कमला हैरिस

कमला हैरिस पर जीवनी | Biography Kamala Harris

7 नवंबर 2020 को अमेरिकी राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के रूप में अमरीका की जनता ने जो बिडेन और कमला हैरिस को चुना। (Kamala Harris vice president) अमेरिका के उपराष्ट्रपति के पद के लिए चुने जाने पर कमला हैरिस ने इतिहास रच दिया। (Kamala Harris Age) 56 वर्षीय कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी से हैं। अपनी बुलंद और निडर छवि के कारण लोगों ने उन्हें लेडी ओबामा भी कह कर बुलाते हैं।

वह अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति होने के साथ-साथ पहली अश्वेत व पहली भारतीय अमेरिकी और अमेरिका की पहली एशियाई उपराष्ट्रपति है।

यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि कमला हैरिस भारतीय मूल की महिला है, उनकी माता भारतीय थी। उन्होंने अपने चुनावी प्रचार के दौरान उन्होंने भारतीय समुदाय के आगे भारत से अपने रिश्ते का जिक्र भी बहुत बार किया था।

Kamala Harris

Age56 Years
DOB20 October 1964
Birth Placeओकलैंड, कैलिफोर्निया
Party Nameडेमोक्रेटिक पार्टी
Mother Nameश्यामला गोपालन हैरिस
Father Nameडोनाल्ड हैरिस
Husband Nameडगलस क्रेग एमहॉफ
Sister Nameमाया हैरिस
Autobiographyद ट्रुथ वी होल्ड

कमला हैरिस की जीवनी Biography of Kamala Harris.

कमला हैरिस का जन्म 20 अक्टूबर 1964 को ऑकलैंड कैलिफ़ोर्निया में हुआ था। उनके जन्म के समय उनका नाम कमलादेवी हैरिस रखा गया था। कमला देवी की माता का नाम (Kamala Harris Mother) श्यामला गोपालन हैरिस था। जो कि तमिलनाडु की रहने वाली थी और एक ब्रेस्ट कैंसर वैज्ञानिक थी। जिनका कैंसर के कारण 2009 मे निधन हो गया। श्यामला गोपालन के पिता ने इनको उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका भेजा था।

कमला के पिता का नाम (Kamala Harris Father) डोनाल्ड हैरिस है, यह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक रिटायर्ड प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। यह भी उस समय अपनी उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका आए थे, जहां इन्होंने और कमला की माता श्यामला ने विवाह कर लिया और इनकी दो संतानें कमला हैरिस और माया हैरिस हुई।

जब कमला जी केवल 7 वर्ष की थी तो इनके माता-पिता अलग हो गए थे। इनका पालन-पोषण इनकी माता ने ही किया। कमला हैरिस की माता की मृत्यु कैंसर के कारण हुई थी। कमला हैरिस की मां श्यामला जो एक कैंसर रिसर्चर थी, श्यामला और उनकी दोनों बेटियों (कमला हैरिस और माया हैरिस) को श्यामला एंड द गर्ल्स के नाम से जाना जाता है।

कमला अक्सर अपनी माता के साथ भारत यात्रा पर आया करती थी। उनके दादा भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और सरकारी अधिकारी भी रह चुके थे। इनकी माता मॉन्ट्रियल के मैकगिल यूनिवर्सिटी में शिक्षक थी।

कमला हैरिस ने कई बार अपनी मां का जिक्र किया। वह भारतीय संस्कृति का बहुत ही आदर करती हैं। कमला हैरिस ने अपनी आत्मकथा द ट्रुथ वी होल्ड(The Truths We Hold) में अपनी माता के बारे में लिखा कि उनकी माता जानती थी कि वह दो काली बेटियों की परवरिश कर रही है और इसीलिए उनकी माता ने उन्हें पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शिक्षा दी। उनकी माता ने उनको चीजों के बारे में शिकायत करना छोड़ कर जीवन में कुछ बड़ा करने की प्रेरणा दी।

कमला ने 2014 मे अटार्नी (Kamala Harris Husband) डगलस क्रेग एमहॉफ के साथ शादी की है। डगलस क्रेग एमहॉफ के पिछली शादी से दो संताने कमला को बहुत ही ज्यादा सराहते है और उन्हें प्रेम से मोमाला कहते हैं।

कमला हैरिस ने हावर्ड विश्वविद्यालय से पढ़ाई की और फिर कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री हासिल की। वर्ष 1982 में जब कमला हैरिस हावर्ड विश्वविद्यालय की छात्रा थी तब उन्होंने रंग के वजह से हो रहे भेदभाव के विरोध में उनके प्रदर्शन में भाग भी लिया था।

कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद कमला हैरिस ने वर्ष 1990 में सहायक जिला अटार्नि के रूप में ऑकलैंड में अलमेडा काउंटी अभियोजक के कार्यालय में काम करना शुरू किया।

इसके बाद उन्होंने कैलिफ़ोर्निया के अटॉर्नी जनरल के पद पर दो कार्यकाल प्राप्त किए थे। कमला हैरिस वर्ष 2003 में सैन फ्रांसिस्को की जिला अटार्नी चुनी जाने वाली पहली महिला थी। इसी प्रकार वर्ष 2010 में यह कैलिफ़ोर्निया की अटार्नी बनने वाली प्रथम महिला थी। वर्ष 2016 में कमला हैरिस कैलिफ़ोर्निया से जूनियर अमेरिकी सीनेटर के रूप में चुनी गई थी। कमला हैरिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति बनने की भी इच्छा जताई थी और इसके लिए उन्होंने दावेदारी भी की थी लेकिन बाद में उन्हें किसी कारणवश पीछे हटना पड़ा। इसके बाद वर्ष 2020 के अमेरिकी चुनाव में उपराष्ट्रपति के पद पर उम्मीदवार के रूप में आगे आई थी।

कमला ब्लैक लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन प्रेसिडेंट भी रही। इन्होंने एक वकील के तौर पर भी कार्य किया। इन्होंने शोषण और चोरी जैसे बहुत सारे सामाजिक मुद्दों पर केस लड़ा।

कमला हैरिस ने अपराध की समस्या से निपटने के लिए पुस्तक लिखी जो बहुत प्रसिद्ध हुई, जिसका नाम स्मार्ट ऑन क्राइम(Smart on Crime) है।

कमला हैरिस को 2008 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में बराक ओबामा का भी समर्थन करते हुए देखा गया। बराक ओबामा ने उन्हें देश की सबसे सुंदर अटॉर्नी जनरल कहा था जिसके लिए बाद में उन्हें माफी भी मांगी थी।

भारत में कमला हैरिस की जीत का जश्न Celebration of Kamala Harris’s victory in India.

अमेरिका में पहली महिला उपराष्ट्रपति बनने वाली कमला हैरिस पूरे विश्व के लिए ही एक प्रेरणा के रूप में उभरी हैं साथ ही उनका भारत से रिश्ता होने के कारण भारत में भी उनकी जीत का जश्न मनाया गया। (Kamala Harris Tamil connection) उनके गांव तमिलनाडु स्थित थुलासेंथिरापुरम और पैंगनाडु में जोर शोर से उनकी जीत का जश्न मनाया गया। उनकी जीत पर उनके गांव के लोगों ने रंगोली से उनकी तस्वीर बनाई। वह सड़क किनारे उनके पोस्टर लगाए गए। कमला हैरिस के रिश्तेदार उनके गांव में स्थित है जिनसे कमला आज भी जुड़ी हुई है उनके मामा गोपालन बाल चंद्रन को पूरा विश्वास था कि कमला को जीत हासिल होगी। उन्होंने अपनी भांजी कमला हैरिस को एक योद्धा बताया।

Kamala Harris net worth

फोर्ब्स के अनुसार लॉस एंजिल्स, वाशिंगटन डीसी, और सैन फ्रांसिस्को में कमला हैरिस के घर हैं, इसके अलावा उनकी तनख्व्वाह, पेंशन और दूसरे अन्य सोर्सेज से भी कमाई है। इन सम्पतियों के अनुसार कमला हैरिस $ 5.8 मिलियन के बड़े साम्राज्य की मालिक हैं।

जो बिडेन ने कमला हैरिस को बधाई दी| Joe Biden Congratulates Kamala Harris

कमला हैरिस ने अमेरिका की प्रथम महिला उपराष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर पूरे विश्व के लिए एक प्रेरणा बन गई है। बचपन से ही इतनी कठिनाइयों का सामना करने पर भी वह पीछे नहीं हटी और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ती रहे। उनकी तारीफ में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने ट्वीट किया की ‘यह बताते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि कमला हैरिस को मैंने अपना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है’। उन्होंने दूसरे ट्वीट में कमला हैरिस की सराहना करते हुए उन्हें एक बेहतरीन और बहादुर महिला बताया। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने आप को बहुत ही भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं कमला हैरिस को अपने सहयोगी के रूप में देखकर।

ये भी पढ़ें
जो बिडेन