Site icon Help Hindi Me

ताज महल के बारे में कुछ रोचक तथ्य

https://helphindime.in/interesting-amazing-facts-about-taj-mahal-history-details-essay-in-hindi/
ताज महल के बारे में कुछ रोचक तथ्य | Unknown | Latest | Rochak | Jankari | facts | Tathya | Interesting & Amazing facts about Taj Mahal in Hindi

ताज महल के बारे में कुछ रोचक तथ्य | Interesting & Amazing facts about Taj Mahal in Hindi

दुनिया के सात अजूबों में शामिल और भारत देश की सबसे खूबसूरत कलाकृतियों में शुमार ताजमहल का नाम तो सभी ने सुना होगा। इसे देखने के लिए देश-विदेश से लोग आया करते हैं। इसका निर्माण शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था। आइए जानते हैं उसके बारे में कुछ रोचक तथ्य-

स्थान (Taj Mahal kahan par hai/location/is located)आगरा, उत्तर प्रदेश भारत
ऊंचाई (Taj Mahal Height)73 मीटर
निर्माण (when Taj Mahal was built/ Taj Mahal kab bana tha)सन 1632 से 1653
क्षेत्र17 हेक्टेयर
वास्तुकारउस्ताद अहमद लाहौरी
किसके लिए बनवाया गयामुमताज महल
किसके द्वारा बनवाया गया (Taj Mahal kisne banaya tha/Taj Mahal was built by)मुगल सम्राट शाहजहां
शासी निकायभारत सरकार

Interesting & Amazing facts about Taj Mahal in Hindi

01-10 Interesting & Amazing facts about Taj Mahal in Hindi

  1. ताजमहल का निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी सातवीं बीवी बेगम मुमताज की याद में करवाया था। ताजमहल को प्रेम की सबसे प्रसिद्ध निशानियां में गिना जाता हैं।
  2. मुमताज़ पर्सिया की राजकुमारी थी। उनकी मृत्यु 1631 में चौदवी संतान गौहर बेगम को जन्म देते समय हो गई थी।
  3. वर्ष 1631 में बेगम मुमताज की मौत के बाद शाहजहां ने ताजमहल के निर्माण की घोषणा की। ताजमहल का निर्माण वर्ष 1632 में शुरू किया गया।
  4. ताजमहल को बनाने में लगभग 22 वर्ष लगे और उस समय इसकी लागत 3 करोड़ रुपए से अधिक की आई थी। जो आज के समय में लगभग 50 अरब से अधिक होंगे।
  5. ताजमहल के निर्माण के लिए लगभग 20 हज़ार मजदूरों ने काम किया। ताजमहल के निर्माण का काम बिना रुके पूरा हुआ।
  6. ताजमहल का निर्माण का काम उस्ताद अहमद लाहौरी की देखरेख में हुआ। इन्होंने लाल किला बनवाने मे भी सहयोग किया था।
  7. ऐसा माना जाता है कि ताजमहल के निर्माण के बाद शाहजहां ने मजदूरों के हाथ कटवा दिए ताकि दोबारा ताजमहल जैसी कोई इमारत ना बन सके। परंतु इस पर कोई स्पष्ट साक्ष्य उपलब्ध नहीं है।
  8. ताजमहल भारत के आगरा शहर के पठार भूमि पर बनाया गया था।
  9. ताजमहल एक ऐसी लकड़ी पर निर्मित है जिससे मजबूत रहने के लिए नमी की आवश्यकता होती है इसलिए इसे यमुना नदी के किनारे बनाया गया।
  10. ताजमहल के चारों तरफ चार गुंबद मनाए गए हैं। उनका आकार इस प्रकार है कि किसी भी प्रकार की आपदा आने पर वह ताजमहल की इमारत पर नहीं गिरेंगे। इनकी ऊंचाई 41.6 मीटर है।

    जापान के बारे में रोचक तथ्य

    11-20 Interesting & Amazing facts about Taj Mahal in Hindi
  11. ताजमहल की संरचना मुस्लिम धर्म के वास्तु के हिसाब से की गई। इसमे कुरान की आयतों से नक्काशी की गई है।
  12. पूरा ताजमहल संगमरमर से बना हुआ है। इतिहासकारों के अनुसार यह संगमरमर दुनिया भर के अलग अलग जगहों से जैसे चीन, अफगानिस्तान, तिब्बत और राजस्थान जैसे स्थानों से मंगाया गया था। इसमें 28 प्रकार के बेशकीमती पत्थर जड़े हुए थे जिनको अंग्रेज़ो ने निकाल लिया था।
  13. ताज महल दुनिया की सबसे अधिक देखी जाने वाली इमारत है। पूरी दुनिया से लगभग 12000 लोग हर रोज ताजमहल देखने आते हैं। दुनिया के सात अजूबों में ताजमहल का स्थान तीसरे नंबर पर है।
  14. ताजमहल के बिल्कुल सामने फव्वारे लगे हुए हैं जिनके नीचे तांबे के टैंक है। टैंक में पानी भरते ही वह दबाव पड़ने पर वह फव्वारे से पानी छोड़ देते हैं।
  15. शाहजहां और मुमताज की कब्र के ऊपर एक सुंदर लालटेन टांगा गया है।
  16. ताजमहल के निर्माण के समय इस के शिखर पर 40 हज़ार तोले सोने का कलश लगाया गया था। इस कलश की लंबाई 30 फीट 6 इंच थी।
  17. 1857 की क्रांति में की क्रांति के दौरान एक हमले के कारण ताजमहल को कुछ नुकसान हुआ था लेकिन वर्ष 1908 में लॉर्ड कर्जन ने इसे ठीक करा दिया था।
  18. ताजमहल अक्सर अलग-अलग रंगों में प्रतीत होता है सुबह के समय यह गुलाबी, वह दिन के समय सफेद और शाम को सुनहरे रंग का दिखाई देता है।
  19. कुछ हिंदू मान्यताओं के अनुसार ताज महल का असली नाम तेजो महालय है जो कि एक शिव मंदिर है। उनके अनुसार महल शब्द मुस्लिम शब्द नहीं है।
  20. ताजमहल के द्वार को कुरान की आयतों से उकेरा गया है इसके मुख्य द्वार पर अरबी शब्दों में लिखा है जिसका अर्थ है- हे आत्मा तू ईश्वर के पास विश्राम कर।

    साइप्रस के बारे में रोचक तथ्य

    21-27 Interesting & Amazing facts about Taj Mahal in Hindi
  21. मुमताज और शाहजहां की असली कब्रों के ऊपर दो कमरे बनाई गई हैं जिन पर बहुत ही सुंदर नक्काशी की गई है। इनकी असली कब्रे इसके नीचे है जो कि बिल्कुल साधारण है।
  22. शाहजहां और मुमताज की कब्र वर्ष में केवल तीन बार उर्स के मौके पर ही पर्यटकों के लिए खोली जाती है। उसके अलावा केवल विशिष्ट अतिथियों के लिए ही यह कब्रे बाकी दिनों में खोली जाती हैं।
  23. दूसरे विश्वयुद्ध और भारत-पाक युद्ध, 1971 के दौरान ताजमहल के गुंबद को बांस से ढक दिया गया था ताकि इसको कोई नुकसान न पहुंचे।
  24. शाहजहां, ताज महल के सामने अपने लिए ताजमहल जैसी ही काली इमारत बनवाना चाहते थे, जहां से वह ताजमहल को देख सकें। पर उनके बेटे औरंगजेब ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया और उन्हे कैदी बना लिया।
  25. औरंगजेब के पुत्र आजम शाह ने औरंगाबाद में बिल्कुल ताजमहल जैसा ही दिखने वाला बीवी का मकबरा बनवाया। जिसे मिनी ताज के नाम से भी जाना जाता है।
  26. ताजमहल की ऊंचाई कुतुब मीनार से भी ज्यादा है। कुतुब मीनार की ऊंचाई 72.5 मीटर है। जबकि ताजमहल की ऊंचाई 73 मीटर है।
  27. मुमताज महल के मकबरे के पीछे बहुत सी कहानियां प्रसिद्ध है। ऐसा भी माना जाता है कि जब शाहजहां ने ताजमहल पूरा होने पर मजदूरों के हाथ कटा दिए तो मजदूरों ने बदला लेने के लिए छत का काम अधूरा छोड़ दिया।

    तंजानिया के बारे में रोचक तथ्य

Author:

आयशा जाफ़री, प्रयागराज

Exit mobile version