Ravi Kumar Dahiya Biography in Hindi

Ravi Kumar Dahiya Biography in Hindi
Biography of Ravi Kumar Dahiya in Hindi | रवि कुमार दहिया की जीवनी

Ravi Kumar Dahiya Biography in Hindi | रवि कुमार दहिया की जीवनी

Ravi Kumar Dahiya भारतीय फ्रीस्टाइल रेसलर हैं। उन्होंने हाल ही में “टोक्यो ओलंपिक 2020” में 57 किलो कैटेगरी में Silver Medal हासिल किया है जिसके बाद से ही हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा।

Ravi Kumar Dahiya ने सिर्फ ओलंपिक में ही नहीं बल्कि साल 2019 में आयोजित किए गए वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप (World Wrestling Championship) में Bronze Medal जीता था। तो आइए जानते हैं उनके जीवन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें:-

नामरवि कुमार दहिया
खेलफ्रीस्टाइल रेसलिंग
इवेंट57 किलोग्राम
पिता का नामराकेश दहिया
जन्मतिथि12 दिसंबर 1997
जन्म स्थानसोनीपत, हरियाणा
आयु (2021)23 वर्ष
कोच का नामसतपाल सिंह और वीरेंद्र कुमार
लंबाई5 फुट 7 इंच
धर्महिंदू
जातिजाट हरियाणवी
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
पसंदीदा रेसलरसुशील कुमार
Biography of Ravi Kumar Dahiya in Hindi | रवि कुमार दहिया की जीवनी

रवि कुमार दहिया का प्रारंभिक जीवन (Early Life of Ravi Kumar Dahiya)

Ravi Kumar Dahiya का जन्म 12 December 1997 को हुआ। उन्होंने उसी हरियाणा की भूमि में जन्म लिया जिसने भारत को कई पहलवान दिए। इन पहलवानों में योगेश्वर दत्त (Yogeshwar Dutt), बजरंग पुनिया (Bajrang Punia), फोगाट बहने आदि शामिल है।

रवि, हरियाणा के सोनीपत जिले के नाहरी गांव में रहते है। आपको बता दें, नाहरी गांव की कुल आबादी सिर्फ 15,000 है। लेकिन अब तक यह गांव देश को तीन ओलिम्पियन दे चुका है। जिनमें पहला नाम आता है महावीर का जो कि 1984 में आयोजित किए गए ओलंपिक खेलों में कुश्ती टीम में शामिल थे। वहीं अन्य खिलाड़ी अमित दहिया 2012 में आयोजित हुए London Olympics में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

मौजूदा समय में रवि की आयु 23 साल है। रवि कुमार दहिया के पिता का नाम राकेश दहिया है। उनके पिता एक कृषक हैं जो दूसरों के खेत को किराए पर लेकर उसमें खेती किया करते हैं। हालांकि परिवार की गरीबी कभी भी रवि कुमार दहिया के करियर का रोड़ा नहीं बनी। रवि कुमार दहिया बचपन से ही कुश्ती में रुचि रखते थे और उनकी इस रुचि को हमेशा उनके पिता ने अपना समर्थन दिया।

दरअसल, रवि के पिता स्वयं जवानी के दिनों में कुश्ती किया करते थे। इसके साथ ही उनके चाचा राजेश दहिया भी इसी क्षेत्र से संबंधित है। वर्तमान में उनके चाचा BSF राजस्थान में सहायक कमांडेंट के पद पर कार्य कर रहे हैं। रवि कुमार दहिया के पिता बताते हैं कि रवि जब सिर्फ 6 वर्ष के थे तभी उन्होंने अखाड़े में कुश्ती का अभ्यास करना शुरू कर दिया था। आगे जाकर वे दिल्ली स्थित छत्रसाल स्टेडियम में अपनी ट्रेनिंग के लिए चले गए।

रवि कुमार दहिया का करियर (Ravi Kumar Dahiya Career)

रवि कुमार दहिया के कुश्ती के प्रति रुझान को उनके कोच सतपाल सिंह ने पहले से ही भाप लिया था और जब रवि जब 10 साल के हुए तब उन्होंने नई दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में उनका प्रशिक्षण शुरू करवा दिया। यह स्टेडियम उनके गांव से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था। लेकिन इतनी दूरी पर होने के बावजूद रवि के पिता अपने गांव से दिल्ली तक रवि को दूध और फल देने आया करते थे जिससे उनके पुत्र को आवश्यक पोषक आहार मिल सके। इसके साथ ही रवि कुमार दहिया के छोटे भाई पंकज दहिया भी कुश्ती में रुचि रखते हैं तथा कुश्ती की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

वर्ष 2015 में जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रवि कुमार दहिया चर्चा में आए उन्होंने इस चैंपियनशिप में 55 किलोग्राम वर्ग के अंदर Silver Medal हासिल किया। लेकिन सीनियर लेवल पर पहुंचने से पहले ही साल 2017 में उन्हें चोट लग गई तथा इस चोट से उबरने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। इस चोट से ठीक होने में उन्हें 1 साल का समय लगा और जब वे इस चोट से ठीक हुए तब उन्होंने वापस वहीं से शुरुआत किया, जहां उन्होंने इसे छोड़ा था। आगे जाकर साल 2018 में विश्व under-23 के कुश्ती चैंपियनशिप में उन्होंने 57 KG वर्ग के अंदर रजत पदक जीता और यह जीत हासिल करने वाले वे अकेले भारतीय थे।

टोक्यो ओलंपिक 2020 में रवि कुमार दहिया (Ravi Kumar Dahiya at Tokyo Olympics 2020)

रवि कुमार दहिया ने विश्व चैंपियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए टोक्यो ओलंपिक में पदार्पण किया। टोक्यो ओलंपिक में रवि कुमार दहिया ने Silver Medal हासिल किया है। इस मैच के दौरान उन्होंने 57 किलोग्राम भार वर्ग में रुसी खिलाड़ी जावुर युवुगेव के साथ मुकाबला किया।

हालांकि, वे सिल्वर मेडल से ज्यादा खुश नजर नहीं आए क्योंकि उनका कहना है कि वह टोक्यो ओलंपिक में Gold Medal हासिल करना चाहते थे। लेकिन उन्हें अंत में सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

लेकिन रवि की इस उपलब्धि से पूरा देश काफी ज्यादा खुश है। हमें उम्मीद है कि रवि आगे जाकर अपना गोल्ड लाने का सपना जरूर पूरा करेंगे। आपको बता दें, Olympic Games Tokyo 2020 में Silver Medal जीतने पर उन्हें भारत सरकार द्वारा 50 लाख का इनाम मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें हरियाणा सरकार ने 4 करोड़ रुपए की राशि के साथ सम्मानित करने का फैसला लिया। रवि कुमार दहिया को BCCI से 50 लाख की राशि और वही इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा 4 लाख रुपए हासिल हुए।

रवि कुमार दहिया की उपलब्धियां (Achievements of Ravi Kumar Dahiya)

  1. रवि कुमार दहिया ने वर्ष 2015 में आयोजित Junior World Wrestling Championship में Silver Medal हासिल किया।
  2. उन्होंने 2017 के सीनियर नेशनल गेम्स के सेमीफाइनल में अपनी पहुंच सुनिश्चित की।
  3. रवि कुमार दहिया ने साल 2019 में आयोजित किए गए वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक(Bronze Medal) हासिल किया।
  4. उन्होंने 2018 में Under-23 Wrestling Championship में Silver Medal जीता।
  5. रवि ने हाल ही में आयोजित टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल हासिल किया।

रवि कुमार दहिया की विश्व रैंकिंग (Ravi Kumar Dahiya’s World Ranking)

वर्ल्ड चैंपियनशिप में रवि कुमार दहिया तीसरे स्थान पर थे। इसके अलावा वे Under-23 में द्वितीय स्थान पर और एशियन चैंपियनशिप में पहला स्थान प्राप्त कर चुके है।

तो ऊपर दिए गए लेख में आपने पढ़ा Ravi Kumar Dahiya Biography in Hindi (रवि कुमार दहिया की जीवनी), उम्मीद है आपको हमारा लेख पसंद आया होगा।

Loudspeakerसाइखोम मीराबाई चानू की जीवनी

Loudspeakerनीरज चोपड़ा की जीवनी

आपको हमारा लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं, अपने सुझाव या प्रश्न भी कमेंट सेक्शन में जा कर पूछ सकते हैं। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए HelpHindiMe को Subscribe करना न भूले।

Author:

Bharti
Bharti

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।