Site icon Help Hindi Me

मनोज कुमार की जीवनी

Last updated on: March 24th, 2021

मनोज कुमार की जीवनी | Who is Manoj Kumar | Biography | Jivani | Jivan Parichay | Wife | Family | Information in Hindi

मनोज कुमार की जीवनी | Biography of Manoj Kumar in Hindi

मनोज कुमार जाने-माने फिल्म अभिनेता होने के साथ ही लोकप्रिय और सफल अभिनेताओं में शुमार हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में देशभक्ति से संबंधित काफ़ी फिल्में बनाई।

यही कारण है कि उन्हें एक देशभक्त अभिनेता के रूप में पहचान मिली। मनोज कुमार ने फिल्मों में अपना करियर 1965 में ‘शहीद’ नामक फिल्म से बनाया।

उनकी फिल्में बेहद ही बेहतरीन रही, इसका पता इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें साल 2015 में भारत सरकार द्वारा दादा साहेब फाल्के और 1992 में  पद्मश्री पुरस्कार से नवाज़ा गया।

आइये जानने की कोशिश करते हैं मनोज कुमार के जीवन के प्रत्येक पहलुओं के बारे में:-

नाममनोज कुमार
अन्य नामभारत कुमार, हरिकिशन गिरी गोस्वामी
जन्म तिथि24 जुलाई 1937
जन्म स्थानएबटाबाद (ब्रिटिश भारत में), ( ख़ैबर- पख़्तूनख़्वा, पाकिस्तान)
पिता का नामएच.एल.गोस्वामी
माता का नामकृष्णा कुमारी गोस्वामी
भाई का नामराजीव गोस्वामी, मनीष आर गोस्वामी
बहन का नामनीलम गोस्वामी
वैवाहिक स्थितिशादीशुदा
पत्नी का नामशशि गोस्वामी
बच्चे2 बेटे
बच्चों के नामविशाल गोस्वामी, कुनाल गोस्वामी
पेशाफ़िल्म अभिनेता
राष्ट्रीयताभारतीय
ऊंचाई178 सेमी, 1.78 मीटर, 5’10 इंच
वजन85 किलो
बालों का रंगकाला
आंखों का रंगकाला
राशिकर्क
धर्महिंदू
कॉलेजहिन्दू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय
शौकसंगीत और गायन
मनोज कुमार की जीवनी | Who is Manoj Kumar | Biography | Jivani | Jivan Parichay | Wife | Family | Information in Hindi

मनोज कुमार का प्रारंभिक जीवन (Early Life of Manoj Kumar)

मनोज कुमार का जन्म एबटाबाद में हुआ था जो कि उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत (North-West Frontier ProvinceNWEP) में आता है। लेकिन मौजूदा समय में यह शहर ख़ैबर- पख़्तूनख़्वा, पाकिस्तान में है।

मनोज कुमार का जन्म से नाम था – हरिकिशन गिरी गोस्वामी, लेकिन आगे जाकर फिल्मी दुनिया में उन्हें मनोज कुमार के नाम से ही पुकारा जाने लगा। इसके अलावा उनका एक अन्य नाम भारत कुमार भी है। मनोज कुमार की बहुधा फिल्मों में उनके किरदार का नाम भारत रहता था इसलिए उन्हें इसी नाम से पुकारा जाने लगा।

मनोज कुमार के पिता का नाम एच.एल. गोस्वामी है, वहीं उनकी माता का नाम कृष्णा कुमारी गोस्वामी है। मनोज के भाइयों का नाम राजीव गोस्वामी तथा मनीष आर. गोस्वामी है तथा उनकी बहन का नाम नीलम गोस्वामी है।

मनोज जब 10 वर्ष के थे तभी विभाजन की वजह से उनके परिवार को दिल्ली आना पड़ा था। दिल्ली आने के बाद उनके परिवार को किंग्सवे कैंप में शरणार्थियों के साथ रहना पड़ा और बाद में जाकर वे दिल्ली के पुराने राजेंद्र नगर इलाके में आ गए।

उन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से पूरी की। जो कि दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक है। वे बचपन से ही फिल्म जगत में जाना चाहते थे इसलिए जैसे ही उनकी पढ़ाई खत्म हुई, वैसे ही वे अभिनय के लिए आगे बढ़े।

प्रियंका चोपड़ा की जीवनी

मनोज कुमार का व्यक्तिगत जीवन (Manoj Kumar’s Personal Life)

मनोज कुमार की शादी शशि गोस्वामी से हुई। दोनों के दो बेटे हैं जिनमें से एक का नाम विशाल गोस्वामी है तथा दूसरे का नाम कुणाल गोस्वामी है।

मनोज कुमार का करियर (Manoj Kumar’s Career)

मनोज कुमार ने अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर 1957 में शुरू किया। उस दौरान उन्होंने एक फिल्म ‘फैशन’ में काम किया। इसके अगले ही साल उन्होंने एक और फिल्म में काम किया जिसका नाम था ‘पंचायत’ 1958 में ही उन्होंने एक अन्य फिल्म ‘सहारा’ में अभिनय किया।

1959 में उन्होंने ‘चांद’ नामक फिल्म में काम किया। लेकिन सही मायनों में उन्हें फिल्म जगत में पहचान 1965 में आई फिल्म ‘शहीद’ से मिली। यह फिल्म देशभक्ति पर आधारित थी तथा इसके बाद ही उनकी छवि एक देशभक्त के रूप में स्थापित हुई।

इस फिल्म के बाद से ही मनोज कुमार ने अधिकतर देशभक्ति फिल्मों पर कार्य करना शुरू किया। उन्होंने 1967 में एक अन्य फिल्म ‘उपकार’ को निर्देशित किया। इस फिल्म में मनोज कुमार ने एक सैनिक व कृषक का रोल किया था।

फराह खान की जीवनी

मनोज कुमार के अवार्ड और उपलब्धियां (Awards & Achievements)

लता मंगेशकर की जीवनी

मनोज कुमार की कुछ फिल्में (Some Movies of Manoj Kumar)

नेहा कक्कड़ की जीवनी

मनोज कुमार को लेकर विवाद (Controversy over Manoj Kumar)

मनोज कुमार तब सुर्खियों में आए जब साल 2007 में फिल्म ओम शांति ओम में उनकी एक तस्वीर का मजाक उड़ाया गया।

इस बात से नाराज मनोज कुमार ने शाहरुख खान और निर्देशक फराह खान पर मानहानि का केस दर्ज कर दिया। वहीं दूसरी और शाहरुख खान इस संबंध में दावा करते हैं कि उन्होंने मनोज कुमार से क्षमा मांग ली थी।

पंकज त्रिपाठी की जीवनी

मनोज कुमार की पसंद-नापसंद (Likes & Dislikes)

मनोज कुमार के पसंदीदा अभिनेता अशोक कुमार और दिलीप कुमार हैं। मनोज को इनकी फिल्में इतनी अधिक अच्छी लगती हैं कि उन्होंने अपना नाम भी इनकी तर्ज़ पर मनोज कुमार रख लिया। मनोज को अभिनेत्रियों में कामिनी कौशल पसंद हैं।

मनोज को बंद गले के कपड़े पसंद हैं, इसीलिए वह हमेशा इस तरह के कपड़े पहनते हैं चाहे वह शर्ट हो या कुर्ता।

मनोज बाजपेयी की जीवनी

मनोज कुमार के बारे में कुछ रोचक जानकारियां (Some Interesting Information about Manoj Kumar in Hindi)

रसिका दुग्गल की जीवनी

Author:

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।

Exit mobile version