HINDI KAVITA: रूह का रिश्ता

Heart photo created by freepik – www.freepik.com

रूह का रिश्ता

जैसे रात का रिश्ता है अंधेरे से,
वैसे ही दिन का रिश्ता है सवेरे से।

जैसे बहन का रिश्ता है कलाई से,
वैसे ही बेटी का रिश्ता है विदाई से।

जैसे आँखों का रिश्ता है पलकों से,
वैसे ही राही का रिश्ता है सड़कों से।

जैसे खिड़की का रिश्ता है हवा से,
वैसे ही माँ का रिश्ता है परवाह से।

जैसे चश्मे का रिश्ता है कानों से,
वैसे ही फूलों का रिश्ता है बालों से।

जैसे संगीत का रिश्ता है ह्रदय से,
वैसे ही संघर्ष का रिश्ता है विजय से।

जैसे पिता का रिश्ता है बलिदान से,
वैसे ही ईश्वर का रिश्ता है इंसान से।

जैसे फूल का रिश्ता है ख़ुशबू से,
वैसे ही रूह का रिश्ता है तुमसे।

Read Also:
कविता : इंसानियत का शहर
कविता: वो गरीब का बच्चा है

अगर आप की कोई कृति है जो हमसे साझा करना चाहते हो तो कृपया नीचे कमेंट सेक्शन पर जा कर बताये अथवा contact@helphindime.in पर मेल करें.

1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (2 votes, average: 5.00 out of 5)
Loading...

About Author:

नाम है हर्षित काम है लिखना पढ़ना, मैं अपने अस्तित्व की खोज में निकला एक राहगीर हूँ, पथ पर चल रहा हूँ, सफ़र जारी है।