Site icon Help Hindi Me

17 नवम्बर का इतिहास

Last updated on: November 18th, 2020

देश व दुनिया के इतिहास में 17 नवम्बर का महत्व

1278: इंग्लैंड में 680 यहूदियों को जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जिसमें 294 लोगों को फाँसी दी गयी।

1800: अमरीकी कांग्रेस ने अपना पहला सत्र वाशिंगटन डीसी में शुरू किया।

1831: वेनेज़ुएला एवं इक्वाडोर ग्रेटर कोलंबिया से अलग हुए।

1869: मिस्र के स्वेज़ नहर का शुभारंभ किया गया, जिसके निर्माण में 10 साल का समय लगा।

1928: पुलिस की लाठी चार्ज में घायल स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय जी का निधन हुआ।

1932: ब्रिटेन में तीसरा गोलमेज़ सम्मेलन शुरू किया गया।

1966: भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड ख़िताब जीता।

2000: पेरू के राष्ट्रपति अल्बर्टो फुजीमोरी को राष्ट्रपति पद से हटाया गया।

2012: भारतीय राजनेता एवं शिवसेना पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे का निधन हुआ।

2013: रूस के कजान हवाई अड्डे पर तातरस्तान एयरलाइन्स के विमान के दुर्घटना ग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत हो गयी।

Exit mobile version