Dr. Vivek Bindra Biography In Hindi

Dr. Vivek Bindra Biography In Hindi
Dr. Vivek Bindra Biography In Hindi | डॉ. विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय

Dr. Vivek Bindra Biography In Hindi | डॉ. विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय

भारत में बहुत बड़े-बड़े बिजनेस मैन हैं लेकिन कुछ लोग ही ऐसे हैं जिन्होंने जिंदगी भर संघर्ष किया हो और एक अच्छे मुकाम पर खड़े हों। उन ही बिजनेसमैनों में से एक है डॉ. विवेक बिंद्रा। देश के अधिकतर लोग विवेक बिंद्रा को जानते ही होंगे। जिन्हें विवेक बिंद्रा के बारे में ज़रा भी जानकारी नहीं उन्हें बता दें कि वह बड़ा कंपनी के सीईओ (CEO of Bada Company), मोटिवेशनल स्पीकर, बिजनेस मैन, बिजनेस कोच और यूट्यूबर है।

विवेक बिंद्रा लोगों के बिजनेस को खड़ा करने में मदद करते हैं। विवेक बिंद्रा बड़ी–बड़ी कंपनी को नए-नए तरीको से बिजनेस को ग्रो करने की टेक्नीक्स बताते हैं। आज इनकी वजह से कई कंपनियाँ अपने बिजनेस को सफल बना चुकी हैं। यह अपने यूट्यूब चैनल पर लोगों को सफलता प्राप्त करने के लिए मोटिवेट करते हैं। हम उनके प्रोफेशन के बारे में तो जानते हैं लेकिन उनके जीवन की कहानी और जीवन संघर्ष के बारे में नहीं जानते। इस पोस्ट से हम विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय (Biography of Vivek Bindra In Hindi), विवेक बिंद्रा नेट वर्थ (Vivek Bindra Net Worth) और विवेक बिंद्रा से संबंधित कई अन्य जानकारी बताएंगे।

डॉ. विवेक बिंद्रा का जन्म (Birth of Dr. Vivek Bindra)

विवेक बिंद्रा का जन्म 5 अप्रैल 1982 को भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था। विवेक बिंद्रा आज 39 वर्ष के हो चुके हैं। इन्हें लोग बिंद्रा सर के नाम से जानते हैं।

डॉ. विवेक बिंद्रा की शिक्षा (Dr. Vivek Bindra’s Education)

विवेक बिंद्रा के प्राथमिक शिक्षा बहुत साधारण रूप से पूर्ण हुई। इन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा संजीवियर स्कूल, दिल्ली से की। प्राथमिक शिक्षा पूर्ण होने के पश्चात इन्होंने आगे की पढ़ाई के  लिए सन् 1999 में St. Xavier’s College, नई दिल्ली में दाखिला लिया और 1999–2001 में बीबीए (BBA) की डिग्री प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने एमबीए(MBA) की शिक्षा Amity University, Noida से की।

वह University of East London Business School से पढ़ाई करना चाहते थे। शिक्षा के लिए उन्होंने एजुकेशन लोन लिया था और उन्होंने एडमिशन भी ले लिया था। लेकिन आर्थिक समस्याओं के कारण वह वहां जा नहीं पाए।

शिक्षा के साथ–साथ अन्य क्षेत्रों में भी काफी होशियार थे। वह राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में भाग लेते थे। बचपन में उन्होंने 100 से भी ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

डॉ. विवेक बिंद्रा का परिवार (Dr. Vivek Bindra’s Family)

विवेक बिंद्रा का जीवन बहुत संघर्षों और परेशानियों से निकला है। विवेक बिंद्रा के परिवार से संबंधित जानकारी की बात करें तो उनके पिता की मृत्यु जब वह केवल 3 वर्ष के थे तभी हो गई थी। पिता की मृत्यु के बाद उनकी माता ने किसी और से शादी कर ली थी। जिसकी वजह से विवेक बिंद्रा को सहारा देने वाला कोई भी नहीं रहा और वह पूर्ण रूप से अकेले पड़ गए थे।

उन्होंने अपना बचपन का अधिकतर समय अपने चाचा के पास निकाला है। वह अपने चाचा के पास ही खेलते कूदते अपनी शिक्षा की। वर्तमान में विवेक बिंद्रा दिल्ली में रहते हैं। आज विवेक बिंद्रा की शादी हो चुकी है। इनकी पत्नी का नाम गीता बिंद्रा है। विवेक बिंद्रा का एक बेटा भी है।

डॉ. विवेक बिंद्रा की सफलता की कहानी (Success Story of Dr. Vivek Bindra)

विवेक बिंद्रा ने अपने जीवन में बहुत से दुख देखे हैं। उन्होंने जीवन में सफलता पाने के लिए बहुत से ऐसे कार्य भी किए हैं जिसमें काफी मेहनत की आवश्यकता होती है। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे ताकि थोड़ा कमा पाए। इसके अलावा भी उन्होंने पार्ट टाइम वर्क किया है जैसे वह खाली समय में डिक्शनरी बेचने का कार्य और ऐसे संघर्ष भरे कार्यों से उन्होंने जीवन में कई सीख प्राप्त की है।

इनके जीवन में बदलाव 10 जनवरी 2004 में आया। यहाँ से इनकी सफलता के लिए संघर्ष की शुरुआत हुई। एमबीए (MBA) की पढ़ाई करते-करते वह वंदावन चले गए। उन्होंने वहाँ जाकर सन्यासी के रूप में अपना जीवन जीना शुरू किया। वह जमीन पर सोते थे, उबला हुआ भोजन का सेवन करते थे, मंदिर की सेवा करते थे, सिर का मुंडन करवा लिया था, धोती कुर्ता पहन कर रहते थे और भगवत गीता का अध्ययन करते थे। 4 वर्षों तक वह वहाँ सन्यासी के रूप में जीवन यापन कर रहे थे और एक दिन उनके गुरु जी ने सलाह दी कि आप एमबीए की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं और भगवत गीता का भी अध्ययन पूरा कर चुके हैं तो क्यों न आप अपने बिजनेस और भगवत गीता को जोड़कर लोगों को बिजनेस को नए–नए तरीकों से ग्रो करने की सलाह दे।

इसी क्षण से उनकी जिंदगी में एक नया टर्निंग प्वाइंट आया। इन्होंने अपनी गुरुजी की सलाह मानते हुए इस तरीके को अपनाना शुरू किया। विवेक बिंद्रा ने शुरू में विदेशों में अपने ट्रेनिंग प्रोग्राम देना चालू किया। शुरू में वह अंग्रेजी में अपने ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करते थे लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि अगर उन्हें अपने देश के लिए कुछ करना है तो उन्हें हिंदी भाषा में अपने ट्रेनिंग प्रोग्राम देने होंगे।

फिर इन्होंने भारत में अपने ट्रेनिंग प्रोग्राम किए और इससे भारत में कई बिजनेस कंपनी के बिजनेस में विकास हुआ और वह ऊँचाइयों तक पहुंचे। इस तरह धीरे-धीरे विवेक बिंद्रा मशहूर होने लगे। पहला सबसे बड़ा क्लाइंट विवेक बिंद्रा का मारुति कंपनी थी। 2011–2012 में मारुति कंपनी का बजट करोड़ों में होता था। मारुति कंपनी के वर्कर्स और यूनियन के बीच कई वाद विवाद और झगड़े चल रहे थे। विवेक बिंद्रा ने अपने ट्रेनिंग के जरिए इस कंपनी के झगड़ों को सुलझाने में मदद की। मारुति ने विवेक बिंद्रा को बेस्ट मैनेजमेंट कॉरपोरेट अवार्ड पुरस्कार के रूप में दिया।

धीरे-धीरे विवेक बिंद्रा को सफलता प्राप्त होने लगी और आज भारत में हर बड़ी कंपनी अपने बिजनेस को ग्रो करने के लिए और अन्य समस्याओं के लिए विवेक बिंद्रा से कंसल्ट करती है। विवेक बिंद्रा अपनी सफलता का श्रेय भगवत गीता को देते हैं। सफलता के बाद उन्होंने कई ट्रेनिंग प्रोग्राम किए और बाउंसबैक और लीडरशिप फनल भी किया। बाउंस बैक सबसे ज्यादा प्रसिद्ध रहा। लीडरशिप फनल में एक व्यक्ति को लाखों रुपए देने पड़ते थे इसलिए विवेक बिंद्रा ने इस प्रोग्राम को बंद कर दिया। फिर इन्होंने एवरीथिंग एंटरप्रेन्योरशिप किया।

विवेक बिंद्रा ने विद्यार्थियों को मदद करने के लिए अपना खुद का एक एप्लीकेशन लांच किया जिसका नाम ‘बड़ा बिजनेस’ है। विवेक बिंद्रा ने विद्यार्थियों को इनका सुनहरा कल लिखने का अवसर प्रदान किया। अपनी इस एप्लीकेशन के लिए लोगों से केवल ₹750 से ₹1500 के बीच चार्ज करते हैं। ट्रेनिंग प्रोग्राम के ज़रिए वह लोगों को मोटिवेट करते हैं और उन्हें बिजनेस टिप्स देते हैं। वह देश के युवा को सफल देखना चाहते हैं इसलिए वह अपना ट्रेनिंग प्रोग्राम कम रूपयों में कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि देश के युवा देश में ही रह कर देश में बदलाव लाएं।

डॉ. विवेक बिंद्रा सोशल मीडिया (Dr. Vivek Bindra Social Media Accounts)

विवेक बिंद्रा केवल एक सफल बिजनेसमैन ही नहीं बल्कि सफल यूट्यूबर भी है। इनके सोशल मीडिया पर भी बहुत ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। लोग इन्हें अपना रोल मॉडल मानते हैं। यूट्यूब पर लोग इनकी वीडियोस देखना पसंद करते हैं। भारत की अधिकतर जनसंख्या इन्हें जानती है। यूट्यूब, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टग्राम पर भी इनके फॉलोअर्स की संख्या बहुत मात्रा में है। विवेक बिंद्रा की सोशल मीडिया संबंधित जानकारी इस प्रकार है:–

Social media User IDFollowers
YouTubeDr. Vivek Bindra: Motivational Speaker18.4M
Instagramvivek_bindra2.8M
Twitter@DrVivekBindra230k
FacebookDailyMotivationByVivekBindra2.3M 
Dr. Vivek Bindra Social Media Accounts

डॉ. विवेक बिंद्रा का नेट वर्थ (Dr. Vivek Bindra Net Worth) 

विवेक बिंद्रा की आय का केवल एक स्रोत नहीं बल्कि कई स्रोत हैं। वह लोगों के लिए ट्रैनिंग सेमिनार आयोजित कर उन्हें बिजनेस में मदद व प्रेरित करते हैं। उन्हें बताते हैं कि कैसे बिजनेस ग्रो किया जाए और कैसे आर्थिक तंगी की समस्या का समाधान किया जाए। वह दो तरीकों से ट्रेनिंग देते हैं, एक तो पर्सनल ट्रेनिंग और एक यूट्यूब के ज़रिए। पर्सनल ट्रेनिंग के लिए वो एक क्लाइंट से 1 से 2 लाख प्रतिमाह लेते हैं। विवेक बिंद्रा से भारत में ज़्यादातर कंपनी सुझाव लेती है। आज देश में हर बड़ी कंपनी की सफलता के पीछे विवेक बिंद्रा का योगदान होता है। 

विवेक बिंद्रा ने अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत 06 दिसंबर 2013 में की थी और आज इनके यूटयूब चैनल पर 18.4M सब्सक्राइबर्स है। यूट्यूब चैनल पर वह लोगों को जीवन में सफलता हासिल करने की टिप्स देते हैं, उन्हें मदद करते हैं। इनकी विडियो प्रतिदिन लगभग 5 लाख लोग देखते हैं। इनकी सबसे प्रसिद्ध वीडियो ‘दुबई के पास इतना पैसा कहाँ से आया’ है। ये गूगल ऐडसेंस के ज़रिए कम से कम 10 लाख रुपए हर महीने कमाते हैं।

विवेक बिंद्रा की आय में धीरे-धीरे वृद्धि हुई है। 2018 में इनकी नेट वर्थ (Net Worth) $1.3 मिलियन थी। 2019 में इनकी नेट वर्थ (Net Worth) $2.8 मिलियन थी। 2020 में इनकी नेट वर्थ (Net Worth) $4 मिलियन थी। 2021 में इनकी नेट वर्थ (Net Worth) $5.2 मिलियन थी। इनकी प्रति माह की आय लगभग 70 लाख से ज़्यादा है।

इस प्रकार विवेक बिंद्रा ने धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ी चढ़ी और आज इनका नाम पूरे देश में रोशन है। अन्य लोगों को भी इनके जीवन संघर्ष की कहानी से सीख और प्रेरणा लेनी चाहिए।

तो ऊपर दिए गए लेख में आपने पढ़ा विवेक बिंद्रा की जीवनी (Biography of Dr. Vivek Bindra in Hindi), उम्मीद है आपको हमारा लेख पसंद आया होगा।

आपको हमारा लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं, अपने सुझाव या प्रश्न भी कमेंट सेक्शन में जा कर पूछ सकते हैं। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए HelpHindiMe को Subscribe करना न भूले।