तेजस्वी यादव

Last updated on: November 18th, 2020

तेजस्वी यादव की जीवनी | Tejaswi Yadav Biography

तेजस्वी यादव का प्रारंभिक जीवन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे का नाम तेजस्वी प्रसाद यादव हैं। 31 वर्षीय (Tejashwi Yadav age) तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी हैं। तेजस्वी प्रसाद यादव का जन्म 9 नवंबर 1989 में हुआ था। तेजस्वी यादव राजनीति में आने से पहले अपने समय के क्रिकेटर भी रह चुके हैं। तेजस्वी प्रसाद यादव लालू प्रसाद यादव के 9 संतानों में से सबसे छोटे बेटे हैं। आईपीएल में वे दिल्ली डेयरडेविल्स (Tejashwi Yadav Delhi Daredevils) के लिए खेल चुके हैं, लेकिन वह ज्यादा समय तक इसका हिस्सा नहीं रह सके। लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी बिहार के पटना के निवासी हैं और वहां से ही वे राजनीति से जुड़े हैं।

तेजस्वी यादव की शैक्षिक योग्यता (Tejashwi Yadav Education/Qualification)

तेजस्वी यादव ने सिर्फ आठवीं क्लास तक पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली के आर के पुरम में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से की है। आठवीं कक्षा पास करने के बाद उन्होंने विद्यालय जाना छोड़ दिया। पढ़ाई में ज्यादा रूचि न होने के कारण उनका रुझान क्रिकेट की तरफ गया लेकिन क्रिकेट में भी वे अधिक दिनों तक न रह सके। इसके बाद वह सक्रिय राजनीति में आ गए ।

अंडर-19 में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav Cricket/IPL career)

तेजस्वी यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ भी अंडर-19 खेला है। 2008 से लेकर 2012 तक वे आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) टीम का हिस्सा थे (Tejashwi Yadav IPL/Cricket career) मगर उन्हें प्लेइंग XI में जगह नहीं मिल सकी।

तेजस्वी यादव का राजनीतिक करियर

तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के नक्शे कदम पर चल कर राजनीति के क्षेत्र को अपनाया और वे एक क्रिकेटर से सीधे उप मुख्यमंत्री बने। तेजस्वी के पिता लालू यादव ही नहीं बल्कि तेजस्वी की मां राबड़ी देवी भी बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी है। तेजस्वी यादव बिहार के उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं ।

2015 में तेजस्वी यादव ने राजनीति में कदम रखा, उन्होंने वैशाली के राघोपुर से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा। बीजेपी पार्टी के सतीश कुमार ने 2010 में तेजस्वी की मां राबड़ी देवी को हरा दिया था लेकिन वही तेजस्वी ने सतीश कुमार को बिहार विधानसभा चुनाव में 91236 मतों से हरा दिया।

बिहार विधानसभा चुनाव में विधायक बने तेजस्वी यादव

तेजस्वी जिस राजनीतिक दल से आते हैं उसका नाम राष्ट्रीय जनता दल(RJD) है। तेजस्वी यादव साल 2020 में 31 साल के हो गए हैं। तेजस्वी यादव ने इतने कम उम्र के होने के बावजूद राजनीति के क्षेत्र में अपनी एक अहम छाप छोड़ी है। 2020 के चुनाव के दौरान नीतीश कुमार जैसे काफी अनुभव रखने वाले चेहरे के सामने तेजस्वी खुद को इसके अनुकूल कैसे बना पाते हैं यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा।

तेजस्वी यादव का क्रिकेट करियर (Tejashwi Yadav cricket career)

तेजस्वी प्रसाद यादव राजनीति से पहले क्रिकेट में काफी दिलचस्पी बनाए रखते थे। बहुत कम लोग ही जानते हैं तेजस्वी यादव ने राजनीति के क्षेत्र से जुड़ने के पहले क्रिकेट में अपना करियर आजमाने की कोशिश की।

क्रिकेट से उनका बहुत गहरा रिश्ता रहा है। तेजस्वी प्रसाद यादव के पिता लालू प्रसाद यादव राजनीति के क्षेत्र से काफी लंबे समय से जुड़े हैं जिसके कारण तेजस्वी प्रसाद यादव को राजनीति में अपना करियर बनाने का मौका मिल गया। क्रिकेट के क्षेत्र में हालांकि वह बड़ी पारी खेलने से चूक गए लेकिन राजनीति के क्षेत्र में वह एक माहिर व मंझे हुए राजनेता के रूप में नज़र आ रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने अपने क्रिकेट से जुड़े कैरियर में 7 घरेलू मैच खेला और इस दौरान उन्होंने इस मैच में उन्होंने 37 रन बनाया। झारखंड टीम की तरफ से ही तेजस्वी यादव ने अपने जीवन में पहला फर्स्ट क्लास मैच खेला।

तेजस्वी यादव के विवाह प्रस्ताव

26 साल की उम्र में 2015 में ही तेजस्वी यादव Deputy CM बन चुके थे। सोशल मीडिया और दफ्तर में शादी के लिए तेजस्वी यादव को कई प्रस्ताव आने लगे।

जब भी लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव से शादी की बात की जाती है वह उसे गोल गोल घुमा कर टाल देते हैं। 2018 में तेजस्वी यादव ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि चिराग पासवान और निशांत कुमार की शादी के बाद ही वह अपनी शादी करना पसंद करेंगे। वही एक ओर तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी ने बताया कि उन्हें एक ऐसी बहू चाहिए जो संस्कारी और पारंपरिक हो ताकि उनके परिवार में घुल मिल सके।

तेजस्वी यादव की लाइफ स्टाइल

बिहार के उप मुख्यमंत्री के पद पर बैठे सुशील कुमार मोदी को तेजस्वी यादव का बंगला दिया गया है। इस दौरान बिहार के सभी मंत्री विधायक जब उस बंगले में पहुंचे तब वे बंगले में अलग-अलग तरह के व्यवस्थाओं को देखकर चौक गए। उनके इस आलीशान बंगले को देखकर उपमुख्यमंत्री ने यह भी कह दिया कि उन्होंने अपने जीवन के 27 सालों के राजनीति में इतना आलीशान बंगला आज तक नहीं देखा है, तेजस्वी यादव का बंगला देखने में काफी आकर्षित और सभी नई व्यवस्था से पूरी तरह से भरपूर है।

तेजस्वी यादव ने जब अपने बंगले को छोड़ा तब से इसे दर्शनीय स्थल के रूप में देखा जा रहा है। रात में जब इस बंगले को देखा गया तो इसकी सजावट देखने लायक थी क्योंकि बंगले का हर एक कोना काफी आकर्षित दिख रहा था।

सुशील कुमार मोदी ने यह भी कह दिया कि यह होटल किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। यह कोई भी चीज आम नहीं है क्योंकि यहां की सारी चीजों को काफी अच्छी तरह से डेकोरेट की गई है। बता दें कि तेजस्वी यादव के इस बंगले पर अब तक करोड़ों रुपए खर्च किए जा चुके हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि तेजस्वी यादव की लाइफ स्टाइल कितनी शानदार है और वे कैसा जीवन जीना पसंद करते हैं।

तेजस्वी यादव की रैली

बिहार के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव महागठबंधन का चेहरा बन चुके हैं। RJD के नेता और तेजस्वी यादव ने बिहार विधान सभा चुनाव 2020 में कई रिकॉर्ड बनाये हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार को लेकर लगातार अपने पक्ष में वोट लेने के लिए ताबड़तोड़ चुनाव सभाएं की। वह अकेले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नितीश कुमार की होने वाली चुनाव सभा का जवाब देने के लिए सभाएं कर रहे हैं। समय की कमी को पूरा करने के लिए वह दौड़ कर अपने हेलीकाप्टर में बैठते है। उनका यह अंदाज़ लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

तेजस्वी यादव ने एक ही दिन में 17 जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने 17 जनसभा को संबोधन करने का काम हेलीकॉप्टर की मदद से पूरा किया। इसके अलावा उन्हें दो रोड शो में भी देखा गया है। कुल मिलाकर उन्होंने 19 रैलियां एक दिन में निकाली थी।

इस मामले में तेजस्वी यादव ने अपने पिता को भी पीछे छोड़ दिया है। तेजस्वी के पिता लालू प्रसाद यादव का रिकॉर्ड था कि उन्होंने 1 दिन में अधिक से अधिक 16 जनसभाओं को संबोधित कर अपनी भूमिका निभाई । तेजस्वी यादव ने अपने पिता के बनाए इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। तेजस्विनी 19 रैलियों को एक साथ निकाला। रैलियों के दौरान जनसभा में काफी भीड़ उमड़ी थी।

तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर चिराग पासवान ने किया ट्वीट (Tejashwi Yadav Twitter)

चिराग पासवान ने ट्वीट के जरिए तेजस्वी यादव को उनके बर्थडे पर हार्दिक बधाई दी है। चिराग पासवान ने ट्वीट में उन्हें दीर्घायु होने के साथ-साथ सफल होने की भी कामना की है।चिराग ने यह भी लिखा है कि ईश्वर से प्रार्थना करते हुए तेजस्वी अपने जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को छुए और ईश्वर के आशीर्वाद से उनका दिन शुभ हो। इस पर तेजस्वी यादव ने शुक्रिया भाई कहते हुए अपनी उपस्थिति दिखाई है। तेजस्वी यादव को कई राजनीतिक हस्तियों ने भी शुभकामनाएं और बधाई दी।

चल संपत्ति के मालिक तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav assets)

तेजस्वी यादव पढ़ाई के मामले में भले ही काफी पीछे हैं लेकिन वे काफी अधिक चल संपत्ति के मालिक भी है। तेजस्वी के पास करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपए की चल राशि है। इसके साथ ही करीब 17 लाख रुपए की अचल संपत्ति भी उनके पास मौजूद है। तेजस्वी यादव ने भले ही पढ़ाई कम की हो लेकिन जिस तरह से बड़े नेताओं की तरह भाषण देते हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस में फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हैं कि कोई उनकी इस बात पर विश्वास नहीं करेगा कि उन्होंने सिर्फ आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई की है।

तेजस्वी यादव ने 2014-15 के दौरान अपनी सालाना आयकर रिटर्न में अपनी कुल इनकम 5,08,019 बताई है। उनके पास करीब 18 लाख रुपए का फिक्स डिपॉजिट भी है और करीब साढ़े 5 लाख रुपए के शेयर भी खरीद रखे हैं।