Sauce & Ketchup Difference

Sauce and Ketchup difference in Hindi
सॉस और केचप में अंतर | Difference between Sauce and Ketchup in Hindi

सॉस और केचप में अंतर

आप अपने दैनिक जीवन में केचप और सॉस का इस्तेमाल अपने खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए करते होंगे। लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि सॉस और केचप दोनों एक ही चीज है। ऐसा लगना भी जायज है क्योंकि यह दोनों दिखने में एक जैसे लगते हैं। इसके साथ ही स्वाद और बनावट में भी काफी मिलते-जुलते हैं।

कई लोग सॉस और केचप को लेकर कंफ्यूज होते हैं और इन दोनों को ही एक ही मान लेते हैं। लेकिन इन दोनों में कई अंतर पाए जाते हैं जो इन्हें एक दूसरे से अलग करते हैं। सॉस और केचप के स्वाद के साथ उनका प्रयोग भी अलग-अलग होता है।

आज इस लेख हम आपको बताएंगे कि केचप क्या है? सॉस क्या है?सॉस और केचप के बीच कौन-से मुख्य अंतर है:-

सॉस किसे कहते हैं? (What is Sauce in Hindi?)

सॉस लैटिन भाषा के शब्द साल्सास से निकला है जिसका मतलब होता है नमकीन। सॉस एक अर्ध-तरल पदार्थ है जिसे अक्सर दूसरे भोजन के साथ परोसा जाता है। सॉस और केचप को बनाने में काफी अंतर होता है साथ ही इन दोनों में डाले जाने वाले पदार्थ भी अलग-अलग होते हैं।

सॉस में टमाटर, तेल, सब्जियों को डाला जाता है। वहीं इसमें प्याज व लहसुन जैसी चीजों का इस्तेमाल नहीं किया जाता। हालांकि, केचप में जहां सिरके का इस्तेमाल होता है वहीं सॉस में इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता। सॉस को बनाना आसान है इसलिए हर कोई इसे घर पर बना लेता है।

इसकी खासियत यह है कि इसे हमेशा ताजा बनाया तथा ताजा परोसा जाता है। सॉस हमेशा अन्य व्यंजनों कि साथ परोसा जाता है और सादे भोजन के स्वाद में वृद्धि कर देता है। ज्यादातर लोग अपने घरों में ही सॉस को बनाना पसंद करते है। वहीं सॉस कई अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल भी की जाती है।

सॉस का उपयोग, इसकी बनावट और चिपचिपाहट पर निर्भर करता है, जिस सॉस का इस्तेमाल ड्रेसिंग के लिए किया जाता है उनमें कम चिपचिपाहट होती है।

सॉस अलग-अलग तरह के भी होते है। कुछ सॉस का उपयोग खाना पकाने के दौरान उपयोग किया जाता है जबकि कुछ का इस्तेमाल ड्रेसिंग के रूप में किया जाता है। ड्रेसिंग के लिए इस्तेमाल सलाद को बनाने में भी सॉस उपयोग किया जाता है जिसे ड्रेसिंग सलाद के नाम से जाना जाता है।

केचप किसे कहते हैं? (What is Ketchup in Hindi?)

केचप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल विदेशों में किया जाता है। अमेरिका में तो हर तरह के व्यंजनों के साथ केचप की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। केचप शब्द की उत्पत्ति चीनी शब्द कोईचिप से मानी जाती है जिसका अर्थ होता है Brine of Fish

केचप शब्द का प्रयोग नाडा और अमेरिका में किया जाता है। इसे मुख्यतः टमाटर केचप के नाम से भी जाना जाता है।

इसकी उत्पत्ति 17वीं शताब्दी में हुई थी। उस दौरान केचप में टमाटर की जगह मशरूम को प्राथमिक सामग्री के रूप में इस्तेमाल किया गया। 1750 से 1850 के बीच तक केचप शब्द का इस्तेमाल सिर्फ मशरूम और अखरोट से बनी काली चटनी के लिए किया जाने लगा।

लेकिन धीरे-धीरे जाकर 18वीं और 19वीं शताब्दी में सिरके को भी केचप में उपयोग किया जाने लगा। इसके साथ ही मीठे केचप बनाने शुरू किए गए। समय बीतने के साथ अमेरिका में टमाटर केचप की लोकप्रियता बढ़ने लगी।

केचप को बनाने का तरीका सॉस को बनाने के तरीके से भिन्न होता है। केचप को बनाने के लिए टमाटर, चीनी, सिरका जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा इसमें कुछ तीखे खाद्य पदार्थों का भी इस्तेमाल होता है। केचप का इस्तेमाल खाद्य पदार्थों में स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसे अक्सर गरमा गरम या तले हुए खाने जैसे फ्रेंच फ्राइस, चिप्स, हैमबर्गर, हॉट डॉग और हॉट सैंडविच आदि के साथ परोसा जाता है।

इसकी खासियत यह है कि इसे ठंडा परोसा जाता है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के देशों में केचप के लिए टमाटर सॉस शब्द का प्रयोग किया जाता है। यह स्वाद में खट्टा मीठा होता है तथा अलग-अलग तरह के मसालों जैसे कि प्याज, धनिया, लौंग, जीरा, लहसुन, सरसों तथा कभी-कभी अजवाइन, दालचीनी, अदरक आदि मसालों की वजह से इसमें थोड़ा तीखापन भी होता है।

इसे टमाटर सॉस इसलिए कहा है क्योंकि केचप में ज्यादातर टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है। इसी वजह से इसे मीठा और मसालेदार चटनी कहा जाता है। वैसे तो केचप का इस्तेमाल और स्वाद अलग-अलग व्यंजनों के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है

इसके साथ ही केचप के संबंध में महत्वपूर्ण बात यह है कि केचप अपनी प्रकृति में ठंडा होता है इसीलिए इसे कभी भी गर्म नहीं किया जाता। बल्कि इसे गरमा गरम भोजन के साथ परोसा जाता है, इसके विपरीत सॉस अपने आप में गर्म होता है और इसका इस्तेमाल खाना पकाने के दौरान भी किया जाता है।

सॉस और केचप में मुख्य अंतर (Sauce and Ketchup difference in Hindi)

  • सॉस शब्द लैटिन शब्द साल्सास से लिया गया है जिसका मतलब होता है नमकीन। वही केचप शब्द की उत्पत्ति चीनी शब्द कोईचीप से मानी जाती है जिसका अर्थ होता है Brine of Fish।
  • केचप, सॉस के मुकाबले ज्यादा गाढ़ा होता है।
  • सॉस को कई तरह के व्यंजनों के साथ इस्तेमाल किया जाता है जबकि केचप का ज्यादातर इस्तेमाल फ़ास्ट फ़ूड के साथ किया जाता है।
  • केचप अपनी प्रकृति में ठंडा होता है, इसलिए कभी इसे गर्म परोसा नहीं जाता। जबकि सॉस की प्रत्येक किस्म को गर्मागर्म परोसा जाता है।
  • एक सॉस को बनाने में अलग-अलग तरह की सामग्रियों का प्रयोग किया जाता है लेकिन केचप को बनाते समय ज्यादातर सिर्फ टमाटर व सिरके का इस्तेमाल होता है।
  • सभी सॉस केचप नहीं होते जबकि केचप खुद एक प्रकार का सॉस है।
  • सॉस को गर्म परोसा जाता है जबकि केचप को ठंडा।
  • सॉस में टमाटर, मीट, सब्जियों का प्रयोग किया जा सकता है जबकि केचप में टमाटर, लहसुन, प्याज, शक्कर और सिरके का इस्तेमाल किया जाता है।
  • केचप में तेल का इस्तेमाल नहीं किया जाता जबकि सॉस में किया जाता है।
  • केचप में अलग-अलग तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। जबकि ज्यादातर सॉस में मसालों का प्रयोग नहीं किया जाता।
  • सॉस में मुख्यतः चीनी नहीं होती। लेकिन केचप में उचित मात्रा में चीनी समेत अनेक मीठे मसालों का प्रयोग किया जाता है।
  • सॉस को बाजार से खरीदा भी जा सकता है और घर पर भी बनाया जा सकता है जबकि केचप सिर्फ बाहर से खरीदा जा सकता है।
  • सॉस में मीट का इस्तेमाल किया जाता है परंतु केचप में नहीं होता।

निष्कर्ष

वैसे तो आम खाने को स्वादिष्ट बनाने में सॉस और केचप दोनों की ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह दोनों ही दिखने में एक जैसे होते हैं जिस वजह से कई लोग इन दोनों के बीच की भिन्नता को समझ नहीं पाते। लेकिन इनके स्वाद और सामग्रियों में भिन्नता देखी जा सकती है। यह दोनों सिर्फ स्वाद में ही अलग नहीं होते बल्कि इन दोनों का प्रयोग भी अलग- अलग तरीके से किया जाता है। जैसे सॉस का इस्तेमाल मिठाइयों और अन्य व्यंजनों में किया जा सकता है वहीं केचप का इस्तेमाल फास्ट फूड जैसे फ्रेंच फ्राइज, हैम्बर्गर में किया जाता है।

Loudspeakerड्रग्स और मेडिसिन में अंतर

Loudspeakerबिल और इनवॉइस के बीच अंतर

तो ऊपर दिए गए लेख में आपने जाना सॉस और केचप में अंतर | Sauce and Ketchup difference in Hindi, उम्मीद है आपको हमारा लेख पसंद आया होगा।

आपको हमारा लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं, अपने सुझाव या प्रश्न भी कमेंट सेक्शन में जा कर पूछ सकते हैं। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए HelpHindiMe को Subscribe करना न भूले।

Author:

Bharti

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।