Site icon Help Hindi Me

राष्ट्रीय पक्षी: मोर

Last updated on: March 6th, 2021

राष्ट्रीय पक्षी मोर | National Bird Peacock

मोर | Peacock

मोर पृथ्वी के सबसे सुंदर पक्षियों में से एक है, जो कि हमारा राष्ट्रीय पक्षी है, मोर मुख्य रूप से भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया और अफ्रीका में पाए जाते हैं। मोर के पंख मुख्यतः नीले, हरे और सुनहरे होते हैं, अपने भारी भरकम पंखो की वजह से यह ज्यादा दूर तक उड़ नहीं सकता है। बारिश के मौसम में बादलों को देख के मोर प्रायः नाचने लगते हैं, इसका यह रूप सबको खूब लुभाता है।

Peacock scientific name/Peacock zoological name: Pavo cristatus

Peacock meaning in Hindi/Peacock Hindi meaning: मोर

Peacock female name/Peacock ka female/Peacock female name: “मोर” शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर दोनों लिंगों(पुल्लिंग + स्त्रीलिंग ) के पक्षियों के लिए किया जाता है। तकनीकी रूप से, केवल पुरुष मोर(Peacock) हैं। मादा(Peacock female name) पीहर(Peahen) हैं।

डॉल्फ़िन के बारे में दिलचस्प तथ्य

Peacock National Bird/Peacock National Bird of India

साल 1963 में, मोर को हमारी भारतीय परंपराओं में समृद्ध धार्मिक व पौराणिक भागीदारी के कारण देश का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया। मोर भारत के लगभग समस्त कोने में पाए जाते है या यह कहें की यह पूरे भारत में एक समान पाया जाने वाला पक्षी है जो इसका राष्ट्रीय पक्षी होने के दावे को मजबूती देता है।

मोर का पौराणिक महत्व भी है, प्राचीन ग्रंथो में मोर का उल्लेख देखने को मिल जायेगा। मोर को करुणा और सजगता का प्रतीक माना जाता है, प्राचीन काल से मोर ही पंख को सिंहासन और मुकुट पर सुशोभित किया जाता रहा है।

यह भी बताया जाता है की 326 ई. पू. जब सिकंदर ने भारत पर हमला किया था तो रावी नदी के किनारे उसने मोरों का झुण्ड देखा और मोरों की सुंदरता से बहुत प्रभावित हुआ। अतः उसने अपनी सेना को हुक्म दिया की इन पक्षियों को कोई नुक्सान न पहुंचाया जाए।

साथ ही यह भी बताया जाता है कि जब सिकंदर वापस अपने वतन लौटा तो यहाँ से 200 मोर अपने साथ ले गया। वहां के लोगों के लिए मोर अजूबे से कम नहीं थे।

भारत के कई शासको के लिए मोर उनकी सल्तनत में राष्ट्रीय पक्षी रहा है। पुराने ग्रंथो में अशोक की लाट पर भी मोर का उल्लेख मिल जाता है।

गुप्त काल के शासको द्वारा जारी किये गए सोने-चांदी के सिक्को पर भी मोर का चित्र अंकित था।

Can peacock fly/Peacock can fly: मोर उड़ सकते है लेकिन यह एक लम्बी दूरी तक नहीं उड़ सकते हैं।
1. यह अपने शिकार को पकड़ने के लिए जमीन से 3-5 फीट तक ऊपर उड़ सकते हैं।
2. रात में सोने के लिए एक पेड़ की ऊंचाई तक यह आसानी से उड़ सकते है, जिससे पेड़ पर आसानी से सो सके।
3. यह एक ऊँची बिल्डिंग से नीचे भी उड़ कर आसानी से आने में सक्षम हैं।
4. मोर ज्यादातर फुदकना पसंद करते है जब तक उन्हें उड़ने की जरुरत महसून न हो।



पेंगुइन के बारे में रोचक तथ्य

Peacock & Peahen

नर (Peacock male or female/Peacock is male or female) को Peacock और मादा को Peahen बोला जाता है। नर मोर, मादा मोरनी की अपेक्षा ज्यादा मोहक होता है नर मोर के बड़े-बड़े पंख होते हैं जो ज्यादा आकर्षक लगते हैं मादा मोर (मोरनी) में ये पंख कम पाए जाते हैं।

नर या मादा मोर सांप खाने(Peacock eats snake) के शौकीन नहीं होते हैं लेकिन अपने आस-पास सांप मिलने पर वह उसे जीवित नहीं जाने देते है ऐसा वह सांप के जहरीले होने की वजह से करते है।

Peacock sound name: ध्वनि को चीख(scream) कहा जाता है।

Peacock in Sanskrit: मयूर

Peacock Synonyms in Hindi: मयूर, नर्तकप्रिय, सितापांग, कलापी, शिखि, मेहप्रिय



पृथ्वी के बारे में रोचक तथ्य

भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर से जुडी कुछ रोचक जानकारी (National Bird Peacock Information in Hindi)

  1. साल 1963 में मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया था। मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है।
  2. क्या आप जानते है मोर भारत के अलावा म्यांमार(बर्मा) का भी राष्ट्रीय पक्षी है।
  3. एक स्वस्थ मोर का वजन 5-7 Kg. के बीच होता है।
  4. मोर को अत्यधिक पौराणिक महत्व है, कहा जाता है समुद्र मंथन में निकलने वाले विष का पान मयूर ने भी किया था।
  5. भारत के कई शासकों ने मोर से अपने लगाव को देखते हुए अपनी स्वर्ण मुद्राओ में मोर के चित्र को अंकित कराया था।
  6. नर मोर मादा की तुलना में ज्यादा सुन्दर दिखते हैं।
  7. एक मोर का जीवन कॉल 20 वर्ष का होता है।
  8. मोर को सर्वाहारी प्राणियों की श्रेणी में रखा गया है , मतलब यह है की मोरे कीट पतंगों के अलवा आनाज के दाने भी चुगता है।
  9. वन्य जीव अधिनियम के तहत, साल 1972 में मोर को संरक्षित पक्षियों की सूची में डाल दिया गया था। जिसका मतलब है मोर का शिकार प्रतिबंधित है।
  10. वैसे तो मोर दुनिया के कई देशों में पाए जाते है लेकिन भारतीय मोर अन्य देशों के मोर से सुन्दर होते हैं।



डायनासोर के बारे में रोचक तथ्य

Author:

आयशा इरशाद, प्रयागराज

Exit mobile version