Site icon Help Hindi Me

04 अक्टूबर का महत्व

देश व दुनिया के इतिहास में 04 अक्टूबर का महत्व

1302: वेनिस गणराज्य एवं बैजेंटाइन के बीच 04 अक्टूबर 1302 में शांति समझौता हुआ

1824: आज के दिन मैक्सिको में संविधान बनकर लागू हुआ और यह एक गणतंत्र देश स्थापित हुआ।

1830: 04 अक्टूबर को बेल्जियम नीदरलैंड् से अलग होकर नया देश बना।

Image Source: Social Media


1884: हिंदी साहित्य के प्रख्यात निबंधकार, आलोचक, एवं साहित्य इतिहासकार आचार्य रामचंद्र शुक्ल का जन्म 04 अक्टूबर 1884 को बस्ती जिला में हुआ।

1943: 04 अक्टूबर को सोलेमन द्वीप पर अमेरिका ने अपना कब्जा जमाया।

1956: ग्रेट ब्रिटेन ने 04 अक्टूबर 1956 को ऑस्ट्रेलिया पर सफल परमाणु परीक्षण किया।

1974: भारत ने अफ्रीका की सरकार की रंगभेदी नीति का विरोध किया और वहा होने वाले डेविस कप में भाग लेने से पूर्णतया नकार दिया।

1977: भारत के विदेश मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को हिंदी भाषा में संबोधित किया, आपके द्वारा ही भारत की तरफ से ये पहला संबोधन हिंदी में दिया गया।

2006: जूलियन असांजे ने 04 अक्टूबर 2006 को ” विकीलीक्स ” नामक खुफिया वेबसाइट की स्थापना की।

2011: भारत की राष्ट्रपति माननीय प्रतिभा पाटिल ने स्विट्जरलैंड दौरे में वित्तीय क्षेत्र में सहयोग के लिये द्विपक्षीय समझौता किया।

2011: इस्लामिक स्टेट (IS) के प्रमुख अबू बकर बगदादी को आतंकवादी के रूप में अमेरिका ने चिन्हित किया।

2012: फार्मूला वन के दिग्गज बादशाह माइकल शुमाकर ने 04 अक्टूबर 2012 को सन्यास लेने की घोषणा की।

2015: भारतीय फिल्म जगत के निर्देशन एवं निर्माता इदिदा नागेश्वर राव का निधन 04 अक्टूबर 2015 को हुआ।

Exit mobile version