Site icon Help Hindi Me

Lionel Messi Biography in Hindi

Lionel Messi Biography in Hindi
Biography of Lionel Messi in Hindi | लियोनेल मेस्सी की जीवनी

Lionel Messi Biography in Hindi | लियोनेल मेस्सी की जीवनी

लियोनेल मेस्सी का नाम अर्जेंटीना के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ियों में लिया जाता है। वे अपनी पीढ़ी के सबसे प्रतिभाशाली और प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। कम उम्र के होते हुए भी उन्होंने कई उपलब्धियां और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष भी किया।

तो आइए जानते हैं जीवन के बारे में-

नामलियोनेल आंद्रेस मेस्सी
जन्म तिथि24 June 1987
जन्म स्थानरोसारियो, अर्जेंटीना
उम्र (2021)34 वर्ष
राष्ट्रीयताअर्जेंटीना, स्पेन
पिता का नामजॉर्ज मेस्सी
माता का नामसेलिया मारिया क्यूकिटिनी
पेशाफुटबॉलर
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नी का नामएंटोनेला रोकुजो
बच्चेथिआगो, मेटिओ मेस्सी, कीरो मेस्सी
Lionel Messi Life History in Hindi | लियोनेल मेस्सी की जीवनी

लियोनेल मेस्सी का प्रारंभिक जीवन (Lionel Messi’s Early Life)

लियोनेल मेस्सी का जन्म 24 June 1987 में हुआ। वह अर्जेंटीना के रोसारियो शहर (Rosario City) में जन्मे। लियोनेल के पिता का नाम जॉर्ज मेस्सी था। बचपन से ही उनके पिता ने उन्हें फुटबॉल खेलने के लिए अत्यधिक प्रेरित किया। वह लियोनेल के लिए उनके पहले कोच हुआ करते थे। लियोनेल जब 11 वर्ष के हुए तब उन्हें ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी (Growth Hormone Deficiency) नामक बीमारी हुई।

इस बीमारी की वजह से लियोनेल के शरीर में हार्मोन की कमी हो गई और उनके शरीर का विकास रुक गया। इस बीमारी का इलाज काफी महंगा था हालांकि फिर भी कुछ सालों तक उनके पिता ने उनका इलाज करवाया। लेकिन ज्यादा खर्च की वजह से उसके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई जिस वजह से वे आगे इलाज कर सकने में समर्थ नहीं थे।

मेस्सी बचपन से ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी थे लेकिन इसके बावजूद स्थानीय क्लब द्वारा उनकी चिकित्सा हेतु कुछ भी मदद राशि नहीं प्रदान की गई। आगे जाकर बर्सिलोना के ट्रायल में वहां के कोच चार्ल्स रेक्साच ने उनसे प्रभावित होकर उन्हें एक पेपर नैपकिन में कॉन्ट्रैक्ट लिख कर भेजा। इस कॉन्ट्रैक्ट में मेस्सी के इलाज के भुगतान राशि को भी शामिल किया गया। जिसके बाद मेस्सी अपने पिता के साथ बर्सिलोना को रवाना हो गए और आगे जाकर एफसी बार्सिलोना फुटबॉल क्लब का हिस्सा बने।

लियोनेल मेसी का फुटबॉल करियर (Lionel Messi’s Football Career)

साल 2000 वह समय था जब लियोनेल मेस्सी के फुटबॉल करियर की शुरुआत हुई। उस समय उन्होंने जूनियर सिस्टम रैंक के लिए फुटबॉल खेलना प्रारंभ किया था। इतने छोटे अंतराल में से पांच अलग-अलग टीमों के लिए खेलने से धीरे-धीरे जैसे उनके रैंक में वृद्धि हुई।

वह साल 2004, 2005 में लीग गोल स्कोर करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। वर्ष 2006 में वे उस टीम का हिस्सा थे जिसने ला लीगा स्पेनिश लीग (La Liga Spanish League) और चैंपियंस लीग (Champions League) दोनों में विजय प्राप्त की। उन्होंने 26 लीग के खेलों में 14 गोल किए थे वहीं दूसरी और साल 2009 से 2010 के बीच मेस्सी द्वारा खेले गए सभी के कंपटीशन में 47 गोल हुए।

वर्ष 2012 में लियोनेल मेसी के द्वारा सबसे अधिक गोल दागने का ऑल टाइम विश्व रिकॉर्ड तोड़ा गया। आगे जाकर मेस्सी को रूस के एक फ़ुटबाल क्लब से खेलने का एक प्रस्ताव दिया गया जिसमें उन्हें एक अज्ञात नाम से खेलने के लिए 1 वर्ष में 30 मिलियन यूरो प्रदान किया जाना था। इतनी मोटी रकम होने के बावजूद उनके द्वारा यह प्रस्ताव ठुकरा दिया गया और उन्होंने बार्सिलोना की तरफ से खेलना जारी रखा। इस प्रस्ताव को ठुकराने के बाद उन्होंने वर्ष 2018 में बार्सिलोना के लिए आगे भी खेलते रहने के अपने अनुबंध पर हस्ताक्षर किये।

लियोनेल मेसी का अंतरराष्ट्रीय सफर (Lionel Messi’s International Journey)

मेस्सी जब स्पेन गए थे तब उस दौरान उन्हें वहां की राष्ट्रीयता मिली थी। साल 2004 में वह स्पेन के अंडर-20 में खेलने के लिए उन्हें अवसर मिला। लेकिन उन्होंने स्पेन में न खेल के अर्जेंटीना के लिए खेलने का निर्णय लिया।

उन्होंने वर्ष 2005 में फीफा युवा चैंपियंस में जीत दर्ज की और उसी साल अगस्त में हंगरी के खिलाफ खेलने के बाद से उनके अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर की शुरुआत हुई। वर्ष 2006 में लियोनेल मेस्सी वर्ल्ड कप खेलने वाले अर्जेंटीना के सबसे कम उम्र के फुटबॉल खिलाड़ी बने। उन्होंने 2008 के ओलम्पिक में अर्जेंटीना के लिए गोल्ड मेडल जीता। यह खेल बीजिंग में हुआ था।

साल 2010 के वर्ल्ड कप के दौरान मेस्सी ने जर्मनी के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में खेला लेकिन इसमें अर्जेंटीना की हार हो गई। वह 2014 -15 के सीजन में बड़े प्रतिभाशाली खिलाड़ी बने जिसके बाद उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले 2015 में उनकी टीम द्वारा 122 गोल किए गए जबकि इनमे से 53 गोल उन्होंने खुद किए। धीरे-धीरे वे अंतरराष्ट्रीय करियर में सफलता हासिल करने लगे।

मेस्सी का निजी जीवन (Messi’s Personal Life)

मेस्सी 30 जून साल 2017 में अपनी गर्लफ्रेंड एंटोनेला रोकुजो के साथ शादी के बंधन में बंधे। लियोनेल के तीन बच्चे हैं जिनका नाम है थिआगो, मेटिओ और कीरो मेस्सी। उनके दो बेटों का जन्म शादी से पूर्व भी हो चुका था जबकि उनकी बेटी का जन्म शादी के बाद हुआ।

लियोनेल मेसी की पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards & Achievements)

  1. साल 2005 के FIFA अंडर-20 में मेस्सी के द्वारा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल किए गए।
  2. वे बर्सिलोना क्लब में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी बने।
  3. साल 2012 में उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में लिखा गया क्योंकि उस दौरान उन्होंने 91 गोल किए थे।
  4. स्पेनिश ला लीगा में मेस्सी ने 300 गोल दागे जिससे वैसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने।
  5. साल 2007 में मेस्सी के द्वारा लियो मेस्सी फाउंडेशन की स्थापना की गई।
  6. . साल 2008 में मेस्सी ने बीजिंग ओलंपिक में अर्जेंटीना के लिए स्वर्ण पदक जीता।
  7. मेस्सी को 6 बार फुटबॉल का सर्वोच्च पुरस्कार ‘Ballon d’Or’ हासिल हुआ है।
  8. उन्हें यूरोपीयन गोल्डन शूज़ से 6 बार नवाजा गया।
  9. साल 2014 के फीफा वर्ल्ड कप में उन्हें गोल्डन बॉल का खिताब प्रदान किया गया।

लियोनेल मेस्सी से जुड़े विवाद (Lionel Messi Controversy)

  1. साल 2013 और 2016 में उनका नाम टैक्स चोरी और पनामा पेपर डेटा लीक में जोड़ा गया।
  2. कोपा अमेरिका टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी जिसके बाद से वे विवादों के घेरे आ गए।
  3. जुलाई 2016 में मेस्सी को फुटबॉल के मैदान से गिरफ्तार किया गया दरअसल बर्सिलोना की एक अदालत ने लियोनेल मेस्सी व उनके पिता पर धोखाधड़ी के तीन मामलों में दोषी करार दिया।

लियोनेल मेसी से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य (Some Interesting facts about Lionel Messi in Hindi)

  1. लियोनेल मेस्सी यूनिसेफ के गुडविल एंबेसडर है।
  2. उनके पास दो देशों अर्जेंटीना और स्पेन की नागरिकता है।
  3. मेसी की तुलना डिएगो माराडोना से की जाती है जो कि फुटबाल के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक है। आपको बता दें माराडोना ने खुद भी मेस्सी को अपना उत्तराधिकार बताया था।

ब्रूस ली की जीवनी

पी.टी. उषा की जीवनी

रोहित शर्मा की जीवनी

तो ऊपर दिए गए लेख में आपने पढ़ा Lionel Messi Biography in Hindi | लियोनेल मेस्सी की जीवनी, उम्मीद है आपको हमारा लेख पसंद आया होगा।

आपको हमारा लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं, अपने सुझाव या प्रश्न भी कमेंट सेक्शन में जा कर पूछ सकते हैं। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए HelpHindiMe को Subscribe करना न भूले।

Author:

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।

Exit mobile version