Site icon Help Hindi Me

विक्रम सेठ की जीवनी

https://helphindime.in/who-is-vikram-seth-early-life-achievements-novels-awards-biography-jivani-jivan-parichay-in-hindi/
विक्रम सेठ की जीवनी | Who is Vikram Seth | Early Life | Achievements | Novels | Awards | Biography | Jivani | Jivan Parichay in Hindi

विक्रम सेठ की जीवनी | Biography of Vikram Seth in Hindi

भारतीय हिंदी साहित्य में तो अनेकों लेखक है, लेकिन अंग्रेजी में कुछ चुनिंदा लेखक ही है। इन्हीं लेखकों में एक नाम आता है विक्रम सेठ का। विक्रम सेठ एक जाने-माने कवि, उपन्यासकार तथा लेखक है जिन्होंने कई सारे उपन्यास और कविताओं को लिखा है। आइए जानते हैं विक्रम सेठ के जीवन के बारे में।

नामविक्रम सेठ
जन्म स्थानकोलकाता
जन्म तिथि20 जून, 1952
माता का नामलीला सेठ
पिता का नामप्रेम सेठ
विक्रम सेठ की जीवनी | Who is Vikram Seth | Early Life | Achievements | Novels | Awards | Biography | Jivani | Jivan Parichay in Hindi

विक्रम सेठ का आरंभिक जीवन

विक्रम सेठ 20 जून 1952 में कोलकाता में जन्मे। इनका नाम भारत के प्रसिद्ध कवियों, उपन्यासकारों, यात्रा वृतांत लेखकों तथा जीवनी लेखकों में शुमार है।

उनकी माता का नाम लीला सेठ है जो कि दिल्ली उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश रह चुकी हैं। बाद में उन्हें हिमाचल प्रदेश में पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।

वहीं उनके पिता का नाम प्रेम सेठ है जो कि बाटा इंडिया लिमिटेड के साथ काम कर चुके हैं। विक्रम सेठ के चाचा का नाम है शांति बिहारी सेठ एवं उनकी चाची का नाम है हेन्नेरले गर्दा कारो। इन दोनों के जीवन पर भी विक्रम सेठ ने एक पुस्तक लिखी है।

विक्रम सेठ कोलकाता के बाटानगर, पश्चिम बंगाल, पटना तथा लंदन सहित कई जगहों में रह चुके हैं। साल 1996 में एंग्लिकन कवि जॉर्ज हर्बर्ट का घर खरीदने के बाद से वह इंग्लैंड एवं नोएडा (माता पिता के साथ) दोनों जगह बारी बारी से निवास करते हैं।

उधम सिंह की जीवनी

विक्रम सेठ की शिक्षा

विक्रम सेठ की शुरुआती शिक्षा देहरादून के दून स्कूल में हुई। दून से स्नातक पूरा होने के बाद वे एलेवल पूरा करने के लिए इंग्लैंड के टानब्रिज स्कूल में गए। इसके अलावा उन्होंने पटना के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में भी अध्ययन किया।

इसके बाद भी यूनाइटेड किंग्डम के ऑक्सफोर्ड कॉर्पस क्रिस्टी कॉलेज में दर्शन शास्त्र, अर्थशास्त्र और राजनीति शास्त्र पढ़ने गए। स्नातक स्तर की शिक्षा के अलावा उन्होंने पीएचडी लेवल की पढ़ाई की भी कोशिश की।

वह अमेरिका के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र में पी. एच. डी. करने गए लेकिन कभी उन्होंने इसे पूरा नहीं किया। इन सबके बाद उन्होंने चीन में क्लासिकल चीनी कविता का अध्ययन किया जो कि नानजिंग विश्वविद्यालय से हुआ। यहाँ उन्होंने मुख्यत: चीनी भाषा का ही अध्ययन किया है।

उसैन बोल्ट की जीवनी

विक्रम सेठ का करियर

विक्रम सेठ ने अपनी पुस्तकों के लिए काफी नाम कमाया। वह एक उपन्यासकार तथा अच्छे कवि के रूप में जाने जाते हैं। विक्रम सेठ के करियर को इन चरणों में समझा जा सकता है:-

विक्रम सेठ को इन पुरस्कारों से नवाजा गया

विक्रम सेठ ने अपने करियर में कई तरह की किताबें लिखी है उन्होंने बच्चों की कथाएं, सत्यकथा, कविताएं व उपन्यास आदि लिखें। उनकी कई किताबों में प्रसिद्धि हासिल की जिनमें ‘A Suitable Boy (ए सूटेबल बॉय)’ का नाम उल्लेखनीय है।

विक्रम सेठ के बारे में एक अन्य महत्वपूर्ण बात यह है कि वह समलैंगिकता के प्रबल समर्थक हैं तथा वे स्वयं भी एक समलैंगिक हैं। उन्होंने इस बात को खुलकर स्वीकारा भी है। उनका कहना है कि प्रेम में लिंग, रंग तथा किसी भी प्रकार का भेद मायने नहीं रखता, सिर्फ प्रेम मायने रखता है।

बिल गेट्स की जीवनी

Author:

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।

Exit mobile version