History of Punjab in Hindi

History of Punjab in Hindi
Pic: Golden Temple, Punjab
History of Punjab & Interesting Facts in Hindi | पंजाब का इतिहास और रोचक तथ्य

History of Punjab & Interesting Facts in Hindi | पंजाब का इतिहास और रोचक तथ्य

‘पंजाब’ नाम की उत्पत्ति फारसी शब्द से हुई है। यह फ़ारसी के पंज और आब दो शब्दों से मिलकर बना है। यहां पर पंज का अर्थ है ‘पांच’ जबकि आब का मतलब है पानी। यानी कि इसके नाम का अर्थ हुआ ‘पांच नदियों की भूमि।’

दरअसल, पंजाब में पांच नदियां बहती हैं जिनका नाम व्यास, झेलम, रावी, चिनाब, सतलुज है, इन्हीं के नाम पर इस राज्य का नाम रखा गया है। पंजाब भारत के उत्तर पश्चिम में स्थित है। आइए जानते हैं पंजाब से जुड़ी कुछ बातें:-

राज्य का नामपंजाब
राजधानीचंडीगढ़
जनसंख्या2,77,43,338
क्षेत्रफल50,362 वर्ग किमी
राजभाषापंजाब
जिले22
स्थापना1 नवंबर 1966
राज्य की मुख्य भाषाएंपंजाबी, उर्दू, हिंदी, अंग्रेजी
राज्य का सबसे बड़ा जिलाअमृतसर
History of Punjab & Interesting Facts in Hindi | पंजाब का इतिहास और रोचक तथ्य

पंजाब का इतिहास (History of Punjab)

यदि बात करें पंजाब के इतिहास की तो यह भारत विभाजन का गवाह है। 1947 में भारत और पाकिस्तान के विभाजन के दौरान ही पंजाब का निर्माण किया गया। पहले बर्तानवी भारत के पंजाब सूबे को विभाजित किया गया था।

लेकिन साल 1966 में एक बार फिर पंजाब का विभाजन हुआ और विभाजन के बाद हरियाणा और हिमाचल प्रदेश वजूद में आए। पंजाब भारत का इकलौता ऐसा प्रदेश है जहां पर सिख धर्म के अनुयायियों की संख्या ज्यादा है। पंजाब ही वह प्रवेश द्वार है जहां पर प्राचीन समय में यूनान, मध्य एशिया, अफगानिस्तान और ईरान से लोग यहां पर आए थे। यहां पर मौर्य, यूनान, गुप्त, शक शासन रहा तथा मध्य काल में यहां पर मुगलों का भी वर्चस्व रहा।

पंजाब की भौगोलिक स्थिति (Geographical Location of Punjab)

पंजाब भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। इसकी राजधानी का नाम चंडीगढ़ है जो कि हरियाणा की राजधानी भी है। राज्य की कुल जनसंख्या 2,7743336 है जबकि इसका क्षेत्रफल 50362 किलोमीटर है। पंजाब के पड़ोसी राज्यों में हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू कश्मीर शामिल है। इसके साथ ही पाकिस्तान भी पंजाब के काफी करीब है। पंजाब में प्रमुख अभ्यारण और राष्ट्रीय उद्यान है इसमें अबोहर अभ्यारण हरिके झील अभ्यारण, बीर मोती बाग अभ्यारण प्रमुख है।

पंजाब की अर्थव्यवस्था (Economy of Punjab)

साल 2004 में पंजाब की अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 27 अरब डॉलर थी। पंजाब की अर्थव्यवस्था कृषि क्षेत्र पर निर्भर करती है यहां की 86 फीसदी भूमि पर खेती की जाती है। यहां की मुख्य फसलें चावल और गेहूं हैं।

पंजाब के जिले (Districts of Punjab)

पंजाब में जिलों की संख्या 22 है। इसमें सबसे ज्यादा साक्षरता वाला जिला होशियारपुर है जिसकी साक्षरता दर 84.59% है। इसके अलावा जनसंख्या की दृष्टि से पंजाब का सबसे बड़ा जिला लुधियाना है। साल 2011 के आंकड़ों के अनुसार इसकी जनसंख्या 34,98,739 है। वहीं क्षेत्रफल की दृष्टि से पंजाब का सबसे बड़ा जिला फिरोजपुर है, इसका क्षेत्रफल 5,334 वर्ग किलोमीटर है।

पंजाब की भाषा (Official Language of Punjab)

पंजाब की अधिकारिक भाषा पंजाबी है। यह भाषा हिंदी से काफी ज्यादा मिलती-जुलती है। इस भाषा की खासियत यह है कि यह दुनिया की 11वी सबसे लोकप्रिय भाषा है। पंजाबी भाषा को गुरुमुखी लिपि में लिखा जाता है। गुरुमुखी लिपि, देवनागरी लिपि पर आधारित होती है। इसके साथ ही इस राज्य में अंग्रेजी और उर्दू बोलने वाले लोगों की भी संख्या ज्यादा है। पंजाब में पंजाबी भाषा के अलावा कई अन्य बोलियां भी प्रचलित है यहां पर मुलतानी, डेरावली, अवाणकारी,पोठोहारी, दूआबि,राठी और पुआधी आदि बोलियां प्रसिद्ध है।

पंजाब की वेशभूषा (Traditional Attire of Punjab)

पंजाब की वेशभूषा सिर्फ भारत में ही नहीं अपितु विश्व भर में बहुत प्रसिद्ध है। यहां की महिलाएं पारंपरिक रूप से चूड़ीदार कुर्ता पहनती हैं। इसके साथ ही यहां की महिलाएं सलवार सूट पहनना भी काफी पसंद करती है। पारंपरिक रूप से पंजाब में घागरा पहना जाता था लेकिन अब उसकी जगह पंजाबी सूट, कुर्ता और कमीज ने ले ली है। पंजाब में महिलाओं द्वारा पहने जाने वाला पटियाला सलवार पूरे भारत में प्रसिद्ध है। वही यहां के पुरुषों द्वारा कुर्ता पजामा पहना जाता है।

पंजाब के प्रमुख पर्यटन स्थल (Major Tourist Places of Punjab)

  • वाघा बॉर्डर

वाघा बॉर्डर अमृतसर से करीब 30 km की दूरी पर स्थित है। 1999 में अमन सेतु के खुलने से पहले इसी रास्ते के जरिए भारत और पाक के बीच आवाजाही होती थी । सड़क मार्ग में अटारी स्टेशन का उपयोग यातायात के लिए होता था। यहां से नागरिकों के साथ-साथ दोनों देशों के बीच व्यावसायिक आयात निर्यात किया जाता था। जब भारत का विभाजन हुआ था तब इसी सड़क मार्ग के जरिए कई लोग विस्थापित हुए थे। इसी स्थान पर काफी ज्यादा खून-खराबा हुआ था इसलिए वाघा बॉर्डर को एशिया की बर्लिन वॉल के नाम से भी जाना जाता है।

  • स्वर्ण मंदिर

स्वर्ण मंदिर को पंजाब का गौरव कहा जाता है। इस मंदिर का असली नाम श्री हरमंदिर साहिब है। इसका निर्माण साल 1570 में शुरू हुआ था और यह 1577 में जाकर बना था। यह राज्य के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। हर साल यहां पर कई पर्यटक, भक्त तथा स्थानीय आगन्तुक तक आते हैं।

  • पठानकोट

पंजाब के पठानकोट को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है। यह जगह कांगड़ा की तलहटी में स्थित है। पठानकोट में कई पर्यटन और धार्मिक स्थल है जहां पर लोग जाना पसंद करते हैं। इन धार्मिक स्थलों में मुक्तेश्वर मंदिर, काठगढ़ मंदिर, आशा पूर्ति मंदिर नूरपुर का किला आदि शामिल है।

पंजाब के प्रमुख त्यौहार (Major Festivals of Punjab)

पंजाब में समस्त भारत की तरह दशहरा, दिवाली और होली आदि का त्यौहार मनाया जाता है। इसके अतिरिक्त यहां पर कई त्यौहार और मेले आयोजित किए जाते हैं। यहां पर सबसे प्रसिद्ध मेलों में माघी मेला, छप्पर मेला आदि प्रमुख है।

पंजाब का धर्म (Religion of Punjab)

पंजाब के ज्यादातर क्षेत्रों में सिख धर्म के लोग रहते हैं। इसके अलावा हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई जैन धर्म के लोग भी यहां निवास करते हैं।

पंजाब का नृत्य (Traditional Dance of Punjab)

पंजाब का लोकप्रिय नृत्य भांगड़ा है। यह नृत्य मुख्यतः बैसाखी पर्व के दौरान किया जाता है। लेकिन पंजाब में शादी विवाह के अवसरों में भी यह नित्य काफी किया जाता है।

पंजाब का खान पान (Traditional Food of Punjab)

पंजाब में ज्यादातर लोग मक्की की रोटी और सरसों का साग खाना पसंद करते हैं। यहां के लोग अपने व्यंजनों में देसी घी का इस्तेमाल करते हैं। यहां के खानपान में प्रमुख रूप से छोले भटूरे, दाल मखनी ,मलाई कोफ्ता, रबड़ी, बटर चिकन आदि पूरे देश भर में प्रसिद्ध है। पंजाब में दाल मखनी, तंदूरी रोटी तथा राजमा चावल काफी प्रसिद्ध है। यहां के लोग छोले चावल भी खाना पसंद करते हैं। आइए पंजाब के कुछ प्रमुख व्यंजनों के बारे में जानते हैं जिसे सिर्फ पंजाब के लोग ही नहीं बल्कि देश या विदेशी पर्यटक भी खाना पसंद करते है:-

  • पराठा

पंजाब में सबसे प्रमुख व्यंजन पराठा है। यहां पर आपको कई अलग-अलग वैरायटी के पराठे मिल जाएंगे। यहां पर गोभी, मटर, गाजर, मूली आदि के पराठे खाए जाते हैं। इन पराठों को लोग घी, मक्खन, आचार और दही के साथ खाना पसंद करते हैं।

  • तंदूरीनान

पंजाब में तंदूरी नान भी काफी प्रसिद्ध है। हालांकि आप तंदूरी नान भारत के किसी भी राज्य में खा सकते हैं। लेकिन पंजाब के नान की बात ही कुछ अलग होती है। यहां पर नान को भी कई अलग-अलग तरह से बनाया जाता है। आपको यहां पनीर, चिकन ,आलू गोभी भरी हुई नाम भी खाने को मिलेगी।

  • दालमखनी

पंजाब की दाल मक्खी भी काफी प्रसिद्ध है। यह आपको पंजाब के हर होटल में खाने को मिल जाएगी। लेकिन अगर आप पंजाब जाए तो एक बार यहां की दाल मखनी का टेस्ट जरूर चखकर आए।

Loudspeakerगुजरात का इतिहास

Loudspeakerमेघालय का इतिहास

तो ऊपर दिए गए लेख में आपने जाना पंजाब का इतिहास और रोचक तथ्य (Punjab History and Interesting Facts in Hindi), उम्मीद है आपको हमारा लेख पसंद आया होगा।

आपको हमारा लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं, अपने सुझाव या प्रश्न भी कमेंट सेक्शन में जा कर पूछ सकते हैं। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए HelpHindiMe को Subscribe करना न भूले।

Author:

Bharti
Bharti

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।