Benefits of green tea

Last updated on: October 26th, 2020

Food photo created by Racool_studio – www.freepik.com

Green Tea के फायदे | Green Tea ke fayde

भारत के ज्यादातर लोग अपने दिन के सफर को चाय अथवा कॉफ़ी से शुरू करते हैं। चाय या कॉफ़ी को थकान दूर करने का एक बेहतर जरिया बताया गया है। ज्यादातर लोग चाय और कॉफ़ी इसलिए भी पीना पसंद करते है क्यों कि यह घर में फटाफट तैयार हो जाती है लेकिन कुछ लोगों को इसकी आदत लग जाती है जिसकी वजह से भी वे इसे थोड़ी थोड़ी देर में पीते हैं।

लेकिन क्या आपको पता है की चाय और कॉफ़ी शरीर की पाचन शक्ति को नुक्सान पहुँचता है और उसको कमज़ोर करता है। ज़्यादा चाय कॉफ़ी के सेवन से पेट में बदहजमी, गैस और पेट से जुड़ी दूसरी समस्याएं शुरू होने लगती हैं।

चाय और कॉफ़ी से होने वाले इन नुक्सान की वजह से कुछ लोग ग्रीन टी का सेवन करते हैं। ग्रीन टी को पीने से आपको फायदा होता है, जबकि ज्यादा चाय-कॉफ़ी से हमारे शरीर को नुक्सान होता है।


Green Tea के फायदे (Benefits of green tea)


Green Tea हमारे शरीर के लिए बहुत ही उपयोगी है (green tea ke fayde). नीचे कुछ
Green Tea के मुख्य फायदे बताये गए हैं:

  1. ग्रीन टी हमारे शरीर के एक्स्ट्रा फैट को कम करती है और वजन घटाने में सहायता करती है।

  2. ग्रीन टी हाई ब्लड प्रैशर या हाइ बीपी के खतरे को कम करने में सहायक होती है।

  3. ग्रीन टी हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है, और शरीर में ऊर्जा और स्फूर्ति का संचालन करती है।

  4. ग्रीन टी दिमाग को दुरुस्त रखती है व याददाश्त भी बढ़ाती है।

  5. मुंह से आने वाली दुर्गन्ध को दूर करने एवं दाँत की परेशानी को दूर करने के लिए ग्रीन टी को बिना शहद या शक्कर के प्रयोग करें।

  6. ग्रीन टी , शुगर या डाईबीटीज़ को नियंत्रित रखने में कारगर है।

  7. ग्रीन टी का सेवन करने से कैंसर से बचा जा सकता है।

  8. ग्रीन टी गले के इन्फ़ैकशन और बैक्टीरिया से शरीर को बचता है।

  9. बालों के गिरने की दर को कम करने में ग्रीन टी लाभदायक है।

  10. ग्रीन टी हड्डियों के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी गयी है।

Read Also:
घर में ग्रीन टी कैसे बनाएं
ग्रीन टी के साइड इफेक्ट्स