Charlie Chaplin Biography in Hindi

Charlie Chaplin Biography in Hindi
Charlie Chaplin Biography in Hindi चार्ली चैपलिन की जीवनी

Charlie Chaplin Biography in Hindi | चार्ली चैपलिन की जीवनी

चार्ली चैप्लिन मौनी युग के जाने-माने हास्य कलाकार थे इसके अलावा वह पेशे से संगीतकार और फिल्म निर्माता भी थे। मौनी युग में आमतौर पर फिल्मों का निर्माण बिना आवाज़ के किया जाता था। चार्ली बीसवीं सदी के बहुत प्रसिद्ध कलाकारों में से एक माने जाते थे। इन्होंने अपने जीवन में बहुत सफलता प्राप्त की और इनका कैरियर 75 साल तक चला। चार्ली की बचपन से ही एक्टिंग के क्षेत्र में रुचि थी इसलिए इन्होंने अपने करियर की शुरुआत बचपन में ही कर दी थी।

मौनी युग में हास्य कलाकार के रुप में चार्ली बहुत प्रसिद्ध थे, अपनी हास्य कला की वजह से चार्ली बहुत जाने जाते थे और इस कला के ज़रिए उन्होंने अपनी पहचान पूरी दुनिया में बना ली थी। हास्य कलाकार होने के अलावा वह संपादक, लेखक, पटकथा लेखक और निर्माता भी थे। इस पोस्ट में हम चार्ली चैपलिन का जन्म, प्रारंभिक जीवन, फिल्मी करियर, रचित फिल्में, मृत्यु आदि से संबंधित जानकारी देंगे।

पूरा नामचार्ल्स स्पेंसर चैपलिन
उपनामचार्ली चैपलिन
जन्म16 अप्रैल 1889
जन्म स्थानलंदन, इंग्लैंड
पेशाहास्य कलाकार, संगीतकार, फिल्म निर्माता, संपादक, लेखक, पटकथा लेखक और निर्माता
पिता का नामचार्ल्स चैपलिन सीनियर
माता का नामहैन्ना चैपलिन
पत्नीमिल्ड्रेड हैरिस (पहली शादी)
लिलिता मैकमुरे (दूसरी शादी)
पौलेट्टे गोद्दार्ड (तीसरी शादी)
ऊना ओ’नील (चौथी शादी)
बच्चे11 बच्चे
मृत्यु25 दिसंबर 1977
Information about Charlie Chaplin चार्ली चैपलिन से संबंधित जानकारी

चार्ली चैपलिन का जन्म और प्रारंभिक जीवन

मशहूर हास्य कलाकार चार्ली चैपलिन का जन्म 16 अप्रैल 1889 में इंग्लैंड के लंदन में हुआ था। बचपन से चार्ली की डांस में रुचि थी इसलिए उन्होंने बचपन से ही डांस करना शुरू कर दिया था। इनके पिता का नाम चार्ल्स चैपलिन सीनियर और इनके पिता बहुत अच्छे गायक और अभिनेता थे। इनकी माता का नाम हैन्ना चैपलिन था। चार्ली की माता पेशे से अभिनेत्री और एक गायिका थी।

इनकी माता प्रसिद्ध मंच ‘लिली हार्ले’ की गायिका और अभिनेत्री थी। इनकी माता ने अपने जीवन में बहुत सफलता हासिल की और अपने काम के माध्यम से ओपरा फ़ील्ड में नाम कमाया। चार्ली ने अपने जीवन में चार बार विवाह किया उनकी कुल चार पत्नियाँ रह चुकी हैं जिनके नाम मिल्ड्रेड हैरिस, लिलिता मैकमुरे, पौलेट्टे गोद्दार्ड और ऊना ओ’नील था। उनको उनकी पत्नियाँ से कुल 11 बच्चे हुए।

चार्ली के माता की मानसिक स्थिति धीरे-धीरे खराब रहने लगी इसलिए उन्होंने अभिनेत्री का काम छोड़ने का सोचा। एक प्रदर्शन में अपने बेटे चार्ली को उन्होंने बड़े-बड़े दिग्गज कलाकारों से मिलवाया। चार्ली की माता ने अपनी आवाज़ एक प्रदर्शन में अचानक से खो दी। इनकी माता ने प्रोडक्शन हाउस से प्रार्थना की और कहा कि उनके स्थान पर उनके बेटे को ले लिया जाए।

तब चार्ली केवल 5 वर्ष के थे। यहाँ से चार्ली ने अपने करियर की शुरुआत की और कुछ समय बाद चार्ली हास्य कलाकार के रुप में जाने जाने लगे। लेकिन चाली की माता का कैरियर पूरी तरह से खत्म हो चुका था और उनकी आवाज़ वापस आना नामुमकिन था। कुछ समय में चार्ली और उनके भाई ने मिलकर लंदन में ही एक घर ले लिया।

चार्ली चैपलिन की सफलता की कहानी

चार्ली ने 1897 में सोचा कि माता की जान पहचान के सहारे उनका काम आगे बढ़ाएंगे और नाम कमाएंगे। लेकिन इन्हें इसमें कोई सफलता प्राप्त नहीं हुई इसलिए उन्हें अभिनेता बनने का सपना छोड़ना पड़ा। चार्ली ने अपने जीवन मैं कई छोटे काम भी किए। उन्होंने अभी भी अभिनेता बनने की उम्मीद को नहीं छोड़ा था। उनके परिवार में चल रही परेशानियो के कारण केवल 10 साल की उम्र में उन्होंने अपनी शिक्षा को छोड़ दिया। जिसके कारण उन्हें कई आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। उनके पिता की मृत्यु हो चुकी थी और माता बीमार रहने लगी थी जिसके कारण उनके पास कोई नहीं था जो उनकी देखभाल कर सके।

चार्ली को 12 साल की उम्र में ‘लेजिटिमेट मंच’ के कार्यक्रम के माध्यम से नाटक प्रस्तुत करने का अवसर मिला ‘शर्लाक होल्म्स’ में इन्हें विलियम जिल्लेट की मदद से पेज बॉय ‘बिल्ली’ के रुप में प्रस्तुत होने का मौका मिला। वौडेविल्ले कंपनी में इन्होंने सन् 1908 हास्य कलाकार के रुप में अपने करियर की शुरुआत की। चार्ली को सफलता हासिल होने लगी और कुछ समय बाद उन्हें यूनाइटेड स्टेट्स का ‘फ्रेड कार्नो की प्रतिष्ठित कॉमेडी कंपनी’ का प्रधान अभिनेता का पद प्राप्त हो गया।

हास्य कलाकार के रुप में उन्होंने बहुत नाम कमाया और सफलता हासिल की। अमेरिका में उन्होंने अपनी जान पहचान बनाई और लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया। इनको फिल्मों के ऑफर भी आने लगे। 1912 में इन्हे मोशन पिक्चर करने का मौका मिला। फिल्मों के करियर की शुरुआत करने से पहले उन्हें वौडेविल्ले कंपनी की जिम्मेदारी को त्यागना पड़ा। इस जिम्मेदारी को त्यागने के पश्चात उन्होंने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा और अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। चार्ली मैक सेनेट नामक फिल्म कंपनी से जुड़े, इन्होंने सिनेमा की दुनिया में भी बहुत नाम कमाया इनकी शुरुआती आय $150 हुआ करती थी।

सन् 1914 में जब चार्ली ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की तब इन्होंने शुरुआत में ही बहुत सफ़लता हासिल की। केवल एक वर्ष में इन्होंने कुल 35 फिल्में की। इन्होंने अपनी एक्टिंग का एक अलग अंदाज़ बनाया जो लोगों को बहुत पसंद आया। शुरूआत में चार्ली ने ‘ट्रंप करके चलने वाला छोटा बच्चा’ नामक एक अनोखे चरित्र में काम किया जो लोगों को बहुत पसंद आया। इन्होंने लाइनअप की टिल्लिस पंकचर्ड रोमांस नामक फिल्म में भी काम किया और यह फ़िल्म पुरी तरह से एक हास्य फिल्म थी। इसके पश्चात चार्ली ने इस्सानय कंपनी के साथ काम किया। इस कंपनी के साथ काम करने के दौरान इन्होंने हर सप्ताह कम से कम $1250 कमाए।

26 वर्ष की उम्र तक आते आते चार्ली एक सुपरस्टार बन चुके थे। वह एक म्यूचुअल कम्पनी से जुड़े और यहाँ उन्होंने प्रति वर्ष $6,70,000 कमाए। धीरे धीरे चार्ली चैपलिन करोड़पति बन गए।

चार्ली चैपलिन के निजी जीवन से संबंधित जानकारी

चार्ली चैपलिन की निज़ी जिंदगी में भी कई गंभीर परेशानियां थी, उन्होंने कई बार शादी की और डायवोर्स लिए। सन् 1918 में इन्होंने 16 साल की उम्र की लड़की मिल्ड्रेड हैरिस से शादी की। परंतु उनकी यह शादी सफल नही हुई। यह शादी केवल 2 वर्ष चली और फिर इनका तलाक हो गया।

इसके पश्चात इन्होंने 16 साल की लड़की लिलिता मैकमुरे से सन् 1924 में शादी की। इन्होंने साथ मिलकर ‘दि गोल्ड रश’ में काम किया। शादी के कुछ समय पश्चात लिलिता मैकमुरे गर्भवती हो गई और उनके दो बच्चे हो गए। लेकिन उनकी शादी ज़्यादा समय तक नहीं चल पाई और उनका तलाक हो गया।

चार्ली ने सन् 1936 पौलेट्टे गोद्दार्ड से विवाह किया। चार्ली के सन् 1942 में जोआन बेरी से प्रेम संबंध थे और इनकी एक बेटी भी थी। लेकीन कुछ समय बाद परीक्षण से पता चलता है कि वह बेटी चार्ली चैपलिन की नहीं है।

इसके पश्चात इन्होंने पौलेट्टे गोद्दार्ड से तलाक लेकर 18 वर्ष की एक लड़की ऊना ओ’नील से विवाह किया। उनकी यह शादी सफल रही और इनके और ऊना ओ’नील के 8 बच्चे हुए।

चार्ली चैपलिन के फिल्मों की सूची

■ द ट्रंप (1915)

■ द इम्मीग्रांट वर्ष (1917)

■ A dog’s life (1918)

■ द किड (1921)

■ द गोल्डन रस (1925)

■ सिटी लाइट वर्ष (1931)

■ द सर्कस (1928)

■ मॉडर्न टाइम (1936)

■ द ग्रेट डायरेक्टर वर्ष (1940)

■ एक किंग इन न्यू यॉर्क (1957)

■ चैप्लिन (1992)

मृत्यु

चार्ली चैपलिन की मृत्यु 25 दिसंबर 1977 में हुई।

Loudspeakerलियोनेल मेस्सी की जीवनी

Loudspeakerब्रूस ली की जीवनी

तो ऊपर दिए गए लेख में आपने पढ़ा चार्ली चैपलिन का जीवन परिचय (Biography of Charlie Chaplin In Hindi), उम्मीद है आपको हमारा लेख पसंद आया होगा।

आपको हमारा लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं, अपने सुझाव या प्रश्न भी कमेंट सेक्शन में जा कर पूछ सकते हैं। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए HelpHindiMe को Subscribe करना न भूले।

Author:

Bhawna

भावना, मैं दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में ग्रैजुएशन कर रही हूँ, मुझे लिखना पसंद है।