स्वास्थ्य ही धन है

https://helphindime.in/health-is-wealth-article-essay-paragraph-speech-in-hindi/

स्वास्थ्य ही धन है | Essay on Health is Wealth

स्वास्थ्य है जीवन का सार, इसके बिना है सब बेकार।

Health is wealth meaning in Hindi/Health is wealth in Hindi/Health is wealth Hindi/Meaning of Health is wealth

‘Health is wealth’ अतः ‘स्वास्थ्य ही धन है’, यह कहावत तो आपने बहुत बार सुनी होगी। एक रोगमुक्त और स्वस्थ व्यक्ति किसी भी अमीर व्यक्ति से ज्यादा सौभाग्यशाली होता है। एक स्वस्थ व्यक्ति किसी भी प्रकार के कार्य के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहता है। एक स्वस्थ व्यक्ति अपने जीवन का भरपूर आनंद लेता है अतः स्वस्थ जीवन किसी वरदान से कम नहीं है।

स्वस्थ जीवन, शारीरिक और मानसिक दोनों स्तर पर होता है। शारीरिक स्तर पर स्वस्थ व्यक्ति किसी भी प्रकार के हृदय रोग, उच्च कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप, अधिक या कम वजन, गुर्दे की समस्याएं या और भी अन्य प्रकार के रोगों से मुक्त होता है।

उसी तरह मानसिक स्तर पर यदि हम किसी चीज के बारे में बहुत ही अधिक सोचते हैं या परेशान होते हैं तो वह हमारे स्वास्थ पर बहुत ही बुरा प्रभाव डालता है, अतः मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य के जितना ही आवश्यक है।

आलस आना, जल्दी थक जाना, किसी काम में मन न लगना आदि भी बुरे स्वास्थ्य की निशानियां है हमारे आसपास का फैला प्रदूषण भी हमारे स्वास्थ्य को क्षति पहुंचाता है।

यह बहुत आवश्यक है कि हम अपने शरीर को स्वस्थ और रोग मुक्त रखें। जिसके लिए हमें नित्य एक स्वस्थ जीवन शैली का अनुपालन करना आवश्यक है।

स्वस्थ भोजन- अंग्रेजी में एक कहावत है, ‘you are what you eat’, यह बिल्कुल सत्य है कि जो हम खाते हैं वह हमारे शरीर पर सीधा प्रभाव डालता है, इसलिए स्वस्थ आहार लेना बहुत ही आवश्यक है। हमें अपने आहार में उचित मात्रा में विटामिन, कैलोरी, पोषक तत्त्व, प्रोटीन आदि का सेवन करना चाहिए।

नित्य रूप से व्यायाम- व्यायाम स्वस्थ शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक है। नित्य व्यायाम करने वाला व्यक्ति कभी भी कमजोर, बीमार या आलस मे नहीं पड़ता।

हमें योगा और ध्यान करना चाहिए- रोज शांत मन से ध्यान और योगा करने से हमारा मन शांत होता है, जिससे हमारा शरीर स्वस्थ और रोगों से मुक्त होता है। न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी हम स्वस्थ और चिंता मुक्त होते है।

स्वच्छता- यदि यहां हमारा वातावरण स्वच्छ नहीं है तो हमारा शरीर भी स्वस्थ नहीं रह सकता। हमारे आसपास फैला प्रदूषण बहुत सारी बीमारियों और रोगों को जन्म देता है हमें अपने घर और अपने आसपास के इलाकों को स्वच्छ रखना चाहिए।

भरपूर नींद- भरपूर नींद हमारी सेहत के लिए बहुत ही आवश्यक है हमें प्रत्येक दिन कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। अक्सर हम अपने कामों के कारण रात तक जगते हैं। जिसके कारण आगे जाकर में बहुत सारी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

चिंता मुक्त जीवन- स्वस्थ जीवन शैली के लिए अपने परिवार के साथ व अपने दोस्तों के साथ अधिक से अधिक समय बिताना चाहिए। हम अपने कामों में व्यस्त हो कर या मोबाइल की दुनिया में खो कर अपने रिश्तों की अहमियत को भूलते जा रहे हैं। जिससे हम उनसे दूर तो हो ही रहे है उसके साथ ही हम बहुत ही अलग-अलग तरह के रोगों में जकड़ रहे है।

अस्वस्थता के कारण (Reasons of bad health)

अस्वस्थता के बहुत सारे कारण हैं, हम अपने व्यस्त जीवन में अपने स्वास्थ्य पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं।

बाहर का अशुद्ध व मिलावटी खाना खाते हैं जिससे हमें पेट के रोग वह बहुत से अन्य रोग होते हैं।

अस्वास्थ्य का एक और कारण हमारे आसपास फैला प्रदूषण। जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण आदि हमारे स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा प्रभाव डालते हैं।

अनियमित दिनचर्या भी ख़राब स्वास्थ्य का कारण है हम देर रात तक जगते हैं वह सुबह देर तक सोते हैं।

अनियमित दिनचर्या हमें शारीरिक रोगों के साथ-साथ मानसिक रोग भी देता है।

इसके साथ ही किसी भी चीज के बारे में अधिक चिंता करना है या फिर अधिक गुस्सा करना, यह सब हमारे स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा प्रभाव डालते हैं। एक स्वस्थ शरीर व जीवन के लिए हमें इन सब चीजों से दूर रहना चाहिए।

अच्छे स्वास्थ्य का महत्व (Importance of good health)

एक स्वस्थ जीवन शैली बहुत ही महत्वपूर्ण है हमारे बूढ़े-बुजुर्ग शुद्ध और पौष्टिक आहार लेते थे जिसके कारण आज के समय के मुकाबले में अधिक समय तक जीवित और स्वस्थ रहते थे।

हम भले ही जितना पैसा कमा ले, जीवन में जितना भी आगे बढ़ जाए लेकिन अगर हमारे पास अच्छा स्वास्थ्य नहीं है तो यह सब पैसा-दौलत किसी भी काम का नहीं है।

अच्छे स्वास्थ्य का महत्व एक रोग ग्रस्त व्यक्ति ही जानता है। यदि हम कुछ दिनों के लिए बीमार पड़ जाए तो हमारे पूरे दिनचर्या उथल-पुथल हो जाती है। हमें अपने आस पास कोई भी चीज अच्छी नहीं लगती तो सोचिए यदि हमें कोई बड़ी बीमारी अपनी चपेट में ले ले और हम अपने पूरे जीवन के लिए उस बीमारी से ग्रस्त हो जाए, यह सुनना ही इतना भयावह तो सोचिये इसके परिणाम कितने भयावह होंगे।

अतः हमें अपने स्वास्थ्य को अपने जीवन की प्राथमिकता बनाना चाहिए अच्छा स्वास्थ्य पाना बिल्कुल भी कठिन नहीं है, बस हमें कुछ अच्छी आदतों और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना होगा।

यह कथन बिल्कुल सत्य है-

‘पहले रखो शरीर का ध्यान उसके बाद करना सारे काम’।

Author:

आयशा जाफ़री, प्रयागराज