Site icon Help Hindi Me

दालचीनी

Cooking photo created by ArthurHidden – www.freepik.com

दालचीनी | Cinnamon

दालचीनी(Cinnamon Hindi) का प्रयोग विशेष रूप से मसालों के रूप में किया जाता है। आयुर्वेद की दृष्टि से दालचीनी का प्रयोग औषधि के रूप में भी होता है जिसके विशेष फायदे हैं। विभिन्न प्रकार के रोगों के इलाज के लिए दालचीनी काफी फायदेमंद है। पतंजलि के अनुसार दालचीनी का प्रयोग विशेष प्रकार के विकारों जैसे चर्म रोग, कैंसर, सिरदर्द एवं मासिक धर्म की समस्याओं से निजात पाने के लिए होता है।

Cinnamon meaning in Hindi/Cinnamon in Hindi meaning/Cinnamon stick in Hindi: दालचीनी

Cinnamon scientific name/Cinnamon botanical name: Cinnamomum verum

दालचीनी को मसालों की रानी भी कहा जाता है। दालचीनी के उपयोग से बड़ी से बड़ी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। दालचीनी का सेवन निम्नलिखित बीमारियों को ठीक करने के उद्देश्य से किया जाता है-

दालचीनी के फायदे | Cinnamon Benefits

1. आंखों के रोग को ठीक करने में सहायक:

आंखों से संबंधित विभिन्न प्रकार के रोग जैसे आंखों का फड़फड़ाना कई लोगों की एक आम शिकायत होती है। ऐसे में दालचीनी का तेल आंखों के पलक पर लगाकर रखने से आंखों का फड़फड़ाना बंद हो जाता है। इसके अलावा दालचीनी आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी काफी सहायक है।

2. दांत के दर्द को दे आराम :

दालचीनी के तेल का प्रयोग कर दांत के दर्द में काफी सहायता मिलती है। इसके अलावा दालचीनी के 5 से 6 पत्तों को पीसकर मंजन करने से दांत काफी आकर्षित लगते हैं। इसके प्रयोग से दांतों में एक अलग ही तरह का चमकीलापन आता है।

3. जुकाम रोकने में सहायक:

दालचीनी को पानी में घिसने के बाद उसे गर्म करके लेप के रूप में लगाने से जुकाम में फायदा होता है। इसके अलावा दालचीनी के रस को सिर पर लगाने से भी काफी फायदा मिलता है।

4. आमाशय से संबंधित रोगों के उपचार में सहायक:

दालचीनी के साथ इलायची और तेज पत्ते को बराबर-बराबर मात्रा में लेकर काढ़ा बनाकर पीने से अमाशय से संबंधित बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा दालचीनी के साथ 5 से 10 मिली तेल को 10 ग्राम मिश्री के साथ मिलाकर खाने से आमाशय में होने वाले दर्द से भी काफी आराम मिलता है।

5. कैंसर के बीमारी में उपचार :

कैंसर जैसी भयंकर बीमारी के उपचार में दालचीनी का विशेष महत्व है। पूरे एक महीने तक दालचीनी के साथ शहद का सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में काफी लाभ पहुंचता है। दालचीनी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि करता है।

6. हृदय को बनाए स्वस्थ:

हृदय को स्वस्थ बनाए रखने और इससे संबंधित रोगों पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से दालचीनी का प्रयोग किया जाता है। शरीर में उपस्थित हृदय की धमनियों में कई बार कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोकने के लिए भी दालचीनी का प्रयोग होता है।

7. जोड़ों में दर्द को रोकने में सहायक :

जोड़ों में दर्द होने पर दालचीनी का उपयोग करना इसके लिए काफी फायदेमंद होता है। प्रतिदिन दालचीनी को गर्म पानी में मिलाकर सेवन करने से काफी लाभ पहुंचता है। इतना ही नहीं इसके अलावा दालचीनी के हल्के गर्म पानी को लेकर जोड़ों के दर्द होने वाले स्थान पर मालिश करने से भी राहत मिलती है।

8. कान से संबंधित रोगों को समाप्त करने में सहायक:

दालचीनी और शहद का मिश्रण बनाकर उसका सेवन करने से कान से संबंधित विभिन्न रोगों विशेषकर बहरेपन से छुटकारा दिलाता है। दालचीनी के तेल की कुछ बूंदों का प्रयोग करके उसे कान में डालने से कान के लिए काफी फायदेमंद होता है।

9. दालचीनी से त्वचा को फायदे:

दालचीनी में जीवाणुरोधी गुण होते हैं और इसलिए यह मुंहासों के लिए अच्छा माना जाता है। दालचीनी एक अच्छा एंटीऑक्सिडेंट भी है जो बढ़ती उम्र को रोकता है।

Exit mobile version