Site icon Help Hindi Me

गरीबी पर निबंध

https://helphindime.in/garibi-par-nibandh-poverty-in-india-essay-in-hindi/
गरीबी पर निबंध | Poverty in India Essay in Hindi

गरीबी पर निबंध | Poverty Essay in Hindi

भूमिका

जनसंख्या की दृष्टि से भारत एक बहुत बड़ा देश है। चीन के बाद विश्व में भारत की जनसंख्या सबसे अधिक है और और यही भारत की गरीबी और पिछड़ेपन का मुख्य कारण भी है। भारत को आजादी मिले 73 वर्षों से अधिक हो चुका है। लगातार दावा किया जाता है कि भारत विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है हालांकि अब भी यहां गरीबों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। मौजूदा समय में 21 फ़ीसदी से ज्यादा की जनसंख्या गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन गुजर बसर कर रही है। साल 2019 में आई संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआई) के रिपोर्ट के अनुसार भारत में 37 करोड़ लोग गरीब है।

गरीबी एक ऐसी स्थिति है जब व्यक्ति मूलभूत आवश्यकताओं की वस्तुओं जैसे रोटी, कपड़ा, मकान से पिछड़ जाता है। हमारे देश में आज भी कई लोग ऐसे हैं जिन्हें एक वक्त का खाना तक नसीब नहीं होता। किसी भी देश में रहने वाले गरीब उस देश के हाशिए के लोगों में शामिल होते हैं क्योंकि मुख्यधारा के समाज ने उन्हें हाशिए पर धकेल दिया है। एक गरीब व्यक्ति कई तरह की मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित रहता है। एक तरफ उन लोगों का वर्ग है जो ऐशो आराम शानो शौकत की जिंदगी जीते हैं, बड़ी-बड़ी हवेली में निवास करते हैं। वही एक गरीब व्यक्ति भूखे पेट अपनी रातें काटता है। गरीब को तो सर पर छत तक नसीब नहीं होती। यही वजह है कि आज सड़कों के किनारे झुग्गी-बस्तियों में गरीब लोग मजबूरन अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। लेकिन अमीर गरीब के बीच की खाई ही गरीबी का मुख्य कारण नहीं है इसके अलावा भी गरीबी के कई कारण हैं।



बाल मजदूरी या बाल श्रम पर निबंध

गरीबी के कारण

देश में लगातार गरीबों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। मौजूदा समय में प्रतिदिन गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजर बसर करने वाले लोगों में वृद्धि होती जा रही है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि हम इस बात से रूबरू हो कि आखिर इस गरीबी के पीछे का कारण क्या है?

गरीबी के कुछ मुख्य कारण निम्नलिखित हैं:-

वायु प्रदूषण पर निबंध

गरीबी के प्रभाव

जल प्रदूषण पर निबंध

समाधान

ऐसा नहीं है कि गरीबी की समस्या को जल्द से जल्द खत्म किया जा सकता है हालांकि इसके लिए प्रयास जरूर किए जा सकते हैं। गरीबी की समस्या को हल करने के लिए निम्नलिखित उपायों का उपयोग किया जा सकता है:-

गरीबी के बारे में कुछ तथ्य

उपसंहार

गरीबी की समस्या एक बहुत ही गंभीर समस्या है यह सिर्फ भारत जैसे देश के लिए नहीं बल्कि वैश्विक समस्या बन चुकी है। यदि इसके लिए तत्काल कुछ कदम न उठाए गए तो यह जल्द ही विकराल रूप धारण कर लेगी। सरकार को इस तरह की योजनाएं बनानी चाहिए जो गरीबों और पीड़ित लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सके। लेकिन इसके लिए हम सिर्फ सरकार के भरोसे बैठे नहीं रह सकते यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर छोटे-छोटे प्रयास भी करें तो इस समस्या से निजात पाया जा सकता है तथा उन गरीब लोगों की भी मदद हो सकती है।

तो आपने पढ़ा गरीबी पर निबंध | Poverty in India Essay in Hindi, आपको हमारा लेख कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। आप अपने सुझाव और प्रश्न कमेंट सेक्शन में जा कर पूछ सकते हैं। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमारा मनोबल बढ़ाते रहें। helphindime को सब्सक्राइब करना बिलकुल न भूले।



स्वतंत्रता सेनानी पर निबंध

Author:

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।

Exit mobile version