रूबीना दिलैक की जीवनी

Last updated on: February 22nd, 2021

http://helphindime.in/biography-of-rubina-dilaik-jivani-jivan-parichay-family-husband-information-in-hindi/
रूबीना दिलैक की जीवनी | Biography of Rubina Dilaik | Jivani | Jivan Parichay | Family | Husband | Information in Hindi

रूबीना दिलैक की जीवनी | Biography of Rubina Dilaik in Hindi

हिंदी टीवी सीरियल की जानी-मानी अभिनेत्री रूबीना दिलैक ने बहुत से टीवी सीरियल में अभिनय किया है। 2008 में इन्होंने अपने करियर की शुरुआत की और वह बिग बॉस -14 की विनर भी रही हैं। आइए जानते हैं इनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें-

पूरा नामरुबीना दिलैक
उपनाम रूबी
व्यवसायअभिनेत्री
जन्म तिथि26 अगस्त, 1987
राशिकन्या
जन्म स्थानशिमला, हिमाचल प्रदेश
स्कूलसेंट बेड कॉलेज और शिमला पब्लिक स्कूल, शिमला
राष्ट्रीयताभारतीय
कद1.55 m
वजन46 किलोग्राम
पिता का नामगोपाल दिलैक
माता का नामशकुंतला दिलैक
बहनेंरोहिणी और नैना
विवाहअभिनव शुक्ला
पहला सीरियलछोटी बहु (2008)
रूबीना दिलैक की जीवनी | Biography of Rubina Dilaik | Jivani | Jivan Parichay | Family | Husband | Information in Hindi

प्रारंभिक जीवन व परिवार

रुबीना दिलैक का जन्म 26 अगस्त 1987 में शिमला, हिमाचल प्रदेश में हुआ था। रूबीना के पिता का नाम गोपाल दिलैक और माता का नाम शकुंतला दिलैक है। उनके पिता पेशे से एक लेखक हैं। उनकी दो छोटी बहनें भी है जिनका नाम और रोहिणी और नैना है।

रुबीना ने अपनी स्कूली शिक्षा शिमला पब्लिक स्कूल और सेंट बेड्स कॉलेज (St. Bede’s College) से प्राप्त की।

रूबीना के पिता उनको इंजीनियर बनाना चाहते थे और परंतु रुबीना फिजिक्स की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त नहीं कर पाई थी। रुबीना को बचपन से ही गाने और नृत्य करने का शौक था और वह हमेशा से एक सफ़ल अभिनेत्री बनना चाहती थी।

2006 में रुबीना ने मिस शिमला का टाइटल अपने नाम किया था। और 2008 में इनकी करियर की शुरुआत ज़ी टीवी के एक सीरियल से हुई है।

अनुष्का शर्मा की जीवनी

रुबीना के करियर की शुरुआत

रुबीना की टीवी सीरियल की शुरुआत 2008 में ज़ी टीवी के सीरियल छोटी बहू से हुई थी जिसमें उन्होंने राधिका का किरदार निभाया था और उनके किरदार को बहुत ही पसंद किया गया था।

यह सीरियल 2008 से 2010 तक ज़ी टीवी पर प्रसारित किया गया था। इसमे रूबीना और इनके साथ अविनाश सचदेव ने प्रमुख भूमिका निभाई थी।

इसके बाद यह नचले वे विद सरोज खान डांस रियलिटी शो का भी हिस्सा बनी थी।

इसके बाद उन्होंने 2012 में सोनी टीवी पर प्रसारित हुए सास बिना ससुराल में सिमरन का अभिनय किया था। इसके बाद 2013 में जी टीवी पर आए पुनर्विवाह एक नई उम्मीद में इन्होंने दोबारा मुख्य किरदार निभाया जिसका नाम दिव्या जाखोटिया था।

इस सीरियल के बाद रुबीना ने लाइफ ओके पर देवों के देव महादेव में सीता का अभिनय निभाया था। इसके बाद सब टीवी पर आया जिनी और जूजू नामक हास्य शो में रुबीना ने जिनी का रोल अदा किया।

इसके बाद रुबीना ने टीवी से कुछ समय का ब्रेक लिया और 2016 में कलर्स टीवी पर शक्ति अस्तित्व के एहसास की नामक सीरियल में दिखाई दीं।

इस सीरियल में उन्होंने सौम्य सिंह नाम की किन्नर का अभिनय निभाया था जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया। इस सीरियल में उनके साथ मुख्य भूमिका में विवियन डिसेना थे।

इस सीरियल के बाद रुबीना को बहुत से अवार्ड मिले। इसके साथ ही रुबीना ने बॉक्स क्रिकेट लीग का भी हिस्सा बनी।

नेहा कक्कड़ की जीवनी

रुबीना दिलैक का विवाह

सबसे पहले रुबीना दिलैक का नाम छोटी बहू मे उनके साथ अभिनय करने वाले अविनाश सचदेवा के साथ से जोड़ा गया था। लेकिन कुछ सालों बाद दिया दोनों अलग हो गए थे इसके बाद रुबीना ने टीवी सीरियल के ही जाने-माने अभिनव शुक्ला को डेट किया और उसके बाद इन दोनों ने जून 2018 में विवाह कर लिया।

अनन्या पांडे की जीवनी

रुबीना को मिले अवार्ड्स

2010 में उन्हें सीरियल छोटी बहू के लिए ज़ी रिश्ते अवॉर्ड्स फॉर फेवरेट बेटी का अवार्ड दिया गया था।

2011 में छोटी बहू के लिए ज़ी रिश्ते अवॉर्ड्स फॉर फेवरेट जोड़ी का अवार्ड दिया गया था।

2015 में उन्हें दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवॉर्ड फॉर आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन इन टेलिविजन इंडस्ट्री से नवाजा गया था।

2016 में रुबीना को ‘शक्ति- अस्तित्व के एहसास की’ के लिए इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स फॉर बेस्ट एक्ट्रेस ड्रामा (ज्यूरी) का अवार्ड दिया गया था।

2017 में सीरियल ‘शक्ति- अस्तित्व के एहसास की’ लिए गोल्डन पेटल अवार्ड फॉर बेस्ट पर्सनैलिटी फीमेल का अवार्ड दिया गया था।

2017 में ही गोल्ड अवॉर्ड्स फॉर मोस्ट फिट एक्ट्रेस का अवार्ड भी दिया गया था।

मनोज बाजपेयी की जीवनी

इसके साथ ही रुबीना को कुछ और भी पदों में रखा गया जैसे- साल 2016 में लंदन की Eastern Eye नाम द्वारा जारी किए गए 50 सबसे सेक्सी एशियाई महिलाओं में रुबीना 11वें नंबर पर थी। साल 2017 में भी Eastern Eye की 50 सबसे सेक्सी एशियाई महिलाओं में रुबीना दसवें नंबर पर थी।

रुबीना दिलैक की पसंदीदा चीजें

अगर रुबीना दिलाइक की पसंदीदा चीजें देखे तो उन्हें खाने में सबसे ज्यादा दाल चावल, पराठे, मोमोज आदि पसंद है। मीठे में इनको रेड वेलवेट केक खाना पसंद है।

रुबीना के फेवरेट बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और हॉलीवुड एक्टर निक बेटमैन है। अभिनेत्रियों की बात करें तो रुबीना को प्रियंका चोपड़ा और माधुरी दीक्षित बहुत पसंद है। एक्टिंग करने के साथ-साथ रुबीना को घूमना पसंद है उनकी पसंदीदा जगह में इटली और फ्रांस है।

हाल ही में उन्होंने कलर्स टीवी पर प्रसारित बिग बॉस शो के बिग बॉस -14 संस्करण को जीता है। हम आशा करते हैं कि रुबीना अपने जीवन में बहुत सफलता और खुशियाँ प्राप्त करें।

रसिका दुग्गल की जीवनी

Author:

आयशा जाफ़री, प्रयागराज