Site icon Help Hindi Me

भारतीय सेना पर निबंध

भारतीय सेना पर निबंध | Essay on Indian Army in Hindi

भारतीय सेना हमारा अभिमान है जिस पर हर हिन्दुस्तानी को गर्व है। यदि आज हम अपने घरों में सुरक्षित हैं तो वह इसलिए क्योंकि सीमा पर हमारे देश के जवान दिन-रात तैनात हैं। हमारी सेना हमारी सुरक्षा के लिए अपने प्राण दांव पर लगाकर, अपने घर परिवार से दूर सीमा पर खड़ी है।

भारतीय सेना Indian Army

भारतीय सेना विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में से एक मानी जाती है। भारतीय सेना विश्व की 10 बड़ी सेनाओं में दूसरे स्थान पर है, पहले स्थान पर चीनी सेना है। भारतीय सेना तीन भागों में विभाजित है- वायु सेना, जल या नौ सेना और थल सेना। भारतीय सेना की स्थापना 1 अप्रैल 1895 को हुई थी। भारत में सेनाओं के कमांडर ऑफ चीफ भारत के राष्ट्रपति हैं। वर्तमान समय में भारतीय सेना में 12,37,117 सक्रिय जवान और 9,60,000 रिजर्व जवान कार्यरत हैं।

भारतीय सेना दिवस कब मनाया जाता है (Indian Army Day)15 January
भारतीय वायु सेना दिवस कब मनाया जाता है (Indian Air force Day)8 October
भारतीय नौसेना दिवस कब मनाया जाता है (Indian Navy Day)4 December

भारतीय सेना के भाग

देश की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना को तीन भागों में विभाजित किया गया है- भारतीय थल सेना, भारतीय नौ सेना और भारतीय वायु सेना सेना। आइए जानें इनके बारे में

ईमानदारी सबसे अच्छी नीति पर निबंध

भारतीय थल सेना Indian Army

थल सेना अध्यक्ष(Indian Army chief)- जनरल मनोज मुकुंद नरवाने

भारतीय थल सेना का उद्देश्य सीमा से लगे भूभाग क्षेत्रों में अखंडता बनाए रखना है। भारतीय थल सेना युद्ध के खतरे से देश की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यदि देश में कोई आपदा आ जाए तो प्रभावित लोगों की सहायता करने के लिए आगे आती है। युद्ध और संघर्ष ऐसी स्थिति के लिए तैयार और तत्पर रहने के लिए निरंतर प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही उत्तर और पश्चिमी सीमा में संघर्ष जैसी स्थिति होने पर थलसेना सदैव तैयार रहती है।

इसके साथ ही आंतरिक खतरों को नियंत्रित करना और पीड़ित लोगों की सहायता करना थल सेना के उद्देश्यों में आता है।

भारतीय नौसेना Indian Navy

नौसेना अध्यक्ष- एडमिरल करमबीर सिंह

भारतीय नौसेना हमारी महासागरों की सतह और उसके नीचे जाकर हमारे देश की रक्षा करने के लिए कार्यरत है। यह हमारे देश के प्रति सभी महासागरीय क्षेत्रों में देश को पूरी सुरक्षा प्रदान करता है।

नौ सेना के अंतर्गत सुरंगे बिछाने या फिर उन को नष्ट करने का कार्य, वायुयानवाहक, क्रूजर,समुद्री तटों का देखभाल और निरीक्षण आदि है।

भारत की स्वतंत्रता के बाद भारत के नौसेना लगभग समाप्त हो चुकी थी। विभाजन के शर्त अनुसार एक तिहाई सेना पाकिस्तान चली गई थी। भारत सरकार ने नौसेना की तत्काल योजना बनाई और एक वर्ष के भीतर ग्रेट ब्रिटेन से 7030 टन का क्रूजर “दिल्ली” खरीदा। इसके बाद ध्वंसक- राजपूत, रणजीत, गंगा, गोदावरी और गोमती खरीदे गए। फिर आठ हज़ार टन का क्रूजर खरीदा, इसका नाम मैसूर रखा।

दहेज प्रथा पर निबंध

भारतीय वायु सेना Indian Air Force

भारतीय वायु सेना अध्यक्ष- एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया


भारतीय वायु सेना वायु सुरक्षा और वायु युद्ध के लिए चौकसी का काम करती है। इसका उद्देश्य वायु युद्ध से देश को सुरक्षा प्रदान करना है।

इसकी स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को रॉयल इंडियन एयर फोर्स के नाम से की गई थी। देश की गणतंत्र घोषित होने के बाद इसमें से रॉयल शब्द को हटाकर केवल इंडियन एयरफोर्स रख दिया गया।

भारतीय सेना द्वारा लड़े गए कुछ प्रमुख युद्ध के नाम

पहला कश्मीर युद्ध 1947

भारत और पाकिस्तान के विभाजन के बाद कश्मीर के मुद्दे को लेकर भारत और पाकिस्तान में युद्ध शुरू हुआ था। 22 अक्टूबर 1947 को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर पर हमला किया था जिसका भारतीय सेना ने डटकर सामना किया और पाकिस्तान को परास्त किया।

भारतीय संविधान पर निबंध

भारत पाकिस्तान युद्ध 1965

भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा युद्ध 1965 में हुआ था। पाकिस्तान की पैरामिलेट्री ट्रूप्स भारतीय जम्मू कश्मीर के हिस्से में प्रवेश कर गई थी। भारतीय सेना ने पाकिस्तान सेना को अपने क्षेत्र से खदेड़ा और उनको परास्त किया। इस युद्ध में भारतीय सेना की विजय हुई थी।

भारत चीन युद्ध 1967

1 अक्टूबर 1967 को चीनी सेना भारत के सिक्किम में घुस गई थी। जिसके बाद भारत और चीन में युद्ध हुआ था। इस युद्ध में भारतीय 88 जवान शहीद हुए और 150 से अधिक जवान घायल हुए थे।

और चीनी 300 जवान मारे गए और 400 से अधिक घायल हुए।

इसके बाद चीनी सेना सिक्किम से वापस लौट गई थी।

बांग्लादेश लिबरेशन वॉर 1971

इस युद्ध में पाकिस्तानी सेना को बड़ी हार का सामना करना पड़ा और पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया और उसके जगह बांग्लादेश के रूप में एक नया देश बना।

इस युद्ध में भारत के 3500 सिपाही शहीद हुए और पाकिस्तान के 11 हजार।

मदर टेरेसा का जीवन परिचय

कारगिल युद्ध 1999

यह युद्ध 3 मई 1999 को शुरू हुआ था जब पाकिस्तान के 5000 सैनिकों ने कारगिल की पहाड़ियों में घुसपैठ कर ली थी। यह युद्ध 17 दिनों तक चला। इसमें हजारों तोप, गोलाबारी, बम, रॉकेट आदि का इस्तेमाल हुआ था। पाकिस्तानी घुसपैठियों को निकाल कर बाहर किया गया,इसके लिए ऑपरेशन विजय चलाया गया था और कारगिल की पहाड़ियों पर वापस हमारा कब्ज़ा हो गया ।

भारतीय सेना में कौन से पुरस्कार और मेडल से सम्मानित किया जाता हैं?

युद्ध में देश की रक्षा के दौरान शहीद हो जाने वाले वीर सैनिकों या फिर वीरता से देश की रक्षा में लगे रहने वाले भारतीय सैनिकों को महावीर चक्र, वीर चक्र, कीर्ति चक्र,शौर्य चक्र, परमवीर चक्र, अशोक चक्र जैसे वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। इसके साथ ही उन्हें नगद धनराशि भी प्रदान की जाती है।

भारतीय सेना के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting & Amazing facts about Indian Army in Hindi)

भारतीय सेना विश्व की दूसरी सबसे बड़ी सेना है पहली बड़ी सेना चाइना की है।

विश्व में केवल 3 देश ऐसे हैं जिनमें घुड़सवार की सेना होती है भारत भी उनमें से एक है।

जंगल में लड़ने वाली सेनाओं में भारत की सेना सबसे सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है।

भारतीय सेना सियाचिन ग्लेशियर जो कि विश्व का सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र है (5000 mtr) वहां अभ्यास करती है।

भारत में भारतीय सेना के 53 कैंटोनमेंट और इंडोर आर्मी बेस है।

भारतीय सेना की एक टुकड़ी 24 घंटे राष्ट्रपति भवन में हमारे राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए तैनात रहती है।

भारतीय सेना से सीखने और उनकी विशेषता जाने के लिए अन्य देश जैसे अमेरिका, रूस, ब्रिटेन आदि की सेना भारत में आकर प्रशिक्षण लेती है।

धन पर निबंध

Author:

आयशा जाफ़री, प्रयागराज

Exit mobile version