Bizarre World Records in Hindi

Bizarre World Records in Hindi
Bizarre World Records in Hindi | दुनिया के कुछ विचित्र विश्व रिकॉर्ड

Bizarre World Records in Hindi | दुनिया के कुछ विचित्र विश्व रिकॉर्ड

दुनिया भर में कई ऐसे लोग हैं जो अन्य लोगों से अलग दिखने की चाह रखते हैं। लेकिन यह अलग दिखने की चाह या जुनून उन पर ऐसा सवार हो जाता है कि वह कुछ अजीबोगरीब कर जाते हैं। और कई बार इनके अजीबोगरीब कारनामे ही इन्हें दुनिया भर में प्रसिद्ध कर देते हैं।

वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करना कोई आसान काम नहीं है क्योंकि इसके लिए कई लोग अपनी पूरी जिंदगी मेहनत करते हुए बिता देते हैं। वहीं कई लोग जन्मजात ऐसी प्रतिभाओं के धनी होते हैं कि उन्हें यह वर्ल्ड रिकॉर्ड्स मिल जाते हैं।

इसके अलावा कुछ लोग अजीबोगरीब रास्ता अख्तियार कर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को हासिल करते हैं। आज हम आपको दुनिया के ऐसे ही 10 अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (10 Bizarre World Record) बारे में बताने वाले हैं। तो आइए शुरू करते हैं:-

1. मोस्ट पियर्सड वुमन (सबसे ज्यादा पियर्सिंग वाली महिला)

पियर्सिंग करने का शौक हर किसी को होता है। परन्तु आज हम ब्राजील की एक ऐसी महिला के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने इस पियर्सिंग करने के शौक को और ज्यादा डरावना बना दिया है। हम बात कर रहे हैं ब्राजील की एलेन डेविडसन (Elaine Davidson) की।

जिनके नाम “मोस्ट पियर्सड वूमेन” या “Most Piercing In a lifetime” का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) दर्ज है। जानकारी के अनुसार एलेन के शरीर में 6,000 से ज्यादा पियर्सिंग (छेद) है।

जब मई 2000 में वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी द्वारा डेविडसन कि पियर्सिंग की जांच की गई तो उनके शरीर पर 462 छेद मिले। जब 9 अगस्त 2001 को दोबारा उनके पियर्सिंग की जांच हुई तब इसकी संख्या 720 पाई गई। साल 2009 में जाकर उनकी पियर्सिंग की संख्या 6005 हो गई।

जानकारी के मुताबिक, एलेन का जन्म ब्राजील के बेरिन्सफील्ड में हुआ। वे पहले एक नर्स थी। साल 2011 में उनकी शादी डग्लस वाटसन के साथ हुई थी। लेकिन साल 2012 में ही उन दोनों ने तलाक ले लिया।

2. सबसे लंबी मूछों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

एक कहावत आपने सुनी होगी “मूँछ नहीं तो कुछ नहीं” लेकिन यदि मूँछें इतनी लंबी हो कि आप गले में भी लपेट सके तो बात ही क्या है। साल 2010 में राजस्थान के राम सिंह नामक एक शख्स ने 14 फीट लंबी मूंछों से वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया।

वर्तमान में उनकी मूँछ 18 फीट लंबी हो चुकी है। राम सिंह राजस्थान पर्यटन विभाग में भी नौकरी कर चुके हैं। वे लंबे समय से मूछों के शौकीन थे लेकिन जब उन्होंने 1982 में कर्णा कि 7 फीट 10 इंच लंबी मूँछों को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते देखा तो उन्हें भी इससे प्रेरणा मिली और उन्होंने सोचा कि क्यों ना मूंछ बड़ा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया जाए।

लेकिन इन मूंछों को बढ़ाना भी कोई आसान काम नहीं है। राम सिंह को नहाने में 2 घंटों का वक्त लगता है वह अपने मुंछों को हमेशा कपड़ों में बांध कर रखते हैं जिससे वे खुल न जाए। इसके साथ ही वे मूछों पर कंघी, मालिश उन पर सरसों का तेल लगाने समेत सारी देखभाल करते हैं।

3. लचीली त्वचा का वर्ल्ड रिकॉर्ड

ब्रिटेन के रहने वाले गैरी टर्नर (Gary Turner) के नाम सबसे स्ट्रैची स्किन(Stretchiest Skin) होने का रिकॉर्ड दर्ज है। गैरी अपने पेट की स्किन को 6.25 इंच तक खींचने की क्षमता रखते हैं। दरअसल गैरी को एक मेडिकल सिंड्रोम है जिसे एहलर्स-डानलोस (Elhers-Danlos Syndrome) नाम से जाना जाता है।

इस सिंड्रोम की वजह से उनकी स्किन काफी ज्यादा लचीली है। इसके साथ एक खास बात यह है कि जब वह अपनी स्किन को स्ट्रेच करते हैं तब उन्हें बिल्कुल भी दर्द महसूस नहीं होता।

4. सबसे लंबे नाखून वाली महिला

आप तो जानते ही होंगे कि लड़कियों को नाखून बढ़ाना कितना अच्छा लगता है। लेकिन क्रिस वॉल्टन (Christine Walton) नामक एक महिला को नाखून बढ़ाने का बहुत ज्यादा शौक था और उनके इस शौक ने उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा दिया।

उनके नाखूनों की लंबाई 10 फीट 2 इंच है उन्हें साल 2012 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया। वे इन नाखूनों से अपने दैनिक कार्यों के साथ ही पियानो बजाने के शौक को भी पूरा करती हैं। लेकिन वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने के बाद उन्होंने अपने नाखूनों को कटवा दिया है।

5. शरीर पर 6.37 लाख मधुमक्खियों को चिपकाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

चीन के रुआन (Ruan Liangming) ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए करीब 6,37,000 मधुमक्खियों को अपने शरीर पर चिपकाया। मधुमक्खियों का वजन करीब 63.7 किलो था। सबसे पहले रुआन ने अपने शरीर पर एक रानी मधुमक्खी को बिठाया जिसके बाद अन्य मधुमक्खियां भी उसकी तरफ आकर्षित होते हुए उनके शरीर पर बैठने लगी। इसी तरह उनका पूरा शरीर मधुमक्खियों से ढक गया।

आपको बता दें, 6,37,000 मधुमक्खियों में से उनके शरीर मे 60 रानी मधुमक्खियां भी शामिल थी। रुआन इस विषय में बताते हैं कि मधुमक्खियों को शरीर पर बिठाते समय एकदम शांत रहना चाहिए। क्योंकि मधुमक्खियां तब तक आपको नहीं काटेंगी जब तक उन्हें आपसे खतरा ना हो। आपको बता दें, रुआन से पहले भी कई लोगों ने मधुमक्खियों का यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

6. सबसे लंबी टांगों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

रूस की एकातेरिना लिसिना (Yekaterina Lisina) ने वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया। यह रिकॉर्ड उन्हें उनके लंबे पैरों की वजह से मिला था। वे रूस की सबसे लंबी टांगों वाली महिला मॉडल है। उनके बाएं पैर की लंबाई 132.8 cm. है व उनके दाएं पैर की लंबाई 132.2 cm. है।

वे बताती हैं कि उनके लंबे पैरों की वजह उन्हें जिंदगी में काफी मदद मिली। साल 2008 में उन्होंने बीजिंग ओलंपिक में रूस के लिए कांस्य पदक जीता था। वे अपने खेल कौशल के साथ ही एक मॉडल का सपना भी पूरा करना चाहती थी इसलिए उन्होंने अपना बास्केटबॉल करियर छोड़ दिया। आपको बता दें, एकातेरिना लिसिना से पहले लंबी टांगों का रिकॉर्ड स्वेतलाना पैंकराटोवा के नाम था।

7. सबसे ज्यादा टैटू गुदवाने का रिकॉर्ड

Isobel Varley के नाम पर सबसे ज्यादा टैटू का रिकॉर्ड दर्ज है। जब वह 49 साल की थी तब उन्होंने अपने शरीर में सबसे पहला टैटू बनवाया। धीरे-धीरे टैटू बनाने का सिलसिला चलता रहा। इसी तरह उनके शरीर का 93 फीसदी हिस्सा टैटू से ढका हुआ है। 77 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

इसके अलावा अमेरिका की चार्लोट गुटेनबर्ग के नाम भी सबसे ज्यादा टैटू बनवाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। उनके शरीर के 98.75 फ़ीसदी हिस्से पर टैटू बना हुआ है।

8. रॉल्फ बुचोल्ज

रॉल्फ बुचोल्ज ने अपने चेहरे पर सबसे ज्यादा पियर्सिंग का रिकॉर्ड बनाया है। रॉल्फ जर्मनी के रहने वाले हैं तथा उन्होंने अपने चेहरे पर करीब 453 पियर्सिंग करवाई। जिसके बाद उनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

9. सबसे लंबी जीभ का वर्ल्ड रिकॉर्ड

कैलिफोर्निया के रहने वाले Nick stoeberl के नाम सबसे लंबी जीभ का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने साल 2012 में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उनकी जीभ की कुल लंबाई 10.10 सेंटीमीटर है।

10. सबसे लंबे बालों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

गुजरात की निलांशी पटेल ने साल 2018 में सबसे लंबे बालों का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज करवाया था। साल 2019 में उनके बालों की लंबाई 6 फुट 3 इंच हुई और उन्होंने दोबारा गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज किया।

लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने इन बालों को कटवा दिया। दरअसल, उन्होंने अपने बालों को कैंसर पीड़ित बच्चों को दान कर दिया। उनके बालों को अमेरिका के एक म्यूजियम में भिजवाया गया है। निलांशी का कहना है कि उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया जिससे लोग उनसे प्रेरित होकर कैंसर पीड़ितों की मदद करें। आपको बता दें, जब निलांशी सिर्फ 6 साल की थी तभी उन्होंने आखिरी बार अपने बालों को कटवाया था और 12 सालों तक उन्होंने अपने बालों को लंबा किया। और अब जाकर उन्होंने इस नेक काम के लिए अपने बालों को कटवा दिया है।

Loudspeakerशुतुरमुर्ग के बारे में कुछ रोचक और मजेदार तथ्य

Loudspeakerडायनासोर के बारे में कुछ रोचक और मजेदार

तो ऊपर दिए गए लेख में आपने पढ़ा Bizarre World Records in Hindi (दुनिया के कुछ विचित्र विश्व रिकॉर्ड), उम्मीद है आपको हमारा लेख पसंद आया होगा।

आपको हमारा लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं, अपने सुझाव या प्रश्न भी कमेंट सेक्शन में जा कर पूछ सकते हैं। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए HelpHindiMe को Subscribe करना न भूले।

Author:

Bharti
Bharti

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।