Site icon Help Hindi Me

17 अक्टूबर का इतिहास

Last updated on: November 16th, 2020

देश व दुनिया के इतिहास में 17 अक्टूबर का महत्त्व

1817: इस्लामिक नेता एवं समाज सुधारक सर सैयद अहमद खां का जन्म हुआ।

1854: क्रीमीयन युद्ध के दौरान ब्रिटिश एवं फ्रांसीसी सैनिकों ने सेवस्तोपोल पर घेराबंदी की।

1906: हिन्दू उपदेशक एवं धर्मगुरु स्वामी राम तीर्थ का निधन हुआ।

1912: यूनान, सर्बिया एवं बुल्गारिया ने ओटोमन साम्राज्य के विरुद्ध लड़ाई की घोषणा की।

1917: प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने प्रथम बार जर्मनी पर हवाई हमले किये।

1933: प्रख्यात वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन नाज़ी जर्मनी से अमेरिका चले गये।

1970: भारतीय क्रिकेट टीम के प्रख्यात लेग स्पिनर एवं पूर्व कप्तान अनिल कुंबले का जन्म बेंगलौर में हुआ।

1998: नाईजीरिया के जेसी नामक शहर में एक पाइप लाइन विस्फोट में लगभग 1092 लोगों की मौत हुई।

2009: मालदीव ने दुनिया की पहली एवं अनोखी कैबिनेट बैठक कर ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से दुनिया को आगाह किया।

Exit mobile version