Site icon Help Hindi Me

गोवा का इतिहास

Interesting Information about GOA in Hindi
गोवा का इतिहास और रोचक तथ्य | GOA History | Interesting Information about GOA in Hindi

गोवा का इतिहास और रोचक तथ्य | GOA History and Interesting Facts in Hindi

गोवा का नाम भारत के सुप्रसिध्द पर्यटन स्थलों में आता है। सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि दुनिया भर के पर्यटक यहां आना पसंद करते हैं। गोवा में आपको भारतीय संस्कृति और पुर्तगाली संस्कृति का अनुपम मिश्रण देखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं इस खूबसूरत राज्य के बारे में:-

गोवा का इतिहास (History of GOA in Hindi)

साल 1510 में पुर्तगालियों ने सत्तारूढ़ बीजापुर सुल्तान युसूफ आदिलशाह को हराकर गोवा पर आधिपत्य स्थापित किया जिसके बाद से अगले 450 वर्षों तक गोवा पर पुर्तगाली शासन चला। जब 1947 में भारत आजाद हुआ था तब भारत ने पुर्तगाली प्रदेशों से अनुरोध किया कि वे इन क्षेत्रों को भारत को सौंप दे। लेकिन यह बातचीत सफल नहीं हो पाई जिसके बाद 19 दिसंबर 1961 में भारत ने ऑपरेशन विजय चलाकर गोवा, दमन और दीव को केंद्र शासित प्रदेश बनाया। 30 MAY 1987 को केंद्र शासित प्रदेशों को विभाजित कर गोवा की स्थापना की गयी। यह भारत का 25वां राज्य बना।

गोवा की भौगोलिक स्थिति

गोवा क्षेत्रफल के मुताबिक भारत का सबसे छोटा प्रदेश है। गोवा का कुल क्षेत्रफल 3,702 किलोमीटर है। जनसंख्या के अनुसार यह देश का चौथा सबसे छोटा राज्य है। गोवा की जनसंख्या 14,58,545 है। गोवा विश्व भर में अपने सुंदर समुद्र किनारों के लिए जाना जाता है। इसके समुद्र तट की लंबाई 132 किलोमीटर है। गोवा का शहर है वास्कोडिगामा जो कि राज्य का सबसे बड़ा शहर है।

गोवा के जिले

गोवा में सिर्फ 2 जिले हैं जिनमें से एक है उत्तर गोवा जिला और दूसरा है दक्षिण गोवा जिला। क्षेत्रफल की दृष्टि से दक्षिणी गोवा बड़ा है और जनसंख्या की दृष्टि से उत्तरी गोवा बड़ा है।

गोवा की भाषा

कोंकणी गोवा की राजभाषा है। लेकिन कोंकणी गोवा के अलावा भी अन्य राज्यों में बोली जाती है जिनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल शामिल है। कोंकणी के अलावा भी गोवा में कई अन्य भाषाएं बोली जाती है क्योंकि गोवा में अलग-अलग क्षेत्रों, जातियों, धर्मों के लोग निवास करते हैं। इस वजह से यह एक बहुभाषी राज्य है। गोवा में बोली जाने वाली भाषाओं में अंग्रेजी, मराठी, कोंकणी, हिंदी, पुर्तगाली, कन्नड़, उर्दू और गुजराती आदि शामिल है।

गोवा की संस्कृति

गोवा पर पुर्तगालियों ने 450 सालों तक राज किया जिस वजह से आपको इसकी संस्कृति में यूरोपीय संस्कृति की छटा जरूर नजर आएगी। वही बात करें गोवा के धार्मिक परिदृश्य की तो गोवा में 60 फीसदी हिंदू आबादी निवास करती है। वहीं 28 फ़ीसदी यहां ईसाई रहते हैं। इसके अलावा यहां बुद्ध, सिख, मुस्लिम, पारसी धर्म के लोग भी निवास करते हैं, जो की अल्पसंख्यक है।

यहां के ईसाई समाज में भी उसी तरह की जाति व्यवस्था पाई जाती है जिस तरह हिंदुओं में पाई जाती है। गोवा के दक्षिण भाग में ज्यादा ईसाई निवास करते हैं लेकिन यहां के वास्तुकला पर आपको हिंदू प्रभाव दिखाई देगा। गोवा की वास्तुकला में आपको पुर्तगाली वास्तुकला के नमूने अधिक दिखेंगे।

गोवा की संस्कृति काफी प्राचीन है। आज से हजार साल पहले गोवा का नाम कोकण काशी था। गोवा पर राज करने वाले पुर्तगालियों ने भरपूर कोशिशें की थी कि वे गोवा की मूल संस्कृति का नामोनिशान मिटा दें लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

गोवा का नृत्य और संगीत

गोवा में संगीत के अलग-अलग विधाएं प्रचलित हैं। यहां पर आपको पॉप संगीत, हिप हॉप और पुर्तगाली संगीत सभी सुनने को मिलेंगे। यहां पर संगीत के लिए कई वाद्य यंत्रों जैसे तबला, ढोल, बांसुरी, ढोलक शहनाई, मृदंग आदि का प्रयोग किया जाता है।

गोवा में कोंकणी गीत और कोली गीत खूब पसंद किया जाता है। यहां पर कई अलग-अलग तरह की नृत्य भी किए जाते हैं जिनमें द हेलो नाच, घोड़े मोदनी, देखनी नृत्य, धनगर नित्य, टोनीमेल, कुनबी नृत्य, मुसोल नाच, तलघड़ी आदि शामिल है।

गोवा की वेशभूषा

गोवा में महिलाओं का मुख्य परिधान साड़ी है। साड़ियों को यहां कुंडी पल्लू स्टाइल में पहना जाता। वही महाराष्ट्र की महिलाओं की तरह यहां की महिलाएं लुगड़ी के साथ ब्लाउज और नाक की नथनी पहनती है। यहां साड़ियों में ज्यादातर नववारी साड़ी को पहना जाता है। इसके अलावा यहां पानो भाजु नामक वस्त्र पहना जाता है। गोवा के पुरूष ज्यादातर सूती कपड़ों को तवज्जो देते हैं। वह सूती के शर्ट, टी-शर्ट पहनते हैं। कमर से नीचे वे सादा पैंट और जींस पहना करते हैं।

गोवा का खानपान

गोवा का सबसे पसंदीदा भोजन चावल और फिश करी है। गोवा के लोग खाना पकाने के लिए काली मिर्च मसाले, विनेगर और नारियल के तेल का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं, चूँकि गोवा में विश्व भर से लोग यहां आते हैं इसीलिए यहां के भोजन में भी तरह की विभिन्नताएं नजर आती है। यहां पर चायनीज़, मलेशियाई पुर्तगाली, श्रीलंकाई, ब्राजील के पकवान पाए जाते हैं।

गोवा में Seafood काफी ज्यादा खाया जाता है। यहां पर मछली, झींगे व केकड़ा सबका पसंदीदा है। मांस में चिकन बिरयानी, चिकन करी, मटन करी लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यहां सब्जियों में मुख्यतः कटहल, कद्दू व टमाटर खाया जाता है। जबकि फलों में काजू पपीता, अमरूद, अनानास प्रमुख है।

गोवा के मुख्य त्यौहार

गोवा का सबसे मुख्य त्यौहार है कार्निवल जो कि फरवरी महीने में मनाया जाता है। इस त्यौहार को महीने की शुरुआत के 3 दिन और 3 रात को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। आपको बता दें, यह त्यौहार पुर्तगालियों के शासन काल से यानी कि 18वीं शताब्दी से मनाया जा रहा है। इस त्यौहार में अलग तरह के भोजन, पेय पदार्थ, संगीत और नृत्य प्रस्तुत किए जाते हैं।

जब यह त्यौहार मनाया जाता है तब आपको रास्तों में परेड करते हुए लोग दिखाई देंगे। कोई गली-चौराहा ऐसा नहीं होगा जो सूनसान हो। जब त्यौहार खत्म होने वाला होता है तब उसके अंतिम दिन काले और लाल डांस के साथ इसका समापन समारोह मनाया जाता है।

कार्निवल के अलावा गोवा में क्रिसमस का त्यौहार भी बड़ी धूम के साथ मनाया जाता है। जैसा कि आप जानते हैं पुर्तगाल में कैथोलिक आबादी मौजूद है जो इस त्यौहार को मनाती है। इसके अलावा यहां पर सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व मनाया जाता।

इस त्यौहार को गोयंचो साहेब के नाम से जाना जाता है। दरअसल, गोयंचो एक प्रसिद्ध कैथोलिक मिसीनरी थे जिनका जन्म 1507 में हुआ था। गोवा का शिगमो त्यौहार भी काफी प्रसिद्ध है जोकि वसंत ऋतु के दौरान मनाया जाता है। लोकल भाषा में इसे शिगमोत्सव के नाम से जाना जाता है। यहां साओ जोआओ फेस्टिवल, बोडरम फेस्टिवल, सनबर्न फेस्टिवल, गणेश चतुर्थी, मेंगो महोत्सव, दीपावली, ईद जैसे कई आकर्षक त्योहार मनाए जाते हैं।

गोवा के मुख्य पर्यटन स्थल

देश-विदेश से साल भर कई लोग गोवा में घूमने और छुट्टियां मनाने जाते हैं। गोवा भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। गोवा में पर्यटकों को की भीड़ गर्मी के मौसम में देखी जाती है। यदि आप भी गोवा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको गोवा की कुछ प्रसिद्ध जगहों के बारे में बताएंगे। जो कि निम्नलिखित हैं:-

1. बागा बीच

बागा गोवा के सबसे प्रसिद्ध बीचों में से एक है जिसके आसपास कई झोपड़िया और फिशिंग बोट्स मौजूद है। यह बीच उत्तरी गोवा में मौजूद है। आप यहां पर पैरा स्लाइडिंग और बनाना राइड्स के मजे ले सकते हैं। इस बीच में आपको डॉल्फिन भी देखने को मिलेंगे।

2. दूध सागर वॉटरफॉल

यह वाटरफॉल गोवा की मंडोवी नदी पर स्थित है। आपको बता दें, दूधसागर वॉटरफॉल भारत का चौथा सबसे ऊंचा वाटरफॉल है जिसकी ऊंचाई 310 मीटर है। इस वाटरफॉल के करीब आप को भगवान महावीर सेंचुरी और मोल्लम नेशनल पार्क देखने को मिलेगा।

3. अगुआडा किला

सातवीं शताब्दी में इस किले का निर्माण पुर्तगालियों द्वारा किया गया था। यह गोवा के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। साल भर यहां लोगों का आना जाना लगा रहता है। यदि आप फोटोग्राफी के शौकीन है तो यह स्पॉट आपके लिए काफी उत्तम होगा क्योंकि यहां कि स्पेशलिटी यही है कि यहां मनोरम पुर्तगाली वास्तुकला के साथ खूबसूरत सीनरी देखने को मिलेगी।

गोवा के बारे में 10 रोचक तथ्य (10 Amazing & Interesting facts about GOA in Hindi)

1. गोवा क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा प्रदेश है।

2. साल 1956 में, गोवा के सेंट पॉल कॉलेज में पूरे एशिया की सबसे पहली प्रिंटिंग प्रेस की स्थापना की गई।

3. साले 1842 में भारत के सबसे पहले मेडिकल स्कूल की स्थापना गोवा के पणजी में की गई। लेकिन इसे 2004 में ध्वस्त कर दिया गया।

4. गोवा भारत के अमीर राज्यों में से एक है। दरअसल, यहां की प्रति व्यक्ति आय अन्य राज्यों के मुकाबले ज्यादा है।

5. गोवा में दो स्वतंत्रता दिवस मनाए जाते हैं। एक स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को वहीं दूसरा स्वतंत्रता दिवस 19 दिसंबर को ‘गोवा मुक्ति दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

6. 1947 को जब पूरा भारत अंग्रेजों के शासन से आजाद हुआ था, तब गोवा भारत का हिस्सा नहीं था। दरअसल, उस दौरान यहां पुर्तगालियों का शासन था।

7. गोवा की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा यहां का पर्यटन उद्योग है, जिसके जरिए इस राज्य को काफी ज्यादा आमदनी हासिल होती है।

8. भारत की सबसे प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के बारे में तो आप जानते ही होंगे। दरअसल, लता मंगेशकर के पिता का जन्म गोवा में ही हुआ था।

9. उत्तरी गोवा में एक भूरे रंग का पर्वत है जिसे लेकर यह मान्यता है कि यह भगवान परशुराम के यज्ञ का स्थान था।

10. गोवा में हर साल सैलानियों का आना और जाना लगा ही रहता है, लेकिन इतने लोगों के आने जाने के बावजूद यह भारत के सबसे साफ-सुथरे राज्यों में से एक है।

गोवा से जुड़े हुए कुछ सवाल-जवाब

Ques: गोवा क्या है? (What is Goa?)
Ans: गोवा भारत का एक राज्य है, जो कि दक्षिण-पश्चिमी तट पर बसा हुआ है।

Ques: गोवा किस राज्य में है? (Goa is in which state?)
Ans: गोवा किसी राज्य में नहीं है, बल्कि गोवा खुद एक राज्य हैं।

Ques: गोवा की जलवायु कैसी है? (What is the climate of Goa?)
Ans: गोवा जलवायु के आधार पर तीन वर्गों में बटा हुआ है। गर्मी, मानसून और सर्दी इन तीनों जलवायु में गोवा का तापमान व वातावरण भिन्न होता है। गोवा में मार्च से मई तक ग्रीष्म ऋतु रहती है। लेकिन यह गर्मी झुलसा देने वाली होती है। यहां मई से अक्टूबर तक मानसून रहता है जहां जमकर बारिश होती है। गोवा एक ट्रॉपिकल इलाका है जिस वजह से यहां सर्दी का मौसम कुछ ज्यादा असर नहीं डालता है क्योंकि सर्दियों के दौरान यहां का तापमान 20 से 25०C तक रहता है।

Ques: गोवा में कितनी तालुका है? (How many Taluka in Goa?)
Ans: गोवा में कुल 12 तालुका है।

Ques: गोवा में कैंडोलिम कहा है? (Where is Candolim in Goa?)
Ans: गोवा का कैंडोलिम बीच उत्तरी गोवा में स्थित है। यह पणजी से 15 KM की दूरी पर स्थित है।

Ques: ट्रेन के जरिए मुंबई से गोवा कैसे पहुंचे? (How to go Goa by Train from Mumbai?)
Ans: अगर आप कोंकण रेलवे स्टेशन के जरिए मुंबई से गोवा पहुंचते हैं तो यह आपके लिए काफी सुविधाजनक होगा। मुंबई में छत्रपति शिवाजी, दादर सेंट्रल, तथा लोकमान्य तिलक स्टेशन से गोवा के लिए ट्रेन निकलती है जो कि गोवा के मडगांव के मुख्य रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है।

Ques: ट्रेन के जरिए दिल्ली से गोवा कैसे पहुंचे? (How to reach Goa from Delhi by Train?)
Ans: मडगांव, थिविम और वास्को डी गामा गोवा के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशन है। वही मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस और केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस वे प्रमुख ट्रेनें हैं जो आपको दिल्ली से गोवा तक सीधे पहुंचाती है।

Ques: गोवा से हैदराबाद की दूरी कितनी है? (How far is Goa from Hyderabad?)
Ans: गोवा से हैदराबाद की दूरी 658 Kms है।

Ques: ट्रेन के जरिए हैदराबाद से गोवा कैसे पहुंचे? (How to go Goa from Hyderabad by Train?)
Ans: हैदराबाद से गोवा जाने की प्रमुख ट्रेनों में HYB VSG Express और KCG YPR EXP शामिल है। यदि आप इन ट्रेनों के जरिए गोवा के लिए रास्ता तय करते हैं तो आपको वहां तक पहुंचने में करीब 19 से 20 घंटे लग जाएंगे।

केरल का इतिहास

अरुणाचल प्रदेश का इतिहास

तो ऊपर दिए गए लेख में आपने जाना गोवा का इतिहास और रोचक तथ्य (GOA History and Interesting Facts in Hindi), उम्मीद है आपको हमारा लेख पसंद आया होगा।

आपको हमारा लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं, अपने सुझाव या प्रश्न भी कमेंट सेक्शन में जा कर पूछ सकते हैं। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए HelpHindiMe को Subscribe करना न भूले।

Author:

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।

Exit mobile version