Site icon Help Hindi Me

History of Uttar Pradesh in Hindi

History of Uttar Pradesh in Hindi
History of Uttar Pradesh & Interesting Facts in Hindi | उत्तर प्रदेश का इतिहास और रोचक तथ्य

History of Uttar Pradesh & Interesting Facts in Hindi | उत्तर प्रदेश का इतिहास और रोचक तथ्य

भारत का उत्तर प्रदेश देश एक पवित्र राज्य माना जाता है क्योंकि इसी राज्य में भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। सिर्फ राम का अयोध्या ही नहीं बल्कि भगवान श्री कृष्ण का मथुरा भी इसी राज्य में है।

ऐसे में इस पावन भूमि का गौरवशाली इतिहास, यहां के खास त्यौहार, संस्कृति और इससे जुड़ी सभी जानकारियों को जानना जरूरी है। तो आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश राज्य के बारे में:-

राज्य का नामउत्तर प्रदेश
राजधानी का नामलखनऊ
स्थापना की तारीख24 जनवरी 1950
उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल243,286 वर्ग किलोमीटर
उत्तर प्रदेश की जनसंख्या199,812,341 (2011)
कुल जिले75
क्षेत्रफल के आधार पर देश में स्थानचौथा
जनसंख्या के आधार पर देश में स्थानप्रथम
उत्तर प्रदेश की आधिकारिक भाषाहिंदी
उत्तर प्रदेश के अन्य भाषाएंखड़ी बोली, भोजपुरी, अवधी, ब्रज भाषा
History of Uttar Pradesh & Interesting Facts in Hindi | उत्तर प्रदेश का इतिहास और रोचक तथ्य

उत्तर प्रदेश का इतिहास (History of Uttar Pradesh)

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी है। इस राज्य का इतिहास काफी दिलचस्प है क्योंकि इस राज्य को वैदिक काल में महान ऋषि, मुनियों जैसे याज्ञवल्क्य, विश्वामित्र, गौतम, वाल्मीकि की तपोभूमि कहा जाता था। ईशा पूर्व छठी शताब्दी में बौद्ध और जैन धर्म का उत्तर प्रदेश से विशेष जुड़ाव बना क्योंकि उस दौरान गौतम बुद्ध ने अपना सबसे पहला उपदेश उत्तर प्रदेश के सारनाथ में दिया था।

मध्यकाल में उत्तर प्रदेश पर मुस्लिम शासकों का आधिपत्य स्थापित हुआ जिसके बाद यहां पर हिंदू-मुस्लिम धर्मों के जुड़ाव से मिली-जुली संस्कृति का जन्म हुआ। भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान अंग्रेजों द्वारा आगरा और अवध नामक दो प्रांतों को मिलाया गया और इसका नाम आगरा और अवध संयुक्त प्रांत का नाम दिया गया।

1935 में इसे केवल संयुक्त प्रांत किया गया। स्वतंत्रता के बाद 1950 में संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया। इस तरह 24 जनवरी 1950 को यह उत्तर प्रदेश बना।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश का राजकीय पेड़ बरगद है। यहां का राजकीय पक्षी मोर, राजकीय फूल सीता अशोक तथा राजकीय पशु कस्तूरी मृग है।

उत्तर प्रदेश के जिले (Districts of Uttar Pradesh)

साल 2000 से पहले उत्तर प्रदेश में जिलों की कुल संख्या 70 थी लेकिन इसके बाद 13 नए जिले बनाए गए जिससे जिलों की कुल संख्या 83 हो गई। लेकिन नवंबर 2000 में उत्तराखंड का गठन हुआ जिससे उत्तर प्रदेश के 13 जिले उत्तराखंड के हिस्से में आ गए।

मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की संख्या 75 है। उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला गौतम बुध नगर है इसकी साक्षरता दर 80.12% है। जनसंख्या के आधार पर अगर बात की जाए तो उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला इलाहाबाद है। साल 2011 के जनगणना मुताबिक इसकी जनसंख्या 5,955,4391 है।

उत्तर प्रदेश में बहराइच जिला सबसे अधिक विकास दर वाला जिला है। इसका विकास दर 46.48% है। क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कुशीनगर है। इसका क्षेत्रफल 7,674 किलोमीटर है।

उत्तर प्रदेश की जनसंख्या (Population of Uttar Pradesh)

2011 में उत्तर प्रदेश की कुल आबादी 199,812,341 थी। जिसमें पुरुषों की आबादी 104,480,510 और महिलाओं की आबादी 95,331,831 अनुमानित है। साल 2020 के मुताबिक उत्तर प्रदेश की अनुमानित जनसंख्या 231,502,578 है।

2021 के आंकड़ों के मुताबिक इसमें पुरुषों की जनसंख्या 121,078,754 और महिलाओं की जनसंख्या 110,423,824 है। वही उत्तर प्रदेश की साक्षरता दर 67.68% है जिसमें महिलाओं की साक्षरता दर 57.20% और पुरुषों की साक्षरता दर 77.26% है। इसके अलावा धर्म के आधार पर देखें तो यहां पर 80 फीसदी हिंदू तथा 18 फ़ीसदी मुस्लिम समुदाय के लोग निवास करते हैं। यहां बौद्ध, सिख, जैन और ईसाई धर्म के लोग अल्प संख्या में हैं।

उत्तर प्रदेश की भौगोलिक स्थिति (Geographical Location of Uttar Pradesh)

उत्तर प्रदेश के पड़ोसी देशों में नेपाल का नाम शामिल है। इसके अलावा कई राज्यों की सीमाएं इस से आकर मिलती हैं। यह राज्य हैं उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश। उत्तर प्रदेश में कई नदियां बहती हैं। यह सभी नदियां हिंदू धर्म के लोगों के लिए काफी पवित्र है। इनमें गंगा और यमुना नदी प्रमुख है।

उत्तर प्रदेश की जलवायु (Climate of Uttar Pradesh)

यहां की जलवायु उष्णकटिबंधीय मानसूनी है। यहां तीन प्रमुख मौसम होते हैं। अक्टूबर से फरवरी के महीने में यहां पर सर्दियां होती है। सर्दियों में यहां का पारा लगभग 4 डिग्री होता है। मार्च से जून के मध्य तक यहां गर्मियों का मौसम होता है। गर्मियों में तापमान 45 डिग्री होता है। वही जून से सितंबर के महीने तक यहां बरसात होती है। वही यहां बारिश 990 मिमी तक होती है।

उत्तर प्रदेश की भाषा (Official Language of Uttar Pradesh)

हिंदी, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक भाषा है। इसे आधिकारिक भाषा अधिनियम 1951 के तहत कामकाज में इस्तेमाल की जाने वाली भाषा के रूप में दर्ज किया गया था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग बोलियां बोली जाती हैं।

यहां पर खड़ी बोली एक प्राचीन बोली है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में अवधि भाषा बोली जाती है। इसके भोजपुरी चित्र में भोजपुरी भाषा, ब्रज क्षेत्र में ब्रज भाषा बोली जाती है। इसके अलावा मुस्लिम जनसंख्या ज्यादा होने की वजह से उर्दू इस राज्य की दूसरी आधिकारिक भाषा है।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल (Major Tourist Places of Uttar Pradesh)

उत्तर प्रदेश को ‘भारत के गढ़’ के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह मानव निर्मित स्मारकों का गढ़ है। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में:-

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है। ताजमहल को भारतीय पर्यटन का प्रतीक चिन्ह कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। ताजमहल का वर्णन चंद शब्दों में करना संभव नहीं है क्योंकि इसकी खूबसूरती की वजह से यह दुनिया के सात अजूबों में गिना जाता है। ताजमहल का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां के द्वारा अपनी पत्नी मुमताज के लिए किया गया था। हर साल देश-विदेश से कई लाखों पर्यटक ताजमहल को देखने आते हैं।

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के अलावा भी कई प्राचीन सुंदर स्मारक मौजूद है जिनमें सिकंदरा का किला, मिर्जा गायस बेगम का मकबरा, फतेहपुर सीकरी, पंचमहल आदि प्रमुख है।

वाराणसी को विश्व के प्राचीन और ऐतिहासिक शहरों में से एक माना जाता है। गंगा नदी के किनारे बसा हुआ यह शहर अपने अंदर सांस्कृतिक विरासत को समाए हुए हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां पर क्रिया कर्म और पिंडदान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। बनारस शहर में ही काशी विश्वनाथ मंदिर है यह मंदिर भोलेनाथ अर्थात भगवान शिव के 12 मुख्य ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इसके अलावा बनारस में कई प्रमुख दर्शनीय स्थल है। जैसे सारनाथ, हनुमान मंदिर, अशोक धाम, रामनगर, दुर्गा मंदिर आदि।

सारनाथ बौद्ध धर्म के लोगों के लिए एक पवित्र स्थल है क्योंकि यहीं पर भगवान गौतम बुद्ध ने बौद्ध धर्म की स्थापना की थी। यही वजह है कि यह बौद्ध धर्म के लोगों के लिए एक पवित्र तीर्थ स्थल भी है। यहां पर कई ऐतिहासिक स्मारक मौजूद है जिनमें थाई मंदिर, चौखंडी स्तूप, सारनाथ म्यूजियम, डियर पार्क आदि स्थित है।

उत्तर प्रदेश के त्योहार (Major Festivals of Uttar Pradesh)

पूरे भारत में जिन त्यौहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है उन्हें उत्तर प्रदेश में भी मनाया जाता है। जैसे राम विवाह, सावन झूला मेला, कार्तिक पूर्णिमा मेला, रामनवमी मेला दीपावली,ईद, मुहर्रम आदि। लेकिन अन्य राज्यों से अलग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में प्रत्येक 12 वर्ष में कुंभ का मेला आयोजित किया जाता है।

यह मेला दुनिया के सबसे बड़े मेलों में से एक है। वही इलाहाबाद में 6 साल में अर्ध कुंभ मेला आयोजित किया जाता है। यहां हर साल जनवरी के महीने में माघ मेला आयोजित किया जाता है। जहां पर बड़ी संख्या में लोग डुबकी लगाने आते हैं। अन्य मेलों में यहां पर मथुरा, वृंदावन, अयोध्या के झूला मेले प्रमुख हैं।

उत्तर प्रदेश का नृत्य (Folk Dance of Uttar Pradesh)

उत्तर प्रदेश में कथक एक प्रमुख शास्त्रीय नृत्य है। कथक नाम का जन्म कथा शब्द से हुआ है यानी कि इस नृत्य के जरिए नर्तक किसी कहानी को अपने नृत्य के माध्यम से बताता है। प्राचीन काल में यह एक धार्मिक नृत्य हुआ करता था। नर्तक, नाटक व महाकाव्य का गायन और नृत्य किया करते थे।

उत्तर प्रदेश का खान पान (Traditional Food of Uttar Pradesh)

उत्तर प्रदेश के लोगों का खान-पान पूरे भारत में विख्यात है। यहां के प्रमुख व्यंजनों में बिरयानी, कबाब, शीरमाल कोरमा, जर्दा, रुमाली रोटी, नाहरी कुलचे, सीख कबाब और लखनऊ की प्रसिद्ध चार्ट काफी प्रसिद्ध है।

अरुणाचल प्रदेश का इतिहास

मध्य प्रदेश का इतिहास

तो ऊपर दिए गए लेख में आपने जाना उत्तर प्रदेश का इतिहास और रोचक तथ्य (Uttar Pradesh History and Interesting Facts in Hindi), उम्मीद है आपको हमारा लेख पसंद आया होगा।

आपको हमारा लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं, अपने सुझाव या प्रश्न भी कमेंट सेक्शन में जा कर पूछ सकते हैं। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए HelpHindiMe को Subscribe करना न भूले।

Author:

Bharti

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।

Exit mobile version