मोबाइल फोन का इतिहास

https://helphindime.in/history-of-mobile-phones-ka-itihas-hindi/
मोबाइल फोन का इतिहास | History of Mobile Phones in Hindi

मोबाइल फोन का इतिहास | History of Mobile Phones in Hindi

एक मोबाइल फोन पोर्टेबल टेलीफोन है जो कॉल करने या प्राप्त(receive) करने में मदद करता है। यह सेलुलर नेटवर्क की मदद से कॉल करने और प्राप्त करने में हमारी मदद करता है। आज के युग में, सेलफोन रोजमर्रा की जिंदगी का एक प्रमुख हिस्सा बन गया है। मोबाइल फोन प्रौद्योगिकी का एक अभिन्न भाग है जिसका समाज पर सबसे अधिक प्रभाव है।

मोबाइल फ़ोन का इतिहास कुछ इस प्रकार है

01-10 History of Mobile Phones in Hindi

1. पिछले कुछ वर्षों में, मोबाइल फोन ने हमारे समाज के सबसे बड़े वर्ग को प्रभावित किया है। इसके अलावा, विगत दशक में मोबाइल फोन के रूप में तेजी से बदलाव हुए हैं। मोबाइल फोन के आविष्कार के पहले दुनिया में कार फोन का आविष्कार हुआ था लोगों के पास अपनी कारों में कार फोन थे। इन कार फोनों का वजन लगभग 80 पाउंड था, पर इन कार फ़ोन में बहुत सारी कमियां थी।

2. 1947 में, बेललैब्स के एक इंजीनियर ने अपनी कार फोन के लिए फ्यूचरिस्टिक फोन नेटवर्क की कल्पना की थी। हालांकि, इन कार फोनों में कमियां थीं, फिर भी यह बहुत कम समय में बहुत लोकप्रिय हो गए थे। कार फोन में, लोगों को कॉल करने के लिए 30 मिनट तक इंतजार करना पड़ता था और यह सुविधा सभी के लिए उपलब्ध नहीं थी।

3. बेल सेलफोन नेटवर्क के भविष्य के लक्ष्यों के आधार पर, मार्टिन कूपर ने दुनिया का पहला हैंडहेल्ड फोन बनाया था। 1973 में, मार्टिन कूपर द्वारा पहला सेल फोन कॉल किया गया था। मार्टिन कूपर मोटोरोला के पूर्व उपाध्यक्ष और डिवीजन मैनेजर थे।

4. दुनिया का पहला हैंडहेल्ड फोन Motorola DynaTAC(1983-1994) फोन था। डायनाटैक “डायनामिक एडेप्टिव टोटल एरिया कवरेज” का संक्षिप्त नाम था। इसका वजन 2.5 पाउंड था और यह ईंट जैसा दिखता था।

5. दस साल बाद और 100 मिलियन डॉलर के निवेश के बाद, मोटोरोला ने आखिरकार फोन को लोगों के सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए बाजार में लांच कर दिया था। इसे चार्ज करने में 10 घंटे लगते थे और बैटरी 35 मिनट तक चलती थी। इसकी कीमत 3995 डॉलर थी जो आज के बाजार की कीमत के अनुसार 10000 डॉलर है।

6. साल दर साल, जैसे-जैसे तकनीक विकसित हुई, मोबाइल फोन में काफी बदलाव आता गया। 1989 में, मोटोरोला माइक्रो टीएसी 9800X को बाजार में लॉन्च किया गया था। यह फ्लिप कवर वाला पहला फोन था। इसके आकार के कारण, इसे कारों में स्थापित किया गया था।

7. दुनिया का पहला एसएमएस (SMS) 2 दिसंबर 1992 में भेजा गया था। यह एक ‘मेरी क्रिसमस’ (Merry Christmas) संदेश था। यह एक कार्यालय क्रिसमस पार्टी के दौरान, वोडाफोन कंपनी के निदेशक रिचर्ड जेविश को इंजीनियर नील पापवर्थ द्वारा भेजा गया था।

8. 1994 में, आईबीएम Simon मोबाइल फोन को बाजार में लॉन्च किया गया था। यह दुनिया का पहला स्मार्ट फोन माना जाता है। इसमें टच स्क्रीन थी और यह पहला फोन था जिसमें एप्लीकेशन की सुविधा भी थी। इसकी कीमत 1099 डॉलर थी और इसमें घड़ी, कैलेंडर और अन्य सुविधाएँ भी थीं।

9. 1996 में, नोकिया 8110 लॉन्च किया गया था, यह असली स्लाइडर फोन था। इसके अलावा 1996 में, मोटोरोला स्टार टीएसी लॉन्च किया गया था, यह कंपन मोड(Vibration) पेश करने वाला पहला फोन था।

10. 1997 में, हेगनुक ग्लोबल हैंडी फोन लॉन्च किया गया था। यह पहला फोन था जिसमें कोई दृश्यमान बाहरी एंटीना नहीं था।

11-20 History of Mobile Phones in Hindi

11. 1998 में, सीमेंस S10 कलर स्क्रीन वाला पहला फोन था। इसके अलावा, पहला 3 जी नेटवर्क 1998 में लॉन्च किया गया था। रिंगटोन की सुविधा भी 1998 में जारी की गई थी यह मोबाइल फोन में डाउनलोड करने योग्य थी।

12. 1999 में, नोकिया 7110 वैप ब्राउज़र की सुविधा देने वाला पहला हैंडसेट था, जिसने इंटरनेट को ब्राउज़ करने की अनुमति दी थी। सैमसंग SPH-M100 MP3 संगीत की सुविधा देने वाला पहला फोन था। फोन में इमोजी का आविष्कार जापान के शिगेटाका कुरीता ने 1999 में किया था।

13. 2000 में, नोकिया 9210 पहला फोन था जिसमें 8 एमबी स्टोरेज, वेब ब्राउजर और ईमेल थे। 2000 में, Sharp J-SH04 पहला कैमरा फोन था।

14. 2002 में, नोकिया 1100 को लॉन्च किया गया था, यह अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन था। 2002 में, पहला ब्लैकबेरी फोन लॉन्च किया गया था। यह ब्लैकबेरी 5810 मॉडल था।

15. 2004 में, Nokia 7610, 1 मेगापिक्सेल कैमरा वाला पहला स्मार्टफोन बना था।

16. 2005 में, Casio G’zOne(Casio Canu 502S) लॉन्च किया गया था। यह इतिहास का पहला वाटरप्रूफ फोन था। 2005 में नोकिया 6680 फोन भी जारी किया गया था। यह पहला हाई स्पीड 3 जी फोन था। Google ने 2005 में Android का भी अधिग्रहण किया था। एंड्रॉइड एक मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसे टचस्क्रीन के लिए डिज़ाइन किया गया है।

17. 2007 में, दक्षिण कोरिया में पहला 4 जी नेटवर्क लॉन्च किया गया था। जनवरी, 2007 में, Apple ने सार्वजनिक रूप से पहला आईफोन (iPhone) पेश किया था। जून 2007 में, ऐप्पल आईफोन को बाजार में लॉन्च किया गया था। इन आईफोन की 6 मिलियन से अधिक इकाइयाँ बेची गईं थी और आईफोन के नए मॉडल तब से हर साल पेश किए जाते हैं।

18. 2008 में लॉन्च किया गया HTC ड्रीम पहला फोन था जो एंड्रॉइड था।

19. 2009 में, सैमसंग ने पहला गैलेक्सी फोन जारी किया था यह सैमसंग जीटी-17500 मॉडल था। Moto Droid पहला फोन था जिसमें गूगल मैप्स नेविगेशन पहले से इंस्टॉल किया गया था। Moto Droid को भी 2009 में लॉन्च किया गया था। मशहूर ‘व्हाट्सएप’ मैसेजिंग ऐप भी 2009 में लॉन्च किया गया था। अब केवल कुछ ही लोग SMS सेवाओं का उपयोग करते थे, बाकी व्हाट्सएप का ही उपयोग करते थे।

20. 2010 में, iPhone-4 फ्रंट कैमरा वाला पहला फोन बना था। सैमसंग गैलेक्सी एस 2010 में 9.9 MM मोटाई के साथ सबसे पतला स्मार्टफोन बना था।

21-24 History of Mobile Phones in Hindi

21. 2011 में, iPhone 4S को सिरी के साथ अपनी व्यक्तिगत आवाज सहायक के रूप में लॉन्च किया गया था।

22. 2012 में, सैमसंग गैलेक्सी S111 ने भी अपने फोन में एक व्यक्तिगत सहायक आवाज प्रणाली के साथ लांच किया था।

23. 2014 में, सैमसंग गैलेक्सी एस-5 फोन को हार्ट रेट मॉनिटर फीचर के साथ लॉन्च किया गया था। साथ ही, iPhone-6 ​​ने फोन में 3D टच फीचर पेश किया था।

24. 2016 में, गूगल पिक्सेल का पहला मॉडल लॉन्च किया गया था। यह पहला फोन था जो पूरी तरह से गूगल द्वारा डिजाइन किया गया था।

इन वर्षों में मोबाइल फोन की सेलुलर क्रांति हुई है, इन वर्षों में नेटवर्क का निर्माण हुआ है। विश्व आर्थिक मंच के अनुसार, पहला इंप्लांटेबल फोन वर्ष 2024 तक व्यावसायिक रूप से उपलब्ध होगा।

तो ऊपर दिए गए लेख में आपने जाना मोबाइल फोन का इतिहास | History of Mobile Phones in Hindi, उम्मीद है आपको हमारा लेख पसंद आया होगा।

आपको हमारा लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं, अपने सुझाव या प्रश्न भी कमेंट सेक्शन में जा कर पूछ सकते हैं। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए helphindime को subscribe करना न भूले।

Author:

आयशा इरशाद, प्रयागराज