स्पेन

Last updated on: December 9th, 2020

स्पेन के बारे में रोचक तथ्य | Interesting facts and Information about Spain in Hindi

स्पेन को आधिकारिक तौर पर “किंगडम ऑफ स्पेन” के रूप में जाना जाता है। (Spain population) स्पेन 46 मिलियन से अधिक लोगों की आबादी के साथ दक्षिणी पश्चिम यूरोप में स्थित है।

यह 506,000 वर्ग किलोमीटर को कवर करने वाले यूरोपीय देशों में भौगोलिक दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा देश है। स्पेन के लोगों की आधिकारिक भाषा स्पेनिश है। मैड्रिड स्पेन की राजधानी है। मैड्रिड के अलावा, अन्य प्रमुख शहरी क्षेत्रों में बार्सिलोना, वालेंसिया, सेविले, ज़रागोज़ा, मलागा और बिलबाओ शामिल हैं।

12 अक्टूबर स्पेनिश राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। बैल राष्ट्रीय पशु है। सॉकर(Soccer) सबसे लोकप्रिय खेल है। स्पेन की जीडीपी 2 ट्रिलियन डॉलर है। स्पेन में प्रति व्यक्ति जीडीपी 29.28 डॉलर है। यूरोपीय संघ का सदस्य होने के नाते, यूरो स्पेन की मुद्रा है। सुंदर लोग, कला और वास्तुकला स्पेन के आकर्षण का केंद्र हैं।

स्पेन के बारे में कुछ रोचक और मजेदार तथ्य यह हैं:

01-10 Interesting facts and Information about Spain in Hindi

  1. स्पेन में विवाह की पात्र आयु 16 वर्ष है। यह दूसरे देशों के मुकाबले बहुत कम है जिसकी वजह से स्पेन की बाकी देशों में बहुत आलोचना की जाती है ।
  2. “ला टोमाटीना”(La Tomatina) स्पेन का जाना माना त्यौहार है जिसको अगस्त में मनाया जाता है। इस त्यौहार के दौरान टमाटर से होली खेली जाती है।
  3. लोग जब चाहें और जहां चाहें नग्न हो सकते हैं। सार्वजनिक रूप से उन्हें नग्न होने से प्रतिबंधित करने के लिए ऐसा कोई कानून नहीं है।
  4. यदि आप मरने से पहले अपने शरीर के अंगों को खुद से दान में देने से नहीं रोकते हैं तो यहाँ आपकी मृत्यु के पश्चात आपके शरीर के अंगो का दान स्वतः ही कर दिया जाता है।
  5. विश्व युद्ध 2 और विश्व युद्ध 3 के दौरान, स्पेन तटस्थ रहा। लेकिन 1936-1939 के गृह युद्धों के दौरान, 5 लाख से अधिक लोग मारे गए जो स्पेन के इतिहास में अधिकतम है।
  6. दुनिया का सबसे पुराना रेस्तरां स्पेन में स्थित है। इसे “सोब्रिनो डी बोटिन” नाम दिया गया है। इसकी स्थापना 1725 में फ्रेंचमैन जीन बोटिन और उनकी पत्नी ने की थी, और अब भी उपयोग में है।
  7. स्पेन में एक व्यक्ति की औसत आयु 82 वर्ष है, जो दुनिया में चौथा सबसे बड़ा है। स्पेन के लोग आमतौर पर शारीरिक रूप से स्वस्थ होते हैं।
  8. स्पेन दुनिया का सबसे कलात्मक देश है। 10 में से 7 लोग कला में शामिल हैं।
  9. स्पेन दुनिया में जैतून का तेल का सबसे बड़ा उत्पादक है। स्पेन दुनिया के 43% जैतून के तेल की बिक्री की आपूर्ति करता है।
  10. स्पेन में वेश्याएं लोगों को आकर्षित करने के लिए पीला पहनती हैं। सड़क पर दुर्घटनाओं से बचने के लिए कानून द्वारा पीले रंग को अनिवार्य बनाया गया है।

    11-20 Interesting facts and Information about Spain in Hindi
  11. स्पेन में शाही परिवार को बदनाम करना एक आपराधिक अपराध है। यदि आप अफवाह फैलाते हैं या शाही परिवार को बदनाम करते हैं, तो आपको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  12. 1894 में, स्पेन ने फिलिपिंस पर शासन किया। जापान ने फिलीपींस को स्पेन से खरीदने के लिए 4 करोड़ पाउंड की पेशकश की, लेकिन स्पेन ने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।
  13. स्पेन में दुनिया में सबसे अधिक बार हैं। स्पेन का McDonald’s (मैकडॉनल्ड्स) भी बीयर प्रदान करता है।
  14. फ्रांस में स्थित एफिल टॉवर को सबसे पहले स्पेन में बनाने की पेशकश की गई थी लेकिन सरकार ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। अगर सरकार को इसके भविष्य के बारे में पता होता, तो संभवतः वे इस प्रस्ताव को ठुकराते नहीं।
  15. स्पेन के स्वामित्व में 44 यूनेस्को विरासत स्थल हैं। जो दुनिया के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
  16. बुल फाइट स्पेन का पारंपरिक तमाशा है। इस खेल के कारण इतने लोगों की मृत्यु के बाद भी, यह अभी भी जारी है।
  17. दुनिया का सबसे पुराना प्रकाश स्तंभ पावर ऑफ हरकुलिस जो कि फर्स्ट सेंचुरी में बनाया गया था वह स्पेन में है।
  18. स्पेन पर्यटन से प्रति वर्ष 40 बिलियन यूरो कमाता है। 2016 में, 7.5 करोड़ पर्यटक आए, जो देश की जनसंख्या से अधिक है। खूबसूरत वास्तुकला पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है।
  19. 76% जनसंख्या ईसाई धर्म का पालन करते हैं और रोमन कैथोलिक हैं। 2% अन्य धर्मों का पालन करते हैं। वहीं बाकी किसी भी धर्म का पालन नहीं करते हैं।
  20. रोमन साम्राज्य के दौरान निर्मित कुछ बांध अभी भी उपयोग में हैं। यह साबित करता है कि इस देश की वास्तुकला वास्तव में अच्छी है।

    21-32 Interesting facts and Information about Spain in Hindi
  21. स्पेन पुर्तगाल द्वारा 2365 फीट की ज़िपलाइन द्वारा जुड़ा हुआ है। इसे 60 सेकंड में कवर किया जा सकता है।
  22. स्पेन की प्रमुख समस्या बेरोजगारी है। 27% आबादी बेरोजगार है।
  23. किसी अन्य यूरोपीय देश की तुलना में स्पेन में सबसे अधिक बॉलीवुड शूटिंग होती है। इसकी वजह है इसका खूबसूरत दृश्य और वास्तुकला।
  24. अपने जीवन का आनंद लेना, आज में जीना और बिना किसी तनाव के जीवन का आनंद लेना यहाँ के लोगों का मकसद है। स्पेन खुशहाल लोगों के देशों में से एक है।
  25. फुटबॉल में स्पेन ने फीफा वर्ल्डकप जीता है।
  26. दुनिया में पहाड़ों की संख्या में सबसे अधिक पहाड़ों वाले देशों में दूसरे नंबर पर स्पेन है। Mount Teide (पिको देल तेइदे) स्पेन की सबसे ऊँची चोटी है। दुनिया में सबसे अधिक संख्या में पहाड़ स्विट्जरलैंड में है।
  27. स्पेन दुनिया में शराब का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक है, और खट्टे फलों के प्रमुख उत्पादकों में से एक है।
  28. स्पेन अपने समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध है। स्पेन में 8000 किमी से अधिक समुद्र तट हैं।
  29. स्पेन में तलाक की दर है 5%. स्पेन में तलाक की दर अन्य देशों की तुलना में बहुत कम है। स्पेन के लोग विवाहों में अधिक यकीन करने वालों में हैं।
  30. स्पेन ने पूर्वी अफ्रीका के 2 शहरों पर जबरन कब्जा कर रखा है। यह शहर स्पेन से आजादी की मांग करते है लेकिन अभी भी वह स्पेन से मुक्त नहीं हुए है।
  31. वर्ष 2002 में, स्पेन बास्केटबॉल के खेल में विकलांगों की श्रेणी में जीता। बाद में पता चला, कि खिलाड़ी विकलांग नहीं थे। उन्हें पदक वापस करना पड़ा और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। यह खेल के इतिहास में सबसे बड़ी धोखाधड़ी में से एक था।
  32. 1605 में स्पेनिश लेखक मिगुएल डे सर्वेंट्स द्वारा लिखी गई प्रसिद्ध पुस्तक Don Quixote (डॉन क्विक्सोटे) को 2002 में “अब तक की सबसे सार्थक पुस्तक” के रूप में चुना गया था।

Author:

आयशा इरशाद, प्रयागराज