
मनोज बाजपेयी की जीवनी | Manoj Bajpai biography in Hindi
मनोज बाजपेयी को तो सभी ने फिल्मों में देखा ही है मनोज बाजपेयी एक भारतीय अभिनेता हैं जिन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों के साथ वेब सीरीज में अपनी भी काबिलियत दिखाई है। मनोज बाजपेयी तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी दिलचस्पी रखते हैं। मनोज बाजपेयी अपने दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। मनोज बाजपेयी जो भी फिल्म करते हैं उनमें अपने अभिनय की छाप छोड़ देते है।
मनोज बाजपेयी का जन्म
मनोज बाजपेयी का जन्म 23 अप्रैल 1969 को बिहार के नरकटियागंज में हुआ था, मनोज बाजपेयी के पिताजी का नाम राधाकांत बाजपेयी है। वो एक किसान थे। मनोज बाजपेयी 6 भाई बहनों में दूसरे नंबर पर आते है।
मनोज बाजपेयी की जन्मतिथि/Manoj Bajpai Date of Birth | 23 April 1969 |
मनोज बाजपेयी का जन्मस्थान/Manoj Bajpai Birthplace | नरकटियागंज, बिहार |
मनोज बाजपेयी के पिता का नाम/Manoj Bajpai father name | राधाकांत बाजपेयी (किसान) |
मनोज बाजपेयी के माता का नाम/Manoj Bajpai mother name | – |
मनोज बाजपेयी के पत्नी का नाम/Manoj Bajpai wife name | नेहा |
मनोज बाजपेयी की उम्र/Manoj Bajpai age | 51 years (As of 2020) |
मनोज बाजपेयी का नेट वर्थ/Manoj Bajpai net worth | Rs 146.68 Cr ( $ 20 Million) |
मनोज बाजपेयी के बेटी का नाम/Manoj Bajpai daughter name | एवा नायला (Ava Nayla) |
मनोज बाजपेयी की शिक्षा
मनोज बाजपेयी ने अपनी हाई स्कूल तक की पढ़ाई बिहार के बेतिया जिले के के. आर हाई स्कूल से की। मनोज बाजपेयी को थिएटर बहुत ज्यादा पसंद था इसलिए वो 17 साल में ही नरकटियागंज छोड़कर दिल्ली चले गए, इसके बाद वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा जाने के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे थे इस बीच मनोज बाजपेयी 3 बार नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से रिजेक्ट हो चुके थे, अपने इस स्ट्रगल के चलते वे सुसाइड करने तक करने का मन बना चुके थे।
यह भी पढ़ें: रसिका दुग्गल की जीवनी
मनोज बाजपेयी का संघर्ष भरा जीवन
मनोज वाजपेयी ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किए, मनोज बाजपेयी की बहन पूनम दुबे ने कहा कि मेरा भाई मनोज दिल्ली में काम के लिए लगातार स्ट्रगल कर रहा था। मेरा भाई खुद थिएटर ग्रुप तक पैदल जाता था और हमको बस पर चढ़ा देता था। मनोज बाजपेयी की बहन ने कहा कि मेरे भाई ने थिएटर की पढ़ाई खुद अपने बदौलत की, वह एक भी रुपए घर के लोगों से नहीं लिया करते थे। उन्होंने कहा कि मेरे भाई ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किए हैं। इसीलिए मैं भगवान से दुआ करती हूं कि मेरे भाई को दुनिया की सारी खुशी मिले।
मनोज बाजपेयी के कैरियर की शुरुआत
मनोज बाजपेयी ने फिल्मों में अपने कैरियर की शुरुआत सबसे पहले गोविन्द निल्हानी की फिल्म द्रोह काल से 1994 मे शुरू किया था। उसके बाद मनोज बाजपेयी ने बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म बैंडिट क्वीन में दिखाई दिए। इन दो फिल्मों से मनोज बाजपेयी को कोई ख़ास पहचान नहीं मिली। उसके बाद साल 1999 में आयी मनोज बाजपेयी की हिंदी फील शूल। इस फिल्म से मनोज बाजपेयी को काफी पहचान मिली और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी चली और इससे मनोज वाजपेयी को काफी अच्छी कमाई भी हुई और बॉलीवुड के लोगों ने उनके एक्टिंग की सराहना करनी शुरू कर दी। जिसके बाद से मनोज बाजपेयी को हिंदी सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ एक्टर की श्रेणियों में गिना जाने लगा। मनोज वाजपेयी अभी तक बहुत सारी फिल्मों में काम कर चुके और दर्शकों ने उनके फिल्म को काफी पसंद भी किया है।
यह भी पढ़ें: रबींद्रनाथ टैगोर की जीवनी
मनोज बाजपेयी की फिल्में
दाउद, प्रेम कथा, तम्मना, सत्या, कौन, शूल, पिंजर, एलओसी कारगिल, फिजा, दिल पे मत ले यार, वीर-जारा, जेल ये सभी है।
Manoj Bajpai film list
Year | Film Name |
1994 | Drohkaal |
1994 | Bandit Queen |
1994 | Kalakaar |
1995 | Swabhimaan |
1996 | Dastak |
1996 | Sanshodhan |
1997 | Tamanna |
1997 | Daud |
1998 | Satya |
1999 | Prema Katha |
1999 | Kaun |
1999 | Shool |
2000 | Fiza |
2000 | Dil Pe Mat Le Yaar |
2000 | Ghaath |
2001 | Zubeidaa |
2001 | Aks |
2002 | Road |
2003 | Pinjar |
2003 | LOC Kargil |
2004 | Hanan |
2004 | Jaago |
2004 | Veer-Zaara |
2004 | Inteqam: The Perfect Game |
2005 | Return to Rajapur |
2005 | Bewafaa |
2005 | Fareb |
2006 | Happy |
2007 | 1971 |
2007 | Swami |
2007 | Dus Kahaniyaan |
2008 | Money Hai Toh Honey Hai |
2009 | Jugaad |
2009 | Acid Factory |
2009 | Jail |
2010 | Puli |
2010 | Vedam |
2010 | Raajneeti |
2010 | Ramayana: The Epic |
2010 | Dus Tola |
2011 | Aarakshan |
2011 | Lanka |
2012 | Chittagong |
2012 | Gangs of Wasseypur – Part 1 |
2012 | Chakravyuh |
2013 | Samar |
2013 | Special 26 |
2013 | Shootout at Wadala |
2013 | Satyagraha |
2013 | Mahabharat |
2014 | Anjaan |
2015 | Tevar |
2015 | Jai Hind |
2016 | Taandav |
2016 | Aligarh |
2016 | Traffic |
2016 | Kriti |
2016 | Budhia Singh – Born to Run |
2016 | Saat Uchakkey |
2016 | Ouch |
2017 | Naam Shabana |
2017 | Sarkar 3 |
2017 | Rukh |
2018 | Aiyaary |
2018 | Baaghi 2 |
2018 | Missing |
2018 | Satyameva Jayate |
2018 | Gali Guleiyan |
2018 | Love Sonia |
2018 | Bhonsle |
2019 | Sonchiriya |
2019 | The Family Man |
2020 | Mrs. Serial Killer |
2020 | Bambai Main Ka Ba |
2020 | Suraj Pe Mangal Bhari |
2021 | Dial 100 |
मनोज बाजपेयी कई पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं
मनोज बाजपेयी को कई फिल्मों के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। मनोज बाजपाई को पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।
यह भी पढ़ें: मदर टेरेसा का जीवन परिचय
मनोज बाजपेयी से जुड़ी कुछ रोचक बातें
मनोज बाजपेयी का जन्म बिहार के नरकटियागंज में हुआ था। उनके पिताजी एक किसान थे, वे अपने बेटे को खूब पढ़ाना चाहते थे। लेकिन मनोज बाजपेयी बचपन से एक्टिंग करना चाहते थे। इसलिए उनको दिल्ली में पढ़ाई के बीच में एक्टिंग के लिए मौका भी मिला था। लेकिन जब मनोज बाजपेयी ने अपने पिताजी से एक्टिंग की बात की तो उनके पिता काफी नाराज हो गए। उनके पिता नहीं चाहते थे कि वो एक्टिंग करें। जब मनोज बाजपेयी के रिश्तेदार और दोस्तों ने एक्टिंग की बात सुनी तो सब ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। इस बात से मनोज बाजपेयी के दिल को काफी ठेस पहुंची थी।
मनोज बाजपेयी ने कई इंटरव्यू मे यह भी बताया है कि उन्हें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन नहीं मिला। जिसके कारण वो बहुत दुखी भी थे। दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के एडमिशन में तीन बार असफल होने के बाद मनोज बाजपेयी आत्महत्या करना चाहते थे। उसके बाद मनोज बाजपेयी ने थिएटर में जाने का अपना मन बना लिया और दिल्ली में ही बैरी जॉन के साथ थिएटर करना शुरू कर दिया था।
1998 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘सत्या’ से मनोज बाजपेयी को बॉलीवुड में असली पहचान मिलनी शुरू हुई। इसी फिल्म के लिए उन्हे सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया गया।
मनोज बाजपाई टीवी सीरियल
मनोज बाजपेयी ने सबसे पहले दूरदर्शन पर आने वाले धारावाहिक स्वाभिमान के साथ अपने कैरियर की शुरूआत की। स्वाभिमान धारावाहिक से ही आशुतोष राणा और रोहित राय को भी उनकी पहचान मिली थी।
Year | TV Serial Name |
1995-1997 | स्वाभिमान |
2002-2008 | जीना इसी का नाम है |
1995 | इम्तिहान |
1993 | हम बम्बई नहीं जाएंगे (भोजपुरी सीरियल) |
2014 | एनकाउंटर |
2019 | द फैमिली मैन (Web Series) |
मनोज बाजपेयी की फिल्म शूल 1999 में आई थी जिसमे मनोज बाजपेयी ने समर प्रताप सिंह का रोल निभाया था। इसके लिए उन्हें फ़िल्मफेयर का सर्वोत्तम अभिनेता पुरस्कार भी दिया गया था। अमृता प्रीतम के मशहूर उपन्यास ‘पिंजर’ पर आधारित फिल्म पिंजर में उन्होंने दमदार अभिनय किया और उन्हें एक बार फिर से राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था।
यह भी पढ़ें: भगत सिंह की जीवनी
मनोज बाजपेयी की शादी-शुदा जिंदगी
मनोज बाजपेयी की अगर हम शादी-शुदा जिंदगी के बारे में बात करें तो उनका नाम कभी भी किसी अन्य अभिनेत्री के साथ नहीं जोड़ा गया। जानकारी के लिए बता दे की मनोज बाजपेयी की पहली शादी में उनकी शादी शुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं चल रही थी यह उनका स्ट्रगल का दौर था। इसीलिए मनोज बाजपाई कभी भी बाहर जाते तो वो अपनी पत्नी को लेकर नहीं जाते थे, क्योंकि अक्सर उन दोनों के बीच में मनमुटाव चलता रहता था जिसके कारण मनोज बाजपेई की ये शादी 2 महीना भी नहीं चली थी।
जब इन दोनों के बीच में तलाक हो गया तो उसके बाद मनोज बाजपेई ने बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा से साल 2006 में शादी कर ली, नेहा का असली नाम शबाना रजा है। आज मनोज बाजपेयी और अभिनेत्री नेहा अपनी शादीशुदा जिंदगी बहुत खुश है और इनकी एक बेटी भी है। जिनका नाम एवा(Ava) है।
मनोज बाजपेयी की पसंद
पसंद और नापसंद तो सभी की होती ही है लेकिन आज हम बात कर रहे हैं मनोज बाजपेयी की. मनोज बाजपेयी को खाने में बिरयानी, पैन पास्ता बहुत ज्यादा पसंद है। मनोज बाजपेयी को कुछ बॉलीवुड अभिनेता भी पसंद है जैसे- अमिताभ बच्चन, नसरुद्दीन शाह, तब्बू।
मनोज बाजपेयी और नेहा के बारे में
- साल 2006 में मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा से शादी की. नेहा का असली नाम शबाना रजा है.
- बहुत कम लोगों को पता होगा की मनोज बाजपेयी की पत्नी नेहा भी बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं।
- नेहा ने साल 1998 में फिल्म ‘करीब’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में अभिनेता बॉबी देओल मुख्य किरदार में थे.
- विधू विनोद चोपड़ा जो फिल्म ‘करीब’ के डायरेक्टर थे उन्होंने शबाना रजा का नाम नेहा दिया इसके बाद लोग उन्हें नेहा के नाम से ही जानने लगे।
- नेहा और मनोज ने फिल्म ‘करीब’ के रिलीज होने के बाद साल 1998 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया।
- दोनों ने एक दूसरे को लगभग 7 साल डेट किया फिर जा के 2006 में शादी की।
- शादी के बाद नेहा ने लगभग 1-2 फिल्में ही की।
- मनोज और नेहा ज्यादातर पार्टियों से दूर घर में रहना ही पसंद करते हैं।
- दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम एवा नायला (Ava Nayla) है।
- बॉलीवुड में अब फिल्मों में काम न करने के सवाल पर नेहा कहतीं है की उनको अब घर सम्भलना ज्यादा अच्छा लगता है।