Site icon Help Hindi Me

How to make Green Tea

Man photo created by stockking – www.freepik.com

घर पर ग्रीन टी कैसे बनाये | How to make Green Tea at Home

शरीर की सुस्ती व थकान को दूर करने के लिए लोग चाय या कॉफ़ी का सेवन करते हैं लेकिन आपको पता होना चाहिए कि चाय-कॉफ़ी का अधिक सेवन हमारे पाचन तंत्र को नुक्सान पहुँचता है और गैस, कब्ज जैसी परेशानियां उत्पन्न करता है।

शरीर में नयी स्पूर्ति और वजन नियंत्रण के लिए चाय-कॉफ़ी की जगह ग्रीन टी पीना ज्यादा फायदेमंद है। हम आपको यहाँ पर ग्रीन टी बनाने की विधि (green tea how to make at Home) बताने जा रहे हैं।

घर में ग्रीन टी बनाने का तरीका (Green Tea how to make at Home)

आजकल दो तरह की Green Tea उपलब्ध है खुली हुई(ग्रीन टी की पत्तियां) और Tea Bags में:

खुली ग्रीन टी की पत्तियां से कैसे बनाएं

  1. एक भगोना लें और उसमे 1 कप से थोड़ा ज्यादा पानी डालें और उसको अच्छे से उबाल लें।

  2. पानी उबल जाने के बाद उसमे आधे चम्मच ग्रीन टी की पत्तियां डाल दें और भगोने को ढक कर छोड़ दें।

  3. 2-3 minutes बाद अब इसे एक कप में छान लें।

  4. इसमें स्वादानुसार शहद या चीनी मिलाएं। अगर Weight loss के लिए ग्रीन टी पी रहे है तो चीनी से दूर रहे और शहद का उपयोग करें, अन्यथा चीनी उपयोग कर सकते हैं।

  5. ज्यादा शहद या शुगर दोनों ही फायदेमंद नहीं है इसलिए थोड़ा कम मीठी ही ग्रीन टी बनाएं।

  6. शहद या चीनी को कप में अच्छे से घुमा लें अब आपकी ग्रीन टी तैयार है।

ग्रीन टी बैग से कैसे बनाये

  1. एक भगोना लें और उसमे 1 कप से थोड़ा ज्यादा पानी डालें और उसको अच्छे से उबाल लें।

  2. पानी उबल जाने के बाद इसे कप में निकाल लें।

  3. अब कप में 1 ग्रीन टी बैग डालें।

  4. अब Tea Bag में दी गयी डोरी को पकड़ कर टी बैग को कप में 2-3 मिनट्स घुमाये, जितना Tea Bag आप घुमाएंगे उतनी Green Tea उतनी स्ट्रांग होती जाएगी।

  5. इसमें स्वादानुसार शहद या चीनी मिलाएं। अगर Weight loss के लिए ग्रीन टी पी रहे है तो चीनी से दूर रहे और शहद का उपयोग करें, अन्यथा चीनी उपयोग कर सकते हैं।

  6. शहद या चीनी को कप में अच्छे से घुमा लें अब आपकी ग्रीन टी तैयार है।

Read Also:
ग्रीन टी के फायदे
ग्रीन टी के साइड इफेक्ट्स

आजकल बाजारों में फ्लेवर्ड ग्रीन टी उपलब्ध जैसे:

Types of Green Tea

  1. Mint Green Tea
  2. Tulsi Green Tea
  3. Chamomile Green tea
  4. Jasmine Green tea
  5. Matcha
  6. Himalayan green tea
  7. Honey lemon green tea

यह सभी ग्रीन टी भी ऊपर सुझाये तरीके से बनाई जा सकती है।

Exit mobile version