जब तक है जान’ की। इसके बाद 2014 में आई धार्मिक तथ्यों पर बनी फिल्म ‘पीके’ जो की सुपर हिट रही और जिसमें अनुष्का शर्मा को बहुत सराहा गया।
इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ सुशांत सिंह राजपूत और आमिर खान ने काम किया था।

2016 में आई ‘सुल्तान’ जिसमें अनुष्का शर्मा और सलमान खान ने काम किया था वह भी सुपर हिट रही। यह दोनों फिल्मों को भारत की सबसे बेहतरीन फिल्मों की श्रेणियों में भी शामिल किया गया है।

2015 में आई ‘NH10’ में भी उनके किरदार को बहुत सराहना मिली थी।

विवाह (Anushka Sharma marriage)

अनुष्का शर्मा व विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 में एक दूसरे को वरमाला डाली और शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। इनका विवाह इटली के वियेना के पास टूस्कैनी स्थित हैरिटेज रिसार्ट मे हुआ था। केवल घरवालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में इन दोनों का विवाह संपन्न हुआ।

अनुष्का और विराट की पहली मुलाकात 2013 में एक शैंपू के ऐड के दौरान हुई थी। उस समय दोनों अपने-अपने फील्ड में बहुत ही अच्छा कर रहे थे। ऐड के बाद दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ देखे जाने लगे। 2014 में साउथ अफ्रीका टूर खत्म करके विराट सीधा अनुष्का से मिलने पहुंचे और अनुष्का भी अक्सर क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में दिखाई पड़ने लगी।

इसी तरह इंडिया सुपर लीग में भी दोनों को एक साथ देखा गया। अनुष्का और विराट हिजल और युवराज सिंह की शादी में भी साथ में नजर आए थे।

2014 की टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर और 2015 के आईसीसी वर्ल्ड कप फाइनल में अनुष्का टीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंची थी लेकिन उस दौरान विराट कोहली ने अच्छा परफॉर्मेंस नहीं दिया और वह जल्दी आउट हो गए।

जिसके बाद अनुष्का को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा लेकिन इस दौरान विराट को सोशल मीडिया पर अनुष्का का सपोर्ट करते हुए देखा गया।

2016 में दोनों के अलग होने की खबरें भी काफी चर्चित हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों फिर से एक साथ हो गए। और काफी उतार-चढ़ाव के बाद दोनों ने विवाह करने का फैसला लिया। इनकी रिसेप्शन पार्टी मुंबई के ताज होटल से की गई थी।

पंकज त्रिपाठी की जीवनी

संतान (Anushka Sharma Daughter)

हाल ही में 11 जनवरी 2021 को अनुष्का और विराट की एक बेटी ने जन्म लिया। अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी को मीडिया और कैमरा से दूर रखने का निर्णय लिया था। अस्पताल में भी उन्होंने लोगों से बच्ची की तस्वीर न लेने की गुजारिश की।

अनुष्का शर्मा की फिल्मों के नाम (Anushka Sharma movie list)

  1. 2008 रब ने बना दी जोड़ी
  2. 2010 बदमाश कंपनी
  3. 2010 बैंड बाजा बारात
  4. 2011 पटियाला हाउस
  5. 2011 लेडीज वर्सेस रिकी बहल
  6. 2012 जब तक है जान
  7. 2013 मटरू की बिजली का मंडोला
  8. 2014 पीके
  9. 2015 NH10
  10. 2015 बॉम्बे वेलवेट
  11. 2015 दिल धड़कने दो
  12. 2015 हम हैं हड़प्पा
  13. 2015 सुल्तान
  14. 2016 ए दिल है मुश्किल
  15. 2017 जब हैरी मेट सेजल
  16. 2017 फिल्लौरी
  17. 2018 सुई धागा
  18. 2018 परी
  19. 2018 संजू
  20. 2018 जीरो
  21. 2020 अंग्रेज़ी मीडियम
  22. 2020 पाताल लोक
  23. 2020 बुलबुल।

    मनोज बाजपेयी की जीवनी

अनुष्का शर्मा को मिले अवार्ड

2017 ज़ी सिने अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस
फिल्म- सुल्तान

2013 फिल्म फेयर अवार्ड फॉर बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस
फिल्म- जब तक है जान

2013 ज़ी सिने अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल
फिल्म- जब तक है जान

2013 आइफा अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल
फिल्म- जब तक है जान

2011 आइफा अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस
फिल्म- बैंड बाजा बारात

2011 आइफा अवॉर्ड फॉर हॉटेस्ट पेअर
फिल्म- बैंड बाजा बारात

2010 गिल्ड अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू
फिल्म- रब ने बना दी जोड़ी।

2016 स्टारडस्ट अवार्ड फ़ॉर एक्टर ऑफ द ईयर
फिल्म- सुल्तान, ऐ दिल है मुश्किल

2013, 2012 स्टारडस्ट अवार्ड फ़ॉर बेस्ट एक्ट्रेस इन ए कॉमेडी और रोमांस
फिल्म- जब तक है जान, लेडीज़ वर्सेज रिक्की बहल

2011- गिल्ड अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस इन ए लीडिंग रोल
फिल्म- बैंड बाजा बारात

अनुष्का शर्मा की पसंद

अनुष्का शर्मा को नृत्य करना और किताबें पढ़ने का शौक है। उनका पसंदीदा भोजन बटर चिकन है। अभिनेताओं की बात की जाए तो उनका सबसे पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री रानी मुखर्जी है।

फिल्मों में उन्हें बॉलीवुड की ‘जब वी मेट’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’, ‘चक दे इंडिया’ और ‘दिल से’ पसंद है। हॉलीवुड की बात की जाए तो ‘लाइफ इज ब्यूटीफुल’, ‘इन द मूड फॉर लव’, ‘फिश टैंक’ और ‘शोशांक रिडेंप्शन’ उनकी पसंदीदा फिल्में हैं। उन्हें हिमालय पर्वत और गोवा जैसी जगहों पर घूमना पसंद है।

अनुष्का शर्मा के कपड़ों के ब्रांड के बारे में (About Anushka Sharma clothing brand)

NUSH, अनुष्का शर्मा का एक ब्रांड है जो महिलाओं के लिए वेस्टर्न वियर क्लोथ्स बनाता है, यह कपड़े काफी प्रीमियम क्वालिटी के होते है। इसका अभी तक कोई स्टोर तो नहीं है. कपड़ो की बिक्री के लिए ऑनलाइन पोर्टल का इस्तेमाल किया जा रहा है।

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। हम आशा करते हैं कि वे हमेशा खुश रहें और जीवन में बहुत सफलता प्राप्त करें।

रसिका दुग्गल की जीवनी

Author:

आयशा जाफ़री, प्रयागराज

Exit mobile version