अतुल कुलकर्णी की जीवनी

Last updated on: January 4th, 2021

https://helphindime.in/atul-kulkalrni-family-wife-movie-list-biography-in-hindi/

अतुल कुलकर्णी की जीवनी | Atul Kulkarni Biography in Hindi

अतुल कुलकर्णी है प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेता हैं जिन्होंने हिंदी के अलावा बहुत से अन्य भाषाएं जैसे मराठी, मलयालम, तमिल, तेलुगू और अंग्रेजी फिल्मों में भी अपने अभिनय की छटा बिखेरी है।

नाम(Name) – अतुल कुलकर्णी
व्यवसाय(Proffession)- अभिनेता
हाइट(Height)- 5’10
वज़न(Weight)- 70 kg
जन्म(Birth)- 10 सितंबर,1965
उम्र(Age as in 2020)- 55
जन्मस्थान- Belgaum (बेलगाम), मैसूर, कर्नाटक
राशि(Zodiac)- कन्या
स्कूल(School)- हरीभाई देवकरण हाई स्कूल सोलापुर, महाराष्ट्र
कॉलेज(College)- डीएवी कॉलेज सोलापुर, महाराष्ट्र और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, नई दिल्ली
पत्नी (Atul Kulkarni wife’s Name)- गीतांजलि कुलकर्णी
धर्म (Religion)- हिंदू
शौक (Hobbies)- किताबे पढ़ना, घूमना और संगीत सुनना।

जन्म व शिक्षा

अतुल कुलकर्णी का जन्म 10 सितंबर 1965 को बेलगाम कर्नाटक में हुआ था। उनके पिता एक बिजनेसमैन और माताजी ग्रहणी थी।

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा हरीभाई देवकरण हाई स्कूल सोलापुर महाराष्ट्र से प्राप्त की थी। अपने कॉलेज की शिक्षा उन्होंने बेलगाम से ही की और डीएवी कॉलेज सोलापुर में अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की पढ़ाई प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने 1995 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय में डिप्लोमा हासिल किया।

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात थिएटर आर्टिस्ट गीतांजलि कुलकर्णी से हुई और बाद में इन दोनों ने विवाह कर लिया। एक अभिनेता के साथ-साथ वह एक Quest नाम के NGO के भी अध्यक्ष भी हैं जो कि एक शोध कार्य संगठन है जो कि शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने का कार्य करता है और 14 वर्ष तक के बच्चो को शिक्षा मुहैया कराने का कार्य करता है।

विवाह

अतुल कुलकर्णी की धर्मपत्नी की गीतांजली कुलकर्णी जानी-मानी मराठी और हिंदी अभिनेता है। उनकी मुलाकात अतुल कुलकर्णी से नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा मुंबई में 1993 में हुई थी। इन दोनो का विवाह 29 दिसंबर 1996 को हुआ था।

गीतांजली कुलकर्णी

उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम 2009 में बनी फिल्म दिल्ली 6 से रखा जिसके निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा थे। उसके बाद उन्होंने 2014 में आई रागिनी mms 2, कोर्ट (2014), पी से पीएम तक (2015) नाम की फिल्मों में काम किया। इनकी कोई संतान नहीं है। अतुल और गीतांजली मिलकर Quest नाम की बच्चो की शिक्षा के लिए संस्था चलाते हैं। गीतांजली ने हिंदी, मराठी, गुजराती और अंग्रेजी भाषा की फिल्मों में काम किया है। उनकी पहली फ़िल्म कोर्ट को बहुत ही सराहा गया था जो की एक मराठी फ़िल्म थी। इस फ़िल्म को नेशनल अवार्ड से नवाजा गया था, साथ ही गीतांजलि कुलकर्णी को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स एट कर्मा फिल्म फेयर अवार्ड इन मराठी से सम्मानित किया गया था यह फिल्म ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट हुई थी।

अतुल कुलकर्णी का फ़िल्मी सफ़र

अपनी कला के दम पर नाम बनाने वाले अतुल कुलकर्णी बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक है, उन्होंने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में की। जब वह केवल दसवीं क्लास में थे तब उन्होंने पहली बार अपने स्कूल में अभिनय किया था इसके बाद कॉलेज तक वह ग्रुप थिएटर में काम करते रहे। उनका सपना था कि वह एक अच्छे कलाकार बने। बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म हे राम थी या फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान,रानी मुखर्जी, नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी सहित बहुत से अन्य कलाकार थे। इस फिल्म में अतुल कुलकर्णी के अभिनय को बहुत सराहा गया था। इसके साथ ही 2006 मे आई रंग दे बसंती जैसी बेहतरीन फिल्मों में इन्होंने काम किया।

अतुल कुलकर्णी ने एक विलेन के रूप में भी अपनी पहचान बनाई।

हाल ही में आई वेब सीरीज बंदिश बैंडिट(Atul Kulkarni Bandish Bandits) में भी अतुल कुलकर्णी नजर आए थे।

Quest NGO- अभिनेता होने के साथ-साथ अतुल कुलकर्णी और इनकी पत्नी गीतांजली एक एनजीओ में चलाते हैं जिसका नाम क्वेस्ट एजुकेशन सपोर्ट ट्रस्ट है जिसमें 14 साल तक के बच्चों को शिक्षा मुहैया करवाई जाती है और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने का कार्य करता है।

अतुल कुलकर्णी के कुछ प्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्में (Atul Kulkarni Movies)

2000- हे राम
2003- दम
2003- सट्टा
2004- खाकी
2006- रंग दे बसंती
2007- गौरी
2009- दिल्ली 6
2010- बम बम बोले
2012- चालीस चौरासी
2013- जंजीर
2017- गांधी
2017- रईस
2019- मणिकर्णिका
2020- गुल मकई

हिंदी फिल्मों में काम करने के साथ-साथ अतुल कुलकर्णी एक मराठी अभिनेता भी थे। उनकी कुछ मराठी फिल्मों के नाम-

प्रेमाची गोष्ट, हैप्पी जर्नी, रजवाड़े एंड संस, देवराई, पोपट, दहावी फ़ा, भेंट।

तमिल फिल्मों के नाम अवल, हे राम,

बर्मा, पंजा, दरबार।

अतुल कुलकर्णी को मिले अवॉर्ड्स

नेशनल अवॉर्ड्स
1999 बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
फिल्म- हे राम

2001 बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
फिल्म- चांदनी बार

फिल्म फेयर अवॉर्ड्स कन्नड़
2003 बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
फिल्म- एदेगारिके

Author:

आयशा जाफ़री, प्रयागराज