विलियम शेक्सपियर

विलियम शेक्सपियर की जीवनी | Biography of William Shakespeare

विलियम शेक्सपियर 16 वीं शताब्दी के मशहूर अंग्रेजी कवि और नाटककार हैं आप जाने-माने प्रेम को प्रकट करने वाले नाटक और कविता लिखने वाले प्रसिद्ध लेखकों में से एक थे।आपने कई लोकप्रिय अंग्रेजी कविता और नाटक लिखे। विलियम शेक्सपियर के नाटकों का विश्व की लगभग सभी भाषाओं में अनुवाद देखने को मिल जायेगा। William Shakespeare को ‘The Bard of Avon‘ के नाम से भी जाना जाता है।

विलियम शेक्सपियर का प्रारंभिक जीवन

इंग्लैंड के पुराने चर्च में दर्ज रिकॉर्ड के मुताबिक यह माना जाता है कि विलियम शेक्सपियर का जन्म 23 अप्रैल 1564 में स्ट्रैटफोर्ड आन एवन में हुआ था। पिता का नाम जॉन शेक्सपीयर(John Shakespeare) व माता का नाम मेरी अर्डेन(Mary Arden) था। विलियम शेक्सपियर अपने भाई और बहनों में तीसरे नंबर पर थे। विलियम शेक्सपियर के भाई बहनों के नाम इस प्रकार हैं :

  1. Joan Shakespeare
  2. Margaret Shakespeare
  3. William Shakespeare
  4. Gillbert Shakespeare
  5. Annie Shakespeare
  6. Richard Shakespeare
  7. Edmund Shakespeare

विलियम शेक्सपियर की प्रारंभिक शिक्षा

हालांकि, उनके जन्म और शिक्षा का कोई पुराना और पुख्ता रिपोर्ट अथवा सबूत उपलब्ध नहीं है। इनके पिता जॉन शेक्सपियर चमड़े के व्यापारी थे और इनकी माता मेरी ओर्डेन एक स्थानीय उत्तराधिकारी थी। विलियम शेक्सपियर की स्थानीय शिक्षा Free Grammar School में हुई थी। पिता को बिजनेस में नुकसान हुआ और दिन प्रतिदिन उनके पिता की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उन्हें स्कूल छोड़कर छोटे-मोटे काम में पिता का हाथ बटाना पड़ा।

विलियम शेक्सपियर का वैवाहिक जीवन

पुराने रीति रिवाज के साथ, William Shakespeare का विवाह महज 18 वर्ष की उम्र में 26 साल की Anne Hathaway के साथ 1882 में हो गयी। विवाह के पश्चात इनके तीन संतान हुए।

विलियम शेक्सपियर का प्रारंभिक कार्य

शुरुआती दिनों में शेक्सपियर एक नाट्यशाला में एक छोटी सी नौकरी पर काम किया करते थे लेकिन कुछ समय के बाद ही वे Lord Chamberlain की कंपनी के सदस्य बन गए और लंदन के प्रसिद्ध रंगशाला में अभिनय में पाठ लेने लगे।

11 साल बाद 1596 में शेक्सपियर वापस स्ट्रैटफोर्ड आन एवन लौटे उनके वापस आने के बाद उन्होंने अपने परिवार के आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बना दिया तथा 1597 में उन्होंने नव निर्माण एवं विस्तार का काम शुरू कर दिया।

विलियम शेक्सपियर की प्रमुख रचनाएं एवं प्रमुख उपलब्धियां

विलियम शेक्सपियर की रंगमंच की दुनिया में अलग पहचान है। आज के दौर में भी विलियम शेक्सपियर को इंग्लैंड के राष्ट्रकवि के रूप में जाना जाता है। इन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में 154 लघु काव्य, 38 नाटक और 2 कथाएं तथा कई कविताएं लिखीं। शेक्सपियर की प्रमुख नाटकों में Hamlet, Macbeth, Julius Caesar, Titus Andronicus, King Lear, Othello, Romeo and Juliet आदि प्रमुख है।


विलियम शेक्सपियर ने लगभग 2000 से 3000 नए अंग्रेजी शब्द की उत्पत्ति की। आज भी लोगों का मानना है कि विलियम शेक्सपियर साहित्य की दुनिया में ऐसे थे मानो समुंद्र के पानी में एक सुनहरी मछली।

विलियम शेक्सपियर के नाटक की शुरुआत

1594 के बाद उनके सभी नाटक Lord Chamberlain के द्वारा प्रदर्शित किए गाए। यह ग्रुप कुछ ही समय में सर्वश्रेष्ठ स्थिति में पहुंच गया और आखिरकार विलियम शेक्सपियर ने 1599 में अपना खुद का थिएटर खरीद लिया, जिसका नाम उन्होंने Globe रखा।

इसके बाद उनकी शख्सियत नाटककार के रूप में तेजी से बढ़ने लगी कंपनी की सफलता के कारण विलियम शेक्सपियर की आर्थिक स्थिति भी बहुत बेहतर हो गई।

थिएटर एवं कविता रचना के क्षेत्र में विलियम शेक्सपियर की भूमिका

17वी शताब्दी के शुरू में विलियम शेक्सपियर की करियर में तेजी से बढ़ोतरी हुई, उन्होंने उस समय 37 नाटक लिखें जिनमें से 15 नाटक को प्रकाशित किया गया। उन्होंने इसके द्वारा काफी ज्यादा पैसा कमाया और उसके बाद उन्होंने स्ट्रैटफोर्ड में एक विशालकाय हवेली खरीदी जिसका नाम उनहोंने New House रखा। विलियम शेक्सपियर के साहित्य पूर्ण रूप से नाट्य कला के लिए ही समर्पित थे।

विलियम शेक्सपियर ने नाटक लिखने के साथ-साथ कविता लिखना भी प्रारम्भ कर दिया था। उन्होंने उस समय Venus and Adonis (वीनस एंड अडॉनिस) और The Rape of Lucrece (दी रेप ऑफ लूक्रस) नामक दो कविताएं लिखी। दोनों ही कविता उस समय काफी लोकप्रिय हुइ और अक्सर प्रकाशित होने लगी।

विलियम शेक्सपीयर की मृत्यु

महान कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर ने 23 अप्रैल 1616 में दुनिया को अलविदा कहा। विलियम शेक्सपियर ने अपनी रचनाओं के माध्यम से अंग्रेजी साहित्य में जो स्थान बनाया है, उसके आधार पर वे सदैव अमर रहेंगे एवं उनका स्थान अन्य सभी नाटककारों में सर्वश्रेष्ठ रहेगा।