Site icon Help Hindi Me

ब्रूस ली की जीवनी

https://helphindime.in/who-is-bruce-lee-biography-jivani-jivan-parichay-family-wife-life-history-information-in-hindi/
ब्रूस ली कि जीवनी | Who is Bruce Lee | Biography | Jivani | Jivan Parichay | Family | Wife | Life History | Information in Hindi

ब्रूस ली की जीवनी | Bruce Lee biography in Hindi

ब्रूस ली एक असाधारण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उन्होंने अपनी प्रतिभा के चलते विश्वभर में एक अमिट छाप छोड़ी। वह एक नॉनक्लासिकल मार्शल आर्टिस्ट, अभिनेता, कवि थे। उनकी लंबाई थी 5’8″ लेकिन अपने मार्शल आर्ट स्किल्स के जरिए वे अच्छे-अच्छों को गिरा कर ढेर कर सकते थे। ब्रूस ली ने कुंग-फू स्कूल को फॉलो नहीं किया उन्होंने इसकी जगह विंग को अपने आर्ट का आधार बनाया।

इसके साथ ही उन्होंने प्रतिरक्षा के लिए मार्शल आर्ट की शैली का विकास किया, जिसकी मदद से वे किसी भी शस्त्र से लैस व्यक्ति का सामना कर सकते थे। वह चीन, हांगकांग, अमेरिका जैसे सिर्फ चुनिंदा देशों में ही नहीं बल्कि विश्व भर में प्रसिद्ध थे। आइए जानते हैं इस महान लीजेंड के जीवन के बारे में। 

नामब्रूस ली
असल नामली जुन – फैन
जन्म तिथि27 नवंबर 1940
जन्म स्थान कैलिफोर्निया, अमेरिका
पिता का नामली होई – चुएन
माता का नामग्रेस हो
भाईबहनएग्नेस ली, पीटर ली, फोएबे ली, रॉबर्ट ली
वैवाहिक स्थितिशादीशुदा
पत्नी का नामलिंडा ली काद्वेल
बच्चे2
बच्चों के नामब्रैंडन ली, शैनन ली
ऊंचाई5’7″
वजन64 किलोग्राम
कॉलेजला सल्ले कॉलेज, सेंट फ्रांसिस जेवियर्स कॉलेज
मृत्यु तिथि20 जुलाई 1973
मृत्यु के समय आयु32 वर्ष
मृत्यु स्थानकोवलून टोंग, हांगकांग
ब्रूस ली कि जीवनी | Who is Bruce Lee | Biography | Jivani | Jivan Parichay | Family | Wife | Life History | Information in Hindi



मिलिंद सोमन की जीवनी

ब्रूस ली का प्रारंभिक जीवन (Bruce Lee’s Early Years)

ब्रूस ली का जन्म 27 नवंबर 1940 को अमेरिका स्थित कैलिफोर्निया के एक चीनी परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम ली होई – चुएन था तथा उनकी माता का नाम ग्रेस हो था। ब्रूस ली के पिता एक ओपेरा कलाकार थे वहीं उनकी माता एक यूरोपियन थीं। ब्रूस ली के चार भाई बहन थे। ब्रूस ली ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई हांगकांग (Hong Kong) में की। साल 1952 में उन्होंने एक प्रतिष्ठित कॉलेज ‘ला सल्ले’ में दाखिला लिया।

लेकिन इस विद्यालय में खराब प्रदर्शन के चलते 1956 में उन्होंने सेंट फ्रांसिस जेवियर्स कॉलेज में स्थानांतरण करवा लिया। उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण भी लिया। ब्रूस ली के माता-पिता चाहते थे कि वे काफी  पढ़ें लेकिन उनकी पढ़ाई में रुचि नहीं थी। ली अक्सर फाइट्स में उलझे रहते थे। उनसे उनका स्कूल यहां तक कि पुलिस भी परेशान थी। पुलिस ने ली के पिता को यह चेतावनी भी दी थी कि यदि उन्होंने दोबारा स्कूल में लड़ाई की तो उन्हें जेल में डाल दिया जाएगा। इन सब को लेकर उनके पिता काफी परेशान थे।

वह सैन फ्रांसिस्को में रहने लगे जिसके बाद वे सिएटल चले गए। वहां जाकर उनका दाखिला एक तकनीकी स्कूल में कराया गया। अपकी शिक्षा के साथ वे रूबी चाउस रेस्तरां में लिव-इन वेटर का काम करने लगे। उन्होंने साल 1961 में वाशिंगटन विश्वविद्यालय में प्रवेश ले लिया। यहीं उनका ज्यादा शुरुआती समय व्यतीत हुआ।



अब्राहम लिंकन की जीवनी

ब्रूस ली का करियर (Bruce Lee’s Career)

ब्रुसली ने अपने करियर की शुरुआत उस समय की जब वे बोलना सीख रहे थे। दरअसल उन्होंने 3 महीने की ही उम्र में अपनी पहली फिल्म गोल्डन गेट गर्ल (Golden gate Girl) की।

1959 से 1964 तक अभिनय करने के पश्चात उन्होंने यह पेशा छोड़कर मार्शल आर्ट को अपना पेशा बनाया। आगे जाकर वे शिक्षक भी बने। उन्होंने सिएटल में स्वयं का एक मार्शल आर्ट स्कूल खोला। इसका नाम ली जुन फेन गंग फू इंस्टिट्यूट रखा। इसके बाद उन्होंने ऑकलैंड के प्रसिद्ध मार्शल आर्ट कलाकार जेम्स ली (James lee) के साथ मिलकर एक और स्कूल खोला जिसका नाम जून फेन मार्शल आर्ट स्टूडियो रखा गया।

विभिन्न कराटे चैंपियनशिप में उनके असाधारण प्रदर्शन को देखते हुए वे हॉलीवुड निर्देशकों की नजरों में आ गए जिसके बाद उन्होंने अपना पहला टीवी सीरिज द ग्रीन होर्नेट में काम किया। यह शो 1966 से 1967 तक चला तथा इसमें कुल 26 एपिसोड थे। इसके बाद 1967 से 1969 के दौरान उन्हें कई टीवी सीरियलों में मेहमान के तौर पर बुलाया गया जिनमें से आयरनसाइड, हियर कम्स दी ब्राइड्स और ब्लोनडाई जैसे शो शामिल हैं।

उन्होंने 1972 में फिल्म वे ऑफ द ड्रैगन में काम किया तथा उन्होंने इंटर द ड्रैगन में भी अपने शानदार प्रदर्शन से बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को हिट करवा दिया। 18 साल की आयु तक उन्होंने करीब 20 फिल्मों में काम कर लिया था



लिओ टॉलस्टॉय की जीवनी

ब्रूस ली का विवाह (Bruce Lee’s Wedding)

जब ब्रूस ली वॉशिंगटन विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे तो इस दौरान उनकी मुलाकात लिंडा ली काद्वेल से हुई। दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे जिसके बाद 1964 में 24 साल की उम्र में उन दोनों की शादी हुई। इन दोनों के दो बच्चे हैं जिनका नाम है ब्रेंडन ली और शैनन ली है।

ब्रूस ली की उपलब्धियां और सम्मान (Achievements and Awards)

ब्रूस ली के बारे में दिलचस्प बातें (Some interesting facts about Bruce Lee in Hindi)



ओ. हेनरी की जीवनी

ब्रूस ली के मृत्यु (Bruce Lee’s Death)

ब्रूस ली के जीवन का सबसे दुखद पहलू है उनकी मौत। किसी ने भी यह कभी नहीं सोचा होगा की उनकी यूं अचानक मौत हो जाएगी। लेकिन उनकी मौत के कारणों को लेकर कई अफवाहे भी उड़ी। कुछ लोगों का कहना था कि ब्रूस ली की मौत एक श्राप की वजह से हुई। वहीं कुछ का कहना था कि गुप्त चीनी संस्था ट्रीआड ने ब्रूस की हत्या करवाई थी। वही उनकी मौत का आधिकारिक कारण सरदर्द को बताया जाता है।

दरअसल उन्हें लंबे समय से सरदर्द रहता था डॉक्टर की माने तो उन्हें ‘सेरेब्रल इडेमा’ था। यह एक ऐसी बीमारी है जिसकी वजह से इंसान के दिमाग में सूजन आ जाती है जिससे मरीज को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसी बीमारी के चलते कई बार ब्रूस ली अपने फिल्मों के सेट पर भी बेसुध हो जाते थे।

ब्रूस ली की मृत्यु 20 जुलाई 1973 को हुई। दरअसल, वह अपनी अगली फिल्म की तैयारी में लगे हुए थे शाम को जब उन्हें अचानक तेज सिरदर्द हुआ तो उनकी मित्र ‘बेट्टी तिंग पेई ने उन्हें एक ‘एनाल्जेसिक’ दवा दी। दरअसल यह दवा एस्प्रिन और मैप्रोबेमेट नामक दो दवा से मिलकर बनी थी। इस दवा को लेने के बाद रात के डिनर के समय नहीं उठे जिसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया डॉक्टर ने 10 मिनट तक ब्रूस ली को उठाने की कोशिश की।

जब वह नहीं उठे तब उन्हें ‘क्वीन एलिजाबेथ हॉस्पिटल’ ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक इस दवा के रिएक्शन की वजह से उनके दिमाग का साइज 13 फ़ीसदी बढ़ गया जिस वजह से नींद में ही उनकी सांस रुकने से मौत हो गई।



उसैन बोल्ट की जीवनी

Author:

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।

Exit mobile version