Site icon Help Hindi Me

प्रियंका चोपड़ा की जीवनी

Last updated on: February 22nd, 2021

प्रियंका चोपड़ा की जीवनी | Who is Priyanka Chopra | Biography | Jivani | Jivan Parichay | Husband | Family | Information in Hindi

प्रियंका चोपड़ा की जीवनी | Biography of Priyanka Chopra in Hindi

प्रियंका चोपड़ा एक भारतीय अभिनेत्री है, लेकिन बॉलीवुड के साथ-साथ इनकी पहुंच हॉलीवुड तक भी है। वह एक्टर के साथ ही एक सिंगर, फिल्म निर्माता भी हैं और पूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं।

प्रियंका भारत में अन्य अभिनेत्रियों की तुलना में सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाली हस्तियों में शुमार है। 2017 में फॉर्ब्स मैगजीन के द्वारा उन्हें दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं के अंतर्गत सूचीबद्ध किया गया। आइए जानते हैं भारतीय फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की जीवनी – 

नामप्रियंका चोपड़ा
अन्य नामसनशाइन, मिमी, पीसी, पिग्गी चॉप्स
जन्म तिथि18 जुलाई 1982
जन्म स्थानजमशेदपुर, झारखंड
उम्र (2021)38 वर्ष
पिता का नामस्वर्गीय अशोक चोपड़ा
माता का नाममधु चोपड़ा 
भाई का नामसिद्धार्थ चोपड़ा
पति का नामनिक जोनस
पेशामॉडल, गायिका, अभिनेत्री
राष्ट्रीयताभारतीय
लंबाई169 सेमी, 1.69 मीटर, 5’6.5″
वजन 55 किलोग्राम
बालों का रंगकाला
आंखों का रंगगहरा भूरा
राशिकर्क
धर्महिन्दू
विद्यालयला मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल, लखनऊ; आर्मी स्कूल, बरेली; सेंट मारिया गोरेट्टी कॉलेज, बरेली; न्यूटन नॉर्थ हाई स्कूल; जॉन एफ कैनेडी हाई स्कूल 
कॉलेजबसंत सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस, मुंबई;  जय हिंद कॉलेज, मुंबई
शौकगायन, फोटोग्राफी, पढ़ना, लिखना, कविता
वैवाहिक स्थितिशादीशुदा
नेट वर्थ (2020)$50million
प्रियंका चोपड़ा की जीवनी | Who is Priyanka Chopra | Biography | Jivani | Jivan Parichay | Husband | Family | Information in Hindi

प्रियंका चोपड़ा का निजी जीवन (Priyanka Chopra’s Personal Life)

भारतीय फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को हुआ। उनका जन्म जमशेदपुर में हुआ जो कि उस समय बिहार में था, हालांकि अब जमशेदपुर झारखंड का हिस्सा है। प्रियंका चोपड़ा के पिता का नाम स्व० अशोक चोपड़ा है जो कि भारतीय सेना में डॉक्टर के पद पर कार्यरत थे।

वहीं उनकी माता मधु चोपड़ा भी यहीं कार्य करती हैं। माता पिता के कार्य की वजह से अक्सर उनका तबादला होता रहता था, जिसकी वजह से प्रियंका को भी कई स्कूल बदलने पड़े। हालांकि प्रियंका का इस विषय में कहना है कि स्कूल बदलने से उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं आई क्योंकि वह आसानी से हर जगह के कल्चर में घुलमिल जाती थी।

इनके साथियों को इनसे बहुत कुछ सीखने को भी मिला। प्रियंका के पिता एक पंजाबी परिवार से थे जबकि उनकी माता झारखंड से ताल्लुक रखती थी। प्रियंका अपने पिता के बेहद निकट थी। यही वजह थी कि साल 2012 में उन्होंने अपने पिता की हैंडराइटिंग में एक टैटू बनवाया। टैटू में लिखा था डैडीज़ लील गर्ल (Daddy’s lil girl)।

लेकिन जून महीने में साल 2013 में उनके पिता की कैंसर की वजह से मृत्यु हो गई। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा का एक छोटा भाई भी है जिनका नाम सिद्धार्थ चोपड़ा है।

सिद्धार्थ उनसे से 7 साल छोटा है। प्रियंका के कई कज़न है जो कि बॉलीवुड में अभिनेता तथा अभिनेत्री हैं इनमें परिणीति चोपड़ा, मीरा चोपड़ा, और मन्नार चोपड़ा शामिल है।

फराह खान की जीवनी

प्रियंका चोपड़ा की पढ़ाई (Priyanka Chopra’s Education)

जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि प्रियंका के माता-पिता का अक्सर ट्रांसफर होता रहता था। जिस वजह से उनकी पढ़ाई किसी एक स्कूल में न होकर कई स्कूलों में हुई।

वैसे उनकी पढ़ाई मुख्यतः ला मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल में हुई जो कि लखनऊ में था और सेंट मारिया गोरेट्टी कॉलेज, बरेली से पूरी हुई। 13 साल की उम्र में प्रियंका आगे की पढ़ाई के लिए अपनी आंटी के साथ अमेरिका चली गई।

लेकिन अमेरिका में उनकी पढ़ाई की राह आसान नहीं थी क्योंकि वहां जाकर उन्हें रंगभेद का शिकार होना पड़ा। प्रियंका की रंग की वजह से उन्हें धमकाया जाता था तथा उनके क्लासमेट अक्सर उन्हें डराते और परेशान करते थे।

अमेरिका में पढ़ाई के 3 साल बाद वे भारत वापस लौटीं और अपने आगे की पढ़ाई उन्होंने बरेली स्थित आर्मी स्कूल से की।

रूबीना दिलैक की जीवनी

प्रियंका चोपड़ा का करियर (Priyanka Chopra’s Career)

प्रियंका चोपड़ा ने कभी यह भी यह नहीं सोचा था कि वे आगे जाकर फिल्म अभिनेत्री के रूप में अपना करियर बनाएंगी। प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड में आना संयोगवश था।

दरअसल, उन्होंने स्थानीय सौंदर्य प्रतियोगिता में “मे क्वीन( May Queen)” का ख़िताब जीता था। लेकिन इसके बाद से ही उन्हें काफी लोगों ने परेशान करने की कोशिश की, जिसके बाद तंग आकर उन्होंने खुद को घर में बंद कर दिया। इन सब को देखते हुए प्रियंका की मां ने उनकी कुछ तस्वीरों को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड के लिए भेज दिया।

और इसी के परिणामस्वरूप साल 2000 में उन्होंने विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम किया। 30 नवंबर 2000 के दिन उनको लंदन की मिलेनियम डोम में मिस वर्ल्ड और मिस वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल क्वीन ऑफ ब्यूटी एशिया & ओसेनिया के खिताब से नवाजा गया।

प्रियंका चोपड़ा खिताब जीतने वाली भारत की 5वीं प्रतियोगी थीं। प्रतियोगिता से पहले उन्होंने कॉलेज में दाखिला लिया था तथा वे अपने जीवन में एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग या अपराधिक मनोविज्ञान में अपना करियर बनाना चाहती थी। लेकिन जैसे ही वह मिस वर्ल्ड बनी वैसे ही उन्हें कई फिल्मों के ऑफर आने लगे जिस वजह से उन्होंने सिनेमा में स्वयं का करियर बनाने की ठान ली।

प्रियंका के माता उनसे काफी प्यार करती थी, यही वजह थी कि उन्होंने अपनी बेटी के करियर को सपोर्ट करने के लिए अपने करियर का परित्याग कर दिया। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपना कदम तमिल फिल्म थमिज़न के साथ रखा। हालांकि इससे पहले वे अब्बास मस्तान की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म हमराज में काम करने वाली थीं लेकिन कुछ कारणों से वह इसमें काम नहीं कर पाईं।

लेकिन सही मायनों में उनके हिंदी फिल्मों में करियर की शुरुआत फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई से हुई। यह फिल्म 2003 में आई। इस में प्रियंका ने सेकंड लीड अभिनेत्री की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म आगे जाकर ब्लॉकबस्टर हिट हुई। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने राज कंवर की फिल्म अंदाज़ में एक्टिंग की।

इस फ़िल्म में भी वह सेकंड लीड अभिनेत्री थी। इस फिल्म में उनके द्वारा किए गए अभिनय को काफी पसंद किया गया, जिस वजह से उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए भी नामांकित किया गया था।  2004 के बाद से उन्हें लगातार फिल्में मिलने शुरू हो गई।

बता दें बॉलीवुड में तो प्रियंका चोपड़ा ने काफी नाम कमाया लेकिन इसके साथ-साथ उन्होंने अमेरिकी फिल्म टेलीविजन में भी काफी लोगों का दिल जीता। फिल्मों के अलावा प्रियंका ने स्टेज शो में भाग लिया, जिसके तहत हुए कई रियालिटी शो में मेजबान बनीं। भारत के मुख्यधारा के अखबारों में उन्होंने कई कॉलम भी लिखे।

अनन्या पांडे की जीवनी

पुरस्कार (Awards)

प्रियंका चोपड़ा ने कई फिल्मों में काम किया जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें कई तरह के पुरस्कारों से नवाज़ा भी गया।

पंकज त्रिपाठी की जीवनी

प्रियंका चोपड़ा की शादी (Priyanka Chopra’s Wedding)

प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर महीने में साल 2018 में हॉलीवुड के अमेरिकी सिंगर और अभिनेता निक जोनस से शादी की। इससे पहले उन्होंने निक जोनस को एक लंबे समय तक डेट किया था।

दोनों की शादी से पहले इंगेजमेन्ट की गई जिसके बाद उनकी शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में हुई। उनकी शादी हिंदू और ईसाई रीति रिवाजों से की गई।

मनोज बाजपेयी की जीवनी

प्रियंका चोपड़ा को लेकर कुछ विवाद (Some Controversy over Priyanka Chopra)

रसिका दुग्गल की जीवनी

प्रियंका चोपड़ा से संबंधित कुछ रोचक तथ्य (Some Interesting Facts related to Priyanka Chopra)

नेहा कक्कड़ की जीवनी

Author:

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।

Exit mobile version