गुजरात का इतिहास

Interesting Information about Gujarat in Hindi
Pic: Gir National Park, Gujrat
गुजरात का इतिहास और रोचक तथ्य | Gujarat History | Interesting Information about Gujarat in Hindi

गुजरात का इतिहास और रोचक तथ्य | Gujarat History and Interesting Facts in Hindi

सांस्कृतिक विविधता की वजह से विश्व भर में पहचान हासिल करने वाला गुजरात पश्चिम के जेवर के नाम से भी विख्यात है। भारत के अन्य राज्यों की तुलना में गुजरात विविधताओं से भरा हुआ और समृद्ध राज्यों में शुमार है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि गुजरात की संस्कृति, यहां बोली जाने वाली भाषा तथा विभिन्न पर्यटन स्थल कौन-से हैं तो इस लेख को जरूर पढ़े:-

गुजरात का इतिहास (History of Gujarat in Hindi)

गुजरात का इतिहास काफी व्यापक है पहले यह गुजराता (गुर्जर राष्ट्र) के नाम से विख्यात था। ऐसा बताया जाता है कि पहले गुर्जर लोग मध्य एशिया में निवास करते थे और वे पहली शताब्दी में भारत आए थे। गुजरात में हड़प्पा संस्कृति से भी जुड़े लोग रहा करते थे। इसके अलावा यहां पर मौर्य, सकयथियन, गुप्त, मुगल जैसे कई शक्तिशाली वंशजों ने राज्य किया। अंग्रेजों ने भारत पर 1947 तक राज किया।

उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी का अपना पहला कारखाना भी गुजरात के सूरत में ही स्थापित किया था। लेकिन बाद में इसे मुंबई में स्थानांतरित कर दिया गया था। देश की आजादी के कई सालों बाद साल 1960 में गुजरात के लोगों ने यह मांग की कि उन्हें एक नए राज्य के रूप में संगठित किया जाए जिसके बाद 1 मई 1960 को गुजरात का निर्माण किया गया। पहले अहमदाबाद गुजरात की राजधानी थी लेकिन 1970 में गांधीनगर को इसकी राजधानी बनाया गया।

गुजरात की जनसंख्या (Population of Gujarat)

गुजरात की जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 6,04,39,692 है, वहीं जनसंख्या घनत्व 308 वर्ग किलोमीटर है। राज्य में पुरुषों व महिलाओं का अनुपात 1000 पुरुषों में 918 महिलाएं हैं। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक पुरुषों की संख्या 31,491,260 है, वहीं महिलाओं की संख्या 28,948,432 है। राज्य में करीब 89 फ़ीसदी हिंदुओं की आबादी है जो कि यहां का प्रमुख धर्म भी है।

गुजरात के जिले (Districts of Gujarat)

गुजरात में 33 जिले हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, जनसंख्या की दृष्टि से अहमदाबाद गुजरात का सबसे बड़ा जिला तथा जनसंख्या की दृष्टि से गुजरात का सबसे छोटा जिला डांग है।

गुजरात की भाषा (Official language of Gujarat)

गुजरात में मुख्यतः गुजराती और हिंदी अधिकृत भाषाएं हैं। लेकिन पूरे राज्य में जिस भाषा का सबसे ज्यादा चलन है, वह गुजराती भाषा है। गुजराती को एंग्लो इंडियन परिवार से लिया गया है इसकी जड़े संस्कृत में भी हैं। गुजरात में विभिन्न जाति और धर्मों का मेल है। इस वजह से यहां गुजराती के इतर भी कई सारी भाषाएं बोली जाती है।

यहां अलग-अलग प्रांतों में गुजराती के अलावा 11 प्रकार की भाषाएं बोली जाती हैं जिनमें गुजराती, खरवा,खाकरी, काठियावाड़ी, गमठी, पारसी बोलियां भी शामिल हैं। पारसी भाषागुजराती से लहज़े में मीठी होती है क्योंकि इसमें गुजराती के साथ फारसी भाषा का मेल है। वही गुजरात के कच्छ में एक कच्छी भाषा बोली जाती है जो वहां बेहद प्रसिद्ध है। दरअसल, कच्छी सिंधी और गुजराती भाषाओं के मिश्रण से बनी है।

गुजरात की संस्कृति (Culture of Gujarat)

गुजरात की संस्कृति और उनकी पारंपरिक विरासत अपने में ही निराली है। यहां उन्हीं त्यौहारों को मनाया जाता है जो पूरे भारतवर्ष में मनाई जाती है। लेकिन इसके अलावा गुजरात के कुछ अपने भी त्योहार हैं जिनमें मकर संक्रांति, कच्छ महोत्सव, भद्र पूर्णिमा मोढेरा आदि शामिल है।

इन त्योहारों के अलावा अलग-अलग धर्मों के अलग-अलग त्योहार भी यहां पर मनाए जाते हैं। इनके त्योहारों का विशेष आकर्षण यह होता है क्योंकि यहां का नृत्य और संगीत प्रत्येक त्योहार में महत्वपूर्ण जगह रखता है। गुजरात के नृत्य तो विश्व भर में प्रसिद्ध है जिनमें डांडिया, गरबा, पधार, गरबी मुख्य हैं।

नृत्यों की तरह गुजरात का संगीत व लोकगीत भी निराला है। यहां पर कई राग गाए जाते हैं जिनमें लाटी, तोडी, सौराठी शामिल है। वहीं गुजरात में लोगों द्वारा किया जाने वाला हस्तशिल्प जैसे कढ़ाई, लकड़ी और पत्थर पर नक्काशी जेवर आदि विश्व भर में प्रसिद्ध है।

गुजराती कढ़ाई कला पूरे देश भर में प्रसिद्ध है। यहां की सबसे प्राचीन कढ़ाई कला है, ‘काठी’। इसके अलावा गुजरात के सौराष्ट्र में कढ़ाई की एक अन्य विशिष्ट शैली प्रसिद्ध है जिसे ‘महाजन’ के नाम से जाना जाता है, इस तरह की कढ़ाई लगभग पुरुषों, महिलाओं, बच्चों के कपड़ो में देखने को मिलेगी।

गुजरात का खान पान (Food of Gujarat)

गुजरात में सबसे ज्यादा लोकप्रिय खाना है ढोकला। दरअसल ढोकले को भाप में पकाया जाता है अतः इसमें काफी कम तेल का उपयोग किया जाता है। यहां की स्थानीय भाषा में यह खमण नाम से प्रसिद्ध है। ढोकले के अलावा गुजरात में खाखरा भी अत्यधिक पसंद किया जाता है। यहां के लोग इसे सुबह के नाश्ते में चाय के साथ खाना पसंद करते हैं।

इसे तरह-तरह के फ्लेवर्स में बनाया जाता है तथा दिखने में एक पतला पापड़ जैसा प्रतीत होता है। फाफड़ा जलेबी भी गुजरात का सबसे अच्छा नाश्ता माना जाता है। इसे बेसन के साथ बनाया जाता है और तली हुई हरी मिर्च और कढ़ी के साथ खाया जाता है। गुजरात के पारंपरिक पकवानों में बाजरे की रोटी शामिल है जिसे मुख्यतः सर्दी में बनाया जाता है। इस रोटी को खाने से शरीर में काफी ज्यादा स्पूर्ति आती है। गुजरात में इससे रोटला नाम से भी जाना जाता है।

इसके अलावा गुजरात में अन्य प्रसिद्ध व्यंजन भी शामिल है जिनमें भाटिया कढ़ी, दाबेली और गुजराती पात्रा मुख्य है।

गुजरात के प्रमुख पर्यटन स्थल (Major Tourist Places of Gujarat)

यदि आप भी गुजरात की संस्कृति, रीति-रिवाज और यहां की खूबसूरती के दर्शन करना चाहते हैं तो आपको गुजरात के विभिन्न मुख्य पर्यटन स्थलों के बारे में जानना जरूरी है। गुजरात के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल निम्नलिखित है:-

  1. गिर राष्ट्रीय उद्यान

गिर राष्ट्रीय उद्यान को कई अन्य नामों से भी जाना जाता है। इसे गिर का जंगल, द होम ऑफ एशियाटिक लायंस ग्रीन नेशनल पार्क भी कहा जाता है। गिर राष्ट्रीय उद्यान दुनियाभर में मशहूर है। यहां आपको कई अलग-अलग तरह के जानवर देखने को मिलेंगे जिनमें नीलगाय, बारहसिंघा, चीतल, हिरण, शेर आदि शामिल है। यह जगह जूनागढ़ से 60 KM की दूरी पर है।

  1. गिरनार

गिरनार पर्वत श्रृंखला जो कि जूनागढ़ जिले में पाई जाती है यह जैन धर्म का प्रसिद्ध स्थान है। जिसकी ऊंचाई 1031 मीटर है। गिरनार पर्वत की चोटी पर कई मंदिर स्थापित किए गए हैं। इस श्रंखला के पास ही नेमिनाथ मंदिर भी है। वहीं यहां हिंदुओं के पवित्र तीर्थ स्थल दत्तात्रेय का मंदिर एवं गोमती गंगा शामिल है।

  1. अहमदाबाद का साबरमती आश्रम

अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में आपको गांधीजी से जुड़ी हर चीज देखने को मिलेगी। यहां पर गांधीजी का बिस्तर, गांधीजी के द्वारा उपयोग किया गया सारा सामान आपको यही देखने को मिलेगा। गांधी जी जिस जगह बैठते थे, सोते थे, टहला करते थे उन सभी जगहों के बारे में आपको यहां पता चलेगा। यहां गांधी जी के सत्याग्रह से भी जुड़ी कई यादे हैं, यदि आप भी उन्हें देखना चाहते हैं तो साबरमती जरूर आएं।

  1. आईना महल आश्रम

आइना महल की स्थापना 18वीं शताब्दी में की गई थी। इसे भारतीय और यूरोपीय शैली के मिश्रण से बनाया गया था। लेकिन साल 2001 में आए गुजरात भूकंप की वजह से इस महल का ज्यादातर हिस्सा भूकंप की चपेट में आकर क्षति ग्रस्त हो गया था। हालांकि इस महल के कई हिस्से ऐसे हैं जो अभी भी ठीक स्थिति में है। इस महल की मरम्मत करवा कर इसे संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया है।

  1. कांकरिया झील

इस झील का निर्माण सुल्तान अहमद खां ने 1451 ईस्वी में कराया था। यह गुजरात की सबसे बड़ी झील है जो कि 2.25 किलोमीटर की परिधि तक फैली है। झील के चारों ओर हरे भरे बगीचे देखने को मिलेंगे तथा इसके बीच में द्वीप महल बनाया गया है जोकि दिखने में काफी सुंदर लगता है। यदि आप यहाँ जाना चाहते हैं तो आप एक साथ कई चीजों के लुत्फ को उठा पाएंगे क्योंकि इस झील के निकट है ही आपको बाल वाटिका व चिड़ियाघर भी देखने को मिलेगा।

गुजरात के बारे में रोचक जानकारी (Interesting & Amazing facts about Gujarat in Hindi)

  1. भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जन्म गुजरात में हुआ था।
  2. भारत के विभिन्न राज्यों के मुकाबले गुजरात में सबसे ज्यादा तादाद में शाकाहारी लोग रहते हैं।
  3. गुजरात का नाम भारत के सुरक्षित राज्यों में आता है। यहां पर अपराध की संख्या काफी कम है।
  4. गुजरात के शहर गांधीनगर को सबसे हरियाली वाला शहर कहा जाता है।
  5. गुजरात के अहमदाबाद में मौजूद साबरमती आश्रम से ही महात्मा गांधी जी ने दांडी मार्च शुरू किया था।
  6. भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी गुजरात से हैं।
  7. गुजरात का सूरत वार्षिक आय के आधार पर भारत के सबसे अमीर शहरों में शुमार है।
  8. अहमदाबाद स्थित ‘अरविंद मिल्स’ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी डेनिम निर्माता है।
  9. अमेरिका में रहने वाले हर पांच भारतीय अमेरिकियों में एक गुजराती जरूर होता है।
  10. दुनिया में सबसे पहला शाकाहारी सबवे और डोमिनोज आउटलेट गुजरात के अहमदाबाद में ही खोला गया था।

निष्कर्ष (Conclusion)

गुजरात ऐसा राज्य है जो अपने निराली संस्कृति व रीति रिवाज, परंपराओं, खानपान के लिए जाना जाता है। इस लेख में हमने गुजरात से संबंधित सभी जानकारियों का उल्लेख करने का प्रयास किया है। इस लेख में हमने गुजरात का इतिहास, भाषा, संस्कृति, त्योहार, नृत्य, मुख्य पर्यटन स्थल आदि के बारे में चर्चा की।

Loudspeakerमध्य प्रदेश का इतिहास

तो ऊपर दिए गए लेख में आपने जाना गुजरात का इतिहास और रोचक तथ्य (Gujarat History and Interesting Facts in Hindi), उम्मीद है आपको हमारा लेख पसंद आया होगा।

आपको हमारा लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं, अपने सुझाव या प्रश्न भी कमेंट सेक्शन में जा कर पूछ सकते हैं। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए HelpHindiMe को Subscribe करना न भूले।

Author:

Bharti

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।