Site icon Help Hindi Me

Dr. A. P. J. Abdul Kalam

Last updated on: July 28th, 2021

Image Source: Social Media

Dr. A.P.J. Abdul Kalam Biography | डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जीवनी

संक्षिप्त जीवन विवरण
जन्म(Date of birthday): 15 OCT 1931
जन्म स्थान: रामेश्वरम रमानाथपुरम, Tamil Nadu, India
मृत्यु: 27 JUL 2015 शिलांग, मेघालय ,भारत
शिक्षा: सेंट जोसेफ कॉलेज तिरुचिरापल्ली टेक्नोलॉजी
पेशा: प्रोफेसर,वैज्ञानिक एयरोस्पेस इंजीनियर, लेखक
विवाह: अविवाहित
पिता का नाम: जैनुलाब्दीन 
माता का नाम: अशिआम्मा

Dr. A.P.J. Abdul Kalam Biography in Hindi
कलाम जी का पूरा नाम अवुल पकिर जैनुलाब्दिनअब्दुल कलाम है। अब्दुल कलाम भारत के 11 वें राष्ट्रपति थे और इसके अतिरिक्त कलाम जी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IIST) के चांसलर भी रहे।

देश की इस महान शख्सियत को जनता Missile Man और जनता के राष्ट्रपति के नाम से जाना जाता है, भारतीय गणतंत्र के 11वे निर्वाचित राष्ट्रपति थे। कलाम जी एक जाने माने वैज्ञानिक, युवाओं में नए जोश का संचार करने वाले लेखक और अभियंता के रूप में विख्यात थे।

अब्दुल कलाम का प्रारंभिक जीवन परिचय (Dr. A.P.J. Abdul Kalam History)
अब्दुल कलाम जी का जन्म 15 OCT 1931 को धनुषकोडी गांव (रामेश्वरम, तमिलनाडु) में एक मध्यम वर्गीय मुस्लिम परिवार में हुआ था। इनके पिता आर्थिक रूप से कमजोर और ज्यादा पढ़े लिखे नहीं थे. फिर भी अब्दुल कलाम जी ने अभूतपूर्व मेहनत और कठिन परिश्रम से अपना अलग मुकाम हासिल किया और आर्थिक कठिनाइयों को अपनी पढाई के बीच नहीं आने दिया

अब्दुल कलाम जी माता पिता, कुल पांच भाई और बहनों के साथ एक संयुक्त परिवार में रहते थे.

अब्दुल कलाम, अपने पिता से बहुत प्रभावित थे हलाकि उनके पिता ज्यादा पढ़े लिखे नहीं थे फिर भी पिता ने कलाम जी को अच्छे संस्कार दिए जो कलाम जी को बहुत काम आये

अब्दुल कलाम की शिक्षा
5 वर्ष की आयु में रामेश्वरम की पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में उनका दीक्षा संस्कार प्रारंभ हुआ था। कलाम जी की प्रारंभिक शिक्षा पर उनके शिक्षक इयादुराई सोलोमन का भी प्रभाव था उन्होंने कलाम जी को जीवन में सफलता, अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए तीव्र इच्छा, आस्था, अपेक्षा तीनो शक्तियों को समझने और जाग्रत करने का पाठ दिया।

बचपन में कलाम के अध्यापक उनको पंछियों के उड़ने के बारे में बता रहे थे तो उनको ज्यादा समझ नहीं आया फिर समुद्र किनारे उड़ते पक्षियों को उन्होंने देखा और उनके उड़ने की प्रक्रिया की जानकारी हासिल की और इस तरह उनको साइंस की तरफ झुकाव बढ़ता चला गया

बताया जाता है कलाम सुबह 4 बजे उठकर न्यूज़ पेपर वितरत कर अपनी Maths की ट्यूशन क्लास में जाते थे।

1960 में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से अंतरिक्ष विज्ञान में स्नातक हुए.

अब्दुल कलाम का वैज्ञानिक जीवन
1960 में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से अंतरिक्ष विज्ञान में स्नातक होने के बाद उन्होने भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान-DRDO में प्रवेश लिया हावरक्राफ्ट परियोजना पर काम किया।

साल 1969 में वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन से जुड़े और इसके बाद सफलतापूर्वक कई उपग्रह प्रक्षेपण परियोजनाओं में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. भारत के प्रथम सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SLV-III) को विकसित करने में डॉ. कलाम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वह इस वक़्त इस प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर थे।

1980 में उन्होंने रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा के निकट स्थापित कर भारत को भी अन्तर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष क्लब का सदस्य का गौरव प्राप्त हो गया डॉ. कलाम को इसरो लॉन्च व्हीकल प्रोग्राम को परवान चढ़ाने का श्रेय दिया जाता है।

कलाम ने अग्नि और पृथ्वी जैसी ताकतवर मिसाइल को पूर्णतः स्वदेशी तकनीक अपनाकर design और develop किया ।

अग्नि मिसाइल और पृथ्वी जैसी ताकतवर मिसाइल का सफल परीक्षण का श्रेय अब्दुल कलाम जी को ही जाता है। साल 1992 में डॉ. कलाम को भारतीय रक्षा मंत्रालय में वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त किया गया।

Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University, Lucknow
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय की स्थापना 8 मई 2000 को तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा की गई थी। इसका पुराना नाम उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय था, परंतु 18 सितंबर 2015 को इसका हमारे पूर्व राष्ट्रपति Dr. A.P.J. Abdul Kalam के नाम पर इसका नामकरण किया गया।

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय का विस्तार उत्तर प्रदेश राज्य में है और जिसके अंतर्गत लगभग 800 मान्यता प्राप्त विद्यालय आते हैं। इन विद्यालयों में आर्किटेक्चर, तकनीकी, इंजीनियरिंग, फार्मेसी आदि की शिक्षा प्रदान की जाती है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय की गणना भारत के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में की जाती है।

अब्दुल कलाम द्वारा लिखी गई किताबें (Dr. A.P.J. Abdul Kalam Books)
Books of A P J Abdul Kalam
1. Wings of Fire(1999)
2. India 2020(1998)
3. Ignited Minds(2002)
4. Target 3 Billion(2011)
5. Turning Points: A journey through challenges(2012)
6. Indomitable Spirit(2006)
7. Transcendence: My Spiritual Experiences with Pramukh Swamiji(2015)
8. You Are Born To Blossom(2008)
9. Envisioning an Empowered Nation(2003)
10. Reignited: Scientific Pathways to a Brighter Future(2015)

पुरस्कार एवं सम्मान
1981- पद्म भूषण
1990- पद्म विभूषण
1997 में कलाम साहब को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया।

इसके साथ ही डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को 40 से अधिक विश्वविद्यालयों और संस्थानों से डॉक्ट्रेट की मानक उपाधि प्रदान की गयी है।

मृत्यु (Dr. A.P.J. Abdul Kalam death)
27 JUL 2015, को हृदय रोग होने के कारण मेघालय में मौत हो गई ।

मृत्यु के तुरंत बाद Dr. A.P.J. Abdul Kalam के पार्थिव शरीर को भारतीय वायसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से गुवाहाटी ले जाया गया और अगले दिन 28 JUL 2015 को पार्थिव शरीर दिल्ली लाया गया। 30 JUL 2015 को Dr. A.P.J. Abdul Kalam को पूरे सम्मान रामेश्वरम के पी करूम्बु ग्राउंड में दफ़ना दिया गया।

Exit mobile version