हरियाणा का इतिहास

Interesting Information about Haryana in Hindi
Pic: Gurugram, Haryana
हरियाणा का इतिहास और रोचक तथ्य | Haryana History | Interesting Information about Haryana in Hindi

हरियाणा का इतिहास और रोचक तथ्य | Haryana History and Interesting Facts in Hindi

हरियाणा राज्य उत्तर भारत में स्थित है। इसकी राजधानी चंडीगढ़ है। लेकिन चंडीगढ़ सिर्फ हरियाणा की ही नहीं बल्कि पंजाब की भी राजधानी है। हरियाणा से खेल के क्षेत्र में कई दिग्गज निकलते हैं। इस बात का पता है इससे चलता है कि जब साल 2010 में दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन किया गया था तब इसमें 38 में से 22 मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा जीते गए थे। आइए जानते हैं हरियाणा जैसे समृद्ध राज्य के बारे में कुछ बातें:-

हरियाणा का इतिहास (History of Haryana in Hindi)

कुछ लोग मानते हैं कि हरियाणा पंजाब का एक हिस्सा था। लेकिन ऐसा नहीं है दरअसल, हरियाणा पंजाब का हिस्सा नहीं बल्कि ब्रिटिश शासनकाल के दौरान यह भारत में पंजाब का एक भाग था। लेकिन 18 सितंबर 1966 में सीमा आयोग की सिफारिशों के मद्देनजर भारत सरकार ने पंजाब पुनर्गठन विधेयक पारित किया। जो जल्द ही राष्ट्रपति के हस्ताक्षर हासिल कर लागू हो गया।

जिसके परिणामस्वरूप हरियाणा की स्थापना 1 नवंबर 1966 को हुई थी। इस विधेयक में यह प्रावधान था कि जब हरियाणा का निर्माण होगा तब उसमें पंजाब के हिसार, रोहतक, गुरुग्राम, करनाल, महिंदरगढ़ जिले हरियाणा में शामिल किए जाएंगे। इस तरह पंजाब से अलग होकर हरियाणा का जन्म हुआ।

हरियाणा की जनसंख्या

हरियाणा सरकार के अधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा की वास्तविक जनसंख्या 25,351,462 है। इसमें से पुरुषों की संख्या 13,494,734 एवं महिलाओं की जनसंख्या 11,856,728 है। इससे पता चलता है कि हरियाणा में पुरुषों की जनसंख्या के मुकाबले औरतों की जनसंख्या का अनुपात काफी कम है।

इसके अलावा हरियाणा की साक्षरता दर 75.55% है। हरियाणा में कुल 22 जिले हैं जो कि 140 खंडों में बंटे हुए हैं। हरियाणा के गांवों की संख्या 7,356 है। यह आंकड़े साल 2011 के जनगणना पर आधारित है।

हरियाणा के जिले

हरियाणा में कुल 22 जिले हैं जिनमें से जींद जिला सबसे पुराना जिला माना जाता है। जनसंख्या की दृष्टि से हरियाणा का सबसे बड़ा जिला फरीदाबाद है। वही क्षेत्रफल के आधार पर भिवानी सबसे बड़ा जिला है।

हरियाणा की भाषा

हरियाणा की आधिकारिक भाषा हिंदी है। यहां करीब 87.31% लोग हिंदी भाषा में बोलचाल करते हैं। हरियाणा के 70 फ़ीसदी ग्रामीण क्षेत्रों के लोग हिंदी की बोली हरियाणवी बोलते हैं। दरअसल, हरियाणवी बोली इंडो आर्यन परिवार से सम्बंधित है। हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्रों में हरियाणवी को बोले जाने का लहज़ा अलग है।

हरियाणा के उत्तरी क्षेत्र में बोली जाने वाली हरियाणवी आसान होती है जिसे कोई भी हिंदी भाषा आसानी से समझ सकता है। लेकिन हरियाणा के दक्षिणी भाग में बोली जाने वाली हरियाणवी को ठेठ हरियाणवी कहा जाता है। इस हरियाणवी को समझना थोड़ा मुश्किल होता है।

हरियाणा में प्राचीन ब्रजभाषा बोली जाती है। यह हरियाणा के पलवल जिला और गुरुग्राम में बोली जाती है। इसके अलावा यहां पंजाबी, उर्दू, बंगाली, नेपाली तथा अन्य भाषाएं बोली जाती हैं। यहां बोलियों में बागरी और मेवाती भी चलन में है।

हरियाणा का खान-पान

हरियाणा में मक्के की रोटी के साथ साग खाई जाती है। यही हरियाणा का मुख्य भोजन है। वही रोटियों में अक्सर घी और मक्खन या गुड़ का प्रयोग किया जाता है। हरियाणा के लोग चावल के मुकाबले रोटी को ज्यादा पसंद करते हैं। हरियाणा के अधिकतर व्यंजनों में आपको दूध, दही का प्रयोग नजर आएगा। इसके पीछे की वजह यह है कि हरियाणा में दूध और दही का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है। रोटी के इतर यहां पर अन्य खानपान में लस्सी, कछड़ी की सब्जी, बाजरे की खिचड़ी और मिक्सड दाल शामिल है।

लेकिन हरियाणा में सबसे प्रसिद्ध यहां का स्वीट डिश घेवर है। दरअसल इस डिश को अलग-अलग तरह की दाल और चीनी के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इसे पर्व और त्योहारों के दौरान ही खाया जाता है।

हरियाणा की वेशभूषा

हरियाणा की पारंपरिक पोशाक में पुरष धोती, कुर्ता और पगड़ी पहनते हैं। जबकि महिलाएं कुर्ती, घाघरा और ओढ़नी पहनती है। महिलाओं की कुर्ती को अधिकतर सफेद रंग का बनाया जाता है। यह परिधान यहाँ कि संस्कृति को प्रदर्शित करते हैं।

हरियाणा के पर्यटक स्थल

  1. हरियाणा का सूरजकुंड मेला

हरियाणा के सबसे लोकप्रिय शिल्प मेले का नाम सूरजकुंड है जो कि हरियाणा के सूरजकुंड जिले में हर साल आयोजित किया जाता है। यह मेला मुख्यत: 14 दिनों तक चलता है जिसमें कई देश-विदेश से लोग अपने सामानों की बिक्री करने आते हैं। हर साल इस मेले में एक थीम राज्य डिसाइड किया जाता है और उसी थीम के आधार पर उस राज्य से संबंधित संस्कृति, रीति-रिवाज की झलक आपको मेले में दिखाई देती है।

  1. पिंजौर का मैंगो फेस्टिवल

हरियाणा के पिंजौर स्थित यादविन्द्रा गार्डन में जून-जुलाई के दौरान 2 दिनों के मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य होता है किसानों को कृषि के लिए प्रोत्साहित करना। इस फेस्टिवल को प्रत्येक वर्ष कृषि क्षेत्र की कंपनियों द्वारा आयोजित किया जाता है। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों में पाए जाने वाले आमों को प्रदर्शित किया जाता है और उनके बीच प्रतियोगिता रखी जाती है। यहां जितने भी लोग इस फेस्टिवल का हिस्सा बनते हैं उन्हें अलग-अलग किस्मों के आमों का स्वाद लेने का मौका मिलता है।

  1. हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़

चंडीगढ़ न सिर्फ हरियाणा की राजधानी है बल्कि यह पंजाब की भी राजधानी है। इस वजह से इसे काफी प्रसिद्धि हासिल हुई है। चंडीगढ़ को भारत के नियोजित शहरों में से एक माना जाता है। जहां आधुनिकता के साथ-साथ प्राचीनतम चीजों को भी सहेजकर रखा जाता है। चंडीगढ़ में आपको कई पर्यटन स्थल मिल जाएंगे जहां जाकर आप अपनी थकान मिटा सकते हैं जिनमें रॉक गार्डन, रोज गार्डन, बटरफ्लाई पार्क सीढ़ीदार बगीचा, अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय, महेंद्र चौधरी प्राणी उद्यान और शांतिकुंज आदि शामिल है।

हरियाणा के नृत्य

हरियाणा की संस्कृति काफी जीवंत है। यहां की संस्कृति में आपको पंजाब और राजस्थान की संस्कृतियों की छटा नजर आएगी। यहां के मूल निवासी अलग-अलग तरह के नृत्य करते हैं। किसी शादी विवाह या सामाजिक समारोह में हरियाणा के नृत्य देखने को मिलते है। हरियाणा के कुछ नृत्य हैं रस लीला, फ़ाग नृत्य, लूर, धमाल, गाया, होली, गपशप, चौपाइयां गुग्गा और झूमर आदि।

हरियाणा के बारे में कुछ रोचक तथ्य (10 Amazing & Interesting facts about Haryana in Hindi)

  1. 1 नवंबर 1966 को हरियाणा एक राज्य के रूप में स्थापित हुआ था।
  2. हरियाणा की राजधानी का नाम चंडीगढ़ है लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी चंडीगढ़ सिर्फ हरियाणा की नहीं बल्कि पंजाब की राजधानी है।
  3. हरियाणा के सबसे प्रथम मुख्यमंत्री का नाम भगवत दयाल शर्मा था।
  4. जैसा कि आप जानते हरियाणा काफी समृद्ध राज्य है यही वजह है कि जहां सबसे ज्यादा करोड़पति ग्रामीण निवास करते हैं।
  5. हरियाणा में सिर्फ 2 राष्ट्रीय उद्यान है जिनका नाम सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान और कलेसर राष्ट्रीय उद्यान है।
  6. हरियाणा में जितनी भी खुदाई हुई उनसे यह साक्ष्य मिलते हैं कि सिंधु घाटी सभ्यता और मोहनजोदड़ो संस्कृति का विकास हरियाणा में हुआ था।
  7. हरियाणा शब्द संस्कृत शब्द हरि से निकला है हरि हिंदू देवता विष्णु के संदर्भ में प्रयोग किया जाता है वही अयण शब्द का अर्थ होता है निवासी यानी की भगवान का निवास।
  8. हरियाणा में सबसे ज्यादा बासमती का उत्पादन होता है। यह बासमती विश्व भर में उत्पादित की जाती है।
  9. हरियाणा के पानीपत में इतिहास के सबसे बड़े और प्राचीन युद्ध हुए थे। यहां पानीपत और कुरुक्षेत्र व महाभारत की लड़ाईयां लड़ी गई थी।
  10. हरियाणा भारत का ऐसा पहला राज्य है जहां के ग्रामीण इलाकों में 100 फ़ीसदी बिजली की उपलब्धता है।

निष्कर्ष

हरियाणा भारत के समृद्ध राज्यों में से एक है। इसकी खासियत यह है कि यहां पर रहने वाले ग्रामीण समस्त भारत में रहने वाले ग्रामीणों की तुलना में ज्यादा समृद्ध हैं। हरियाणा कि कई चीजें ऐसी हैं जो इसे अन्य राज्यों से बेहतर बनाती हैं।

इनमें से एक है हरियाणा में चलाई जाने वाली बसें। इन बसों का संचालन राज्य सरकार द्वारा किया जाता है। जिनमें कई तरह की सुविधाएं जैसे- एफएम रेडियो चलाना, मोबाइल चार्ज करना आदि शामिल है। इन सब सुविधाओं का फायदा आम लोग नॉर्मल फेयर में हासिल कर सकते हैं।

हरियाणा से जुड़े हुए कुछ सवाल-जवाब

Ques: हरियाणा में कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं? (How many National Parks in Haryana?)
Ans: हरियाणा में, 2 राष्ट्रीय उद्यान (National Parks) है, जिनके नाम इस प्रकार है- सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान और कलेसर राष्ट्रीय उद्यान

Ques: हरियाणा राज्य के किस जिले की जनसंख्या सबसे अधिक है? (Which district of Haryana state has the highest population?)
Ans: हरियाणा का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला फरीदाबाद है, इसकी जनसंख्या 18,09,733 है।

Ques: हरियाणा राज्य के किस जिले की जनसंख्या सबसे कम है? (Which district of Haryana state has the least population?)
Ans: हरियाणा का सबसे कम जनसंख्या वाला जिला पंचकुला है, इसकी जनसंख्या 5,61,293 है।

Loudspeakerकेरल का इतिहास

तो ऊपर दिए गए लेख में आपने जाना हरियाणा का इतिहास और रोचक तथ्य (Haryana History and Interesting Facts in Hindi), उम्मीद है आपको हमारा लेख पसंद आया होगा।

आपको हमारा लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं, अपने सुझाव या प्रश्न भी कमेंट सेक्शन में जा कर पूछ सकते हैं। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए HelpHindiMe को Subscribe करना न भूले।

Author:

Bharti

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।