मंगल ग्रह के रोचक तथ्य

Last updated on: April 17th, 2021

https://helphindime.in/mars-and-mars-distance-from-earth/
मंगल ग्रह के रोचक तथ्य | Interesting facts of Mars in Hindi

मंगल ग्रह (Mars)

हमारे सौर मंडल में मंगल ग्रह सूर्य से चौथे नंबर पर आता है, और यह सौर मंडल में सभी ग्रहों की अपेक्षा दूसरा सबसे छोटा ग्रह है। इसका अंग्रेजी नाम Mars है। इस ग्रह का नाम एक रोमन देवता के नाम पर रखा गया था। पृथ्वी से इस ग्रह का रंग लाल दिखाई पड़ता है, इसलिए इसे लाल ग्रह भी कहा जाता है। वैज्ञानिक दृष्टि से देखने पर मंगल ग्रह की मिट्टी में लौह खनिज के कारण जंग लगने की प्रक्रिया देखी जाती है। यही कारण है कि मंगल ग्रह का वातावरण एवं वहां की भूमि लाल रंग की दिखाई देती है।

मंगल ग्रह का वातावरण दुर्लभ है, तथा इसकी सतह पर आयरन ऑक्साइड प्रचुर मात्रा में मौजूद है। मंगल ग्रह को गैलीलियो ने अपने टेलिस्कोप द्वारा खोजा था। पृथ्वी की तुलना में मंगल ग्रह को सूर्य की परिक्रमा करने में 687 दिन का समय लगता है।

मंगल ग्रह पर सौर मंडल का सबसे ऊंचा पर्वत ओलम्पस मोन्स मौजूद है, जिसकी उंचाई करीब 22 किलोमीटर है। इसके अतिरिक्त यहां सौरमंडल की सबसे बड़ी घाटी कैन्यन वैलेस मैरीनेरिस भी स्थित है, जिसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर और चौड़ाई 4000 किलोमीटर तक है।



सौर मंडल के बारे में रोचक तथ्य

मंगल ग्रह के रोचक तथ्य | Interesting facts of Mars in Hindi

मंगल ग्रह से जुड़े कई ऐसे महत्वपूर्ण एवं रोचक तथ्य मौजूद हैं, जिसके बारे में जानकर आश्चर्य की सीमा नहीं रहती। यह अन्य ग्रहों से काफी अलग एवं अद्भुत है। निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से मंगल ग्रह के रोचक तथ्यों को जाना जा सकता है-

  1. मंगल ग्रह सूर्य से बहुत दूर स्थित है इसी कारण मंगल ग्रह का तापमान पृथ्वी की तुलना बहुत कम है।
  1. मंगल ग्रह का औसतन तापमान -60° C रहता है तथा ठंड के मौसम में यहां का तापमान -125C° हो जाता है।
  1. मंगल ग्रह की जानकारी इकट्ठा करने के लिए सबसे पहले नासा ने 1965 में मरीनर 4 अंतरिक्ष यान को मंगल ग्रह के लिए रवाना किया था।
  1. मंगल ग्रह पर एक दिन लगभग 24 घंटे 37 मिनट की होती है तथा 1 साल में 687 दिन होता है।
  1. यूनान के लोगों का मानना है कि मंगल ग्रह युद्ध के देवता है। यूनान में इसका विशेष महत्व है।
  1. मंगल ग्रह से दो चंद्रमा दिखाई देते हैं, जिसे मंगल का उपग्रह कहा जाता है। इन उपग्रहों के नाम है डीमोस और फोबोस
  1. पृथ्वी के समान ही मंगल ग्रह पर भी कई तरह के ऋतु होते हैं, लेकिन उनकी समय अवधी पृथ्वी की तुलना में दोगुना होता है।



चाँद के बारे में रोचक तथ्य

ज्योतिष शास्त्र में मंगल की भूमिका

मंगल ग्रह का ज्योतिष शास्त्र मे बहुत अलग महत्व है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल को वृश्चिक और मेष राशियों का मालिक, शक्ति तथा ऊर्जा का सूचक माना जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मंगल ग्रह के सही स्थिति में नहीं होने के कारण कुंडली में दोष उत्पन्न हो जाता है, जिसके कारण विवाह में देरी होती है।

ऐसा विश्वास है कि, मंगल दोष वाले मांगलिक वधु को मांगलिक वर से ही विवाह करना चाहिए। यदि ऐसा ना हुआ तो वर और वधू के जीवन में कई परेशानियां खड़ी हो जाएंगे और उनका वैवाहिक जीवन सुखमय नहीं गुजरेगा । इसलिए पंडित इसे दोष का निवारण करने की सलाह देते है।



नेप्च्यून ग्रह के बारे में रोचक तथ्य



Ques: पृथ्वी से मंगल की दूरी (Mars distance from Earth or Mars from Earth).
A: 64.011 million km

Ques: Mars को हिंदी में क्या बोलते है (Mars meaning in Hindi).
A: मंगल ग्रह

Ques: मंगल से सूर्य की दूरी (Mars distance from the sun)
A: 211.17 million km

Ques: मंगल को लाल ग्रह क्यों कहा जाता है (why Mars is called red planet or why Mars is red)
A: पृथ्वी से इस ग्रह का रंग लाल दिखाई पड़ता है, इसलिए इसे लाल ग्रह भी कहा जाता है। वैज्ञानिक दृष्टि से देखने पर मंगल ग्रह की मिट्टी में लौह खनिज के कारण जंग लगने की प्रक्रिया देखी जाती है। यही कारण है कि मंगल ग्रह का वातावरण एवं वहां की भूमि लाल रंग की दिखाई देती है।

Ques: क्या मंगल पृथ्वी से बड़ा है (Is Mars bigger than Earth or Mars size compared to Earth)
A: नहीं, मंगल पृथ्वी के आकार का लगभग आधा है।

Ques: मंगल ग्रह में दिन और साल कितने बड़े होते है (Mars revolution time)
A: Rotation Period: 1.03 days, Revolution Period: 1.88 years

Ques: मंगल बनाम पृथ्वी गुरुत्वाकर्षण (Mars vs Earth gravity or Mars gravity vs Earth gravity)
A: मंगल की सतह पर गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी की तुलना लगभग 62% कम है।

तो ऊपर दिए गए लेख में आपने जाना मंगल ग्रह के रोचक तथ्य | Interesting facts of Mars in Hindi, उम्मीद है आपको हमारा लेख पसंद आया होगा।

आपको हमारा लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं, अपने सुझाव या प्रश्न भी कमेंट सेक्शन में जा कर पूछ सकते हैं। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए helphindime को subscribe करना न भूले।



पृथ्वी के बारे में रोचक तथ्य

Author:

आयशा इरशाद, प्रयागराज