ब्लू जावा बनाना

Last updated on: April 14th, 2021

https://helphindime.in/blue-java-banana-in-hindi/
ब्लू जावा बनाना | Blue Java Banana Taste, Benefits & Nutrients in Hindi

ब्लू जावा बनाना | Blue Java Banana in Hindi

स्वस्थ जीवन जीने के लिए अक्सर डॉक्टर फलों के सेवन पर जोर देते हैं। आजकल बाजार में कई तरह के फल उपलब्ध हैं लेकिन इन तमाम फलों में से एक फल जो हर घर में पाया जाता है वह है केला। इसके पीछे की वजह यह है कि केले जहां खाने में लाजवाब होते हैं वहीं इसमें स्वास्थ्य संबंधी कई गुण पाए जाते हैं। इन सब के इतर केले के दाम भी अन्य फलों के मुकाबले काफी कम होते हैं।

आपने हरे और पीले रंग के केले तो देखे या खाए ही होंगे। लेकिन क्या आपने कभी नीले रंग के केले के बारे में सुना है। दरअसल, एक केला आजकल काफी सुर्खियों में है। जिसका नाम है नीला जावा केला जिसे अंग्रेजी में Blue Java Banana के नाम से जाना जाता है। हालांकि, इसके पेड़ की पत्तियों का रंग हरा ही होता है। इन्हें आइसक्रीम बनाना भी कहा जाता है इसके पीछे की वजह है इसका स्वाद। दरअसल, इसका स्वाद आइसक्रीम की तरह होता है। यह केला काफी दुर्लभ है तथा हर जगह इसकी उपलब्धता नहीं है।

दरअसल, हाल ही में एक थाम खई मेंग (@ThamkhaiMeng) नामक टि्वटर उपयोगकर्ता द्वारा अपने ट्विटर हैंडल से ब्लू जावा बनाना की तस्वीरों को साझा किया गया। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल में लिखा कि, “कैसे किसी ने कभी मुझे ब्लू जावा बनाना लगाने के लिए नहीं कहा? इसका स्वाद आइसक्रीम की तरह है।” थाम खई मेंग के इस ट्वीट के बाद से ही पूरे इंटरनेट में भूचाल आ गया है। लगातार ब्लू जावा बनाना के बारे में लोग जानने को इच्छुक है। ऐसे में हम आपको बताएंगे इस केले की पूरी कहानी आइए जानते हैं।



क्विनोआ के फायदे

ब्लू जावा बनाना का स्वाद (Blue Java Banana Taste)

ब्लू जावा बनाना 2 लोगों की मेहनत का परिणाम है इस के आविष्कारक सिर्स बेन और जेरी है। यदि बात करें इसके स्वाद की तो इसके रंग रूप की तरह इस केले का स्वाद भी अन्य केलो से अलग होता है। कहा जाता है कि इस केले का स्वाद वनीला आइसक्रीम की तरह होता है। कुछ लोगों का कहना है कि यह स्वाद में कस्टर्ड जैसा प्रतीत होता है। इसके स्वाद की वजह से कई लोगों का मानना है कि यह केला एक डेजर्ट के लिए एक बहुत अच्छा विकल्प है। यही वजह है कि इस केले का प्रयोग अक्सर स्मूदी तथा क्रीम बनाने में किया जाता है

ब्लू जावा बनाना कहां पाया जाता है? (Where Blue Java Banana found?)

विशेषज्ञों की मानें तो यह केला मुख्यत: ठंडे क्षेत्रों में जहां कम तापमान होता है, वहां पाया जाता है। वहीं नीले रंग के केले की खेती की जाती है। इस केले के विकास के लिए आदर्श तापमान 40F माना जाता है। केले को अलग-अलग देशों में अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। फिजी में जहां इस केले को हवाई केला कहा जाता है वही फिलिपिंस में इसे क्राय के नाम से जाना जाता है। वहीं मध्य अमेरिका में यह सेनिज़ो के नाम से लोकप्रिय है वहीं कई जगहों में इसे नेयमन्नान केरी या केंजियो भी कहा जाता है। दक्षिण पूर्व एशिया में भी इसे उगाया जाता है वही हवाई में इस केले की काफी लोकप्रियता है। इस केले की खेती टैक्सास, फ्लोरिडा, कैलिफोर्निया, लूसियान में सबसे ज्यादा की जाती है।


च्यवनप्राश के फायदे

ब्लू जावा बनाना के बीज (Blue Java Banana Seeds)

ब्लू जावा बनाना को दो अन्य प्रकार के केले के हाइब्रिड से बनाया गया है जिनमें से एक किस्म का नाम में मूसा एक्यूमिनता और दूसरे का नाम है मूसा बालबिसियाना। इस केले के पेड़ की ऊंचाई 4.5 से 6 मीटर तक होती है यानी कि इसका पेड़ 15 से 20 फीट की ऊंचाई तक बढ़ सकता है। वहीं बात करें इस केले की लंबाई की तो यह 18 से 23 सेंटीमीटर यानी कि 7 से 9 इंच तक बढ़ सकता है। जानकारी के अनुसार जब इसकी खेती की जाती है तब खेती के 15 से 24 महीने बाद इसकी फसल उगती है, वही इस केले को 115 से 150 दिनों के बाद ही काटा जा सकता है। आमतौर पर जब केले पके हुए होते हैं तब इनका रंग हल्का पीला होता है।



गिलोय के फायदे

बात करें ब्लू जावा बनाना के पोषक संबंधित तत्वों के बारे में तो एक मध्यम आकार के केले में पोषक तत्वों निम्नलिखित मात्रा में पाए है:-

ब्लू जावा बनाना के पोषक तत्व (Blue Java Banana Nutrients)

  • कैलोरी: 105
  • प्रोटीन: 1.5 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट: 27 ग्राम
  • फाइबर: 3 ग्राम
  • विटामिन बी 6: दैनिक मूल्य (डीवी) का 26%
  • मैग्नीज: डीवी का 14%
  • वसा: 0.5%
  • विटामिन सी: डीवी का 11%
  • कॉपर: डीवी का 10%
  • पोटेशियम: 9% डीवी
  • पैंटोथेनिक एसिड: 8% डीवी
  • मैग्नीशियम: DV का 8%
  • राइबोफ्लेविन: DV का 7%
  • नियासिन: 5% DV
  • फोलेट: DV का 6%



दही के फायदे

ब्लू जावा बनाना के स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits Of Blue Java Banana in Hindi)

वजन घटाने में मदद करता है

यदि आप वजन घटाने के इच्छुक है तो आपके लिए ब्लू जावा बनाना काफी फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि इसमें 105 कैलोरी होती है, मिठाई की जगह इस केले में कम कैलोरी पाई जाती है जिससे यह आपके वेट लॉस जर्नी के दौरान आइसक्रीम और मीठी चीज़ों की तृप्ति को पूरा कर सकता है। इसमें फाइबर की मौजूदगी है। दरअसल, शोधों से पता चला है कि शरीर के वजन को नियंत्रित करने में फाइबर युक्त उच्च खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाना काफी लाभकारी सिद्ध होता है।

पाचन तंत्र के स्वास्थ्य को बनाए रखता है

फाइबर की मौजूदगी की वजह से यह आपके पाचन तंत्र के लिए भी काफी लाभदायक है क्योंकि फाइबर मल की मात्रा में वृद्धि करता है तथा नियमित शौच में योगदान देता है। कई शोधों से पता चला है कि फाइबर, पाचन तंत्र के कई रोगों का उपचार करने में सक्षम है जिनमें बवासीर, पेट का अल्सर आदि शामिल है। बता दें, एक औसत ब्लू जावा केले में 3 ग्राम फाइबर की मौजूदगी होती है।

हालांकि स्वास्थ्य लाभों के साथ ही ब्लू जावा केले में कुछ संभावित नुकसान भी पाए जाते हैं। अन्य फलों की तुलना में इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है जो कि रक्त में शर्करा की मात्रा को बढ़ा सकता है इसीलिए टाइप 2 मधुमेह वाले लोगों को इसके सेवन में ध्यान रखना अनिवार्य है।



जीरा के फायदे

ब्लू जावा बनाना की कुछ विशेषताएं निम्नलिखित हैं (Some facts about Blue Java Banana in Hindi):-

  • ब्लू जावा बनाना की सबसे बड़ी विशेषता है इसका नीला रंग।
  • यह केला अन्य केलो की तरह ही कई पोषक तत्व से भरा होता है। इसमें फाइबर, मैग्नीज, विटामिन सी और विटामिन बी 6 भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें कुछ मात्रा में आयरन, फास्फोरस, थाइमिन और सेलेनियम की भी मात्रा पाई जाती है।
  • ब्लू जावा बनाना के पेड़ को बोरर्स, टिड्डे और रूट-नॉट नेमाटोड्स नामक कीट से खतरा होता है।
  • दूसरी ओर ब्लू जावा बनाना में दो तरह के रोग पाए जाते हैं जिनमें एक का नाम है पनामा रोग तथा दूसरे का नाम है काला सिगातोका रोग।



मखाने के फायदे

Author:

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।