Site icon Help Hindi Me

के के मेनन

Last updated on: January 4th, 2021

के के मेनन की जीवनी | Biography of Kay Kay Menon

के के मेनन एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेता हैं जिन्होंने अपने काम से बॉलीवुड की दुनिया में अपनी जगह हासिल की है। के के मेनन बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक हैं। इन्होंने बहुत सी हिट फिल्में और वेब सीरीज की है। आइए जानते हैं कि कैबिनेट के जीवन के बारे में।

पूरा नाम (Full Name)– कृष्ण कुमार मेनन
प्रसिद्ध नाम (Know As)- के के मेनन
जन्म (Date of Birth/Kay Kay Menon Birthday)- 2 अक्टूबर 1966
जन्म स्थान (Birth Place)- केरला, इंडिया
राशि (Zodiac)- तुला
राष्ट्रीयता (Nationality)- इंडियन
उम्र [Age] (2020)- 54 वर्ष
स्कूल (School)- सेंट जोसेफ बॉयज हाई स्कूल खड़की, पुणे
कॉलेज (College)- मुंबई यूनिवर्सिटी, पुणे यूनिवर्सिटी।
पहली फिल्म (First Movie Name)- (1995) नसीम
पहला टीवी सीरियल (First TV Serial)- डर
हाइट (Kay Kay Menon Height)- 6’2
वजन (Weight)- 85 kg
धर्म (Kay Kay Menon Religion)- हिंदू
पिता का नाम (Father’s Name)- कैशियर मेनन
माता का नाम (Mother’s Name)- राधा मेनन
जीवनसाथी(Kay Kay Menon’s Wife Name)- निवेदिता भट्टाचार्य

के के मेनन का जन्म व परिवार

के के मेनन का पूरा नाम कृष्ण कुमार मेनन है। इनका जन्म 2 अक्टूबर 1966 को केरल में हुआ था। इनके पिता का नाम कैशियर मेनन है और माता का नाम राधा मेनन है। के के मेनन जब थे तभी इनका पूरा परिवार केरल से मुंबई आ गया था। इसलिए इनकी परवरिश मुंबई और पुणे में हुई।

के के मेनन की शिक्षा

के के मेनन ने St.Joseph High School (सेंट जोसेफ हाई स्कूल) पुणे से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद भौतिक विज्ञान विषय से अपनी ग्रेजुएशन की शिक्षा मुंबई यूनिवर्सिटी से पूरी की। ग्रेजुएशन के बाद इन्होंने पुणे विश्वविद्यालय से मार्केटिंग मे एमबीए भी किया।

के के मेनन का विवाह

के के मेनन ने जब थिएटर में काम करना शुरू किया तो उनकी मुलाकात मशहूर टीवी एक्टर Nivedita Bhattacharya (निवेदिता भट्टाचार्य) से हुई और कुछ सालों के बाद इन दोनों ने विवाह कर लिया। निवेदिता उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और उन्होंने ‘सात फेरे’, ‘क्या बात है‘, ‘कुंडली’ जैसे प्रसिद्ध टीवी सीरियल किए हैं।

के के मेनन के कॅरिअर की शुरुआत

के के मेनन की शुरुआत एक एडवरटाइजिंग इंडस्ट्री का हिस्सा बनने से हुई थी और आगे जाकर बन गए भारतीय सिनेमा के सबसे मशहूर अभिनेताओं मे से एक। के के मेनन को पहला रंगमंच का ब्रेक नसरुद्दीन शाह के नाटक ‘महात्मा वर्सेस गांधी’ में मिल था जिसे फिरोज अब्बास खान ने बनाया नाम था। जिसमें उन्होंने गांधी जी के बेटे का रोल अदा किया था और इनकी बहुत प्रशंसा हुई थी।

शुरुआती दौर में के के मेनन ने बहुत सी टेलीविजन मूवीस मे भी काम किया जैसे- ज़ेबरा 2, लास्ट ट्रेन टू महाकाली और सीरियल प्रधानमंत्री, जिसे केतन मेहता जी ने बनाया था। के के मेनन ने अपने काम की छाप छोड़ कर जल्दी ही अपना नाम बना लिया और टीवी की दुनिया में छाने लगे।

टीवी की दुनिया से निकल कर इन्होंने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा और सन 1995 में बनी नसीम फिल्म में उन्होंने काम किया। पर इनका फिल्मी सफर भोपाल एक्सप्रेस से शुरू हुआ। अनुराग कश्यप की फिल्म पांच में भी इन्होंने किरदार निभाया।

इसके बाद हजारों ख्वाहिशें ऐसी और ब्लैक फ्राईडे जैसी फिल्मों ने के के मेनन के फिल्मी करियर को नया मोड़ दिया। इन फिल्मों के द्वारा के के मेनन ने सबका मन मोह लिया।

के के मेनन ने बड़े-बड़े दिग्गज कलाकार जैसे अमिताभ बच्चन के साथ सरकार जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

लाइफ इन ए मेट्रो और शौर्य जैसी फिल्मों में इनका किरदार सराहनीय था।

इन्होंने गाज़ी अटैक और हैदर जैसी फिल्मों में भी काम किया है जिनमें इनका किरदार भुला नहीं जा सकता।

के के मेनन की कुछ प्रसिद्ध फिल्मों के नाम (Kay Kay Menon Movie/Tv Show List)

ब्लैक फ्राईडे, हैदर, शौर्य, लाइफ इन ए मेट्रो, गाज़ी अटैक, गुलाल, सरकार, भेजा फ्राई 2, हजारों ख्वाहिशें ऐसी, हनीमून ट्रैवल्स, रहस्य, पांच, भोपाल एक्सप्रेस, सिंह इज ब्लिंग, मैं मेरी पत्नी और वो, सात उचक्के, बेबी, बॉम्बे वेलवेट, पेनाल्टी, दीवार,एबीसीडी, लफंगे परिंदे, सन 75, बाबा ब्लैक शिप, अ फ्लाइंग जट्ट, मान गए मुगले आजम, कॉरपोरेट, सिर्फ, द डार्क साइड ऑफ़ लाइफ, बेबी, जैसी बहुत सी फिल्में की।

के के मेनन की फिल्मों की लिस्ट इस प्रकार है :

Kay Kay Menon Movie List

सालफिल्म का नाम
3 Dev
Firrkie
2019Penalty
2019San’ 75 Pachattar
2018Ek Sangaychay
2018Phamous
2018Baa Baaa Black Sheep
2018Vodka Diaries
2018Dhaad
2017The Ghazi Attack
2016Saat Uchakkey
2016A Flying Jatt
2015Singh Is Bliing
2015Bombay Velvet
2015Rahasya
2015Baby
2014Haider
2014Raja Natwarlal
2013Ankur Arora Murder Case
2013Udhayam NH4
2013ABCD: Any Body Can Dance
2013Enemmy
2012Shahid
2012Life Ki Toh Lag Gayi
2012Chaalis Chouraasi
2011Bhindi Bazaar
2011Bheja Fry 2
2010Benny And Babloo
2010Lafangey Parindey
2010Tera Kya Hoga Johnny
2009Sankat City
2009Aage se right
2009Gulaal
2009The Stoneman Murders
2008Drona
2008Sirf
2008Shaurya
2008Via Darjeeling
2008Mumbai Meri Jaan
2008Maan Gaye Mughal-e-Azam
2008Highway 203
2008Sarkar Raj
2007Go
2007Life in a… Metro
2007Honeymoon Travels Pvt. Ltd.
2007Strangers
2006Shoonya
2006Corporate
2005Ek Khiladi Ek Haseena
2005Main, Meri Patni Aur Woh
2005Dansh
2005Sarkar
2004Silsiilay
2004Deewaar
2004Black Friday
2003Hazaaron Khwaishein Aisi
2003Paanch
2002Chhal
1999Bhopal Express
1995Naseem

के के मेनन प्रसिद्ध टीवी शो की लिस्ट इस प्रकार है:

Kay Kay Menon TV Show List

सालटीवी शो
2014Yudh
2005Time Bomb 9/11
2001Pradhan Mantri
2000Rishtey – Ward No. 6
1999Star Bestsellers – Zebra 2
1999Star Bestsellers – Last Train to Mahakali
1995-96Darr

वेब सीरी़ज (Kay Kay Menon Web Series List)- हाल ही में के के मेनन ने एक वेब सीरीज में भी काम किया जिसका नाम Special Ops है। इस सीरीज की बहुत ही सराहना की गई। अभिनेता रितिक रोशन ने सीरीज़ की तारीफ करते हुए के के मेनन और अन्य कलाकारों के काम की सराहना की थी।

तमिल और मराठी फिल्में

के के मेनन ने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ मराठी सिनेमा में भी अपनी 2018 मे बनी फिल्म शंगायचाय से कदम रखा। इसके साथ ही इन्होंने उधायम NH4 नाम की तमिल फिल्म में भी अहम भूमिका निभाई है।

उपसंहार

के के मेनन निसंदेह एक मंझे हुए कलाकार है वह जो भी किरदार करते हैं उसे पूरी तरह अपना लेते हैं इसीलिए आज यहां बॉलीवुड सिनेमा के प्रतिभावी कलाकारों में से एक है।

Author:

आयशा जाफ़री, प्रयागराज

Exit mobile version