Site icon Help Hindi Me

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट | High security number plate(HSRP)

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट क्या है?

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट एक नई तरह की नंबर प्लेट है जो सभी वाहनों को लगाना अनिवार्य है। 1 मई 2012 से यह लागू किया गया था किंतु तब यह अनिवार्य नहीं था लेकिन 30 Nov 2020 से यह पूर्ण रूप से सभी वाहनों के लिए अनिवार्य है। यह नंबर वाहन की सुरक्षा को ध्यान में रखकर अनिवार्य किया गया है। सिक्योरिटी प्लेट दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहन दोनों के लिए है। यह हर राज्य में ऑटोमोबाइल डीलर द्वारा लगाई जाएगी।

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कैसा होता है?

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अल्मुनियम से निर्मित होती है। जिसके पीछे एक ठोस मेटल पर इसे बिठाया जाता है जिस पर से ऐसे ही निकालना आसान नही होगा। आपके वाहन को जो नंबर दिया जाएगा वह उसमें पेंट के द्वारा नहीं बल्कि उसमें पीछे से पंच करके लिखा जाएगा जिससे वह आगे से उभरा हुआ दिखेगा।

इसमे White Hotstamp Film निजी या आम आदमी के वाहन के लिए है और कमर्शियल या सामाजिक वाहनो के लिए Yellow Hotstamp Film का इस्तेमाल किया गया है। इसके बाएं तरफ एक हॉट स्टैंप लोगो(Logo) से बना हुआ अशोक चक्र दिया गया है। जिसके नीचे IND यानी भारत लिखा हुआ है। उसके नीचे एक 10 डिजित का एक कोड दिया होगा जो हर वाहन के लिए अलग होगा। यह कोड लेज़र प्रिंटेड होगा जो आपके वाहन चोरी होने पर उसे ढूंढने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा।

नंबर प्लेट का जो उभरा हुआ वाहन का नंबर होगा उस पर काले रंग का हॉट स्टांप पर होगी जिस पर बड़े अक्षरों में इंडिया (INDIA) लिखा गया है। इस नंबर प्लेट को नट बोल्ट के द्वारा नहीं फिक्स किया जाता बल्कि इसे एक लॉक के द्वारा जोड़ा जाता है जिसे निकाला नहीं जा सकता। इस लोक का नाम है ‘स्नैप लॉक सिस्टम’

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए कितना खर्च आएगा?

रेजिस्ट्रेशन के लिए ज्यादा खर्चा करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। चार पहिया वाहन के रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए 500 से 1200 तक का खर्चा आएगा, जबकि दो पहिया वाहन के रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए 200 से 500 तक का खर्चा करना पड़ सकता है। रजिस्ट्रेशन करवाते वक्त यह ध्यान में रखना होगा कि उस वाहन का कोई चालान लंबित न हो।

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट आवेदन के लिए आपको सबसे पहले अपने राज्य की आधिकारिक एचएसआरपी वेबसाइट bookmyhsrp.com पर जाना होगा।

  1. इसके बाद “High Security Registration Plate with color sticker” विकल्प चुनें।

2. इसके बाद “Select Vehicle Make” विकल्प में अपना वाहन चुनें, इसके बाद वाहनों की सूची खुलेगी जिसमें स्कूटर, बाइक, गाड़ी, ऑटो या अन्य वाहन यह चुनना होगा।

इसके बाद आपको अपने वाहन की कंपनी के बारे में जानकारी देनी होगी।

3. इसके बाद आपको अपने राज्य चुनना होगा।

4. इसके बाद आपको निजी वाहन और कमर्शियल वाहन में से एक को चुनना होगा।

5. फिर वाहन पेट्रोल, डीजल, सीएनजी या इलेक्ट्रिकल वाला है यह चुनना होगा।

6. इसके बाद आपको अपनी गाड़ी से जुड़ी जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, रजिस्ट्रेशन तारीख, इंजन नंबर, चेचिस नंबर आदि देना होगा।

7. इसके बाद आपको गाड़ी के मालिक के बारे में जानकारी देनी होगी, ईमेल और मोबाइल नंबर साथ।

8. इसके बाद आपको अपने राज्य चुनना होगा और इसके साथ ही अपने शहर का पिन कोड देना होगा।

9. और जहां पर आप गाड़ी में नंबर प्लेट लगवाना चाहते है उस डीलर की जानकारी देनी होगी, आप नंबर प्लेट घर पर भी मंगवा सकते है।

10. फिर प्लेट लगवाने की समय और तारीख चुनने के बाद ऑनलाइन पेमेंट करनी होगी।

11. इसके बाद तय तारीख पर आपको एजेंसी में जाकर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना होगा।

बुकिंग के बाद आपको एसएमएस(SMS) के द्वारा बुकिंग के बारे में सूचना दी जाएगी।

नोट: कोई भी पेमेंट करने से पहले भली भांति जांच ले कि नंबर प्लेट आपके शहर, पिन कोड पर रजिस्टर्ड डीलर अथवा आपके घर पर उप्लब्ध/वितरित हो रही है या नहीं, किसी भी प्रकार की असुविधा के लिए https://helphindime.in/ जिम्मेदार नहीं होगा।

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगने के फायदे

  1. हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगने से वाहनों की चोरी और अन्य जुड़ी हुई वारदातों को नियंत्रित किया जा सकेगा।

2. इस प्लेट को लॉक के द्वारा लगाया जाएगा जिससे इस को निकालना या बदलना बहुत ही कठिन होगा।

3, वाहनों के चोरी होने पर इस प्लेट में दिए गए यूनिक कोड के द्वारा उन्हें आसानी से ढूंढा जा सकेगा।

4. किसी भी वारदात होने पर वाहन और उसके मालिक की जानकारी इस कोड के द्वारा पुलिस को उपलब्ध हो सकेगी।

5. देशभर में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लागू होने के बाद पूरे देश के वाहनों का केंद्रीकृत रिकॉर्ड होगा।

6. इस प्लेट के साथ कोई भी अपराधी आसानी से छेड़छाड़ नहीं कर पाएगा।

7. यह प्लेट बहुत ही मजबूत है यानी किसी भी दुर्घटना होने पर वाहन का नंबर प्लेट पर उभरे होने के कारण पता करा जा सकता है।

कलर कोडेड स्टीकर क्या है?

कलर कोडेड स्टीकर गाड़ी के फ्यूल टाइप के प्रकार को देखकर दिया जाएगा। यदि आप का वाहन पेट्रोल और सीएनजी से चलता है तो हल्के नीले रंग का स्टीकर लगाया जाएगा। यदि वह डीजल से चलता है तो ऑरेंज कलर का स्टीकर लगेगा।

वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, रजिस्ट्रेशन डेट, अथॉरिटी इंजन और वाहन का चेचिस नंबर आदि इसी कलर कोड पर होगा।

यदि किसी भी वाहन में 30 Nov 2020 के बाद हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं हुई तो उसे ₹500 का जुर्माना भरना पड़ेगा। इसके साथ ही 3 महीने की जेल भी हो सकती है।

Author:

आयशा जाफ़री, प्रयागराज

Exit mobile version