Essay on NCC Day in Hindi

Essay on NCC Day in Hindi
Essay on NCC Day in Hindi एनसीसी दिवस पर निबंध

Essay on NCC Day in Hindi | एनसीसी दिवस पर निबंध

हेलो दोस्तो आज हम आप सब लिए बहुत सरल व शुद्ध भाषा में एक निबंध लाये है। हमे उम्मीद है कि आपको ये निबंध बेहद पसंद आएगा और बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। हम आपको बताएंगे कि कब से और क्यों NCC दिवस मनाया जाने लगा, हम आपको एनसीसी दिवस के महत्व और इससे सम्बंधित कुछ रोचक तथ्य के बारे में बताएंगे।

एनसीसी क्या है

एनसीसी क्या है? यह समझने के लिए हमें इसके नाम पर गौर करने की आवश्यकता है। एनसीसी यानि कि (नेशनल कैडेट्स कॉर्प्स- The National Cadet Corps (NCC)) नामक युवा सैन्य संगठन है। इस इस संगठन की स्थापना 15 July 1948 को की गई। यह भारतीय सैना का एक अभिन्न अंग है। इस संगठन के माध्यम से युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण और देश के प्रति देशभक्ति, जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जाता है।

एनसीसी का इतिहास

देश में बढ़ते मतभेद, संघर्ष, असंतोष, अशान्ति आदि को देखते हुए कुछ संगठनो ने इस तरह के संगठन की जरूरत को समझते हुए इसका गठन किया। भारत देश में NCC की स्थापना 15 July 1948 में सैन्य आपूर्ति के लिए कि गई।

तभी से इस दिन को महत्वपूर्ण एनसीसी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा, इस दिन आजादी की लड़ाई में शहीद हुए महत्वपूर्ण शहीदों को याद किया जाता है, अपने देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर देने वाले देशभक्तो में भगतसिंह, चन्द्र शेखर आज़ाद, सुखदेव,राजगुरु, जनरल मोहन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किये जाते है।

नेशनल कैडेट कॉर्प्स राष्ट्रीय कैडेट कोर के रुप में, यह विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में प्रशिक्षण स्तर के लिये खोला गया। पंडित हेमवती कुंजरू की अध्यक्षता वाली समिति ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण देने की सिफारिश की और इसके बाद एनसीसी नामक सैन्य संगठन अस्तित्व में आया। पंडित जवाहर लाल नेहरू के कहने पर एनसीसी को पाठ्यक्रम के रूप में विभाग में एक सामुदायिक विकास, सामाजिक विकास जैसे अध्याय शामिल करने के लिये बढ़ावा मिला।

1965 & 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध में, NCC ने हथियार, गोला-बारुद और सिविल डिफेंस अधिकारियों के साथ मिलकर कार्य किया। एनसीसी दिवस को क्यों मनाया जाता है यह जानने से पहले एनसीसी के गठन का स्वरूप यह जानना भी बहुत जरूरी है।

एनसीसी दिवस

NCC दिवस हर साल नवंबर महीने के चौथे रविवार को मनाया जाता है, इस दिन कैडर अनेकों जुलूस, परेड, रंगारंग कार्यक्रम में भाग लेते हैं, देश की रक्षा के वचन को दोहराते है। रक्तदान करते है और अनेक सामाजिक विकास कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं।

एनसीसी दिवस को मनाने के कारण

आजकल दुनिया भर के देशो में अपनी अपनी सैन्य शक्ति की मजबूती को लेकर होड़ मची हुई है और इस दिवस को इस तरह की बातों को ध्यान में रखते हुए इस दिन का बड़े ही उत्साह से आयोजन किया जाता हैं। इसको मनाने के कई महत्वपूर्ण कारण हैं।

देशभक्ति को बढ़ावा देना

इस दिन देश की आन-बान और शान में अपनी जान न्योछावर करने वाले, देश पर मर मिटने वाले शहीदों को याद किया जाता है, एनसीसी का हर कैडर देश के अमर सपूतों को याद करते हुवे व उनसे प्रेरणा लेकर देश की सेवा करने की शपथ लेता है अतः हम कह सकते हैं की एनसीसी देश नौजवानों के अंदर देशभक्ति का संचार और देशभक्ति को बढ़ावा देने वाला संगठन है।

अनुशासन एवं एकता संदेश देना

इस दिन जनता और सभी देशवासियों, नवजवानों को अनुशासन से सम्बंधित जानकारी दी जाती है और उनसे एकता के साथ रहने का आग्रह किया जाता है। ताकि अपना देश कमजोर न पड़े और आने वाली सभी तरह की समस्या से मिलजुलकर बाहर आये व एक दूसरे के सुख दुःख में साथ देने का आह्वान करता है।

भाषण, विचार प्रकट करने का जरिया

NCC दिवस के दिन आम जनता को अपने भाषण के द्वारा बताया जाता है कि कैसे हमारे अमर सपूतों ने देश के लिए अपना सर्वोच्च समर्पति कर दिया, इस तरह से न सिर्फ नयी पीड़ी को अपने अतीत के बारे में जानने का मौका मिलता है बल्कि उनमे देश के लिए कुछ कर गुजरने की भावना भी पनपती है।

प्रेरणा स्रोत

इस दिवस को को मनाये जाने का कारण लोगो को प्रेरित करना भी है। देश के प्रति अपनी जान कुर्बान कर देने वाले शहीदो को प्रेरणा का स्रोत बना कर जनता ,देशवासियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है, उनके मन में भी देश के लिये कुछ कर दिखाने का जज्बा जागृत कर दिया जाता है जिससे सब सैन्य सेवा देने के लिए अपना योगदान दे।

सैन्य शक्ति की प्रस्तुति

इस दिन राष्ट्रीय स्तर पर सैन्य बल की महत्वता, उनकी मजबूती का प्रदर्शन किया जाता है।

परेड जुलूस

इस दिन को ज्यादा अधिक महत्वपूर्ण बनाने के उद्देश्य से झाकिया, परेड़ जुलूस निकाला जाता है और इस दिन NCC कैडेट पूर्ण वर्दी पहन कर गर्व के साथ देश सेवा का वचन दोहराते हैं।

NCC का उद्देश्य नौजवानों को सैन्य प्रशिक्षण देना और सैन्य स्तर पर ऐसा संगठन बनाना जो कि मुसीबत के समय देश कि सुरक्षा कर सके, सैन्य सेवा दे सके।

एनसीसी दिवस की महत्वपूर्ण बात यह है कि इस दिन देश भर में अपने देश के लिए कुछ कर दिखाने का जज्बा आता है देश के हर नागरिक में यह आत्मबोध आता है कि आजादी हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है जिसकी रक्षा-सुरक्षा करना हमारा खुद का कर्तव्य है।

हम सभी को भी एनसीसी में शामिल होकर प्रशिक्षण लेना चाहिए और एनसीसी दिवस को ही नही बल्कि अन्य बाकि दिन भी देश के लिए मन में एक मजबूत सैन्य और एकता को बढ़ाने पर गौर करना चाहिए।

निष्कर्ष

उपुयक्त बिंदुओं के आधार पर हमने जाना कि NCC जो कि एक सैन्य संगठन है। NCC दिवस नवम्बर माह के चौथे रविवार को मनाया जाता है।

इस लेख में हमने एनसीसी दिवस पर निबंध (Essay on NCC Day in Hindi) के बारे में पढ़ा। उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा।

Loudspeakerयुद्ध और शांति पर निबंध

Loudspeakerभारतीय सेना पर निबंध

आपको हमारा लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं, अपने सुझाव या प्रश्न भी कमेंट सेक्शन में जा कर पूछ सकते हैं। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए HelpHindiMe को Subscribe करना न भूले।