प्रचलित मुहावरे एवं कहावतें

Last updated on: October 11th, 2020

प्रचलित मुहावरे एवं कहावतें | Popular daily use English-Hindi proverbs

मुहावरे वाक्यों के ऐसे वाक्यांश होते हैं जिनका अकेले प्रयोग नहीं किया जाता परंतु इनके भाव पूरे वाक्य के अर्थ को संबोधित कर देते हैं। मुहावरे व्याकरण के ऐसे अंश है, जिनके अध्ययन कक्षा छः से लेकर प्रतियोगिता परीक्षाओं में सरकारी नौकरियों को प्राप्त करने के लिए किए जाते है। बुजुर्गों द्वारा बनाए गए ऐसे मुहावरे अक्सर हमारे जीवन के कार्यों में लागू होते हैं।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने कई महत्वपूर्ण मुहावरों का उल्लेख किया है जो अक्सर प्रतियोगिता परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। हमने इसे विशेष रूप से समझने के लिए अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में मुहावरों को उल्लेखित किया है ताकि कोई समस्या उत्पन्न न हो। हमें यकीन है कि निम्नलिखित मुहावरे आपके लिए बेहद उपयोगी एवं सहायक सिद्ध होंगे। आप इसे अपने मित्रों के साथ भी शेयर कर सकते हैं जो उनके लिए भी लाभप्रद सिद्ध हो । आइए जानते हैं इन मुहावरों के अर्थ एवं प्रयोग किए गए वाक्य-

1.
English: A figure among ciphers.
Hindi: अंधों में काना राजा ।
वाक्य प्रयोग: सभी मंद बुद्धि वाले लोगों के बीच एक कम बुद्धिमान व्यक्ति भी अत्याधिक सम्मान पाता है।

2.
English: All is well that ends well.
Hindi: अंत भला तो सब भला।
वाक्य प्रयोग: राम के द्वारा अपनी गलती स्वीकार करने के बाद अंत में सब सही हो गया।

3.
English: He that is warm thinks all are so.
Hindi: आप सुखी तो जग सुखी।
वाक्य प्रयोग: यदि आप सुखी हैं तो पूरी दुनिया ही आपको सुखी नजर आने लगती है, अन्यथा सारे सुख बेकार है।

4.
English: Prevention is better than cure.
Hindi: इलाज से परहेज अच्छा।
वाक्य प्रयोग: किशोर ने यदि इलाज से अधिक परहेज पर ध्यान दिया होता तब वह इस महामारी का शिकार न हुवा होता।

5.
English: Self-praise is no recommendation.
Hindi: अपने मुँह मियां मिठ्ठू मत बनो ।
वाक्य प्रयोग: विद्वान व्यक्ति कभी भी अपने मुँह अपनी बड़ाई नहीं करता है।

6.
English: Haste makes waste/Hurry spoils curry.
Hindi: आगे दौड़ पीछे छोड़ ।
वाक्य प्रयोग: वह यदि दूसरों को देखने के झंझट में न फंस कर आगे देखता तो शायद जीत जाता।

7.
English: Out of sight, out of mind.
Hindi: आँख ओझल पहाड़ ओझल ।
वाक्य प्रयोग: उसने कुछ समय के लिए आंखें क्या बंद की, सामने रखा खजाना पाने से चूक गया।

8.
English: Distance lands charm the viewer.
Hindi: दूर के ढोल सुहावने ।
वाक्य प्रयोग: अकसर लोगों को जो अपने पास नहीं होता है वही अच्छा लगता है।

9.
English: There is something wrong at the bottom.
Hindi: दाल में कुछ काला है ।
वाक्य प्रयोग: राम और सोहन की आपस में नहीं बनती लेकिन दोनों को कल बाते करते हुए देख कर मुझे दाल में कुछ काला महसूस हुआ।

10.
English: Money begets money.
Hindi: धन से धन कमाया जाता है।
वाक्य प्रयोग: पैसों के सदुपयोग से वह काफी कम समय में ही करोड़पति से अरबपति बन गया।

11.
English: A rolling stone gathers no mass.
Hindi: धोबी का कुत्ता घर का न घाट का।
वाक्य प्रयोग: यहां की बातें वहां करने के चक्कर में रीता कहीं की न रही।

12.
English: A bad workman quarrels with his tools.
Hindi: नाच न जाने आँगन टेढ़ा ।
वाक्य प्रयोग: मास्टर जी द्वारा पूछे गए गणित के सवालों का जवाब रघु स्वयं नहीं जानता और वह उनके सवालों को ही गलत बताता फिरता है।

13.
English: A bird in the hand is better than two in the bush.
Hindi: नौ नकद न तेरह उधार ।
वाक्य प्रयोग: राघव ने नगद का कारोबार करके ही अपना व्यापार बढ़ा लिया लेकिन माधव ने उधार के चक्कर में पूरा व्यापार डूबा दिया।

14.
English: A little knowledge is a dangerous thing.
Hindi: नीम हकीम खतरे जान ।
वाक्य प्रयोग: झोलाछाप डॉक्टर के अधूरे ज्ञान के कारण ही मोहन की मृत्यु हो जाती है यह वही हुआ अधूरा ज्ञान किसी काम का नहीं होता।

15.
English: Do good and cast it into the river.
Hindi: नेकी कर दरिया में डाल ।
वाक्य प्रयोग: हरि ने साधु को भोजन करवाया परंतु उसने किसी को भी बता कर प्रसिद्धि पाने की लालसा न रखी।

16.
English: Birds of same feather flock together.
Hindi: चोर-चोर मौसेरे भाई
वाक्य प्रयोग: एक ही तरह के कार्य करने वाले लोग हमेशा साथ साथ रहते हैं।

17.
English: Do evil and look for like.
Hindi: कर बुरा तो होय बुरा
वाक्य प्रयोग: राम ने अपने दोस्त के लिए गड्ढा खोदा पर वह स्वयं अनजाने में उस गड्ढे में गिर गया।

18.
English: Good mind, good find
Hindi: आप भले तो जग भला।
वाक्य प्रयोग: जो इंसान स्वयं अच्छा होता है वह सभी लोगों को अच्छा समझता है।

19.
English: It takes two to make a quarrel.
Hindi: एक हाथ से ताली नहीं बजती
वाक्य प्रयोग: किसी बड़े विवाद का कारण केवल एक व्यक्ति नहीं होता, उसमें फंसे दोनों व्यक्तियों का हाथ होता है।

20.
English: Barking dogs seldom bite.
Hindi: जो गरजते हैं वो बरसते नहीं।
वाक्य प्रयोग: जो लोग बुद्धिमान होते हैं, वे अपने बुद्धिमानी का बखान नहीं किया करते। उलटे जो अल्प ज्ञानी है वह अपने ज्ञान का बखान घर घर करते हैं।

21.
English: Avarice is the root of all evils.
Hindi: लालच बुरी बला है।
वाक्य प्रयोग: अधिक धन पाने के लालच में उसने अपनी वर्षों से कमाए धन को व्यर्थ बर्बाद कर दिया।

22.
English: Gather thistles expect pickles.
Hindi: बोए पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय।
वाक्य प्रयोग: उसने अपने बच्चों को गलत संस्कार दिए, आज उसके बच्चे उससे अलग रहकर खुश हैं।

23.
English: Drowning man catches at straw.
Hindi: डूबते को तिनके का सहारा।
वाक्य प्रयोग: जब राम का व्यापार डूबने के कगार पर था, तब उसके पिता ने सहारा देकर उसे आगे बढ़ने का एक और मौका दिया।

24.
English: As the king so are the subjects.
Hindi: जैसा राजा वैसी प्रजा
वाक्य प्रयोग: राम राज्य में जितने खुशहाल राजा थे, उतनी ही खुशहाल उनकी प्रजा रहती थी।

25.
English: A honey tongue, a heart of gall.
Hindi: मुख में राम बगल में छुरी
वाक्य प्रयोग: बूढ़ी काकी सबके साथ मीठे बोल बोलती थी, परंतु मौका पाते ही सारा धन हड़प कर ले गई।

26.
English: Pure gold does not fear the flame.
Hindi: सांच को आंच क्या
वाक्य प्रयोग: स्वामी विवेकानंद ने कक्षा में सभी प्रश्नों का सही उत्तर दिया, अतः उनके अंदर सजा को लेकर कोई डर नहीं था।

27.
English: Great cry little wool.
Hindi: ऊंची दुकान फीके पकवान
वाक्य प्रयोग: रश्मिता ने बड़े घर देखकर राघव से शादी कर लिया परंतु उसकी असलियत उसे बाद में मालूम पड़ी।

28.
English: Might is right.
Hindi: जिसकी लाठी उसकी भैंस
वाक्य प्रयोग: खेल के मैदान में जो अधिक ताकतवर था, अंततः जीत उसी की हुई।

29.
English: A fog cannot be dispelled by a fan.
Hindi: ओस चाटने से प्यास नहीं बुझती.
वाक्य प्रयोग: मोहनलाल ने बड़ा व्यापार शुरू किया लेकिन उसके लिए मेहनत बिल्कुल भी नहीं की और अंत में उसका व्यापार डूब गया।

30.
English: An empty vessel sounds much.
Hindi: थोथा चना बाजे घना
वाक्य प्रयोग: राहुल को अंग्रेजी से संबंधित कोई ज्ञान नहीं है, लेकिन वह झूठ ही अंग्रेजी का एक्सपर्ट बना घूमता फिरता है।

31.
English: A wolf in lamb’s clothing.
Hindi: भेड़ की खाल में भेड़िया।
वाक्य प्रयोग: सोहम सिर्फ ऊपर से भला दिखता है, अंदर से वह कितना बुरा है वह तो मैं ही जानता हूं।

32.
English: All that glitters is not gold.
Hindi: हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती।
वाक्य प्रयोग: मीरा ने उसके बाहरी चाल ढाल को देखकर उससे दोस्ती कर ली लेकिन असलियत पता चलने के बाद पछता रही है।

33.
English: You cannot live in Rome and fight with the Pope.
Hindi: जल में रहकर मगर से बैर ठीक नहीं।
वाक्य प्रयोग: जॉन ने अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से ही दुश्मनी मोल ले ली।

34.
English: Tit for tat.
Hindi: जैसे को तैसा
वाक्य प्रयोग: मोहन के साथ जो जैसा करता है, वह उसी के अनुसार अपनी प्रतिक्रिया देता है।

35.
English: A friend in need is a friend in deed.
Hindi: अपना वहि जॊ आवे काम
वाक्य प्रयोग: श्रवण के मुश्किल वक्त में उसके परिवार वालों ने भी साथ नहीं दिया जबकि उसके पड़ोसी ने उसकी मदद की।

36.
English: Don’t look a gift horse in the mouth.
Hindi: दान की बछिया के दांत नहीं देखे जाते.
वाक्य प्रयोग: मोहन को अपने बर्थडे पर ज्यादा महंगे उपहार नहीं मिले तब उसकी माँ ने मोहन को समझाया की उपहार में दी गयी चीज़ो का मोल नहीं देखा करते।

37.
English: The pot is calling the kettle black.
Hindi: उल्टा चोर कोतवाल को डांटे.
वाक्य प्रयोग: राम को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तब वह अपनी गलती स्वीकार करने के बजाए मोहन पर दोषारोपण करने लगा।

38.
English: As you sow, so shall you reap.
Hindi: जैसा बोओगे वैसा काटोगे.
वाक्य प्रयोग: राघव ने अपने मित्रों को उनके बुरे समय में मदद नहीं की थी, बाद में उसे ऐसी ही प्रतिक्रिया मिली।

39.
English: Between the devil and the deep sea.
Hindi: आसमान से गिरा खजूर में अटका।
वाक्य प्रयोग: कपड़ों के व्यापार में नुकसान पाने के बाद उसे राशन की दुकान के नुकसान का भी सामना करना पड़ा।

40.
English: Speak/Think of the devil and the devil is here.
Hindi: नाम लिया और शैतान हाजिर।
वाक्य प्रयोग: शिक्षक ने कक्षा में जैसे ही मोहित का नाम लिया, मोहित हाजिर हो गया।

41.
English: To show a clear pairs of heels.
Hindi: दुम दिखाकर भाग जाना.
वाक्य प्रयोग: मुसीबत के समय में जब तुम्हारी मदद की आवश्यकता थी, तुम तो डर कर भाग ही गए।

42.
English: When in Rome, do as Romans do.
Hindi: जैसा देश वैसा भेष
वाक्य प्रयोग: लंदन में जाकर उसने स्वयं को पूर्ण रुप से उसके अनुकूल बना लिया।

43.
English: It is no use crying over spilled milk.
Hindi: अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत.
वाक्य प्रयोग: वक्त निकल जाने के बाद किसी चीज़ को कोसने का कोई फायदा नहीं होता है।

44.
English: A black sheep.
Hindi: घर का भेदी लंका ढाहे.
वाक्य प्रयोग: मिलन के भाई ने व्यापार में उसके ही पैसे हड़प कर लिए।

45.
English: Every cock fight best on his own dung-hill.
Hindi: अपनी गली में कुत्‍ता भी शेर होता है
वाक्य प्रयोग: राम नारायण पांडे अपनी पार्टी के सरदार बने फिरते हैं लेकिन दूसरे जगह जाकर शांत हो जाते हैं।

46.
English: Cut your cloth according to your cloth.
Hindi: उतने पॉव पसारिये जितनी चादर होय
वाक्य प्रयोग: राम को बाजार में अपने बजट के अनुसार पैसे खर्च करने चाहिए थे ।

47.
English: A drop in the ocean.
Hindi: उॅट के मुंह में जीरा
वाक्य प्रयोग: एक बड़े व्यापारी होकर उसके थैली में केवल पचास रुपए हैं।

48.
English: One post and one hundred candidates.
Hindi: एक अनार सौ बीमार
वाक्य प्रयोग: राम को पार्ट टाइम जॉब के लिए एक नौकर की आवश्यकता थी लेकिन उसी नौकरी के लिए दस लोग आकर खड़े हो गए।

49.
English: To kill two birds with one stone.
Hindi: एक पंथ दो काज.
वाक्य प्रयोग: व्यापारी ने व्यापार के उद्देश्य से शिमला जाने की तैयारी की उसका लिए यह एक पंथ दो काज जैसा है।

50.
English: Much cry little wool.
Hindi: खोदा पहाड़ निकली चुहिया
वाक्य प्रयोग: उसने पुराना बक्सा यह सोच कर खोला कि उसे खजाना प्राप्त होगा लेकिन केवल एक जोड़े कपड़े मिले।

51.
English: Nearer the church farther from heaven.
Hindi: चिराग तले अंधेरा
वाक्य प्रयोग: ब्राह्मण परिवार का होते हुए भी उसने ब्राह्मणों के गुणों को बिल्कुल भी नहीं सीखा।

52.
English: A nine days wonder.
Hindi: चार दिन की चॉदनी फिर अंधेरी रात
वाक्य प्रयोग: पैसों की थैली मिलने पर कुछ दिनों तक उसने खूब पैसे खर्च किए , पैसे खत्म हो जाने पर वह वापस अपने गरीबी में आ गया।

53.
English: As long as there is life there is hope.
Hindi: जब तक सांस तब तक आस
वाक्य प्रयोग: महाराणा प्रताप ने अपने अंतिम सांस तक युद्ध भूमि में लड़ाई लड़ी।

54.
English: Like father like son.
Hindi: जैसा बाप वैसा बेटा
वाक्य प्रयोग: राम कंजूसी के मामले में बिल्कुल अपने पिता पर गया है।

55.
English: A word to the wise is enough.
Hindi: समझदार को इशारा काफी
वाक्य प्रयोग: परीक्षा हॉल में मीरा ने गीता को केवल इशारा किया और गीता पूरे प्रश्न का उत्तर समझ गई।

56.
English: No vice like avarice.
Hindi: लालच बुरी बलाय
वाक्य प्रयोग: अधिक पैसों की लालच में आकर किसान ने सोने के अंडे देने वाली मुर्गी को खो दिया।

57.
English: Time is money.
Hindi: समय ही धन है
वाक्य प्रयोग: प्रताप ने समय की कद्र की, जिसके कारण आज वह अपने शहर का सबसे धनी व्यक्ति है।

58.
English: Heads a wine tails you lose.
Hindi: चित भी मेरा पट भी मेरा
वाक्य प्रयोग: मनोहर ने व्यापार में ऐसा षड्यंत्र रचा कि चित भी उसकी हुई और पट भी उसका।

59.
English: Crying in wilderness
Hindi: भैंस के आगे बीन बजाना
वाक्य प्रयोग: बेवकूफ इंसान के सामने ज्ञान की बातें करना स्वयं की बेवकूफी होती है।

60.
English: Many a little makes a mickle.
Hindi: बूँद बूँद करके घड़ा भरता है
वाक्य प्रयोग: इतने वर्षों से धीरे-धीरे पैसे जमा करके अपने व्यापार को बढ़ा दिया।

61.
English: To cast pearls before swine.
Hindi: बन्दर क्या जाने अदरक का स्वाद
वाक्य प्रयोग: जो विद्यार्थी पूरे वर्ष कुछ नहीं पढ़ता है, वह प्रथम आने की खुशी का अंदाजा नहीं लगा सकता।

62.
English: Chips of the same block.
Hindi: एक ही थाली के चट्टे बट्टे
वाक्य प्रयोग: सिवाय और ओमकारा एक साथ विद्यालय जाते हैं और बातें करते करते देर तक विद्यालय पहुंचते हैं, जिसके कारण शिक्षकों उन्हें एक ही थाली के चट्टे बट्टे कहते हैं।

63.
English: One beats the bush another takes the bird.
Hindi: कमाए धोती वाला खाए टोपी वाला
वाक्य प्रयोग: राम के घर में कमाने वाला केवल राम है बाकी उसके परिवार में 5 लोग राम के पैसे खर्च करते हैं।

64.
English: Live and let live.
Hindi: जीयो और जीने दो
वाक्य प्रयोग: दुकानदार को सामान बेचने के लिए अधिक कमीशन नहीं लेनी चाहिए, ताकि आम जनता को अधिक परेशानी ना हो।

65.
English: One swallow does not make summer.
Hindi: अकेला चना भाड नहीं फोडता
वाक्य प्रयोग: किसी बड़े जुलूस निकालने के लिए एक व्यक्ति से काम नहीं चलता, उसके लिए कई लोग होने चाहिए।

66.
English:
A bad penny always turns up.
Hindi: खोटा सिक्का खोटा ही होता है।
वाक्य प्रयोग: व्यापारी ने लाख कोशिश की लेकिन उसका सौतेला बेटा अपना ना हो सका।

67.
English:
A bad workman always blames his tools.
Hindi: खराब कारीगर हमेशा हथियारों के दोष निकालता है।
वाक्य प्रयोग: मोहन को गाड़ी चलानी नहीं आती और वह गाड़ी पर ही दोष ठहराता है।

68.
English:
A bean in liberty is better than a comfit in prison.
Hindi: सम्पन्नतायुक्त गुलामी से विपन्नतायुक्त स्वतंत्रता बेहतर है।
वाक्य प्रयोग: किसी व्यक्ति को चाहे कितना भी आराम मिले, लेकिन उसे गुलामी में रहना मंजूर नहीं होता।

69.
English:
Ability can take you to the top, but it takes character to keep you there.
Hindi: योग्यता आपको सफलता की ऊँचाई तक पहुँचाती है किन्तु चरित्र आपको वहाँ बनाये रखती है।
वाक्य प्रयोग: उसने अपनी योग्यता और मेहनत के बल पर मालिक के सामने अपनी जो छवि बनाई है वह उसके भविष्य के लिए काफी उपयोगी है।

70.
English:
A burnt child dreads the fire.
Hindi: दूध का जला छाछ ( मट्ठा ) फूँक – फूँक कर पीता है।
वाक्य प्रयोग: जो व्यक्ति चारों तरफ से धोखा खा चुका है वह आगे सावधानी पूर्वक कार्य करने के लिए तत्पर रहता है।

71.
English:
A constant guest never welcomes.
Hindi: हमेशा आने वाला मेहमान अपना सम्मान खो देता है।
वाक्य प्रयोग: राम प्रतिदिन अपने ससुराल चला जाता है इसलिए ससुराल वाले उसकी अधिक इज्जत नहीं करते।

72.
English:
A half-truth is a whole lie.
Hindi: आधा सच पूरे झूठ के बराबर होता है।
वाक्य प्रयोग: कई बार लोगों को आधा सच पता होता है लेकिन वह पूरे झूठ में बदल जाता है।

73.
English:
A journey of a thousand miles begins with one step.
Hindi: हजारों मील की यात्रा भी एक कदम से शुरू होती है।
वाक्य प्रयोग: आज राम 50 करोड़ रुपए के व्यापार का मालिक है लेकिन उसने केवल ₹1000 से अपना व्यापार शुरू किया था।

74.
English:
A lie can be halfway around the world before the truth gets its boots on.
Hindi: सत्य से पराजित होने के पूर्व झूठ आधी दुनिया की यात्रा कर लेता है।
वाक्य प्रयोग: जब कोई व्यक्ति सत्य से हारने लगता है उसके पहले ही वह लोगों के कई झूठ का सामना कर चुका होता है।

75.
English:
All covet, all lose
Hindi: आधी छोड़ सारी को धावे, आधी रहे ना सारी पावे।
वाक्य प्रयोग: जो लोग छोटे काम को छोड़कर सीधा बड़ा काम करना चाहते हैं बाद में उन्हें छोटा काम भी प्राप्त नहीं होता।

76.
English:
All the geese are swans.
Hindi: ग्वालिन अपने दही को खट्टा नहीं कहती।
वाक्य प्रयोग: राशन की दुकान में राशनवाला हमेशा सामान कम देता है लेकिन वह अपनी गलती मानने को तैयार ही नहीं है।

77.
English:
All that glitters is not gold.
Hindi: हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती।
वाक्य प्रयोग: उसने ताजा सब्जी देखकर खरीद लिया लेकिन अंदर पूरी सब्जी खराब निकल गई।

78.
English:
All the world is your country to do good is your religion.
Hindi: सम्पूर्ण संसार आपका देश है और भले कार्य आपका धर्म।
वाक्य प्रयोग: आपको संसार में एक विशेष स्थान प्राप्त करने के लिए अपना धर्म निभाना आवश्यक होता है।

79.
English:
Charity begins at home.
Hindi: चैरिटी की शुरुआत घर से होती है।
वाक्य प्रयोग: व्यक्ति यदि दान करना चाहे तो उसे दान की शुरुआत अपने घर से करनी चाहिए।

80.
English:
Diamonds cut diamonds.
Hindi: लोहा लोहे को काटता है।
वाक्य प्रयोग: जो व्यक्ति पहलवानी में अच्छे होते हैं उनके बीच ही प्रतियोगिता रखी जाती है।

81.
English:
There is a time for everything.
Hindi: हर चीज़ का वक़्त होता हैं।
वाक्य प्रयोग: सही समय आने पर मीरा ने सभी को सच्चाई बता दी, जिससे उसके घर में सब सही हो गया।

82.
English:
There is no rose without a thorn.
Hindi: बिन काँटा न गुलाब।
वाक्य प्रयोग: जब तक कोई मनुष्य जी जान लगाकर मेहनत नहीं करता वह सफलता को नहीं प्राप्त कर सकता।

83.
English:
There is no place like home.
Hindi: घर जैसा कोई स्थान नहीं होता।
वाक्य प्रयोग: वह पूरे देश विदेश की यात्रा कर चुका था लेकिन जब घर आया तो उसे जो शांति मिली वह उसने कहीं नहीं पाया।

84.
English:
There is no time like the present
Hindi: वर्तमान से अच्छा कोई समय नहीं होता।
वाक्य प्रयोग: उसने अपना सारा काम अगले दिन के भरोसे छोड़ दिया, जिसके कारण आलस्य के वजह से उसका काम पूरा न हो सका।

85.
English:
Time and tide wait for none.
Hindi: समय और ऋतुएँ प्रतीक्षा नहीं करतीं।
वाक्य प्रयोग: उसने समय पर अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की जिसके कारण समय निकल गया और वह अशिक्षित रह गया।

86.
English:
Time once lost cannot be regained
Hindi: गया वक़्त फिर नहीं आता।
वाक्य प्रयोग: जिस व्यक्ति ने मेहनत करके अपने पाठ्यक्रम को याद नहीं किया वह चाह कर भी परीक्षा में नहीं लिख सकता।

87.
English:
To forgive is divine.
Hindi: क्षमा देवत्व है।
वाक्य प्रयोग: जिसका हृदय बड़ा होता है वह क्षमा के योग्य व्यक्ति को क्षमा कर देता है, यही उसका बड़प्पन है।

88.
English:
Money makes the mare go .
Hindi: दाम बनाए काम .
वाक्य प्रयोग: जो व्यक्ति लोगों के बजट को ध्यान में रखकर सामानों का दाम रखता है उसकी बिक्री अधिक होती है।

89.
English:
Money talks
Hindi: धन बोलता है .
वाक्य प्रयोग: धन होने पर व्यक्ति कार ऊपर से नीचे तक बदल जाता है।

90.
English:
Money cannot buy happiness .
Hindi: धन से खुशी नहीं खरीदी जा सकती .
वाक्य प्रयोग: धनीराम के यहां धन की कोई कमी नहीं है लेकिन उसके घर में कभी खुशी दिखाई नहीं देती।

91.
English:
Money can’t buy everything, but everything needs money
Hindi: धन से प्रत्येक वस्तु नहीं खरीदी जा सकती किन्तु प्रत्येक वस्तु के लिये धन की आवश्यकता होती है
वाक्य प्रयोग: मोहन के पास धन ना होने के कारण वह खिलौना नहीं खरीद सकता लेकिन उसके मालिक ने अपने पैसों से खिलौना खरीद कर उसे दिया जिससे वह खुश हो गया।

92.
English:
Necessity is the mother of all invention .
Hindi: आवश्यकता आविष्कार की जननी है .
वाक्य प्रयोग: जब किसी चीज की आवश्यकता होती है तब उसका आविष्कार होना स्वाभाविक है।

93.
English:
Neither fish nor fowl.
Hindi: आधा तीतर, आधा बटेर .
वाक्य प्रयोग: सुनील ने आधे आधे रंग की ऐसी कमीज पहनी की देखने में काफी भद्दा लग रहा था।

94.
English:
Knowledge is power .
Hindi: ज्ञान ही शक्ति है .
वाक्य प्रयोग: जिस व्यक्ति के पास ज्ञान है वह अपने जीवन में सफलता जरूर हासिल कर सकता है।

95.
English:
Laughter is the best medicine .
Hindi: हँसी सबसे बड़ी औषधि है .
वाक्य प्रयोग: कई बार हंसने से इंसान का दुख हल्का हो जाता है और वह औषधि के समान कार्य करती है।

96.
English:
Laughter is the shortest distance between two people .
Hindi: हँसी दो व्यक्तियों के मध्य न्यूनतम दूरी है .
वाक्य प्रयोग: जिन व्यक्तियों के बीच हंसी मजाक चलते हैं वे एक दूसरे के काफी करीब होते हैं।

97.
English:
Lead to Success , Follow to Failure .
Hindi: सफल होना है तो अग्रणी बनो , असफल होना है तो पीछे चलो .
वाक्य प्रयोग: जो व्यक्ति अग्रणी होते हैं उन्हें सफल बनने से कोई नहीं रोक सकता और जो हमेशा पीछे चलते हैं वे सदैव असफल ही होते हैं।

98.
English:
Learn to walk before you run.
Hindi: दौड़ने से पहले चलना सीखो.
वाक्य प्रयोग: शिवाय ने नौकरी शुरू करने के पहले 2 सालों तक इंटर्नशिप की, जो उसके नौकरी में काफी सहायक हुआ।

99.
English:
Least said sooner mended.
Hindi: कम बोलने वाले जल्दी उन्नति करते हैं
वाक्य प्रयोग: जो व्यक्ति अपने गुणों का बखान नहीं करते और कम बोलते हैं वे अपने जीवन में जल्दी उन्नति करते हैं।

100.
English:
Leave it alone and it will grow on its own.
Hindi: किसी को आगे बढ़ाना है तो उसे अकेला छोड़ दो.
वाक्य प्रयोग: जिस व्यक्ति को आगे बढ़ने की इच्छा होती है उसे दुनिया को छोड़कर स्वयं आगे बढ़ने में भलाई नजर आती है।

101.
English:
Hope so life.
Hindi: आशा ही जीवन है.
वाक्य प्रयोग: यदि किसी इंसान के मन में सफल बनने की आशा है, तो वह सफल बन सकता है।

102.
English:
Idle hands are the dial’s playthings
Hindi: खाली दिमाग शैतान का घर.
वाक्य प्रयोग: जिन लोगों के पास कोई काम नहीं होता उनके मस्तिष्क में गलत भावनाएं जन्म लेती है।

103.
English:
If a job is worth doing it is worth doing well
Hindi: यदि किसी कार्य को करना है तो उसे भली प्रकार से करो.
वाक्य प्रयोग: अपने हर कार्य को पूजा के समान भले तरीके से करनी चाहिए।

104.
English:
If at first, you don’t succeed, you try again.
Hindi: एक बार में सफलता न मिले तो बार बार प्रयास करो.
वाक्य प्रयोग: मीनाक्षी ने सफलता पाने के लिए बार-बार प्रयास किया जिससे वह अपनी कक्षा में प्रथम आई।

105.
English:
If life gives you lemons, make lemonade.
Hindi: यदि जीवन तुम्हें नींबू देता है तो तुम उसे शर्बत बना लो.
वाक्य प्रयोग: अपने जीवन में प्राप्त हर अवसरों को अपने मेहनत से सफल बना देना बेहतरीन होता है।

उपरोक्त दिए गए मुहावरे एवं कहावतें आपको कैसे लगे? नीचे कमेंट कर के जरूर बताइयेगा। यदि आपको लगता है कुछ मुहावरे जो ऊपर लिस्ट में छूट गए है उनको भी कमेंट कर के बताइये हम आपके नाम के साथ पब्लिश करेंगे।