Site icon Help Hindi Me

विराट कोहली की जीवनी

http://helphindime.in/who-is-virat-kohli-biography-jivani-jivan-parichay-family-wife-information-in-hindi/
विराट कोहली की जीवनी | Who is Virat Kohli | Biography | Jivani | Jivan Parichay | Family | Wife | Information in Hindi

विराट कोहली की जीवनी | Biography of Virat Kohli in Hindi

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और बेहतरीन खिलाड़ी विराट कोहली सभी के दिलों पर राज करते हैं। अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दुनिया भर में नाम कमाने वाले विराट कोहली एक बेहतरीन खिलाड़ी है।

न केवल एक खिलाड़ी के रूप में बल्कि एक स्टाइल आइकन के रूप में विराट कोहली के फैंस दुनिया भर में हैं। आइए जानते हैं इनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें-

नामविराट कोहली
जन्म5 नवंबर, 1988
जन्म स्थानदिल्ली
पिता का नामप्रेम कोहली
माता का नामसरोज कोहली
विवाहअनुष्का शर्मा
व्यवसायभारतीय क्रिकेटर
राशिवृश्चिक (Scorpio)
धर्महिंदू
ऊंचाई/लम्बाई1.75 m
जर्सी नंबर18
कुल संपत्ति$ 125 Million
विराट कोहली की जीवनी | Who is Virat Kohli | Biography | Jivani | Jivan Parichay | Family | Wife | Information in Hindi

विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। विराट एक पंजाबी परिवार से हैं, विराट के माता-पिता का नाम सरोज कोहली और प्रेम कोहली है।

इनके पिता एक क्रिमिनल एडवोकेट थे और माता गृहणी। विराट कोहली के एक बड़े भाई भी हैं जिनका नाम विकास है और एक बड़ी बहन है जिनका नाम भावना है।

बचपन से ही विराट कोहली को क्रिकेट खेलना पसंद था, मात्र 3 वर्ष की आयु में खिलौने वाले बैट बॉल से खेला करते थे और उम्र के साथ-साथ इनका क्रिकेट की तरफ वह लगाव बढ़ता गया।

इनके पिता रोज़ इन्हें क्रिकेट अभ्यास के लिए लेकर जाया करते थे। इनके पिताजी का निधन 2006 में हुआ था। 

हार्दिक पांड्या की जीवनी

विराट कोहली की शिक्षा (Virat Kohli’s Education)

विराट कोहली की स्कूली शिक्षा दिल्ली स्थित विशाल भारती पब्लिक स्कूल से हुई थी। पढ़ाई के साथ-साथ ये क्रिकेट को भी उतना ही महत्व देते थे।

9 वर्ष की आयु में उन्होंने क्रिकेट क्लब में दाखिला लिया था। अपनी 12वीं पूरी होने के बाद अपना पूरा ध्यान क्रिकेट में लगा दिया और राजकुमार शर्मा से क्रिकेट की बारीकियां सीखने लगे।

उसके बाद सुमित डोंगरा क्रिकेट एकेडमी में उन्होंने अपना पहला मैच खेला था। 

उसैन बोल्ट की जीवनी

विराट कोहली के क्रिकेट करियर की शुरुआत (Virat Kohli’s Cricket Career)

विराट कोहली ने सबसे पहले 2002 में दिल्ली अंडर-15 में मैच खेला था। इसके बाद 2006 में इन्होंने अंडर-19 में खेला। उसके बाद 2008 में इन्हें इंडिया अंडर-19 में कप्तानी के लिए चुना गया था।

अंडर-19 का यह मैच मलेशिया में हुआ था और विराट कोहली ने इस मैच में इंडिया को विजय दिलाई थी। और इस मैच में उनका प्रदर्शन देखने के बाद विराट को 18 अगस्त 2008 श्रीलंका के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल मैच के लिए चयनित कर लिया गया था।

आखिरकार 2011 में उन्होंने विश्व कप खेला जिसमें इंडिया ने जीत प्राप्त की थी। विराट कोहली दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और उन्होंने बहुत से मैच में भारत को विजय दिलाई है और पूरे विश्व में सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों की श्रेणी में आते हैं।

बिल गेट्स की जीवनी

इंटरनेशनल करियर (International Career)

विराट को 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के विरूद्ध वनडे इंटरनेशनल मैच के लिए चयनित किया गया, विराट ने T20 फॉर्मेट में 12 जून 2010 को जिम्बाबे के खिलाफ अपना डेब्यू किया था, 20 जून 2011 में विराट कोहली ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू बैटमैन के रूप में किया।

शुरुआती कुछ मैचों में उन्होंने कम स्कोर किया लेकिन वह निराश नहीं हुए और धीरे-धीरे खुद को क्रिकेट के हर फॉर्मेट में ढालना शुरू किया और आज की तारीख में वह क्रिकेट के हर फॉर्मेट में बादशाह है जिसको कोई भी उनके आकड़ो को देख कर समझ सकता है।

विराट कोहली सफलता की सीढ़ी पर आगे बढ़ते ही रहे। कॉमनवेल्थ बैंक ट्रायंगुलर सीरीज (Commonwealth Bank triangular series) में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ सात मैचों में से दो मैचों में विजय प्राप्त की, और इसके फाइनल मैच में उन्होंने 321 रन टारगेट में खुद 133 रन (नॉट आउट) बनाए और मैन ऑफ द मैच भी बने।

2012 में उन्हें एशिया कप का वाइस कैप्टन के रूप में चुना गया था। उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए 2013 में उन्हें भारतीय टीम का कप्तान बना दिया गया।

विराट कोहली के पहले भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।

2012 के एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ इन्होंने 148 बॉल पर 183 रन बनाए जो कि उनके ऐतिहासिक रिकॉर्ड में से एक है। इस मैच में उन्हें मैन ऑफ दी मैच के खिताब से नवाजा गया था। 

2008 में विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तरफ से अपना पहला आईपीएल मैच खेला। इस टीम ने इन्हें 12 लाख रुपए में खरीदा था और उन्होंने 13 मैचों में 165 रन बनाए थे।

2009 की आईपीएल में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा और इन्होंने आरसीबी को फाइनल तक पहुंचाया।

2014 के आईपीएल में इनका प्रदर्शन ठीक-ठाक ही रहा। इसी दौरान उनको इंडियन क्रिकेट टीम का टेस्ट कप्तान बनाया गया।  

2015 में इंग्लैंड सीरीज के दौरान इन्होंने 500 रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

विराट कोहली की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही थी। वहीं 2018 के आईपीएल में इनकी कीमत 17 करोड़ हो गई थी, 2021 आईपीएल में भी उन्हें इसी कीमत पर खरीदा गया। विराट कोहली ने बहुत से बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम किए। 

भगत सिंह की जीवनी

विराट और अनुष्का (Virat & Anushka)

विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ विवाह किया। इनका विवाह इटली के वियेना के पास टस्कनी स्थित आलीशान रिजॉर्ट में हुआ था।

केवल घरवालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में इन दोनों का विवाह संपन्न हुआ। 

अनुष्का और विराट की पहली मुलाकात 2013 में एक शैंपू के ऐड के दौरान हुई थी। उस समय दोनों अपने-अपने फील्ड में बहुत ही अच्छा कर रहे थे। ऐड के बाद दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ देखे जाने लगे।

2014 में साउथ अफ्रीका टूर खत्म करके विराट सीधा अनुष्का से मिलने पहुंचे और अनुष्का भी अक्सर क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में दिखाई पड़ने लगी। इसी तरह इंडियन सुपर लीग में भी दोनों को एक साथ देखा गया। अनुष्का और विराट, हेज़ल और युवराज सिंह की शादी में भी साथ में नजर आए थे। 

दोनों को काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा। 2014 के टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे पर और 2015 के आईसीसी वर्ल्ड कप फाइनल में अनुष्का टीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंची थी लेकिन उस दौरान विराट कोहली ने अच्छा परफॉर्मेंस नहीं दिया और वह जल्दी आउट हो गए।

जिसके बाद अनुष्का को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा लेकिन इस दौरान विराट को सोशल मीडिया पर अनुष्का का सपोर्ट करते हुए देखा गया। 

2016 में दोनों के अलग होने की खबरें भी काफी चर्चित हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों फिर से एक साथ हो गए। और काफी उतार-चढ़ाव के बाद दोनों ने विवाह करने का फैसला लिया। इनकी रिसेप्शन पार्टी मुंबई के ताज होटल से की गई थी। 

मनोज बाजपेयी की जीवनी

संतान (Virat Kohli’s Daughter)

हाल ही में 11 जनवरी 2021 को अनुष्का और विराट की एक बेटी ने जन्म लिया जिसका नाम वामिका रखा। अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी को मीडिया और कैमरा से दूर रखने का निर्णय लिया था।

विराट कोहली के कुछ रिकॉर्ड (Some Records of Virat Kohli)



पंकज त्रिपाठी की जीवनी

विराट कोहली को मिलने वाले अवार्ड (Awards)



नेहा कक्कड़ की जीवनी

विराट कोहली ब्रांड एंबेसडर लिस्ट (Virat Kohli Brand Ambassador List)

फिलिप्स इंडिया, उबर इंडिया, विक्स एक्शन 500, वल्वोलाइन, मान्यवर, ऑडी इंडिया, टू यम्म, एमआरएफ टायर्स, बूस्ट एनर्जी ड्रिंक, अमेरिकन टूरिस्टर, रॉयल चैलेंजर अल्कोहल, रेमीट 2 इंडिया।



रिद्धिमा पांडे की जीवनी

Author:

आयशा जाफ़री, प्रयागराज

Exit mobile version