Indian Navy & Merchant Navy Difference

Merchant Navy and Indian Navy difference Hindi
भारतीय नौसेना और व्यापारिक नौसेना में अंतर | Indian Navy and Merchant Navy difference in Hindi

भारतीय नौसेना और व्यापारिक नौसेना में अंतर | Indian Navy and Merchant Navy difference in Hindi

नमस्कार दोस्तों, इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि भारतीय नौसेना और व्यापारिक नौसेना के बीच क्या अंतर है? मर्चेंट नेवी और इंडियन नेवी का नाम एक-दूसरे से काफी मिलता-जुलता है इसीलिए कई लोग इन दोनों को एक ही मान लेते हैं।

लेकिन यह दोनों ही एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं। भारतीय नौसेना जहां भारतीय सेना के जल, थल, वायु सेना में से एक होती है। वही मर्चेंट नेवी या व्यापारिक नौसेना का संबंध इंडियन आर्मी (Indian Army) से नहीं होता बल्कि यह समुद्री जहाजों के जरिए एक देश से दूसरे देश तक समुद्र के रास्ते से यात्रियों और सामानों को लाने-ले जाने का काम करती है। इन दोनों के बीच के अंतरों को जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें:-

भारतीय नौसेना क्या है? (What is Indian Navy in Hindi?)

भारतीय सेना के तीन प्रमुख अंग है जिनमें थल सेना, वायु सेना और नौसेना सम्मिलित है। थल सेना का काम होता है थल में रहकर देश की रक्षा करना। वायु सेना का काम होता है आसमान से देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए निगरानी करना। वही नौसेना का काम होता है समुद्र में तैनात होकर देश की सुरक्षा करना। जिस तरह थल सेना देश की विभिन्न सीमाओं पर तैनात होकर दुश्मनों पर निगरानी रखती है उसी तरह नौसेना भी समुद्र की सीमाओं पर, जहां से अन्य देशों की सीमाएं जुड़ती हैं, वहां से दुश्मनों और बाहरी लोगों की निगरानी रखती है।

भारतीय नौसेना विश्व की चौथी सबसे मजबूत नौसेना मानी जाती है। इसकी स्थापना 1612 में हुई थी। साल 1950 में भारतीय नौसेना का दोबारा गठन हुआ था जिसके बाद इसका नाम ‘इंडियन नेवी’ पड़ गया। अभी भारतीय नौसेना के पास 280 से अधिक जहाज है। जिनकी मदद से यह देश की सुरक्षा को बनाए रखती है। भारतीय नौसेना का नेतृत्व कमांडर इन चीफ (Commander-in-Chief) करते हैं जो कि भारत के राष्ट्रपति हैं।

भारतीय नौसेना ने समय-समय पर देश का नाम गौरवान्वित किया है तथा सीमाओं पर मौजूद दुश्मनों को नाकों तले चने चबाने में मजबूर किया है। साल 1971 में भारतीय सेना ने ऑपरेशन ट्राइडेंट लांच किया था जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी नौसेना के कराची मुख्यालय को अपने जबरदस्त हमले से नेस्तनाबूद कर दिया। यह हमला इतना जबरदस्त था कि उस जगह 7 दिनों तक आग जलती रही। भारतीय नौसेना की इस उपलब्धि को याद करते हुए हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

व्यापारिक नौसेना क्या है? (What is Merchant Navy in Hindi?)

वहीं बात करें व्यापारिक नौसेना या मर्चेंट नेवी की तो यह भारतीय नौसेना से बिल्कुल ही अलग होती है, क्योंकि यह एक कमर्शियल फील्ड है। जहां जहाजों के जरिए एक जगह से दूसरी जगह तक सामान और यात्रियों को लाने ले जाने का काम किया जाता है। इस काम में सरकारी और प्राइवेट दोनों ही प्रकार की कंपनियां कार्यरत होती है। जो एक निश्चित समय अंतराल के कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक लोगों को हायर करती है। इस काम को करने के लिए प्रशिक्षितों की जरूरत होती है इसीलिए इस फील्ड में प्रोफेशनल लोगों को ही रखा जाता है।

मर्चेंट नेवी की दूसरी खासियत यह है इसमें भारी-भरकम सैलरी पैकेज दिया जाता है। जिसके अंतर्गत 15,000 रुपए से लेकर 7-8 लाख रुपए प्रति महीने तक उम्मीदवारों को सैलरी दी जाती है। हालांकि सैलरी इस सीमा से भी कहीं अधिक हो सकती है।

भारतीय नौसेना और व्यापारिक नौसेना के बीच समानताएं (Similarities between Indian Navy and Merchant Navy in Hindi)

  • भारतीय नौसेना और व्यापारिक नौसेना की वर्दी एक दूसरे से काफी मिलती-जुलती है।
  • इंडियन नेवी और मर्चेंट नेवी दोनों में ही आपको देश-विदेश घूमने को मिलता है।
  • इंडियन नेवी व मर्चेंट नेवी दोनों में ही जहाज के जरिए काम होता है। वही इन दोनों में ही आपको जहाजों में कई-कई महीने बिताने होते हैं।
  • जिस तरह मर्चेंट नेवी में उम्मीदवार को चिकित्सकीय और शारीरिक दृष्टि से स्वस्थ होना चाहिए। उसी तरह भारतीय नौसेना में भी उम्मीदवार को शारीरिक रूप से फिट होना चाहिए।
  • मर्चेंट नेवी और इंडियन नेवी दोनों में ही खेल और तैराकी में कुशल उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाती है।

भारतीय नौसेना और व्यापारिक नौसेना में अंतर (Difference between Indian Navy and Merchant Navy in Hindi)

  1. भारतीय नौसेना या इंडियन नेवी का काम होता है जहाजों के जरिए देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करना। इंडियन नेवी भारतीय सेना के जल, थल, वायु सेना में से एक है जबकि मर्चेंट नेवी का संबंध भारतीय सेना से नहीं होता। मर्चेंट नेवी एक तरह से एक नौकरी है जिसमें जहाजों के जरिए सामानों और यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जाता है।
  2. भारतीय नौसेना के तहत आपको पेंशन, रहने की व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं जैसे कई तरह की सेवाएं मुहैया करवाई जाती है। लेकिन मर्चेंट नेवी में इस तरह की सुविधाएं नहीं होती।
  3. भारतीय नौसेना, इंडियन आर्मी में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। वही व्यापारिक नौसेना व्यापार जगत में महत्वपूर्ण है। भारतीय नौसेना समुद्र के जरिए राष्ट्र की रक्षा करती है। वहीं मर्चेंट नेवी विभिन्न तरह के माल अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाती है।
  4. भारतीय नौसेना जहां एक परमानेंट नौकरी होती है। वही मर्चेंट नेवी कॉन्ट्रैक्ट के तहत की जाती है। इसके कॉन्ट्रैक्ट महीनों से लेकर सालों तक हो सकते हैं। कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक ही लोगों को हायर किया जाता है।
  5. भारतीय नौसेना की सैलरी के मुकाबले मर्चेंट नेवी की सैलरी कई गुना ज्यादा होती है।
  6. भारतीय नौसेना एक गवर्नमेंट जॉब है। वही मर्चेंट नेवी अधिकतर प्राइवेट कंपनियों द्वारा ही की जाती है।
  7. भारतीय नौसेना में आपको छुट्टी करने के बावजूद सैलरी दी जाती है। लेकिन मर्चेंट नेवी में ऐसा नहीं होता। आप जब तक जहाज पर होते हैं तब तक ही सैलरी आपको मिलती है।
  8. 60 वर्ष का होने पर भारतीय नौसेना से आपको रिटायरमेंट मिल जाती है। लेकिन मर्चेंट नेवी में आप जब तक स्वस्थ हैं तब तक अपना कार्य जारी रख सकते हैं।
  9. मर्चेंट नेवी में अफसर जहाज में अपने परिवार को रख सकते हैं। वहीं भारतीय नौसेना में जब आप थल पर होते है तब अपने परिवार को अपने साथ रख सकते है।
  10. भारतीय नौसेना की भर्ती के लिए आपको SSR, AA, CDS, MR, INET जैसी परीक्षाओं और शारीरिक और मानसिक बल की परीक्षा भी देनी होती है। वही व्यापारिक नौसेना में भर्ती के लिए आपको किसी भी अच्छे विश्वविद्यालय से मरीन इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करनी होती है।
  11. भारतीय नौसेना से आपको अनुशासन, सम्मान और देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है। वही व्यापारिक नौसेना से आप आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं।
  12. मर्चेंट नेवी की तुलना में भारतीय नौसेना एक सम्मानजनक पेशा माना जाता है। हालांकि, मर्चेंट नेवी को भी सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। लेकिन इसे भारतीय नौसेना जितना सम्मान नहीं मिलता।
  13. मर्चेंट नेवी और भारतीय नौसेना में अलग-अलग रैंक है। मर्चेंट नेवी में रैंक विशेषज्ञता के क्षेत्रों पर आधारित होती है। वही नौसेना में रैंकों को दो भागों, सूचीबद्ध कर्मियों और अधिकारियों में वर्गीकृत किया जाता है।
  14. युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना देश की रक्षा करती है। वही मर्चेंट नेवी युद्ध के समय सामानों और लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती है।

निष्कर्ष

करियर की दृष्टि से मर्चेंट नेवी और इंडियन नेवी दोनों में ही नौकरी के कई अवसर उपलब्ध है। यदि आप भी इन दोनों क्षेत्रों में से किसी एक में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए यह लेख मददगार सिद्ध होगा। यह दोनों ही काफी सम्मानजनक पेशा है तथा इनमें बहुत सारी सुविधाएं और लाभ विद्यमान है। यही वजह है कि युवाओं के बीच यह क्षेत्र काफी प्रसिद्ध है।

Loudspeakerड्रग्स और मेडिसिन में अंतर

Loudspeakerउद्यमिता और सामाजिक उद्यमिता में अंतर

तो ऊपर दिए गए लेख में आपने जाना व्यापारिक नौसेना और भारतीय नौसेना में अंतर (Difference between Merchant Navy and Indian Navy in Hindi), उम्मीद है आपको हमारा लेख पसंद आया होगा।

आपको हमारा लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं, अपने सुझाव या प्रश्न भी कमेंट सेक्शन में जा कर पूछ सकते हैं। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए HelpHindiMe को Subscribe करना न भूले।

Author:

Bharti

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।