छत्तीसगढ़ का इतिहास

Interesting Information about Chhattisgarh in Hindi
छत्तीसगढ़ का इतिहास और रोचक तथ्य | Chhattisgarh History | Interesting Information about Chhattisgarh in Hindi

छत्तीसगढ़ का इतिहास और रोचक तथ्य | Chhattisgarh History and Interesting Facts in Hindi

छत्तीसगढ़ देश के केंद्र-पूर्व में स्थित एक राज्य है, जो कि भारत का 26वां राज्य है। छत्तीसगढ़ की जनसंख्या 2.55 करोड़ है। छत्तीसगढ़ पहले मध्य प्रदेश का हिस्सा था लेकिन 1 नवंबर 2000 को यह मध्य प्रदेश से अलग होकर एक राज्य के रूप में स्थापित हुआ। आइए जानते हैं छत्तीसगढ़ से जुड़ी कुछ जानकारियों के बारे में:-

छत्तीसगढ़ का इतिहास (History of Chhattisgarh in Hindi)

साल 1861 में मध्य प्रांत का गठन हुआ था जिसमें छत्तीसगढ़ एक जिला था। इसके 1 साल बाद यानी कि 1862 में मध्य प्रांत को 5 संभागों में बांटा गया जिसमें से छत्तीसगढ़ एक संभाग था। इसका मुख्यालय रायपुर और 3 जिले रायपुर, बिलासपुर, संबलपुर थे। रायपुर परिषद ने 1924 में एक संकल्प पारित किया और छत्तीसगढ़ को पृथक राज्य बनाने की मांग की। लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया।

जब भारत को आजादी मिली तब भी छत्तीसगढ़ मध्य प्रांत का हिस्सा बना हुआ था। 1956 में जब मध्य प्रदेश का गठन किया गया तब छत्तीसगढ़ को भी इसी में शामिल किया गया था। इतने लंबे समय काल के बाद जाकर 1 नवंबर साल 2000 में छत्तीसगढ़ को भारत का 26वां राज्य बनाया गया। इसकी स्थापना अनुच्छेद 3 के तहत की गई।

छत्तीसगढ़ की भौगोलिक स्थिति

छत्तीसगढ़ की सीमाएं उत्तर प्रदेश, झारखंड, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश से जाकर मिलती है। क्षेत्रफल 1,35,194 वर्ग किलोमीटर है। छत्तीसगढ़ चारों ओर से छोटे-बड़े पर्वतों और घने जंगलों से घिरा हुआ है।

छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्र में महानदी और शिवनाथ नदी दोआब है। इस राज्य में भरपूर मात्रा में धान की पैदावार होती है। इसी वजह से छत्तीसगढ़ धान का कटोरा नाम से भी प्रचलित है। इस राज्य में बहने वाली प्रमुख नदियों में शिवनाथ, महानदी, इंद्रावती नदी, अरपा पैरी आदि नदियां शामिल है।

छत्तीसगढ़ के जिले

जब छत्तीसगढ़ का राज्य के रूप में गठन हुआ था तब उस दौरान इसमें कुल 16 जिले थे। साल 2007 में बस्तर संभाग के नारायणपुर व बीजापुर के रूप में 2 नए जिलों की घोषणा की गई। साल 2012 में भाजपा से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने 9 नए जिलों का निर्माण करवाया।

15 अगस्त 2019 में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस पार्टी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा बिलासपुर जिले से 1 क्षेत्र को अलग कर एक नए जिले का निर्माण किया गया जिसका नाम गौरेला पेंड्रा मरवाही है। इस तरह मौजूदा समय में छत्तीसगढ़ में कुल मिलाकर 28 जिले हैं। जनसंख्या की दृष्टि से रायपुर और क्षेत्रफल के आधार पर सरगुजा सबसे बड़ा जिला।

छत्तीसगढ़ की जनसंख्या

छत्तीसगढ़ का क्षेत्रफल 1,35,194 वर्ग किलोमीटर है। इसकी जनसंख्या 2,55,45,198 है।

छत्तीसगढ़ की भाषा

छत्तीसगढ़ की आधिकारिक भाषा हिंदी है। इस राज्य में ज्यादातर लोग छत्तीसगढ़ी भाषा बोलते हैं जो कि हिंदी की एक बोली है। वहीं राज्य के कुछ भागों में उड़िया,भोजपुरी,कोसाली और तेलुगु भाषाएं बोली जाती हैं।

छत्तीसगढ़ के लोकगीत और लोकनृत्य

छत्तीसगढ़ के लोक गीतों की विशेषता यह है कि उनके गीत आकार में छोटे होने के साथ संगीतात्मकता होते हैं। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोकगीतों में पंडवानी,जसगीत,भरथरी,लोकगाथा,गउरागवरी गीत, देवार गीत, करमा, सुआ गीत आदि मुख्य है। इन गीतों में से सुआ करमा और पंथी गीत के साथ नृत्य भी किया जाता है।

छत्तीसगढ़ का खानपान

छत्तीसगढ़ के खान पान में आपको मौसम, तीज-त्योहार के मुताबिक भिन्नता नजर आएगी। छत्तीसगढ़ का सबसे प्रसिद्ध खाना यहां का मालपुआ है। दरअसल, मालपुआ चावल को कूटकर उसमें गुड़ मिलाकर बनाया जाता है। यहां के मीठे व्यंजनों में पपची,पूरन लड्डू,बूंदी लड्डू,तसमई आदि शामिल है। वही यहां के नमकीन व्यंजनों में करी,सोहारी,बरा,चीला,खुरमी आदि शामिल है।

छत्तीसगढ़ की जातियां

छत्तीसगढ़ में बड़ी मात्रा में आदिवासी जनसंख्या पाई जाती है। साल 2011 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ में कुल जनसंख्या में से 30.62 फ़ीसदी जनसंख्या अनुसूचित जातियों की है। यानी कि राज्य में अनुसूचित जातियों की संख्या 78.22 लाख है।

छत्तीसगढ़ के त्योहार

संपूर्ण भारत वर्ष की तरह छत्तीसगढ़ में भी सामान्य त्योहार मनाए जाते हैं। इन त्योहारों में मुख्य हैं पोला नवाखाई, गोवर्धन पूजा, बस्तर का दशहरा, सकट, हरेली, रायगढ़ का गणेशोत्सव, बिलासपुर का राउत, मढई आदि शामिल है।

छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल

छत्तीसगढ़ भौगोलिक और सांस्कृतिक रूप से काफी सुंदर राज्य है। इसके साथ ही यह लगातार विकास भी कर रहा है। छत्तीसगढ़ महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित हुआ है तो ऐसे में इसके कुछ प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में जानना जरूरी होता है जो कि निम्नलिखित है:-

  1. भिलाई

छत्तीसगढ़ का भिलाई शहर प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दरअसल, इस शहर में भिलाई स्टील प्लांट (SAIL) है जो भारत के सबसे बड़े इस्पात संयंत्र में से एक है। भिलाई शहर सुनियोजित व समृद्ध शहरों में से एक है। ज्यादातर पर्यटक यहां सर्दियों में यात्रा करना पसंद करते हैं।

  1. डोंगरगढ़

डोंगरगढ़ शीर्ष पर्यटन स्थल होने के साथ ही शीर्ष तीर्थ स्थलों में से भी एक है। इस जगह मां बमलेश्वरी का एक प्रसिद्ध मंदिर है। इसी मंदिर से आधा किलोमीटर दूर एक अन्य मंदिर है जिसे छोटा बम्लेश्वरी के नाम से जाना जाता है। दशहरे के दौरान इस मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। इस दौरान यहां मंदिरों में मेले का आयोजन किया जाता है जो काफी लंबे समय तक चलता है।

  1. रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर इस राज्य का सबसे बड़ा शहर है जहां आपको सैकड़ों इस्पात तथा संयंत्र देखने को मिलेंगे। इस राज्य में आपको इस्पात के अलावा एलुमिनियम और कोयला उद्योग भी देखने को मिलेंगे। यहां आस-पास कारखाने, मंदिर और इस्पात केंद्र है जो इस शहर के विकास की गवाही देते हैं। इस राज्य में कई दर्शनीय स्थल है जिस वजह से यहां लगातार पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। इनमें वन्य जीव अभ्यारण बरनवापारा, बिलासपुर, कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, अमरकंटक, भिलाई, चित्रकूट जलप्रपात और सीता नदी वन्य जीव अभ्यारण शामिल है।

छत्तीसगढ़ के बारे में रोचक तथ्य (Interesting facts about Chhattisgarh in Hindi)

  1. छत्तीसगढ़ बिजली और इस्पात का मुख्य स्रोत है। देश के कुल स्टील उत्पादन में 15 फ़ीसदी छत्तीसगढ़ से उत्पादित होता है।
  2. छत्तीसगढ़ राइस बॉल ऑफ इंडिया (Rice Bowl Of India) के नाम से प्रसिद्ध है।
  3. छत्तीसगढ़ में 70 फ़ीसदी तेंदू पत्तों का उत्पादन किया जाता है। दरअसल इसी पत्ते से बीड़ी का निर्माण होता है।
  4. छत्तीसगढ़ में सिर्फ 20 फ़ीसदी लोग ही शहरी इलाकों में निवास करते हैं और बाकी 80 फ़ीसदी ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं।
  5. छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है जिसमें काफी बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति निवास करती है। राज्य के 50 फीसदी जनसंख्या में यह लोग शामिल है।
  6. छत्तीसगढ़ में भारत का सबसे बड़ा खुला खदान (Open Cast Mine) है। तथा विश्व का दूसरा सबसे ज्यादा कोयला उत्पादन वाला राज्य है यह प्रति वर्ष 35 मिलियन टन कोयले का उत्पादन करता है।
  7. छत्तीसगढ़ में 11 वन्य जीव अभ्यारण और तीन राष्ट्रीय उद्यान मौजूद है।
  8. छत्तीसगढ़ में 93 फीसदी हिंदू जनसंख्या निवास करती हैं। यहां पर 02 फ़ीसदी इस्लाम तथा अन्य धर्म के लोग रहते है।
  9. छत्तीसगढ़ में हिंदू संस्कृति के साथ ही बहुत सी संस्कृति का मिलाजुला रूप देखने को मिलता है।
  10. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर है जोकि राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है।

निष्कर्ष

इस लेख में आपने छत्तीसगढ़ की भाषा, वहां के त्यौहार, प्रमुख पर्यटन स्थल, भौगोलिक स्थिति, इतिहास, खानपान जैसे कई महत्वपूर्ण पहलुओं को जाना। आशा है यह आपके लिए मददगार साबित होगा।

Loudspeakerकेरल का इतिहास

Loudspeakerअरुणाचल प्रदेश का इतिहास

तो ऊपर दिए गए लेख में आपने जाना छत्तीसगढ़ का इतिहास और रोचक तथ्य (Chhattisgarh History and Interesting Facts in Hindi), उम्मीद है आपको हमारा लेख पसंद आया होगा।

आपको हमारा लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं, अपने सुझाव या प्रश्न भी कमेंट सेक्शन में जा कर पूछ सकते हैं। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए HelpHindiMe को Subscribe करना न भूले।

Author:

Bharti

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।