एवोकाडो

Background photo created by dashu83 – www.freepik.com

एवोकाडो | Avocado

आज हम इस पोस्ट के माध्यम से एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके फायदे आपके जीवन को स्वस्थ बना सकते है। इस फल का नाम है एवोकाडो। इसकी उत्पत्ति साढ़े 7000 वर्ष पहले कोलंबिया और मेक्सिको में हुई थी।

Avocado name in Hindi | Avocado in Hindi name: एवोकाडो

Is avocado a fruit or vegetable: An avocado is a fruit (एवोकाडो एक फल है।)

यह एक बड़े आकार वाली बेरी की तरह दिखने वाला गूदेदार फल है। इसका आकार बड़ा होने के कारण इसे एलीगेटर पीयरस (Alligator Pears) भी कहते हैं। इसका उपयोग विभिन्न बीमारियों के उपचार में भी किया जाता है। इसी कारण विश्व में इसकी खेती बड़े पैमाने पर की जाती है।

चलिए इसके फायदे जानते हैं, जिसका उपयोग कर विभिन्न प्रकार की बीमारियों से निजात मिलती है और शरीर भी स्वस्थ रहता है। एवोकाडो के विशेष फायदों को निम्नलिखित रुप से देखा जा सकता है-

Avocado Health Benefits

1. मोटापा कम करने के लिए

एवोकाडो का इस्तेमाल मोटापे को कम करने के लिए किया जाता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और उसके साथ वसा के अवशोषण को कम करने का कार्य करता है। इसमें मौजूद कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है जिससे वजन बढ़ने की संभावना कम होती है।

2. डायबिटीज को नियंत्रित करने मे के लिए

एवोकाडो के फल में अनसेचूरेटेड फैटी एसिड होने के कारण लिपिड प्रोफाइल में सुधार कर बढ़े हुए शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होता है। डायबिटीज टाइप -2 पीड़ित व्यक्तियों के लिए एवोकाडो का फल बहुत ही उपयोगी साबित होता है।

3. त्वचा संबंधित रोगों के उपचार के लिए

एवोकाडो के फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा संबंधित समस्याओं को दूर करता है। एवोकाडो के फल Essential fatty acid (आवश्यक वसीय अम्ल) होने के कारण यह झुर्रियों को कम करता है और त्वचा को निखरने में भी काफी सहायक होता है।

4. कैंसर रोग मे लाभदायक

अगर आप रोज एवोकाडो के फल का सेवन करते हैं तो कैंसर जैसी बीमारियों के होने का खतरा कम हो सकता है। ल्यूकेमिया स्टैंम कोशिका कैंसर का कारण बनता है। यह तत्व ल्यूकेमिया स्टैंम कोशिकाओं से लड़ने का काम करता है।

5. हृदय रोग के लिए

एवोकाडो का फल अन्य सभी बीमारियों में इस्तेमाल होता है। इसके साथ हृदय रोगों में भी इस्तेमाल किया जाता है। हृदय से संबंधित कई खतरनाक बीमारियां से जड़ से छुटकारा पाने के लिए भी इस फल का विशेष प्रयोग होता है।

6. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए

एवोकाडो के फल का उपयोग हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी किया जाता है। इस फल में विटामिन मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखता है। कच्चे एवोकाडो में बोरोन नामक मिनरल पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

7. किडनी के लिए

एवोकाडो के फल का प्रयोग किडनी से संबंधित रोगों को दूर करने के लिए भी किया जाता है। एवोकाडो बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को कम करता है, कोलेस्ट्रोल किडनी को क्षति पहुंचाता है। एवोकाडो के बीज पाउडर का सप्लीमेंट किडनी के कार्य करने की क्षमता को बढ़ाता है। इसी कारण से किडनी के रोगों से निजात पाने के लिए एवोकाडो के फल का विशेष उपयोग माना गया है।