Site icon Help Hindi Me

Neena Gupta Biography in Hindi

Neena Gupta Biography in Hindi
Neena Gupta Biography in Hindi | नीना गुप्ता का जीवन परिचय

Neena Gupta Biography in Hindi | नीना गुप्ता का जीवन परिचय

नमस्कार दोस्तों, आज मै आप सभी को पंचायत वेब सीरीज की मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता के जीवन के कुछ महत्वपूर्ण तथ्यो के बारे में बताउंगी, साथ ही आप यह भी जानेगे कि कैसे नीना गुप्ता ने संघर्षों के बीच हौसला न खोते हुए एक सफल अभिनेत्री का ख़िताब हासिल किया।

नीना गुप्ता बॉलीवुड अभिनेत्री, टेलीविजन निर्देशक है, इन्होंने अपने जीवन में और अपनी जिंदगी को बेहतरीन बनाने के लिए बॉलीवुड दुनिया में हिस्सा लिया। इन्होंने कई बेहतरीन फिल्में बनाई और इनको फिल्मी कैरियर में बहुत से पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया है। तो चलिए जानते हैं नीना गुप्ता के जीवन के बारे में।

नामनीना गुप्ता
जन्म तारीख4 June 1959
उम्र (2022)63 साल
जन्म स्थानदिल्ली, भारत
शिक्षासंस्कृत में परास्नातक एम.फिल
स्कूललॉरेंस स्कूल, सनावर, हिमाचल
नागरिकताभारतीय
वैवाहिक स्थितिवैवाहिक
बेटी का नाममसाबा गुप्ता
Neena Gupta Biography in Hindi | नीना गुप्ता का जीवन परिचय


नीना गुप्ता का जन्म

नीना गुप्ता का जन्म 4 Jun 1959 दिल्ली में हुआ था, इनके पिता का नाम R. N. Gupta था, शकुंतला देवी इनकी माता का नाम था, नीना गुप्ता को इनकी माता शंकुन्तला देवी ने एक अच्छी परवरिश दी, नीना गुप्ता का जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ था।

नीना गुप्ता की शिक्षा

नीना गुप्ता की शिक्षा लॉरेंस स्कूल, सनावर, हिमाचल प्रदेश से पूरी हुई, इन्होंने मास्टर डिग्री की और एम ए फिल किया, और इनका बचपन से है नाटक विधा पर ज्यादा आकर्षण रहा, और इन्होंने मास्टर डिग्री के बाद राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (National School of Drama, NSD) में एडमिशन लिया।

नीना गुप्ता फिल्मी दुनिया में कैसे आई

मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता अपनी कला के बलबूते बॉलीवुड दुनिया में आई, इनकी सफलता में शिक्षा का भी बहुत महत्व रहा है।

नीना गुप्ता का शुरुआती सफर ज्यादा खास नहीं रहा, इन्होंने अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में भी अच्छे किरदार निभाए (1982) आई फिल्म गाँधी में नीना गुप्ता ने गांधी जी की “भतीजी” की भूमिका निभाई, इसके अलावा मर्चेंट आईवरी प्रोडक्शन की कुछ अंतर्राष्ट्रीय फिल्में जैसे (1988) में आई द डिसीवर्स, उसके बाद (1989) में मिर्जा गालिब, इन कस्टडी (1993), कॉटन मैरी (1999) इत्यादि फिल्मों मे अभिनय किया।

वर्ष 1993 में रिलीज़ हुई सुपरहिट फिल्म खलनायक ने नीना गुप्ता के करियर को एक नई राह दी और फिल्म जगत में पहचान दिलाई, इस फिल्म में नीना गुप्ता ने माधुरी दीक्षित के साथ अभिनय किया था। फिल्म का सुपरहिट गाना “चोली के पीछे” उस समय का प्रसिद्द गाना था, बच्चे एवं बड़े बूढ़े की जबान पर इस गाने के बोल रहते थे।

नीना गुप्ता के महत्वपूर्ण फिल्मी कार्य

नीना गुप्ता अभिनेत्री और टेलीविजन निर्देशक जिन्होंने अपनी जिंदगी में कुछ बेहतरीन बॉलीवुड फिल्मों में काम किया, इन फिल्मों ने समाज में चेतना और सामाजिक सीख जैसी फिल्मी कहानियों के माध्यम से अपनी पर्सनल लाइफ को भी व्यक्त किया, इनकी महत्वपूर्ण फिल्में कुछ इस प्रकार से हैं।

  1. भागवतगीता 1993
  2. वो छोकरी 1994
  3. ना घर के न ना घाट के 2010
  4. चेवन दरिया (छठी नदी) 2010
  5. मेरे दोस्त पिच्चर अभी बाकी है2018
  6. इस्साक 2013
  7. अकेले 2015
  8. द थ्रेसहोल्ड 2015
  9. वीरे दी वेडिंग 2018
  10. मुल्क2018
  11. बधाई हो 2018
  12. संगीत शिक्षक2012
  13. द लास्ट कलर2019
  14. बैंक 2020
  15. शुभ मंगल ज्यादा सावधान2020
  16. 83 2020
  17. ग्वालियर 2020

उपयुक्त नामों से नीना गुप्ता की महत्वपूर्ण फिल्मों के बारे में पता चलता है, फिल्म बधाई हो में नीना गुप्ता को बड़ी उम्र की गर्भवती मां के रूप में बेहतरीन फिल्म कलाकार का पुरस्कार भी मिला।

2019 में आयी फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में फिर से इन्होंने माँ का किरदार निभाया इस किरदार में भी लोगों ने इनको खूब पसंद किया।

वेब सीरीज

फिल्मों के साथ-साथ नीना गुप्ता वेब सीरीज में भी बहुत काम कर रही हैं, उनके द्वारा काम की गयी वेब सीरीज इस प्रकार-

1. सात फेरे (2005-2009)

2. महिला विशेष (2009)

3. दिल से दिया वचन (2010-2011)

4. कहने को हमसफर है (2018)

5. मेड इन हेवन (2019)

6. पंचायत (2020)

7. पंचायत-2 (2022)

नीना गुप्ता को दिए गए महत्वपूर्ण पुरस्कार

समय के साथ नीना गुप्ता ने न सिर्फ लोगों के दिलों में जगह बनाई बल्कि उन्हें ढेर सारे पुरस्कार से भी नवाजा गया, उनको दिए गए महत्वपूर्ण पुरस्कार इस प्रकार हैं

फिल्म का नामकेटेगिरीअवार्ड का नामवर्ष
बाजारराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारसर्वश्रेष्ठ पहली गैर-फीचर फिल्म1993
वो छोकरीराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारसबसे अच्छी सह नायिका1994
सांसस्क्रीन अवार्ड्ससर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (टेलीविजन)1999
बधाई होलायंस गोल्ड अवार्ड्ससर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला)2019
बधाई होस्क्रीन अवार्ड्ससर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलोचक)2019
बधाई होफिल्मफेयर पुरस्कारसर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलोचक)2019
बधाई होज़ी सिने अवार्ड्सवर्ष की सर्वश्रेष्ठ असाधारण जोड़ी2019
पंचायतफिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कारसर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (महिला)2020
Neena Gupta Biography in Hindi | नीना गुप्ता का जीवन परिचय


नीना गुप्ता की शादी

जब नीना ने संस्कृत में एमए किया तो उन्होंने आई आई टी कर रहे एक लड़के से शादी कर ली। लेकिन यह ज्यादा वक्त तक नही चल सकी, और एक साल में ही इनका तलाक हो गया। जब सतीश कौशिक ने इनसे शादी करने का प्रस्ताव रखा तो नीना गुप्ता ने मना कर दिया। 50 वर्ष की उम्र में नीना गुप्ता एक चार्टेड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से प्रेम करने लगी और उनसे शादी भी कर ली। नीना गुप्ता बिना शादी किये विव रिचर्डस के साथ कई वर्ष संम्बंध में रही क्योंकि नीना गुप्ता विव रिचर्डस से बेहद प्रेम करती थी। दुनिया भर में मशहूर क्रिकेटर विव रिचर्डस, नीना गुप्ता के प्यार में आ गए।

नीना गुप्ता को यह बात पहले से पता थी कि विव शादीशुदा है, इसके बाद भी इन्होंने इनसे रिलेशन रखे और बिना शादी किये ही इन्होंने (1989) में एक बेटी को जन्म दिया।

नीना गुप्ता के जीवन के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

जब नीना प्रेग्नेंट थी तब विव रिचर्डस उन्हें छोड़ कर वेस्टइंडीज चले गए, तो यह टूट सी गई, अपनी लाइफ से समझौता करते हुए इन्होंने एक बेटी को जन्म दिया ।

डिलीवरी के वक़्त नीना गुप्ता के पास 2000 रुपए तक भी नही थे, लेकिन फिर भी इन्होंने हार नही मानी और जन्म के बाद अकेले अपनी बेटी का पालन पोषण किया।

नीना को इस बात का भी दुःख था कि उन्होंने विव से प्रेम करके बहुत बड़ी गलती की है और इस बात का बहुत पछतावा वे आज भी करती हैं।

जितेंद्र कुमार का जीवन परिचय



तो ऊपर दिए गए लेख में आपने पढ़ा नीना गुप्ता का जीवन परिचय (Neena Gupta Biography in Hindi), उम्मीद है आपको हमारा लेख पसंद आया होगा।

आपको हमारा लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं, अपने सुझाव या प्रश्न भी कमेंट सेक्शन में जा कर पूछ सकते हैं। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए HelpHindiMe को Subscribe करना न भूले।

Author:

Aisha Jafri

आयशा जाफ़री, प्रयागराज

Exit mobile version