History of Lakshadweep in Hindi

Last updated on: September 19th, 2021

History of Lakshadweep in Hindi
Pic: A Beautiful Beach, Lakshadweep
History of Lakshadweep & Interesting Facts in Hindi | लक्षद्वीप का इतिहास और रोचक तथ्य

History of Lakshadweep & Interesting Facts in Hindi | लक्षद्वीप का इतिहास और रोचक तथ्य

लक्षद्वीप दक्षिण पश्चिम में हिंद महासागर में स्थित भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है। यहां पर 36 द्वीप समूह है जहां आपको सुंदर मनोहरी समुद्र तट, हरे भरे प्राकृतिक नजारे देखने को मिलेंगे।

ऐसे में लक्षद्वीप के बारे में जानना जरूरी हो जाता है इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको लक्षद्वीप के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं लक्षद्वीप के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में:-

नामलक्षद्वीप
राजधानीकवरत्ती
सबसे बड़ा शहरअन्दरोत
जिले1
भाषाएंमलयालम, अंग्रेजी, जेसेरी, दवेही
जनसंख्या64,473 (2011)
क्षेत्रफल32.62 वर्ग किलोमीटर
स्थापना1 नवंबर 1956
साक्षरता दर91.85%
राजकीय पक्षीसूटी टर्न
राजकीय पेड़रोटी फल
राजकीय पशुबटरफ्लाईफिश
History of Lakshadweep & Interesting Facts in Hindi | लक्षद्वीप का इतिहास और रोचक तथ्य

लक्षद्वीप का इतिहास (History of Lakshadweep)

लक्षद्वीप को पहले “लकदिव” के नाम से जाना जाता था। बताया जाता है इसकी उत्पत्ति ज्वालामुखी के लावा की वजह से हुई। 16वी सदी में इस प्रदेश में चिराक्कल के राजा का शासन हुआ। आगे जाकर यहां पर टीपू सुल्तान ने भी शासन किया। लेकिन 1799 में इस क्षेत्र ब्रिटिश इंडिया कंपनी का आधिपत्य स्थापित हुआ। 1854 तक पूरा का पूरा लक्षद्वीप ईस्ट इंडिया कंपनी के कब्जे में आ गया।

जब भारत को अंग्रेजों के शासन से आजादी मिली तो लक्षद्वीप भी आजाद गणराज्य का हिस्सा हो गया। जब भारतीय राज्य का पुनर्गठन हुआ था तभी लक्षद्वीप को मद्रास से अलग करके केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था इस तरह इसकी स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी। केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिलने के साथ ही लक्षद्वीप का नाम भी बदला गया पहले इसे मिनिकॉय, लैकाडिव तथा अमिंडी द्वीप के नाम से जाना जाता था। इसका नाम बदलकर बाद में लक्षद्वीप रखा गया।

लक्षद्वीप की भौगोलिक स्थिति (Geographical Location of Lakshadweep)

लक्षद्वीप का कुल क्षेत्रफल 32.62 वर्ग किलोमीटर है। यह क्षेत्र अरब सागर में 30,000 वर्ग मील तक फैलाव रखता है। वैसे तो लक्षद्वीप को 36 द्वीपों का समूह माना जाता है परन्तु फ़िलहाल यहां पर सिर्फ 10 द्वीप बसे हुए हैं। इन द्वीपों में अगाती, अमिनी, कदमत कल्पेनी, क़िलातन मिनिकॉय आदि शामिल है। आपको बता दें सिर्फ इन्हीं दीपो में जनजीवन बहाल है।

लक्षद्वीप के जिले (Districts of Lakshadweep)

लक्षद्वीप में एक जिला है, इस जिले का नाम लक्षद्वीप ही है।

लक्षद्वीप की जलवायु (Climate of Lakshadweep)

लक्षद्वीप एक उष्णकटिबंधीय क्षेत्र है, यहाँ की जलवायु हमेशा सुहावनी ही रहती है। यहां पर गर्मी के दौरान भी तापमान सुहावना रहता है। गर्मियों के दौरान लक्षद्वीप का अधिकतम तापमान 35°C जबकि न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास होता है। लक्षद्वीप केरल के निकट है इसीलिए कई हद तक लक्षद्वीप की भौगोलिक परिस्थितियां केरल से मेल खाती है।

लक्षद्वीप की जनसंख्या (Population of Lakshadweep)

2011 की जनगणना के अनुसार लक्षद्वीप की कुल आबादी 64,473 जिसमें से पुरुषों की जनसंख्या 33,123 और महिलाओं की जनसंख्या 31,350 है। साल 2011 की जनगणना के अनुसार लक्षद्वीप की साक्षरता दर 91.85% है। यहां पुरुष साक्षरता दर 95.56 और महिला साक्षरता दर 87.95% है। अगर बात करें यहां 2020 के अनुमानित जनसंख्या की तो यह है 66,001 है। 2021 के मुताबिक यहां पुरुषों की अनुमानित जनसंख्या 33,908 और महिलाओं की संख्या 32,093 है।

लक्षद्वीप की भाषा (Official Language of Lakshadweep)

लक्षद्वीप में ज्यादातर लोग मलयालम भाषा बोलते हैं। मलयालम यहाँ की स्थानीय भाषा भी है। इसके अलावा यहां पर रहने वाले मिनिकॉय लोगों द्वारा माही भाषा बोला जाता है। अब यहां के लोग बोलचाल के लिए धीरे-धीरे हिंदी और अंग्रेजी भाषा का भी प्रयोग कर रहे हैं।

लक्षद्वीप की जनजातियां (Tribes of Lakshadweep)

लक्षद्वीप में चार मुख्य जनजातियों का निवास है। इन जनजातियों के नाम हैं मेलाचेरी, मल्मी, कोयस, अमिनीदीवी। कहा जाता है कि यहां पर रहने वाले ‘अमिनीदीवी’ जनजाति यहां के स्थानीय लोग हैं। वही कोयस यहां का भूमि मालिकों का वर्ग है जबकि मल्मी यहां के मजदूर वर्ग का नाम है। इस प्रदेश में रहने वाली ज्यादातर जनसंख्या मुस्लिमों की है। यहां पर सुन्नी मुसलमान काफी ज्यादा रहते हैं।

लक्षद्वीप का मुख्य त्योहार (Main Festival of Lakshadweep)

किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के त्योहार वहां की संस्कृति का परिचायक होता है। लक्षद्वीप से सबसे करीब राज्य केरल है जहां पर ज्यादातर मुस्लिम लोग पाए जाते हैं। यहां के प्रमुख त्योहारों में मुहर्रम, बकरी ईद, मिलाद-उन-नवी आदि शामिल है। इसके अलावा लक्षद्वीप में अन्य धर्मों से संबंधित त्योहारों को भी मनाया जाता है।

लक्षद्वीप का खानपान (Lakshadweep Traditional Food)

लक्षद्वीप का प्रमुख खाना यहां की समुद्र मछली और नारियल है। यहां पर काफी ज्यादा नारियल पाए जाते है। इसके साथ ही यहां से लोग मसालेदार व्यंजनों को खाना पसंद करते हैं। लक्षद्वीप में इसके अलावा मुख्य व्यंजनों में चावल, इडली, डोसा आदि शामिल है। यह व्यंजन दक्षिण भारत के व्यंजनों से काफी मेल खाते हैं।

लक्षद्वीप के प्रमुख पर्यटन स्थल (Major Tourist Places of Lakshadweep)

लक्षद्वीप भारत के सबसे सुंदर केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है। लक्षद्वीप भारत के पश्चिमी तट से लगभग 300 KM की दूरी पर अरब सागर (Arabian Sea) में स्थित है। यह सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ ही सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। यहां पर देशी और विदेशी पर्यटक काफी संख्या में हर साल आते-जाते है।

वैसे तो यहां 36 से लेकर 10 ही द्वीपों में जनजीवन बहाल है। इन द्वीपों में से 6 द्वीप में देशी पर्यटकों का आने की अनुमति है तथा दो द्वीपों जिनमें बंगाराम और अगाती शामिल है, में विदेशी पर्यटकों का आने की अनुमति दी गई है। आइए जानते हैं लक्षद्वीप के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल:-

  • कवारत्ती द्वीप

कवरत्ती द्वीप समूह लक्षद्वीप की राजधानी होने के साथ ही यहां के सुंदर रत्नों में से एक है। इस द्वीप में आपको मखमली रेत, खूबसूरत परिदृश्य, नीला पानी देखने को मिलेगा। यह पर्यटन स्थल कोच्चि तट से 360 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसे मुख्यतः कवारत्ती द्वीप 12 एटोल, 5 जलमग्न बैंक तथा तीन प्रवाल भित्तियों के लिए जाना जाता है। यहां पर आपको नील समुद्री जल के साथ ही नारियल के खूबसूरत पेड़ भी देखने को मिलेंगे।

  • कल्पेनी द्वीप

इस द्वीप को कोईफैनी द्वीप के नाम से भी जाना जाता है। यह द्वीप चेरियम, पिट्टी और तिललक्म द्वीप का समूह है। यह तीनों द्वीप मिलने के बाद ही कल्पेनी द्वीप की उत्पत्ति हुई थी। इस द्वीप में स्कूबा डाइविंग, रीफ वॉकिंग, कैनोइंग और नौकायान जैसे खेलों का आनंद लिया जा सकता है।

  • मरीन संग्रहालय

यह संग्रहालय लक्षद्वीप के कावारत्ती द्वीप पर ही स्थित है। इस संग्रहालय में आप समुद्र से संबंधित कलाकृतियां को देखने का सुखद अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। यहां पर समुद्री मछली तथा अन्य जलीय जीव-जंतुओं की सर्वाधिक प्रजातियां देखी जा सकती हैं।

यह थे लक्ष्यदीप के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल। इसके अलावा भी लक्षदीप में कई सुंदर स्थल मौजूद है।

लक्षद्वीप को लेकर कुछ रोचक तथ्य (Some Interesting Facts about Lakshadweep in Hindi)

  1. लक्षद्वीप 36 दीपों का समूह है जिस में से 10 ही द्वीपों में जनजीवन बहाल है।
  2. लक्षद्वीप के द्वीप अन्दरोत में पर्यटको के जाने पर मनाही है।
  3. लक्षद्वीप केरल के निकट है इसलिए यहां पर मलयालम भाषा बोली जाती है। हालांकि यहां के मिनिकॉय द्वीप में धवेही भाषा का प्रयोग किया जाता है।
  4. वैसे तो इस देश में 90 फ़ीसदी मुस्लिम धर्म को मानने वाले लोग निवास करते हैं। लेकिन यहां अन्य धर्मों के तीज-त्योहारों को भी मनाया जाता है।
  5. लक्षद्वीप की राजधानी कावारत्ती को भारत के सबसे खूबसूरत थानों में गिना जाता है।
  6. लक्षद्वीप का संस्कृत में अर्थ होता है “एकहज़ार द्वीप का समूह।“
  7. समुद्र तट के किनारे होने की वजह से लक्षद्वीप का मौसम सुहावना रहता है। यहां गर्मियों के दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक ही रहता है।
  8. लक्षद्वीप में शराब पीना प्रतिबंधित है। हालांकि इसके बंगाराम द्वीप में शराब पर प्रतिबंध नहीं लगा।
  9. भारतीय पर्यटकों को लक्षद्वीप जाने के लिए किसी भी प्रकार के वीजा या पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं है। लेकिन लक्षद्वीप जाने से पहले आपको निवेदन करना होगा।
  10. लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा द्वीप है।

Loudspeakerलद्दाख का इतिहास

Loudspeakerतेलंगाना का इतिहास

तो ऊपर दिए गए लेख में आपने जाना लक्षद्वीप का इतिहास और रोचक तथ्य (Lakshadweep History and Interesting Facts in Hindi), उम्मीद है आपको हमारा लेख पसंद आया होगा।

आपको हमारा लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं, अपने सुझाव या प्रश्न भी कमेंट सेक्शन में जा कर पूछ सकते हैं। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए HelpHindiMe को Subscribe करना न भूले।

Author:

Bharti
Bharti

भारती, मैं पत्रकारिता की छात्रा हूँ, मुझे लिखना पसंद है क्योंकि शब्दों के ज़रिए मैं खुदको बयां कर सकती हूं।